Back
फिक्की फ्लो की 150 महिला डेलिगेशन अयोध्या पहुँचती है, रामजन्मभूमि दर्शन और ध्वजारोहण की तैयारी
PKPravesh Kumar
Nov 22, 2025 10:47:30
Ayodhya, Uttar Pradesh
फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर द्वारा आयोजित थर्ड गवर्निंग बॉडी मीटिंग एवं इंटरस्टेट 2025 कार्यक्रम के तहत पूरे देश भर की फिक्की फ्लो डेलिगेशन उद्यमी महिलाएं आज भगवान रामलला का दर्शन करने रामनगरी पहुंची। फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पूनम शर्मा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा,उपाध्यक्ष सिमरन साहनी,आरुषि अग्रवाल,विभा अग्रवाल,स्वाति वर्मा,स्मृति गर्ग के नेतृत्व में लगभग 150 महिलाएं अयोध्या पहुंची। दर्शन पूजन से पहले महिलाओं का डेलिगेशन गुप्तार घाट पहुंचा, जहां पर उनका स्वागत सम्मान नगर निगम महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्प मालाओं से सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद गुप्तार घाट पर आयोजित दीपदान कार्यक्रम के दौरान सभी ने माँ सरयू की आरती उतरी। पूजन-अर्चन के बाद पूरा डेलिगेशन रामजन्मभूमि दर्शन के लिए प्रस्थान किया। इस कार्यक्रम का संयोजन अयोध्या की निवेदिता सिंह और फिक्की फ्लो लखनऊ की अध्यक्ष वंदिता अग्रवाल के द्वारा किया गया। दर्शन से पहले मीडिया से बात करते हुए महिलाओं ने पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ की। उनका कहना है कि मोदी जी ने एक सोते हुए देश को जगाया है। उन्होंने केवल एक व्यक्ति को नहीं सभी धर्म को जगाया है। उनको आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। जिसका अयोध्या एक सिंबल बन गया। होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर कहा कि जितनी ऊंचाई ध्वजारोहण की है। आजादी से वह ध्वज मंदिर पर लहराएगा। पीएम मोदी प्रेरणा देंगे कि आप लोग भी इस आजादी से जिए। यह देश मजबूत देश है। उन्होंने कहा कि अयोध्या हमारे लिए सनातन धर्म का प्रतीक है, भगवान राम हमारे आदर्श के प्रतीक और सरयू मां शक्ति का प्रतीक है, और आज हम लोग सारी शक्तियां यहां पर आए हैं, जब ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा वह हर पल हमें याद दिलाएगा, हम सनातन धर्म के आदर्शों व एकता बनाकर रखें।
146
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DRDivya Rani
FollowNov 22, 2025 11:46:540
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 22, 2025 11:46:380
Report
NZNaveen Zee
FollowNov 22, 2025 11:46:210
Report
RZRajnish zee
FollowNov 22, 2025 11:45:140
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowNov 22, 2025 11:39:0421
Report
DSDanvir Sahu
FollowNov 22, 2025 11:38:4421
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 22, 2025 11:38:26114
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 22, 2025 11:37:4037
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowNov 22, 2025 11:37:2126
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowNov 22, 2025 11:36:5956
Report
PTPawan Tiwari
FollowNov 22, 2025 11:36:4062
Report
AMATUL MISHRA
FollowNov 22, 2025 11:36:2142
Report
RSRajkumar Singh
FollowNov 22, 2025 11:35:53114
Report
PVPankaj Verma
FollowNov 22, 2025 11:35:3458
Report