273010
Gorakhpur - रोजगार मेले का में दो कंपिनयों ने लिया भाग,छात्रों को करवाया गया रोजगार मुहैया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यलय पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया. जिसके संबध में अपर सांख्यिकीय अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया, ज़िसमें दो कम्पनियां आई हुई है। जिसमें एक कम्पनी जॉब एंड प्लेसमेंट प्राइवेट लिमिटेड व इनोविजिन प्राइवेट लिमिटेड शामिल है। उन्होने कहा कि हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक बच्चों को रोजगार मुहैया करवाया जाए। जिसके लिए समय -समय पर रोजगार मेला आयोजन होता है। जिससे छात्रो को जॉब उपलब्ध हो सके ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद में भूधसान, कतरास के छाताबाद में Homes पर खतरा बढ़ा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले में भूधसान की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कटारास क्षेत्र में फिर एक बार भूधसान की घटना हुई है। छाताबाद काजू बागान तालाब के समीप तेज आवाज के साथ भूधसान हुआ है। जमीन अचानक धस गई है। धंसने स्थान के बीच में एक बड़ा हॉल हो गया है। भूधसान स्थल के समीप बड़े तालाब का पानी तेजी से जमीन के अंदर समा रहा है। जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया है। स्थानीय लोगो में दहशत हो गया है। जानकारी मिलने पर आस के लोग मौके पर पहुँचे। इलाके में अफरा तफरी की स्थिति हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल निरीक्षण और सुरक्षा उपाय का करने की मांग किया है। कटारास के छाताबाद में 7 अगस्त को भूधसान घटना हुआ था जिसमें 20 घर जमींदोज हो गया था। घटना के बाद प्रभावित लोगों ने मुवावजा पुनर्वास की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आशियाना आंदोलन किया था। आंदोलन 20 दिन चला। मंत्री हफीजुल हसन की अगुवाई में त्रिपक्षीय वार्ता हुआ। 20 दिन बाद आशियाना आंदोलन त्रिपक्षीय वार्ता के बाद समाप्त हुआ। वही आंदोलन समाप्ति के दूसरे दिन फिर एक बार भूधसान की घटना हो गई है।0
0
Report
कुलगाम में सुरक्षा बलों ने हाइब्रिड आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया
Chaka, 05 Hybrid terrorists arrested by the security forces in Kulgam, South Kashmir along with arms and ammunition. 04 pistols, Grenades and other incriminating material recovered from the arrested, further investigation going on.0
0
Report
पुंछ के सुरनकोट शिंदरा में सड़क हादसे में 6 की मौत, 3 घायल
Chikri Ban, पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र के शिंदरा इलाके में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। शिंदरा इलाके में एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 6 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। घायलों को उपचार के लिए पूँछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर मार्ग पर बस- बोलेरो टक्कर, चार घायल
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ मुख्य सड़क पर हादसा, लोक परिवहन बस और बोलेरो कैंपर गाड़ी में टक्कर, टक्कर इतनी भीषण कि कैंपर गाड़ी के उड़े परखच्चे, कैंपर गाड़ी में सवार चार जने हुए घायल, घायलों को राहगीरों और एम्बुलेंस के मदद से पहुंचाया जिला अस्पताल, हादसे की सूचना पर जंक्शन पुलिस पहुंची मौके पर, लोक परिवहन बस हनुमानगढ़ से जा रही थी श्रीगंगानगर, कैंपर गाड़ी के आधार पर घायलों की पहचान में जुटी पुलिस0
0
Report
अंधे कत्ल का 24 घंटे के भीतर खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:एंकर – हरदा जिले के ग्राम कोलवा में हुए अंधे कत्ल का कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 1 लाख 90 हजार 500 रुपये की नगदी बरामद की गई है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी जब्त किए गए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वीओ – दरअसल, 24 अगस्त को लक्ष्मीनारायण जाट ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई परमानंद जाट को कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 563/26 के तहत मामला दर्ज कर परमानंद की तलाश शुरू की। कोतवाली पुलिस ने रातभर आसपास के क्षेत्रों में तलाश की। इसी दौरान सुबह ग्राम कोलवा में भागीरथ जाट के खेत के किनारे नाले में परमानंद जाट का शव मिला। उसके शरीर पर गंभीर और प्राणघातक चोटों के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। वीओ – मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मोबाइल टावर लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का जांच के दौरान पुलिस को तीन संदिग्धों पर शक हुआ। पुलिस ने कमल पिता रामेश्वर निमोरे निवासी कोलवा, हरिओम पिता सूरजलाल पारधी निवासी गूठानिया थाना रहटगांव और अक्षय पिता छोटे सिंह पारधी निवासी गूठानिया थाना रहटगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 90 हजार 500 रुपये की नगदी बरामद की गई। साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी पुलिस ने जब्त किए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है। बाइट 1– रोशन सिंह भारती, थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली हरदा0
0
Report
उज्जैन महाकाल मंदिर के नंदीहाल में कावड़ियों का हंगामा, सुरक्षा कर्मी घायल
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के नंदीहाल में इंदौर के कावड़ियों का हंगामा, सुरक्षाकर्मियों से की अभद्रता और मारपीट, सीसीटीवी आया सामने.. सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर जबरन प्रवेश कर रहे थे कावडिए, इंदौर के विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल संगठन से जुड़े है कावडिए, आम श्रद्धालुओ को परेशान कर नियम विरुद्ध अंदर प्रवेश करना चाहते थे, मन्दिर की निजी सुरक्षा एजेंसी के आधा दर्जन गार्ड घायल, महाकाल मन्दिर समिति ने सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश, महाकाल मंदिर के नन्दी हाल में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कावड़ियों द्वारा हंगामा के मामले में प्रकरण दर्ज, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के इंदौर के जिला मंत्री सचिन मराठा सहित अन्य लोगो के खिलाफ केस दर्ज, बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 296(b), 351(3) व 3(5) में केस दर्ज, उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की खुलेआम गुंडागर्दी देखने को मिली। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता इंदौर से कावड़ यात्री के रूप में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। वही महाकालेश्वर मंदिर समिति ने सावन माह में कावड़ यात्रियों के लिए सबसे आगे से दर्शन की व्यवस्था रखी थी। नन्दी हॉल में बने बैरिकेड से कावड़ यात्रियों को दर्शन कराए जा रहे थे। लगभग 50 से अधिक संख्या में काले रंग की शर्ट पहन कर आए कावड़ियों ने नन्दी हाल में घुसने की कोशिश की और हंगामा किया । इस दौरान नंदीहाल में मौजूद निजी सुरक्षा एजेंसी के सुरक्षा कर्मियों से मारपीट भी की, बैरिकेड गिराया गया, दान पेटी को गिराने की कोशिश की, जबरन बैरिकेड लांग कर प्रवेश किया । करीब आधे घण्टे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान पुलिस कर्मी भी पहुँचे और मामला शांत करवाया। घटना में निजी सुरक्षा एजेंशी के करीब आधा दर्जन सुरक्षाकर्मी घायल हुए है। यह घटना आज दोपहर करीब ढाई बजे बाद की बताई जा रही है। घटना में घायल दो कर्मचारियों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है तो वहीं चार कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा महाकाल मंदिर प्रबंध समिति काफी सख्त नजर आ रही है। महाकाल मंदिर समिति सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने बताया कि मंदिर में दर्शन के उद्देश्य से आए कुछ लोगों ने नंदीहाल के बैरिकेड पर उपद्रव मचाया। साथ ही कर्मचारी व सुरक्षा कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया, मारपीट की बैरिकेड तोड़ते हुए दान पेटी को अस्तव्यस्त किया। कई सुरक्षा कर्मी घायल हुए हैं। मंदिर समिति कठोर कार्रवाई करेगी। घायल कर्मचारी रोहित ने बताया कि बजरंग दल के लोग डाक कावड़ लेकर मंदिर के नगाड़ा द्वारा से अंदर आए। हमने रोकने की कोशिश की तो बैरिकेड तोड़कर नंदीहाल में घुसने लगे। बैरिकेड हमारे ऊपर गिरा दिया। जिससे मेरा पैर फैक्चर हुआ है। मेरे साथी कर्मचारियों का सर फूटा है वह करीब 50 से 60 लोग थे। वही इस पुरे मामले मैं महाकाल थाना मैं महाकाल मंदिर के नन्दी हाल में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कावड़ियों द्वारा हंगामा के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है इसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के इंदौर के जिला मंत्री सचिन मराठा सहित अन्य लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 296(b), 351(3) व 3(5) में केस दर्ज हुआ है बाइट--आशीष फलवाडीया--सहायक प्रशासक,महाकाल मंदिर0
0
Report
Advertisement
धमतरी में दो सड़क हादसों में तीन मौतें, दो घायल, पुलिस तफ्तीश शुरू
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पहला हादसा बोरई थाना क्षेत्र के घुटकेल गांव के पास हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। ये सभी रायगढ़ा, ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं और नगरी में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शोक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद वापस लौटते वक्त घुटकेल के पास उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं दूसरी घटना सिहावा थाना क्षेत्र के मल्हारा गांव के पास हुई। बताया जा रहा है सुमंत शांडिल्य निजी काम से थाना गए थे और वापस लौटने के दौरान वे गांव के पास सड़क किनारे घायल हालत में मिले। ग्रामीणों ने उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दोनों हादसों के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसों के कारणों और पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है.0
0
Report
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कुनकुरी दौरा: राखी बांधकर महिलाओं के साथ विकास कार्यों की सौगात
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:एंकर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर जशपुर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री आज कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के पंडरीपानी पहुंचे, जहां शासकीय हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वे शामिल हुए। इस दौरान महतारी सदन में महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह का संदेश दिया。 वीओ - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पंडरीपानी पहुंचने पर स्थानीय लोगों और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महतारी सदन में महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने भी महिलाओं से आत्मीय संवाद किया। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, अधोसंरचना सहित विभिन्न सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति भी खास स्नेह देखने को मिला। महतारी सदन में मुख्यमंत्री ने नन्हे बच्चों को अपने हाथों से खीर खिलाई। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। फिलहाल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र का दौरा जारी है। दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कल केरसई और गारीघाट में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे और क्षेत्र को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे。 बाइट - विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़。0
0
Report
हापुड़ के बहादुरगढ़ में निर्माणाधीन मकान ढहा, छह मजदूर मलबे में दबे
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रांतर्गत बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के बड़हनेड़ा गांव में एक निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा हो गया. यहां निर्माण कार्य के दौरान मकान का अचानक लेंटर, गाटर-पटिया का बीम और दीवार खिसक कर भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में वहां काम कर रहे करीब 6 मजदूर दब गए. जिन्हें आनन फानन में रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. इनमें तीन मजदूरों की हालत गंभीर है. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी मारूफ ने बताया कि गांव में निर्माण कार्य चल रहा था, तभी अचानक गाटर-पटिया का बीम और दीवार खिसक कर नीचे गिर गई. हादसे के वक्त ऊपर काम कर रही एक महिला, जो मिट्टी डाल रही थी, वह भी बीम गिरने के बाद सीधे सड़क पर नीचे आ गिरी. मारूफ के अनुसार, इस हादसे में लगभग 5 से 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 2 से 3 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को निजी वाहनों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बाइट - मारूफ, प्रत्यक्षदर्शी0
0
Report
Advertisement
हरियाणा-शामली में सिंगर अंकित बालियान की गोलियों से हत्या, फैन्स सदमे में
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा-शामली में सिंगर अंकित बालियान की गोलियों से हत्या शामली के गांव बंतीखेडा के मूल निवासी थे अंकित बालियान। हरियाणा के रोहतक व सोनीपत में रहकर बतौर सिंगर एक्टर काम करते थे अंकित। उनका सबसे हिट गाना 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान, जज के भी आवेंगे पसीने' देखिए काफी हिट हुआ था।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में त्योहार सुरक्षा के लिए पुलिस का अलर्ट, भीड़-भाड़ पर कड़ी निगरानी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने चित्तौड़गढ़ शहर में गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त जाब्ता तैनात रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसपी ने आमजन से त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।0
0
Report
चंद्रपुर में डिग्री-गुणपत्रिका घोटाला: आरोपी अटक, फरार मुख्य सूत्रधार
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर में विविध विद्यापीठों की बनावट गुणपत्रिका और पदवी रॅकेट का पर्दाफाश. एक आरोपी अटकेत, मुख्य सूत्रधार फरार. आलिशान वाहन जप्त. पुलिस ने शुरुआती जानकारी दी कि हर गुणपत्रिका और पदवी के लिए 5 से 10 लाख रु लिए जा रहे थे. आरोपी वैभव सोनुले नामक व्यक्ति है. मुख्य सूत्राधार चंद्रपुर का है और अन्य भागों में रहता है. 2 आलिशान वाहन जप्त. नोकरी और प्रमोशन पाने के लिए भी लोग भरे जा रहे थे. घटना से शिक्षण क्षेत्र हिल गया.0
0
Report
Advertisement
शाजापुर में घर के ताले तोड़कर नकदी चुराने वाला गिरोह CCTV में कैद
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की द्वारकापुरी कॉलोनी में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी व कमरों की तलाशी लेने के बाद करीब 20 से 22 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चार संदिग्ध वहां से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। मकान मालिक विजय सोनी पेशे से ड्राइवर हैं। रक्षाबंधन के लिए वे अपनी बहन को लेने नागदा गए थे। उनकी पत्नी अपनी सास के यहां रुकी हुई थीं। रात में घर पर ताला लगाकर वे बाहर गए थे। इसी दौरान रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की। बुधवार को जब विजय की पत्नी घर पहुंचीं तो अंदर अलमारी और सामान बिखरा पड़ा मिला। उन्होंने वीडियो कॉल कर विजय को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। विजय के घर लौटने के बाद वे शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाने पहुंचे। घर से कोई बड़ा सामान चोरी नहीं हुआ है, लेकिन करीब 20 से 22 हजार रुपए नकद गायब हैं। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इधर, कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में देर रात चार संदिग्ध लोग घटनास्थल से निकलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने के साथ आसपास लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है।0
0
Report
हरियाणा विधानसभा: मानसून सत्र तीन दिन का तय, विपक्ष मांग बढ़ाने पर अड़ा
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा विधानसभा बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की हुई बैठक बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी जानकारी सीएम ने कहा मॉनसून सत्र में विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा सत्तापक्ष चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष तथ्यों के आधार पर चर्चा करें झूठ के आधार पर चर्चा नहीं करें विपक्ष के पास झूठ फैलाना ही केवल मुद्दा है -- सीएम नायब सैनी सीएम ने कहा कांग्रेस के समय में सेशन की अवधि केवल घंटे में रहती थी लेकिन मौजूदा स्पीकर बड़े दिल के व्यक्ति हैं और सभी को समय देते हैं बीएसी की बैठक में स्पीकर सभी की बात सुनकर ही फैसला करते हैं-- सीएम बीएसी की बैठक की बाद संसदीय कार्य मंत्री महीपाल सिंह ढांडा ने दी जानकारी बीएसी की बैठक में मानसून सत्र की अवधि 3 दिन तय हुई है महीपाल ढांडा ने कहा विपक्ष सदन की अवधि बढ़ाने की मांग करता है लेकिन विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है विपक्ष आरोप लगाकर सदन से वॉक आउट करके चला जाता है महीपाल ढांडा ने कहा विपक्ष रामलीला की तरह अपना रोल अदा करता है और निकल जाता है विपक्षह के पास कोई मुद्दा ही नहीं है और जो विपक्ष का सवाल होगा सदन में जवाब सरकार देगी-- महीपाल सिंह ढा हरियाणा विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की हुई बैठक बैठक के बाद नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी जानकारी विपक्ष ने बीएसी की बैठक में सेशन की अवधि बढ़ाने की मांग की भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा मानसून सत्र तीन दिन का ही बीएससी में तय किया है इसकी अवधि को बढ़ाने की मांग थी लेकिन नहीं बढ़ाया गया मानसून सत्र 27 अगस्त कल से शुरू होगा 3 दिन के अवकाश के बाद 31 और 1 सितंबर को रहेगा मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही सोमवार को 11:00 की बजाय 2:00 बजे शुरू किए जाने पर बीएसी में बनी सहमति-- भूपेंद्र सिंह हुड्डा0
0
Report
हरियाणा बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू; मॉनसून सत्र की रणनीति पर चर्चा
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू हुई मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अध्यक्षता में सीएम आवास संत कबीर कुटीर पर शुरू हुई बैठक बैठक में मॉनसून सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा0
0
Report
Advertisement
