icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273009
ZAZakir AliFollow13 Mar 2025, 07:38 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पाटन थाने के घेराव के बाद एफआईआर रद्द कराने की मांग तेज

Jabalpur, Madhya Pradesh:पाटन में 18 अगस्त को किसानों व्यापारियों के द्वारा बढ़ते सड़क हादसों और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया था मामले में पांच प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद आक्रोशित लोगों ने पाटन थाने का घेराव कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं किसान और व्यापारी पाटन थाने पहुंचे हैं और यहां पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदयभान सिंह के नेतृत्व में घेराव किया गया है प्रदर्शनकारी सभी लोगों पर दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग कर रहे हैं और इसी मांग के साथ में पाटन थाने में धरने पर बैठ गए हैं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिस तरह से पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है वह पूरी तरह से गलत है पूरा आंदोलन शांतिपूर्ण था उसमें किसी को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं हुई। लेकिन इसके बाद भी शासन प्रशासन ने किसी के दबाव में एफआईआर की है जिसका कि वह विरोध करेंगे और जब तक यह रद्द नहीं होती को लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे
0
0
Report

संभल के बाबा उद्दीन शाह मस्जिद मामले पर ASI जांच शुरू

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । चौधरी सराय की बाबा उद्दीन शाह मस्जिद के मामले में बड़ी खबर । पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम कल पहुंचेगी बाबा उद्दीन शाह मस्जिद । मस्जिद के ASI संरक्षित भूमि पर बने होने की शिकायत के मामले की जांच करेगी पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम । SDM विकास चंद्र ने जानकारी दी । श्री कल्कि सेना के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चन्द्र त्यागी एडवोकेट ने विवादित जामा मस्जिद की ASI संरक्षित भूमि पर मस्जिद के अवैध निर्माण की शिकायत जिलाधिकारी से की है । जिला अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने शिकायत की जांच SDM विकास चंद्र को सौंपी है । चौधरी सराय पुलिस चौकी इलाके की बाबा उद्दीन शाह मस्जिद का मामला
0
0
Report
Advertisement

18 साल बाद निवालगांव के भेड़-कोथिक मेले ने आस्था का सैलाब ला दिया

New Tehri, Uttarakhand:18 साल बाद ऐतिहासिक भव्य भेड़ कोथिक (भेड़-मेला) का आयोजन किया गया। बौल्या चांदनी नागराजा के पावन प्रांगण में आयोजित मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचे। लोगों ने पारंपरिक भेड़ परिक्रमा में शामिल होकर लोक आस्था का आनंद लिया और देव डोलियों का आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले का विधिवत शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी व स्थानीय विधायक शक्ति लाल शाह ने किया। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न देव डोलियों, देवी-देवताओं के निशानों और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मेले में दूर-दराज के गांवों से लोग अपनी भेड़-बकरियों के साथ पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, यह परंपरा पशुधन की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी फसल की कामना से जुड़ी है। किसी कारणवश पिछले 18 वर्षों से इसका आयोजन नहीं हो पा रहा था। लंबे अंतराल के बाद मेले के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। भेड़ कोथिक केवल मेला नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपरा और सामूहिक आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है। 18 साल बाद इसके पुनः आयोजन ने पुरानी लोक विरासत को फिर जीवंत कर दिया। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर भी मिला.
0
0
Report

एटा में शराब के खिलाफ महिलाएं मोर्चा खोले, कच्ची शराब रोकथाम की मांग

Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग... एटा में शराबियों से परेशान महिलाओं ने शराब और शराबियों के खिलाफ खोला मोर्चा, गांव के ग्राम पंचायत स्थल पर महिलाओं ने गांव की पंचायत बुलाकर शराबी पतियों के खिलाफ मोर्चा खोलकर शराब बंदी की मांग, महिलाएं ने पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग से शराब के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है, वही एटा जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी विभाग जिले में कच्ची शराब के खिलाफ लगातार करा रहे है छापेमारी, महिलाओं और ग्रामीणों का आरोप कि शराब के कारण कई लोगों की मौत तक हो चुकी है, नगवाई गांव में पंचायत के बीच महिलाओं ने शराब बंदी को लेकर की आवाज बुलंद, कच्ची शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश महिलाएं कार्रवाई की कर रही है मांग, महिलाओं का आरोप—शराब की लत से बच्चों का भविष्य हो रहा खतरे में, एक पीड़ित महिला का आरोप कि एक लाख की भैंस मात्र 50 हजार रुपए में बेचनी पड़ी, पति की शराब के लिए देने पड़ते थे रोज रुपए, वहीं महिलाओं का आरोप कि शराब पीकर गांव में आए दिन लड़ाई-झगड़े होने का आरोप, थाना जलेसर क्षेत्र के नगवाई गांव का मामला。
0
0
Report

शाहजहांपुर में बरसाती नाले में डूबकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत

Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में बरसाती सब्जी विनने गए बच्चों के साथ हादसा हो गया। यहां गहरे नाले में डूब कर दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक बच्चे को वक्त रहते बचा लिया गया। घटना के बाद से बच्चों के परिवारों में कोहरा मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना थाना निगोही क्षेत्र के रेलवे लाइन के नीचे से गुजर रहे कैमूआ नाले की है। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के चलते कस्बे के ही 6 बच्चे बरसात में उगने वाली धरती के फूल नाम की सब्जी बीनने गए थे। इसी दौरान 11 साल का करन और 12 साल का विनय अपने एक तीसरे दोस्त के साथ गहरे नाले में उतर गये। जिसके बाद तीनों बच्चे डूबने लगे। बाकी बच्चों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगो द्वारा एक बच्चे को तो बचा लिया गया। लेकिन करन और विनय नाम के बच्चों की डूब कर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से डूबे हुए बच्चों को गहरे नाले से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल जंगली सब्जी की लालच ने यहां दो बच्चों की जिंदगी खत्म कर दी।
0
0
Report
Advertisement

बागेश्वर में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त, 15 सडकें यातायात के लिए बंद

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर जिले में बीती रात हुई लगातार बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते जिले की करीब 15 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। कई स्थानों से सड़कें वॉशआउट होने की भी सूचना सामने आ रही है। कपकोट क्षेत्र में सबसे अधिक सड़कें बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर आरे-काभरी के पास भी मार्ग बाधित होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब आधे घंटे से यहां यातायात बंद है। सड़क बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन मार्ग खोलने के प्रयास में जुटा है。
0
0
Report

बेगूसराय में बाढ़ की स्थिति गम्भीर, राहत कार्य तेज़ किए गए

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में बाढ़ की स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। मटिहानी, बलिया, बछवाड़ा, चमथा और तेघड़ा समेत जिले के कई इलाकों में बाढ़ का असर देखने को मिल रहा है। इसी बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों को लेकर प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं होनी चाहिए। संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों तक भोजन, पेयजल, इलाज, सूखा राशन और जरूरी सामग्री पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। जिले के मटिहानी, बलिया, बछवाड़ा, चमथा और तेघड़ा समेत कई इलाकों में बाढ़ का पानी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। बाढ़ की स्थिति और प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित लोगों तक भोजन, पेयजल, इलाज, सूखा राशन और अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्री ने बताया कि जिले में राहत और भोजन की व्यवस्था के लिए बलिया में 30, बछवाड़ा में 17, मटिहानी में 11, तेघड़ा में 9, बेगूसराय सदर में 6, साहेबपुर कमाल में 6 और बरौनी में 6 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा जिले में कुल 228 सामुदायिक रसोई केंद्र और 80 राहत शिविर चिन्हित किए गए हैं।जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों तक ड्राई राशन और फूड पैकेट पहुंचाने के लिए अनुमंडलवार 26 स्थानों पर टीमें तैयार रखी गई हैं। वहीं आपात स्थिति में एयरड्रॉपिंग की जरूरत को देखते हुए जिले में 18 हेलीपैड स्थल भी चिन्हित किए गए हैं।बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि सर्पदंश, डायरिया, ओआरएस, ब्लीचिंग पाउडर और हैलोजन टैबलेट समेत 122 प्रकार की जरूरी जीवनरक्षक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।प्रभावित इलाकों में 36 मेडिकल टीमें और एक बोट एम्बुलेंस लगातार काम कर रही हैं। इनके जरिए अब तक 5,164 लोगों का इलाज किया जा चुका है।वहीं पशुओं के लिए 8 पशु राहत शिविर और 8 मोबाइल मेडिकल वैन सक्रिय हैं। बाढ़ प्रभावित 39,375 पशुओं में अब तक 1,040 पशुओं का उपचार किया गया है, जबकि 345 क्विंटल पशुचारा वितरित किया जा चुका है।टटबंधों की स्थिति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के सभी 20 तटबंध सुरक्षित हैं। इनमें 10 मुख्य तटबंध हैं, जिनकी कुल लंबाई 168.67 किलोमीटर है, जबकि 10 जमींदारी बांध हैं, जिनकी लंबाई 47.44 किलोमीटर है।अनुमंडल पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता संयुक्त रूप से तटबंधों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं जल संसाधन विभाग की ओर से स्वीकृत 11 कटाव निरोधक और पुनर्स्थापन कार्य पूरे किए जा चुके हैं। सड़क और पेयजल व्यवस्था बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल के लिए 5 टैंकर, अस्थायी चापाकल और पीवीसी सिंटेक्स टैंक लगाए गए हैं।जिले में क्षतिग्रस्त या मरम्मत योग्य 492 सड़कों में से 470 सड़कों की मरम्मत पूरी कर ली गई है, जबकि बाकी सड़कों पर काम जारी है। वहीं 1,057 पुल-पुलियों के वेंट की सफाई पूरी कर जल निकासी व्यवस्था को सुचारू रखा गया है।कृषि विभाग ने भी संभावित फसल नुकसान को देखते हुए आकस्मिक फसल योजना तैयार रखी है। जरूरत पड़ने पर किसानों को वैकल्पित फसलों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों से अपील की है कि आपात स्थिति या किसी भी तरह की मदद के लिए जिला,आपातकालीन संचालन केंद्र, बेगूसराय से संपर्क करें।लोग 06243-450626 और 9279808780 पर फोन कर अपनी शिकायत, सुझाव या मदद की जानकारी दे सकते हैं।समीक्षा बैठक में डीएम रिची पांडे, बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, नगर निगम की महापौर पिंकी देवी, अपर समाहर्ता बृज किशोर चौधरी समेत विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।फिलहाल प्रशासन का दावा है कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित लोगों तक हरसंभव राहत पहुंचाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।बाइट रामकृपाल यादव मंत्री
0
0
Report

ED की एक साथ छापेमारी: नदिमुल हक से जुड़े मामले में 7 ठिकाने खंगाले गए

Ranchi, Jharkhand:दिल्ली, कोलकाता और रांची में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। कोलकाता के चर्चित उर्दू अखबार ,अखबार-ए-मशरिक से जुड़े मामले में एजेंसी ने कुल 7 ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई TMC सांसद नदिमुल हक से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। ED की टीमों ने दिल्ली, कोलकाता और रांची में संबंधित परिसरों को खंगाला और दस्तावेजों समेत कई अहम सुराग जुटाने की कोशिश की। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक और कारोबारी हल्कों में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल ED की ओर से छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ और जांच का अगला कदम क्या होगा, इसे लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement

गोपालगंज के दो ताइक्वांडो खिलाड़ियों का विश्व चैम्पियनशिप के लिए चयन

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज के दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों भवानी सिंह और रिया सिंह का चयन विश्व ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। दक्षिण कोरिया में 16 से 20 सितम्बर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत से 20 खिलाड़ियाँ हिस्सा लेंगी। भवानी सिंह निवासी बरौली थाना क्षेत्र रतन सराय और रिया सिंह रामपुर के रहने वाले हैं; दोनों 8 वर्षों से ताइक्वांडो खेल रहे हैं और बिहार के लिए कई गोल्ड व सिल्वर मेडल जीते हैं। वे इस बार देश के लिए खेलेंगे। रिया सिंह ने कहा कि उनका देश के लिए खेलने का सपना पूरा हो रहा है; दक्षिण कोरिया जाने के लिए 2 लाख रुपये की अवधि वित्तीय सहायता थी, जिसे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मुख्यमंत्री से मिलकर स्वीकृत किया। भवानी सिंह ने भी कहा कि शिक्षा मंत्री ने दो लोगों के लिए 2-2 लाख रुपये स्वीकृत कराए, जिसे मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर पुष्टि की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलना उनका दस वर्ष का सपना था जो आज पूरा हो रहा है; युवाओं को स्पोर्ट्स में कैरियर बनाने के बारे में प्रेरित किया।
0
0
Report
Advertisement

NDPP की Bemina में बैठक, आम नागरिकों की समस्याओं पर जवाबदेही बढ़ाने का संकल्प

Srinagar, Uttarakhand:National Democratic People’s Party was held today workers meeting at the party office in Bemina, Srinagar, bringing together party workers, supporters and members of the public. During the meeting, NDPP Chairman Navneet Mishra and Provincial Secretary Iqbal Shantoo and Sabeena jaan General Secretary Kashmir Province interacted with the participants and listened to their concerns and grievances. Several issues affecting the common people were discussed during the interaction, including civic amenities, basic infrastructure, employment opportunities, electricity, roads, drainage, sanitation and other developmental concerns. The party leadership gave an opportunity to workers and members of the public to directly raise their issues. Participants apprised the leadership of problems being faced at the grassroots level and sought intervention for their early resolution. Speaking on the occasion, NDPP leaders stressed the importance of maintaining regular communication with the people and ensuring that their concerns reach the concerned authorities. The leadership said that workers have an important role in strengthening the party at the grassroots level and in remaining connected with the public. Provincial Secretary Iqbal Shantoo also listened to the grievances raised by the participants and assured them that their concerns would be taken up with the concerned departments and authorities wherever required. The meeting also provided an opportunity for the party workers to discuss organisational matters and strengthen coordination at the local level. NDPP leaders said that such meetings would continue in the future to provide a platform for people to raise their concerns and for the party to understand issues at the grassroots level.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top