Back
गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बोलेरो का फिल्मी स्टाइल एक्सीडेंट, ड्राइवर फरार
NTNagendra Tripathi
Nov 22, 2025 09:49:12
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर से वाराणसी हाईवे पर हुआ एक ऐसा हादसा… जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। तेज रफ़्तार… हाइवे पर दौड़ती बोलेरो… अचानक टाटा मैजिक को पीछे से टक्कर… और फिर देखते ही देखते बोलेरो ने फिल्मी अंदाज़ में पांच… बल्कि छह बार पलटियां खाईं! लेकिन हैरानी की बात ये—गाड़ी के सीधा होते ही ड्राइवर मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। गनीमत ये रही कि इस दिल दहला देने वाले हादसे में किसी की जान नहीं गई। गगहा थाना क्षेत्र के गोरखपुर–वाराणसी हाईवे… मझगांवां फ्लाईओवर का ये वीडियो दिल दहला देने वाला है। वाराणसी की ओर से तेज रफ्तार में दौड़ रही बोलेरो… आगे चल रही टाटा मैजिक को पीछे से जोरदार टक्कर मारती है… और अगले ही पल काबू खोते ही हाईवे पर हवा में उछलती हुई करीब 5 से 6 बार पलटती चली जाती है। बोलेरो के पलटते ही पूरी सड़क पर अफरा–तफरी मच जाती है। दूसरी तरफ टाटा मैजिक में रखा सामान सड़क पर बिखर जाता है। स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं… लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया। बोलेरो गाड़ी पलटने के बाद जैसे ही सीधी होती है… ड्राइवर तुरंत गाड़ी स्टार्ट करता है… और मौके से फरार हो जाता। लोग हैरत से देखते रह जाते हैं कि इतनी भयानक पलटियों के बावजूद गाड़ी कैसे चल पड़ी… और ड्राइवर भाग कैसे गया? हादसा शनिवार को मझगांवां फ्लाईओवर पर हुआ। गनीमत ये रही कि न तो टाटा मैजिक चालक को बड़ा नुकसान हुआ न ही कोई स्वजन घायल हुआ। लेकिन तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बड़ा हादसा होते होते टाल दिया। तेज रफ्तार… हाइवे की लापरवाही… और फिर फिल्मी अंदाज़ में गाड़ी का फरार होना ये वीडियो सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
73
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KAKapil Agarwal
FollowNov 22, 2025 10:47:420
Report
PKPravesh Kumar
FollowNov 22, 2025 10:47:300
Report
0
Report
AKAtul Kumar
FollowNov 22, 2025 10:47:060
Report
ASAVNISH SINGH
FollowNov 22, 2025 10:46:490
Report
RKRavi Kumar
FollowNov 22, 2025 10:46:340
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 22, 2025 10:46:080
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowNov 22, 2025 10:45:580
Report
JPJai Pal
FollowNov 22, 2025 10:45:430
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 22, 2025 10:45:280
Report
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 22, 2025 10:37:250
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 22, 2025 10:37:13Jodhpur, Rajasthan:फलोदी शहर के देचू रोड पर लगे बिजली के पोलों पर लाइटें लंबे समय से बंद होने से रात में सड़क पर घना अंधेरा रहने से आने जाने वाले राहगीर परेशान।
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowNov 22, 2025 10:36:500
Report