icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग

Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।
0
0
Report

जयपुर नगर निगम ने सफाई मैराथन 2.0 में 7 हजार टन कचरा साफ किया

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर。 सफाई सेवा मैराथन 2.0 की बड़ी खबर एक दिन में 7 हजार टन कचरा साफ, नगर निगम का नया रिकॉर्ड。 जयपुर नगर निगम का दावा, एक ही दिन में उठाया 7 हजार टन कचरा。 पिछली सफाई मैराथन का 6 हजार टन कचरा उठाने का रिकॉर्ड टूटा。 एक दिन में एक हजार टन ज्यादा कचरा उठाने का दावा。 सुबह 7 बजे शुरू हुआ सफाई अभियान, देर रात तक चला。 शाम 7 बजे तक ही 7 हजार टन कचरा उठाने का निगम का दावा。 9 हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी, सड़कों पर सफाई का महाअभियान。 एक हजार से ज्यादा गार्बेज पॉइंट्स को कचरा मुक्त करने का दावा。 100 से ज्यादा खुले कचरा डिपो भी हटाए गए。 सफाई अभियान में 1100 हूपर्स, 102 जेसीबी और लोड यूनिट उतारी गईं。 117 डम्पर-ट्रक और 177 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भी तैनाती。 10 ट्रांसफर स्टेशनों से कचरा प्रोसेसिंग प्लांट भेजने का दावा。 सड़कों से 50 से ज्यादा निराश्रित पशु हटाए गए。 महापौर सुनील कोठारी और आयुक्त ओम कसेरा की पहल पर अभियान。 महापौर सुनील कोठारी और आयुक्त ओम कसेरा ने फील्ड में की मॉनिटरिंग。
0
0
Report

एटा ब्रेकिंग एटा में मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन को लेकर प्रदर्शन

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollowJust now
Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग एटा में मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन को लेकर प्रदर्शन सैलरी नहीं मिलने हड़ताल की चेतावनी मेडिकल कॉलेज स्टाफ ने गेट पर धरना देकर उठाई सैलरी की मांग, दिवाली से पहले सैलरी व बोनस ना आने पर दी हड़ताल की चेतावनी, मेडिकल कॉलेज के गेट पर एकजुट हुए समस्त स्टाफ को CMS सुरेश चंद्रा ने दिया दिवाली से पहले सैलरी आने का आश्वासन, सीएमएस के आश्वासन के बाद प्राचार्य बलवीर सिंह पहुंचे मेडिकल कॉलेज, एटा - मेडिकल कॉलेज डाक बंगलिया स्थित का है पूरा मामला, रिपोर्ट -दीपक कुमार सोनू मोबइल -6398320375
0
0
Report
Advertisement

हार्ट ठीक होने पर भक्त ने चित्तौड़गढ़ में सोने का दिल मंदिर को अर्पित किया

Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कृष्णधाम सांवलियाजी में श्रद्धालु की अनूठी आस्था देखने को मिली। जालोर जिले के रहने वाले एक श्रद्धालु ने हार्ट की बीमारी से स्वस्थ होने के बाद भगवान सांवलिया सेठ को 21 ग्राम सोने से बना दिल का मॉडल भेंट किया। इसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। श्रद्धालु ने अपने हार्ट के इलाज और ऑपरेशन के दौरान भगवान से स्वस्थ होने की कामना की थी। ऑपरेशन सफल होने के बाद उसने अपनी मनोकामना पूरी होने पर सांवलियाजी पहुंचकर यह विशेष भेंट अर्पित की। श्रद्धालु ने सोने का दिल मंदिर मंडल के भेंट कक्ष कार्यालय में जमा कराया और इसकी रसीद प्राप्त की। मंदिर मंडल के गजेंद्र गौड़ ने बताया कि श्रद्धालु का परंपरानुसार प्रसाद और उपरना भेंट कर स्वागत किया गया। आमतौर पर मंदिर में सोने-चांदी के आभूषण भेंट किए जाते हैं, लेकिन सोने का दिल चढ़ाने की यह अनूठी भेंट श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
0
0
Report

विजिलेंस ने ठिकानों पर रेड कर आय से अधिक संपत्ति का खुलासा किया

Muzaffarpur, Bihar:बिहार सरकार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिले के नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता में कार्यरत कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के मुजफ्फरपुर समेत ठिकानों पर घंटों की रेड की. आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है, जिसके अनुसार आरोपी के पास उनकी कुल ज्ञात आय से लगभग 110 प्रतिशत अधिक यानी 1 करोड़ 58 हजार 733 रुपये की अप्रत्याशित संपत्ति अर्जित पाई गई. विजिलेंस जांच के दौरान यह सामने आया कि प्राथमिक अभियुक्त सुशील कुमार, उनकी पत्नी चांदनी गुप्ता एवं अन्य परिजनों के नाम से कुल 6 अचल संपत्तियाँ हैं, जिनका कुल बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 37 लाख 71 हजार 400 रुपये है. इसके अलावा विभिन्न बैंकों में 28 लाख 54 हजार रुपये की चल संपत्ति भी पाई गई है. विशेष न्यायालय निगरानी पटना से सर्च वारंट प्राप्त कर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की तीन विशेष टीमों द्वारा आरोपी के ठिकानों—पटना, मुजफ्फरपुर और सहरसा स्थित आवास व कार्यालयों पर एक साथ तलाशी की गई.
0
0
Report

IGI एयरपोर्ट पर विदेशी तस्कर के शरीर से 70 कैप्सૂલ बरामद, कीमत 5 करोड़

New Delhi, Delhi:दिल्ली एयरपोर्ट पर 5 करोड़ की ड्रग्स बरामद विदेशी तस्कर के शरीर से निकले 70 कैप्सूल दिल्ली कस्टमर विभाग ने एक बड़ा खुलासा किया है ड्रग्स तस्कर को पकड़ा है जो अपने शरीर में 70 कैप्सूल तक निगल गया ऑपरेशन के बाद एक-एक निकल गए एंकर....ड्रग्स तस्कर अपनी जान हथेली पर रखकर तस्करी कर रहे हैं जैसी ही एक खबर का बड़ा खुलासा हुआ है राजधानी दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशे की तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। यहां एक विदेशी नागरिक अपने शरीर के अंदर नशीले पदार्थ के कैप्सूल छिपाकर भारत पहुंचा था, लेकिन कस्टम अधिकारियों की सतर्कता ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। आरोपी के शरीर से एक-एक करके 70 कैप्सूल बरामद किए गए हैं, जिनकी अवैध बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कस्टम अधिकारियों को IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर मिली विशेष सूचना के आधार पर कोनाक्री से अदीस अबाबा होते हुए दिल्ली पहुंचे गिनी के एक नागरिक को रोका गया। यात्री को ग्रीन चैनल पर रोककर उसके सामान की एक्स-रे जांच की गई। आगे की पूछताछ और जांच के दौरान यात्री ने खुलासा किया कि उसने अपने शरीर के अंदर नशीले पदार्थ छिपा रखे हैं। इसके बाद कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में आरोपी को सफदरजंग अस्पताल में मेडिकल निगरानी में रखा गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसके शरीर से चरणबद्ध तरीके से 70 अंडाकार कैप्सूल निकाले गए। पहले 36 और फिर 34 कैप्सूल बरामद हुए। इन कैप्सूल में पारदर्शी प्लास्टिक में लिपटा सफेद पाउडर मिला, जिसका कुल वजन 1 किलो 68 ग्राम बताया गया है। प्रारंभिक जांच में इस पदार्थ में कोकीन या MDMA होने का संदेह जताया गया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। कस्टम अधिकारी आगे जांच मे जुटे है
0
0
Report
Advertisement

नदी में डूबकर भाई बहिन की मौत, दिवाली से पहले परिवार में शोक

Panna, Madhya Pradesh:नदी में डूबकर भाई बहिन की मौत, दिवाली से पहले परिवार में शोक ट्यूब के सहारे नदी में तैराकी कर रहे थे दो बच्चे; संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में चले गए। पन्ना जिला मुख्यालय से लगभग 115 किलोमीटर दूर रैपुरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बहने वाली पतने नदी में एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पास में नहा रही एक महिला ने दोनों बच्चों को डूबते देख राहगीरों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने बचाव का प्रयास किया और बुजुर्गों की मदद से दोनों को नदी से बाहर निकाला। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रैपुरा पहुंचाया गया, जहां डॉ. एम.एल. चौधरी ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। अर्जुन वर्मन (15) पिता मुकेश वर्मन और काजल वर्मन (18) पिता संतु वर्मन की डूबने से मौत हुई है। हादसे के समय बच्चों के पिता घर पर मौजूद नहीं थे। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।
0
0
Report

कार्तिक मास में पमशाला के राधा-कृष्ण मंदिर में भक्तों की भीड़, कौशल्या साय सहित

Jashpur Nagar, Chhattisgarh:कार्तिक मास में भक्ति में लीन श्रद्धालु, पमशाला के राधा-कृष्ण मंदिर में गूंज रहे भजन-कीर्तन के स्वर, सीएम की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी हुईं शामिल। इस पवित्र अवसर पर जशपूर जिले के ईब नदी तट स्थित पमशाला का श्री राधा-कृष्ण मंदिर इन दिनों पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा है। यहां एक महीने तक चलने वाले भजन-कीर्तन कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सुबह से शाम तक मंदिर परिसर भगवान श्री राधा-कृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय भी पहुँची। अखिल भारतीय कंवर समाज पमशाला के तत्वावधान में कार्तिक मास के पावन अवसर पर इस विशेष धार्मिक आयोजन की शुरुआत 27 अक्टूबर से की गई है, जो आगामी 24 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे और शाम 5 बजे से क्षेत्र की अलग-अलग कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। भगवान श्री राधा-कृष्ण की भक्ति में लीन श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्त भगवान की आराधना कर रहे हैं। वहीं ईब नदी के पावन तट पर स्थित मंदिर का पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी एवं अखिल भारतीय कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल्या साय ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं और विभिन्न कीर्तन मंडलियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाकर पुण्य लाभ अर्जित करने का भी आह्वान किया है, इसके साथ ही पूरे प्रदेश वासियों को दीपावली की बधाई भी दी है।
0
0
Report

अहिवारा कॉलेज दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर रखने की घोषणा

Durg, Chhattisgarh:भिलाई-3 स्थित आत्मानंद स्कूल के मैदान में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि देने के लिए शोकसभा का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से शामिल हुए उनके साथ शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, विधायक भावना बोरा सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. शोकसभा में दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को याद करते हुए सभी नेताओं और उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इस दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया माहौल गमगीन रहा और पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को भाजपा परिवार और अहिवारा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि अहिवारा कॉलेज का नाम अब दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर रखा जाएगा मुख्यमंत्री की इस घोषणा को उनके प्रति सम्मान और क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखने की पहल के रूप में देखा जा रहा है वहीं महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में सौरभ चंद्राकर को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीआई सौरभ चंद्राकर से पूछताछ कर रही है इस मामले में जिन-जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी उनसे भी पूछताछ की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर में स्कूटर के पहिए से पैर पर चढ़ने के विवाद में मारपीट, कैंची से हमला

Morena, Madhya Pradesh:घटना 4 नवंबर की शाम को कोतवाली थाना क्षेत्र में श्रीराम दवेली के पास की है। फरियादी धनराज लुड़वे (29) निवासी बाजार माता मंदिर के पास, थाना जनकगंज ने पुलिस को बताया कि वह हजार बिस्तर अस्पताल से उपचार कराकर घर लौट रहा था। रास्ते में उसे परिचित युवती मिल गई। इसके बाद दोनों पैदल जाने लगे। इसी दौरान बैटरी वाले स्कूटर पर सवार दो युवक और एक युवती उनके पास से निकले। स्कूटर का पहिया धनराज के पैर पर चढ़ गया। इस बात पर धनराज ने स्कूटर देखकर चलाने को कहा तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों युवकों और युवती ने धनराज व उसकी साथी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वे आगे बढ़े तो रास्ते में मारपीट करने वाले युवकों के दो-तीन साथी और आ गए। इनमें से एक के हाथ में कैंची थी। उसने धनराज के सिर और कान पर वार कर दिए, जबकि दूसरे युवक ने उसकी आंख के पास भौंह पर मुक्के से हमला किया। धनराज के सिर और पेट में भी चोटें आईं। युवती को भी चोट आई। घटना के दौरान भीड़ जमा हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। फरियादी की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

कलेक्टर ने सिंगरौली जिला अस्पताल में सफाई और बर्न यूनिट 24x7 कराने के निर्देश दिए

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिला अस्पताल पहुँचे कलेक्टर अंकित अस्थाना, निरीक्षण के दौरान ओपीडी, सर्जिकल वार्ड, जनरल वार्ड, डायलिसिस यूनिट और बर्न यूनिट का जायजा लिया गया। अस्पताल परिसर और वार्डों में गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर की गई। सिविल सर्जन को साफ शब्दों में सात दिनों के भीतर सफाई व्यवस्था में सुधार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। अस्पताल के वॉशरूम और सार्वजनिक स्थानों की सफाई दिन में दो बार कराने तथा सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने को कहा गया। दीपावली को देखते हुए बर्न यूनिट को तीन पालियों में 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए गए ताकि पटाखों या आग से झुलसने वाले मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके। ट्रामा सेंटर परिसर की पार्किंग में खड़ी निजी एम्बुलेंस हटाने और अस्पताल में यातायात व्यवस्था सुधारने को कहा गया। जन औषधि केंद्र में सभी जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए ताकि मरीजों को सस्ती दवाएं मिलें। रक्त बैंक का समय पर निर्माण और मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अस्पताल सुरक्षा के लिए परिसर में पुलिस चौकी स्थापित करने का आश्वासन भी दिया गया। निरीक्षण के दौरान अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

लालू यादव सीवान पहुँचते ही सियासी भूचाल, आचार संहिता मामले पर चर्चा तेज

Siwan, Bihar:एंकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सीवान पहुंच गए हैं। उनके सीवान पहुंचते ही राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं में हलचल तेज हो गई। रास्ते में जगह-जगह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सीवान पहुंचने के बाद लालू प्रसाद यादव पचरूखी स्थित उम्मेद पैलेस में रात्रि विश्राम कर रहे हैं। उनके साथ विधान परिषद सदस्य विनोद जायसवाल,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी,पूर्व विधायक भोला यादव समेत पार्टी के कई नेता मौजूद हैं। दरअसल, लालू प्रसाद यादव को शुक्रवार को सीवान की अदालत में एक पुराने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पेश होना है। यह मामला वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। ऐसे में अदालत में होने वाली उनकी पेशी को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज है।
0
0
Report

संत कबीर नगर में डीएम-एसपी ने फ्लैग मार्च से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर : त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ़्लैग मार्च संतकबीरनगर जिले में त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिले में आगामी त्योहारों दीपावली, लक्ष्मी और छठ पूजा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी अनुज मलिक व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने भारी पुलिस बल के साथ फ़्लैग मार्च किया। इस दौरान डीएम-एसपी ने प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। एसपी ने पुलिस बल को इलाके में सर्तकता बरतने के निर्देश दिए। त्योहारों में सुरक्षा-व्यवस्था की सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है।अधिकारियों ने कहा कि शान्ति और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

समस्तीपुर में पुजारी की हत्या, तीन गोलियां चलीं, NH-28 पर जाम

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र का है, जहां गुरुवार शाम अपराधियों ने 30 वर्षीय पुजारी सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने पहले फोन कर उसे बुलाया और मौके पर पहुंचते ही तीन गोलियां मार दीं। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, वहीं आक्रोशित लोगों ने एनएच-28 जाम कर दिया। पूरी घटना समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चक हबीब बाघी पंचायत के राम टोला की है। मृतक सोनू कुमार बाघी पंचायत निवासी कमल सिंह का पुत्र था। बताया जाता है कि गुरुवार शाम सोनू घर पर था, तभी उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन आने के बाद वह बताए गए स्थान पर पहुंचा, जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी। तीन गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोनू के पिता विभूतिपुर प्रखंड के केराय गांव स्थित ठाकुरबाड़ी में महंत थे। स्वास्थ्य खराब रहने के कारण उन्होंने पुत्र को पूजा-पाठ की जिम्मेदारी सौंप दी थी।हत्या से आक्रोशित लोगों ने गंगापुर के समीप एनएच-28 जाम कर दिया। सूचना पर मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top