icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273413
ARAbhimanyu RaiFollow4 Jan 2025, 05:27 pm

गोरखपुरः विकास खंड कौड़ीराम में तहसील प्रशासन ने गरीबों में बांटे 600 कंबल

Kauriram, Uttar Pradesh:

विकास खंड परिसर कौड़ीराम में गुरुवार को तहसील प्रशासन द्वारा निराश्रितों और गरीबों में 600 कंबल बांसगांव के विधायक डा .विमलेश पासवान के देखरेख में वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक डा. विमलेश पासवान ने कहा कि अंत्योदय की परिकल्पना धरातल पर उतरे यही हमारी सरकार का संकल्प है। प्रदेश सरकार जनता की हर समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास कर रही है। कम्बल वितरण के समय उपजिलाधिकारी बांसगांव केसरी नंदन तिवारी, तहसीलदार नरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार मुकेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अरविंद पांडेय, लेखपाल मुकेश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिरसा में डेंगू-मलेरिया का प्रकोप: 2026 में 15 डेंगू और 4 मलेरिया मरीज

Sirsa, Haryana:सिरसा जिला में डेंगू और मलेरिया का डंक जारी। अब तक 2026 में डेंगू के 15 मरीज मिले। मलेरिया के 4 मरीज मिले। डेंगू मलेरिया विभाग के नोडल अधिकारी डॉ अभिजीत गर्ग ने जानकारी दी। हरियाणा में डेंगू-मलेरिया के मरीज बढ़ने लगे हैं, मानसून के दस्तक के बाद भी मामलों में वृद्धि होती दिखी है। सिरसा जिले में मानसून सक्रिय होने के बाद भी डेंगू और मलेरिया के मरीज बढ़े দেখা गया है। 2026 के 9 महीनों में अब तक 15 डेंगू और 4 मलेरिया के मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के सामने एक बड़ी परेशानी यह है कि सिरसा जिला में डेंगू और मलेरिया एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मानसून के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। सिरसा में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले के नागरिक अस्पताल समेत सभी PHC और CHC में विशेष डेंगू वार्ड बना दिए गए हैं, जिनमें मरीजों के लिए मच्छर दानियों का प्रबंध किया गया है ताकि संक्रमण को रोक सकें। Health विभाग द्वारा 52 टीमें शहर और ग्रामीण इलाकों में डोर-टू-डोर सर्वे कर रही हैं, जहां भी पानी जमा मिलता है या मच्छर का लारवा दिखे उसे एंटी-लारवा दवाई डालकर नष्ट किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने हरियाणा रोडवेज को नोटिस जारी किया है ताकि वर्कशॉप और डिपो में पानी इकट्ठा न हो सके, क्योंकि ये स्थान मच्छरों के पनपने के केंद्र बनते हैं। सिरसा नागरिक अस्पताल के डेंगू मलेरिया विभाग के नोडल अधिकारी डॉ अभिजीत गर्ग ने कहा कि जिले में 15 डेंगू और 4 मलेरिया के पॉज़िटिव केस सामने आये हैं। स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है। हमने सभी अस्पताल स्तर पर स्पेशल डेंगू वार्ड बना दिए हैं, जहां आइसोलेशन और मच्छरदानी के पुख्ता इंतजाम हैं। लोग अपने घर और आसपास की सफाई रखें; तेज बुखार, सिरदर्द या तेज दर्द होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल जाकर जाँच कराएं।
0
0
Report

फरीदाबाद में 72 फीट ऊंचाई से युवक की हत्या, नाबालिग आरोपी पर सवाल

Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद- सिरोही पहाड़ से 72 फीट नीचे मिला युवक का शव, हत्या के आरोपों ने खड़े किए गंभीर सवाल फरीदाबाद के सिरोही इलाके में 19 वर्षीय युवक राजकुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ गई है। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत से जुड़े मामले में नाबालिग आरोपी को मंगलवार को क्राइम सीन पर ले जाया गया। पुलिस ने घटनास्थल की निशानदेही कराई, जहां से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को राजकुमार के सिरोही झील में डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और परिजनों ने झील में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन युवक का शव पानी में नहीं मिला। पूरे दिन तलाश के बाद रात करीब 8:30 बजे राजकुमार का शव सिरोही पहाड़ के अंदर सूखे इलाके में पत्थरों के बीच मिला था। शव के मुंह और शरीर पर चोट के निशान थे और मुंह से खून भी निकल रहा था। मृतक के पिता गौरलाल ने एक नाबालिग समेत उसके पिता जमशेद और अन्य साथियों पर राजकुमार को पहाड़ से नीचे धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक को करीब 72 फीट ऊंचाई से नीचे गिराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 103 और 3(5) BNS के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अब पुलिस मोबाइल फोन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। थाना धौज पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report

सिरसा में चोर गिरोह सक्रिय; CCTV में चोरी का प्रयास कैद—पुलिस कार्रवाई की मांग

Sirsa, Haryana:सिरसा। सिरसा में चोर मस्त , पुलिस हुई सुस्त। देर रात को गाड़ियां चुराने वाला गिरोह हुआ सक्रिय। सिरसा के ए ब्लॉक की घटना। चोर ने गाड़ी का शीशा तोड़कर चुराने का प्रयास किया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। गाड़ी मालिक मनीष खुराना ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एंकर रीड सिरसा में एक बार फिर चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। शहर में देर रात वाहनों को निशाना बनाने वाला गिरोह सक्रिय होने से लोगों में दहशत वाला माहौल है। ताजा मामला सिरसा के ए ब्लॉक से सामने आया है, जहां देर रात एक चोर ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी को चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका, लेकिन उसकी पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि देर रात एक व्यक्ति गाड़ी के पास पहुंचता है और आसपास का जायजा लेने के बाद वाहन को निशाना बनाता है। चोर ने गाड़ी का शीशा तोड़कर अंदर घुसने और वाहन को चोरी करने का प्रयास किया। काफी देर तक चोर गाड़ी के आसपास घूमता रहा और चोरी की कोशिश करता रहा। लेकिन किसी वजह से वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाया और मौके से फरार हो गया。 वारदात का पता उस समय चला जब गाड़ी मालिक ने सुबह अपनी गाड़ी को देखा। गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और वाहन को नुकसान पहुंचाया गया था। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज देखने पर पूरी घटना सामने आई और पता चला कि देर रात एक संदिग्ध व्यक्ति ने गाड़ी चोरी करने की कोशिश की थी। वाहन मालिक मनीष खुराना ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए और शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाई जाए। इस घटना के बाद ए ब्लॉक सहित आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों बंटी मदान का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है, ताकि चोरों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ऐसे मामलों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में वाहन चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। सिरसा में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को लेकर अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों की मांग है कि रात के समय संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाए और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए। फिलहाल पुलिस को शिकायत दे दी गई है और सीसीटीवी फुटेज भी जांच का अहम आधार बन सकती है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्द कार्रवाई करती है और वाहन चोरी की कोशिश करने वाले आरोपी तक कब पहुंच पाती है। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं—चोर बेखौफ हैं, लेकिन पुलिस कब सख्त होगी, यह बड़ा सवाल है। वार्ड के नगर पार्षद राजेंद्र सरदाना ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।
0
0
Report
Advertisement

स्टेट लाइब्रेरी में आग की अफवाह से छात्रों में अफरा-तफरी

Ranchi, Jharkhand:स्टेट लाइब्रेरी में अचानक आग लगने की अफवाह से छात्र-छात्राओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एमसीबी ट्रिप होने के बाद कुछ छात्रों ने फायर एक्सटिंग्विशर चालू कर दिया, जिससे लाइब्रेरी में मौजूद विद्यार्थियों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना के बाद दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लाइब्रेरी में आग लगने की बात अफवाह निकली। वहीँ, काफी देर तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेट लाइब्रेरियन ज्योति कुमारी ने बताया कि लाइब्रेरी में आग नहीं लगी थी, बल्कि एमसीबी ट्रिप होने के कारण छात्र डर गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
0
0
Report

मंडला की सौम्या खरे ने मालवा नृत्य महोत्सव में इतिहास रचा

Mandla, Madhya Pradesh:सौम्या ने रोशन किया मंडला एंकर- मंडला की बेटी सौम्या खरे ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इंदौर में आयोजित मालवा नृत्य महोत्सव 2026 में सौम्या ने सेमी-क्लासिकल नृत्य वर्ग में न केवल प्रथम स्थान हासिल किया है बल्कि समय ने यंहा सबसे कम उम्र की गुरु अवार्ड भी हासिल किया है । वीओ - प्रदेश के इंदौर शहर में 1 से 4 अक्टूबर तक आयोजित चार दिवसीय महोत्सव में देशभर से करीब 2000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सेमी-क्लासिकल श्रेणी में करीब 500 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए मण्डला की 20 वर्षीय सौम्या खरे ने बाजी मारी। शानदार प्रदर्शन के लिए सौम्या को ‘मालवा नृत्य महोत्सव अवार्ड’ के साथ ‘सबसे कम उम्र की गुरु अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया गया। महज 20 साल की उम्र में दो बड़े सम्मान हासिल करना उनकी नृत्य साधना और प्रतिभा को दर्शाता है। सौम्या इससे पहले ‘मंडला गॉट टैलेंट’ की विजेता भी रह चुकी हैं। राष्ट्रीय मंच पर मिली इस सफलता से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी है, वहीं सौम्या की उपलब्धि मंडला की युवा नृत्य प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बनी है।
0
0
Report

बीकानेर में कांग्रेस ने वोटर लिस्टिंग पर चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर सवाल उठाए

Bikaner, Rajasthan:वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला बीकानेर में कांग्रेस की ओर से आयोजित की गई प्रेसवार्ता मतदाता सूचियों में गड़बड़ी और नाम गलत तरीके से काटे जाने के लगाए आरोप मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया पर कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल मामले की निष्पक्ष जांच और शिकायतों के समाधान की मांग प्रेसवार्ता में INDIA गठबंधन के विभिन्न दलों के नेता रहे मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, बिशनाराम मेघवाल सहित नेता रहे मौजूद CPM के बजरंग छिपा और CPI के अविनाश व्यास ने भी रखी अपनी बात हर पात्र मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में सुनिश्चित करने की मांग चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की कांग्रेस ने उठाई मांग
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज के आकांक्षी ब्लॉकों में विशेष सचिव स्तर के नोडल अधिकारी निरीक्षण शुरू

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज आकांक्षी ब्लॉकों की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे विशेष सचिव स्तर के नोडल अधिकारी एंकर उत्तर प्रदेश शासन के नियोजन विभाग द्वारा सीमांत जनपद महराजगंज में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए शासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। जिले के छह आकांक्षी विकास खंडों में 5 से 8 अक्टूबर तक विशेष सचिव स्तर के नोडल अधिकारियों की टीम गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं का भौतिक सत्यापन कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पोषण और आधारभूत सुविधाओं समेत करीब 60 निर्धारित इंडीकेटरों पर विकास कार्यों की प्रगति को परखा जा रहा है। अधिकारियों की निरीक्षण रिपोर्ट 9 अक्टूबर तक शासन के नियोजन विभाग के पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। वीओ-1 महराजगंज जिले के छह आकांक्षी विकास खंडों में शासन की विशेष निगरानी शुरू हो गई है। 5 से 8 अक्टूबर तक विशेष सचिव स्तर के नोडल अधिकारी अलग-अलग ब्लॉकों का दौरा कर विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। मकसद है सरकारी योजनाओं की फाइलों में दर्ज प्रगति और जमीन पर उनकी वास्तविक स्थिति के बीच की तस्वीर को सामने लाना। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा,कृषि और संबद्ध सेवाओं, आधारभूत ढांचे तथा सामाजिक विकास से जुड़े करीब 50 से 60 निर्धारित इंडिकेटर पर योजनाओं की स्थिति जांची जा रही है। स्कूलों में पेयजल,बिजली,फर्नीचर और शौचालय जैसी सुविधाओं के साथ स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था का भी स्थलीय सत्यापन किया जा रहा है आकांक्षी ब्लॉक रतनपुर नौतनवा के बड़हरा में विशेष सचिव SAD गौरव वर्मा ने पहुंच कर सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्र का स्थल निरीक्षण किए हैं मीडिया के साथ बातचीत के दौरान विशेष सचिव गौरव वर्मा ने बताया शासन के नियोजन विभाग के द्वारा प्रदेश के जितने भी आकांक्षी ब्लॉकों हैं उनकी जांच करने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं इसी के तहत ब्लॉक स्तर पर शिक्षा विभाग स्वास्थ्य बाल विकास समेत आईसीडीएस विभाग कुल पांच तरह की इंडिकेटर पर ब्लॉक किस तरह से परफॉर्म कर रहा है उसकी जांच और स्थल निरीक्षण के लिए शासन की ओर से निर्देश प्राप्त हुए हैं बाइट गौरव वर्मा, विशेष सचिव (SAD) यूपी सरकार
0
0
Report
Advertisement

बस्सी के पालावाला जाटान में डीएपी खाद घोटाले के आरोप; पिकअप जब्त

Dudu, Rajasthan:बस्सी (जयपुर ग्रामीण) तुंगा थाना क्षेत्र पालावाला जाटान में डीएपी खाद को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन सामने आया है. ग्रामीणों ने ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष और प्रबंधक पर मिलीभगत कर डीएपी खाद की कथित कालाबाजारी के आरोप लगाए हैं. मामले को लेकर ग्रामीणों ने समिति के बाहर धरना देते हुए ताला जड़ दिया और कार्रवाई की मांग की. ग्रामीणों के अनुसार बीती रात डीएपी खाद से भरी एक पिकअप निवाई (टोंक) की तरफ ले जाई जा रही थी. अभयपुरा गांव के पास ग्रामीणों ने पिकअप को रोक लिया और खाद से भरी गाड़ी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी. सूचना पर बस्सी और तुंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को जब्त कर लिया. ग्रामीणों का आरोप है कि किसानों के लिए आई डीएपी खाद को चोरी-छिपे बाहर भेजा जा रहा था. इसके विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने समिति के बाहर प्रदर्शन किया और पुतला दहन भी किया. ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की तत्काल जांच और समिति का ऑडिट कराया जाए. साथ ही समिति के अध्यक्ष और प्रबंधक को निलंबित करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मामले की जांच पूरी नहीं होती और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक समिति का ताला नहीं खोला जाएगा. मामले की सूचना उप-रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर ग्रामीण, एसडीएम बस्सी और कृषि अधिकारी बस्सी को भी दी गई है. तुंगा थाना प्रभारी सज्जन सिंह का कहना है कि खाद से भरी पिकअप को जब्त कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
0
0
Report

राहुल गांधी के लोकतंत्र बचाने के ऐलान: मोदी-शाह-भागवत पर कार्रवाई का दावा

New Delhi, Delhi:राहुल गांधी ने कहा- देखिए, यहाँ पर कुछ समय पहले तकरीबन 300 लोकसभा और राज्यसभा के एमपीज़ आए थे और हम चाहते थे… इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार और उनके जो दो colleagues हैं, उनसे मिलना चाहते थे। यहाँ पर पुलिस ने हमें रोका। हम देश के रिप्रेजेंटेटिव्स हैं… हम देश की आवाज़ को रिप्रेजेंट करते हैं। पता नहीं क्यों 300 एमपीज़ को यहाँ पर रोका गया और फिर उसके बाद अब हमें यहाँ बैठा रखा है। 50 गज दूर इलेक्शन कमीशन (का मुख्यालय) है। हमें जाने नहीं दे रहे हैं। बात समझ नहीं आ रही है… क्या प्रॉब्लम है? इलेक्शन कमीशन का काम इलेक्शन को ठीक से चलाने का है। 300 एमपीज़ ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते हैं और ज्ञानेश कुमार जी डरे हुए हैं। तो पता नहीं देश में क्या हो रहा है। अगर रिप्रेजेंटेटिव्स को इलेक्शन कमीशन नहीं मिलेगा, तो फिर लोकतंत्र का क्या मतलब है? On a question that how will you counter these things, Shri Rahul Gandhi said- We are not only countering them, we are going to destroy them. Maybe you are not watching what is going on. एक अन्य प्रश्न पर कि कब तक आप लोग रहेंगे, श्री राहुल गांधी ने कहा- मैंने पहले भी बोला है… बीजेपी जो बोले, उसमें मुझे कोई इंटरेस्ट नहीं है। मैं हिंदुस्तान के लोकतंत्र को बचाने के लिए यहाँ खड़ा हुआ हूँ। मेरे साथ यहाँ पर कुछ घंटे पहले 300 लोकसभा और राज्यसभा के एमपीज़ आए थे। वे भी देश में लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। अमित शाह, नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार... इन लोगों ने देश के लोकतंत्र को ख़त्म कर दिया है... इस बात को पूरा देश मानता है। इस बात को देश के युवा मानते हैं और समझते हैं। यहाँ पर जो मुझे अभी रोक रहे थे, पुलिस वाले, वो भी यही कह रहे हैं कि हम जानते हैं... तो रिएलिटी मालूम है। देश को नरेंद्र मोदी ने वोट चोरी करके हाईजैक किया है, अमित शाह जी ने हाईजैक किया है, मोहन भागवत जी ने हाईजैक किया है और ज्ञानेश कुमार ने उनकी मदद की है। आप देख लीजिए, इनमें से सारे के सारे… मैं सोच-समझकर कहता हूँ, सुन लीजिए… इनमें से सारे के सारे लोगों के खिलाफ़ कार्रवाई होगी। आप देखना, इनमें से एक व्यक्ति बचकर नहीं जाएगा… चाहे वो नरेंद्र मोदी हों, चाहे वो अमित शाह हों, चाहे वो ज्ञानेश कुमार हों, चाहे वो मोहन भागवत हों।
0
0
Report

PBM अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने डॉक्टर के खिलाफ गाली-गलौज के आरोप पर हंगामा मचाया

Bikaner, Rajasthan:PBM अस्पताल में एक बार फिर हंगामा हुआ। नर्सिंग स्टाफ के साथ बदसलूकी के आरोपों से मामला गरमाया है। सीनियर चिकित्सक आर.के. काजल पर नर्सिंग अधिकारी से गाली-गलौज के आरोप लगे हैं। आरोपों के बाद नर्सिंग स्टाफ ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है और डॉक्टर काजल से माफी मांगने की मांग रखी है। माफी नहीं मांगने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी गई है। अस्पताल परिसर में नर्सिंग स्टाफ की नाराजगी भी दिखी और मामले के समाधान की मांग उठी है। नर्सिंग स्टाफ ने अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है तथा अस्पताल प्रशासन के स्तर पर कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

युवती ने इरफान पर 60 लाख की ठगी और धर्म परिवर्तन के दबाव आरोप लगाए

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर, उत्तर प्रदेश: थाईलैंड से आई एक युवती ने युवक इरफान पर शादी के नाम पर करीब 60 लाख रुपये की ठगी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि इरफान पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। मामले में पीड़िता ने एडीसीपी शिवा सिंह से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज की। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। पीड़िता ने कहा, "मैं शिकायत करना चाहती हूं, मैं उसे अपना पति कहती हूं, उसने पिछले दो सालों में मुझसे पैसे लिए थे हमने थाईलैंड में शादी की थी.. मुझे बस अपने पैसे वापस चाहिए। कल मैं उसके घर गई और मुझे पता चला कि उसने शादी कर रखी है। उसने पहले ही शादी कर रखी थी, लेकिन उसने मुझसे झूठ बोला कि उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है। कल मुझे पता चला कि वह शादीशुदा है और उसने कहा कि अगर मैं अपना धर्म नहीं बदलूंगी, तो वह मुझे पैसे नहीं देगा...मैं बिना किसी को बताए उसके घर चली गई। उसकी शादी को तो 14 साल हो चुके हैं। मुझे यह बात अभी पता चली है... कानपुर, उत्तर प्रदेश: एडीसीपी शिवा सिंह ने कहा, "आज दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को एक थाईलैंड की सिटीजन हमारे ऑफिस में आई हैं। अपने साथ हुई एक घटना के बारे में बताया है कि एक कानपुर का व्यक्ति जिसका नाम इरफान है, उसके द्वारा इनसे झूठे तथ्य बताकर पहले शादी की, जिससे इंस्टाग्राम पर इनकी बातचीत शुरु हुई थी और इनसे लगभग 60 लाख रुपए भी लिए हैं... इस संबंध में इन्होंने हमें अपनी सारी चीजें बताई हैं, अब हम इनसे एक एप्लीकेशन ले रहे हैं और हमने अपनी जांच इसमें शुरू भी कर दी है और आगे इसमें विधिक कार्रवाई हम अमल में ले रहे रहे हैं..."
0
0
Report

समस्याओं को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) ने लगाई पंचायत

Parsia Bahoripur, Uttar Pradesh:इटियाथोक। विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक)के जिला अध्यक्ष शिवराम उपाध्याय की अगुवाई में मंगलवार को इटियाथोक ब्लॉक मुख्यालय पर किसान पंचायत आयोजित की गई। इसमें किसानों ने कई समस्याएं उठाईं। पदाधिकारियों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। नोडल अधिकारी के रूप में मौजूद रहे जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने समस्या निराकरण के लिए भरोसा दिलाया।नायब तहसीलदार हरिशंकर सिंह, खंड विकास अधिकारी विजय प्रताप मिश्र समेत भाकियू के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

झुंझुनूं के अस्पताल में सुरक्षा सवाल, जनाना वार्ड में बार-बार मोबाइल चोरी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर — झुंझुनूं के सबसे बड़े अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था सवालों में है। अस्पताल के जनाना विंग के वार्डों में मोबाइल चोरी की घटनाओं से मरीजों और उनके परिजनों में आक्रोश है। आरोप है कि अस्पताल में आए दिन मोबाइल चोरी हो रहे हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर ठोस इंतजाम नजर नहीं आ रहे। मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में मोबाइल चोरी की तीन शिकायतें कोतवाली पुलिस को दी गई हैं। इनमें जनाना वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के मोबाइल चोरी होने की बात सामने आई है। एक बुजुर्ग के जेब से मोबाइल चोरी होने का आरोप है, जबकि एक महिला के दो मोबाइल चोरी होने की बात सामने आई है। महिला ने करीब 10 दिन पहले ही नया मोबाइल खरीदा था और उसने अपनी बच्ची को अस्पताल के जनाना वार्ड में भर्ती कराया था। रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच सरहाने से दो मोबाइल चोरी हो गए। घटना के बाद उन्होंने गार्ड, स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर को जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि उन्हें कोई मदद नहीं मिली। परिजन के अनुसार, मामले की पुलिस में शिकायत भी दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजन ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों ने 3-4 संदिग्ध युवकों को पकड़ा था और हाथापाई तक की स्थिति बन गई। आरोप है कि संदिग्ध युवकों को अस्पताल के गार्ड के हवाले किया गया, लेकिन बाद में उन्हें बाहर छोड़ दिया गया। परिजन का सवाल है कि यदि अस्पताल में संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया था तो उन्हें पुलिस के हवाले क्यों नहीं किया गया? एक अन्य मरीज के परिजन राजकुमार ने बताया कि मोबाइल चोरी के मामले में वे दो बार कोतवाली थाने गए और रिपोर्ट भी दी, लेकिन अभी तक मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि जब उन्होंने अस्पताल के गार्ड से शिकायत की तो गार्ड की ओर से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। लगातार सामने आ रही मोबाइल चोरी की घटनाओं ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों और परिजनों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर प्रवेश और निकासी की निगरानी, संदिग्ध लोगों की जांच और वार्डों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। मरीजों का आरोप है कि पहले सुरक्षा व्यवस्था में खामी है और चोरी की घटना के बाद कार्रवाई नहीं होने से समस्या और गंभीर हो रही है। अब सवाल यह है कि अस्पताल प्रशासन इन घटनाओं को लेकर क्या कदम उठाता है और पुलिस मोबाइल चोरी के मामलों में कब तक कार्रवाई कर मोबाइल बरामद करती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top