icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow24 Dec 2024, 05:59 pm

गोरखपुरः यूपी बार काउंसिल की प्रत्याशी ने अधिवक्ताओं से पक्ष में मतदान करने की अपील कीं

Khajani, Uttar Pradesh:

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट इलाहाबाद की अधिवक्ता और सदस्य पद की प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह चंदेल ने अपने समर्थकों के साथ खजनी तहसील मुख्यालय में पहुंचकर अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिवक्ताओं की समस्याओं से वह भली भांति परिचित हैं। विजयी बनने के बाद वह प्रदेश के अधिवक्ताओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए काम करेंगी। अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह प्रदेश के अधिवक्ताओं की आवाज बन कर सभी समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष करेंगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिकंदरा राव में श्रीराम बाग मंदिर में भंडारे के दौरान विवाद, दोनों पक्षों ने दी तहरीर

Mohammad RajaMohammad RajaFollow1m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ-कस्बे के मोहल्ला कोतवाली स्थित श्रीराम मंदिर में आयोजित भंडारे के दौरान हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की ओर से विवेकशील राघव ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि आकाश शर्मा, आशीष शर्मा पुत्रगण विश्व स्वरूप शर्मा निवासी गांधीगंज ने स्वयं को मंदिर का मालिक बताते हुए मंदिर के कार्यों में बाधा उत्पन्न की। विरोध करने पर गाली-गलौज और विवाद की स्थिति पैदा हुई। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से आकाश शर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विवेकशील राघव पुत्र सुरेश राघव, जितेंद्र यादव उर्फ भोला, नागेंद्र तथा चार अज्ञात व्यक्तियों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उन्हें चोटें आईं तथा जान से मारने की धमकी दी गई। आकाश शर्मा ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

वैशाली के महुआ में सेवानिवृत्त रेलकर्मी के घर चोरी, लाखों आभूषण व कैश गायब

Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ महुआ थाना क्षेत्र के चाँदसराय गांव स्थित एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी के घर को चोरों ने निशाना बनाया और घर के वेंटिलेटर से अंदर घुस कर लाखो की चोरी कर चंपत हो गए।चोरों ने घर मे रखा 3 लाख कैश सहित लगभग 20 लाख की कीमत का आभूषण भी चुरा लिया।बताया जा रहा है कि वार्ड संख्या 9 निवासी संतलाल साहनी के घर मे देर रात घर का वेंटिलेटर तोड़ कर चोर घुसे थे।सुबह 4 बजे जब रेलकर्मी की पत्नी सिंगारी देवी जगी तो घर का दरवाजा खुला हुआ था और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।साथ ही घर के अंदर रखा अलमीरा भी टूटा हुआ था जिसके बाद घटना की जानकारी महुआ थाना की पुलिस को दिया गया।पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी गए आभूषणों में रेलकर्मी की पत्नी,बहु और बेटी का आभूषण शामिल था।वहीं इस मामले में ग्रामीण एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और एफएसएल की टीक भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
0
0
Report

सिंहस्थ-2028 की तैयारी में उज्जैन सरकार ने रचा व्यापक योजना

Ujjain, Madhya Pradesh:जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के सान्निध्य में किया गया भव्य आयोजन प्राकट्य दिवस पर सभी संतो के साथ ब्रह्मलीन गुरुदेव को किया स्मरण, सभी को दी बधाई सूर्य देवता की भाँति अग्निवर्ण वस्त्र धारण कर संत स्वयं कुछ नहीं चाहते, किंतु सभी वर्गों के कल्याण की कामना करते है - बोले मुख्यमंत्री संतों के मुखारविंद से जो वाणी निकलती है, उससे संपूर्ण वातावरण धन्य हो जाता है । मुख्यमंत्री डॉ यादव शनिवार को इंदौर रोड स्थित निजी होटल में अनंत श्री विभूषित, निवृत्त जगद्गुरु शंकराचार्य महामंडलेश्वर, विश्वविख्यात भारत माता मंदिर (हरिद्वार) के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के 94वें प्राकट्य दिवस महोत्सव में शामिल हुए । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के प्राकट्य दिवस के भव्य आयोजन के लिए सभी को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं । उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज सनातन धर्म, वैदिक संस्कृति एवं राष्ट्रभाव के तेजस्वी प्रवक्ता रहे । उन्होंने हरिद्वार में विश्वविख्यात भारत माता मंदिर की स्थापना की । निवृत्त जगद्गुरु शंकराचार्य एवं महामंडलेश्वर के रूप में उन्होंने देश-विदेश में भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का प्रसार किया । उनके 94वें प्राकट्य दिवस पर उज्जैन में आयोजित यह महोत्सव उनकी दिव्य स्मृति, उपदेशों एवं राष्ट्र-धर्म की सेवा को समर्पित है । संतों के मुखारविंद से जो वाणी निकलती है, उससे संपूर्ण वातावरण धन्य हो जाता है । सनातन धर्म की ध्वजा आज देश और दुनिया में लहरा रही है । प्रारंभ में संतों ने मध्यप्रदेश की इस धरती पर चरण धरकर इसे धन्य किया था। बाबा महाकाल की नगरी में पद्म विभूषण पंडित सूर्यनारायण व्यास से जुड़े प्रसंग और यहाँ की ज्योतिष परंपरा के चमत्कार भी हमें स्मरण रहते हैं । संन्यास मार्ग से जुड़कर समाज के लिए जीने वाले हमारे संतवृंद अपनी आध्यात्मिक साधना के साथ समाज की बाधाओं, विकास के मार्गों और चुनौतियों पर चिंतन कर हमें सही दिशा दिखाते हैं । यह हमारी सनातन पद्धति की अद्भुत धरोहर है। सूर्य देवता की भाँति अग्निवर्ण वस्त्र धारण कर संत स्वयं कुछ नहीं चाहते, किंतु गृहस्थ से लेकर सभी वर्गों के कल्याण की कामना करते रहते हैं । हम सब सौभाग्यशाली हैं कि बाबा महाकाल की धरती पर दो वर्ष बाद सिंहस्थ महापर्व होने जा रहा है । संतों के मार्गदर्शन और कल्याण के भाव हम सभी को मिलते रहते हैं । सिंहस्थ-2028 को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों के साथ हर प्रकार का प्रबंध किया जा रहा है। प्रत्येक बारह वर्ष बाद आयोजित होने वाले सिंहस्थ में सरकार द्वारा निरंतर विकास कार्यों को पूरा किया जा रहा है। आधारभूत संरचना के कार्य चल रहे हैं, किंतु आध्यात्मिक चेतना का जो महत्व है, उस पर भी सरकार विशेष प्रयास कर रही है । वर्ष 2022 में श्री महाकाल महालोक बनने के बाद धार्मिक पर्यटन के केंद्र उज्जैन में निरंतर श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है । गत वर्ष 8 करोड़ से अधिक तीर्थाटनों ने उज्जैन के दर्शन किए । इस वर्ष यह आँकड़ा 12 करोड़ के पार जाने वाला है, यह अद्भुत है ।
0
0
Report
Advertisement

हाजीपुर में टीवी के भीतर छिपाकर लाई गई हेरोइन बरामद, चार गिरफ्तार

Hajipur, Bihar:हाजीपुर से बड़ी खबर, जहां पुलिस ने टीवी में छिपाकर ले जाई जा रही हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।मामला इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में वाहन और संदिग्ध लोगों की जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर चार लोगों को पकड़ा। तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। तस्करों ने हेरोइन को टीवी के अंदर छिपाकर रखा था।पुलिस ने टीवी से हेरोइन बरामद कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद हेरोइन की कीमत 5 से 7 लाख रुपये बताई जा रही है। चारों आरोपी बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर लिया है और चारों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

अमन कुमार गायब: ग्रामीणों ने 3 घंटे फोरलेन जाम कर प्रशासन पर लापरवाही आरोप

Barh, Bihar:अथमलगोला थाना क्षेत्र के निवासी अमन कुमार का आठ दिनों से कोई सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और 3 घंटे तक मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन जाम कर दिया। अमन के गायब होने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सूर्यपूरा गांव के पास मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन जाम कर दिया। करीब 3 घंटे तक फोरलेन जाम कर लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटनास्थल पर स्थानीय विधायक के खिलाफ भी नाराजगी देखी गई। परिजन स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन के बड़े पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े थे। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए एक नामजद समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ अथमलगोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अमन पटना के महेंद्रू स्थित एक ट्रेनिंग कॉलेज में काम करता था। वह पटना किसी काम से जाने की बात कहकर अपने दोस्त ऋषभ के साथ ट्रेन से पटना के लिए निकला था। रास्ते में ऋषभ के साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट की और उसे वहीं गाड़ी से उतार दिया, जबकि अमन को लेकर स्कॉर्पियो सवार बदмाश आगे चले गए। ऋषभ ने घर लौटने के बाद परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन ने अथमलगोला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को भी बरामद कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

खैरागढ़ में स्ट्रीट लाइट सुधार के निर्देश, गणेशोत्सव के बीच सुरक्षा बढ़ेगी

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा करने खैरागढ़ पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के सामने शहर की बंद स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा भी उठा। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने अभियान से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली और आगामी कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी दौरान शहर में कई स्थानों पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर मंत्री ने कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल से चर्चा की और व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही। गौरतलब है कि गणेशोत्सव के बीच खैरागढ़ के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और कई हिस्सों में स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात में अंधेरे की स्थिति बनी हुई है। ऐसे समय में जब शहर में देर रात तक लोगों की आवाजाही और गणेश पंडालों में भीड़ बढ़ रही है, बंद लाइटों का मुद्दा सुरक्षा से भी जुड़ गया है। अब मंत्री के निर्देश के बाद देखना होगा कि नगर पालिका की व्यवस्था कितनी तेजी से सुधरती है। वहीं पत्रकारों से चर्चा में मंत्री देवांगन ने आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि पार्टी चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है। उन्होंने खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सहित सभी वार्डों में भाजपा की जीत का दावा किया। हालांकि पांडादाह मंडल में मंडल अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज छह बूथ अध्यक्षों समेत 11 पदाधिकारियों के इस्तीफे से जुड़े सवाल पर मंत्री ने टिप्पणी करने से परहेज किया और इसे संगठन का मामला बताया। बाइट - लखन लाल देवांगन मंत्री
0
0
Report
Advertisement

कासगंज में लेखपाल के आरोपों के विरोध में वकीलों ने एसडीएम कार्यालय घेरा

Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में वकीलों ने एसडीएम ऑफिस का घेराव किया वकीलों का आरोप है कि लेखपाल के गलत व्यवहार और रिश्वत मांगने को लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव कर नाराजगी व्यक्त की है। दरअसल मामला जनपद कासगंज की तहसील पटियाली का है भूपसिंह पुत्र रामचंद्र गांव बनैल तहसील पटियाली के निवासी है अपनी जमीनी कार्य के लिय (कुंडाबंदी) स्थानीय लेखपाल प्रतीक के पास गया और किसान से लेखपाल ने 5 हजार रु मांगे और किसान ने कुछ रु भी दे दिए उसके बाद वह वकील सोनेलाल बघेल के पास पहुंचा वकील ने लेखपाल से कहा इनका काम कर देना इसी बात को लेकर वकील और लेखपाल में कहासुनी हो गई वकील का आरोप है कि लेखपाल ने मुझसे बदतमीजी की है जिसके बाद एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और जमकर प्रदर्शन किया एसडीएम पटियाली सुशांत सांवरे से वकीलों की जमकर बहस हुई।
0
0
Report
Advertisement

युवाओं ने मेहता गांव के पास शराब से भरी बोलेरो पकड़ी, पुलिस ने कब्जे में लिया

Seoni, Madhya Pradesh:गांव-गांव शराब पहुंचाने का आरोप, युवाओं ने बोलेरो वाहन पकड़ा एंकर-सिवनी के घंसौर थाना क्षेत्र के मेहता गांव में ग्रामीण युवाओं ने शराब से भरी बोलेरो वाहन को पकड़ लिया। युवाओं के अनुसार मेहता स्थित शराब दुकान से देशी और अंग्रेजी शराब बोलेरो में भरकर गांव-गांव बिक्री के लिए पहुंचाई जा रही थी। युवाओं ने शराब वाहन में लोड किए जाने का वीडियो भी बनाया और बोलेरो को रोक लिया। युवाओं को देखकर चालक और अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गए। इसके बाद युवाओं ने पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई कर शराब व वाहन को कब्जे में लिया। युवाओं का आरोप है कि लंबे समय से शराब दुकान से नर्मदा डूब क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में शराब पहुंचाई जा रही है। बाइट 1. ग्रामीण युवक 2. ग्रामीण युवक 3. लक्ष्मण झरिया थाना प्रभारी घंसौर
0
0
Report

अयोध्या के महंत ने अंसारी के बयान को जिहादी प्रवृत्ति बताया—आतंकवादी विचारधारा पर चोट

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, यूपी: साकेत भवन के महंत आचार्य सीताराम दास जी महाराज ने पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी के बयान पर कहा, "देखिए, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, जिसको देश का सर्वोच्च पद पर बैठाने के बाद भी यह भावना उसके मुख से निकल रहा है, कितना निंदनीय है...यह हामिद अंसारी निश्चित रूप से एक जिहादी प्रवृत्ति का है, एक आतंकवादी विचारधारा का है। ऐसे जिहादी प्रवृत्ति आतंकवादी विचारधारा को बढ़ावा देने वाले मौलवी, मौलाना, पादरी जैसे लोग समाज को तोड़ने का काम करते हैं..." अयोध्या, यूपी: बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी के बयान पर कहा, "देखिए, सवाल हमारे यहां हिंदुस्तान का है। हिंदुस्तान में हिंदू-मुस्लिम का भाईचारा सदियों से चला आ रहा है। बयानबाजी लोग करते हैं—हिंदू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद, जात-धर्म। हमारा तो यही मानना है कि जो भी लोग, जितने भी लोग हैं, हिंदू-मुसलमान की बात करते हैं, जिस दिन हमारे देश में लोग विकास की बात करेंगे, रोजगार की बात करेंगे। उस दिन देश को खतरा कभी नहीं रह जाएगा..."
0
0
Report

बुलंदशहर में केशव प्रसाद मौर्य बोले: 2047 तक SP का राजनीति भविष्य नहीं

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: SP के AI से बने वीडियो का इस्तेमाल करके BJP को टारगेट करने के आरोप पर, डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "...समाजवादी पार्टी का कैरेक्टर घटिया है, और अगर वे कोई ऐसा वीडियो शेयर करते हैं जिसे शेयर नहीं करना चाहिए, तो पार्टी के प्लेटफॉर्म—मीडिया सेल, सोशल मीडिया—निश्चित रूप से संयमित तरीके से जवाब देंगे। लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि अगर उनमें कोई ताकत है, तो उन्हें सही तरीके से चुनाव लड़ना चाहिए, जिससे पॉलिटिक्स में हेल्दी कॉम्पिटिशन को बढ़ावा मिले..." बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस MP इमरान मसूद के बयान पर, डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "जो लोग अपने साथियों को कमजोर करते हैं, उन्हें लोगों ने छोड़ दिया है। हमने किसी को कमजोर नहीं किया है हमने उन्हें मजबूत किया है, इसीलिए कोई हमें छोड़कर नहीं गया है।" बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: दिवंगत BJP MLA अनिल शर्मा पर, डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "मेरा बुलंदशहर का दौरा प्लान किया गया था। दिवंगत श्री अनिल शर्मा जी हमारे पिछले टर्म में काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स में साथी थे और मौजूदा टर्म में एक सम्मानित MLA हैं। क्योंकि मैं पहले नहीं जा पाया था, इसलिए आज मैं उनके परिवार को अपनी संवेदनाएं देने आया हूं..." बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "कम से कम 2047 तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का कोई पॉलिटिकल फ्यूचर नहीं है। SP गुंडों, क्रिमिनल्स, माफिया और दंगाइयों की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी करोड़ों डेडिकेटेड, देशभक्त वर्कर्स की पार्टी है जो समाज की सेवा करते हैं। हमारे पास बूथ लेवल तक एक मजबूत ऑर्गनाइजेशन है, जबकि उनके पास बूथ लेवल पर गुंडे हैं..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top