Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gorakhpur273001

गोरखपुर शो में निशा उपाध्याय का स्टेज पर हंगामा, एंकर के सवाल पर बहस और बवाल क्यों बढ़ा?

NTNagendra Tripathi
Feb 24, 2026 14:45:58
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर में भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का स्टेज पर हंगामा, “आपका रेट क्या है” के सवाल पर सैंडल लेकर एंकर पर दौड़ीं। भोजपुरी इंडस्ट्री से इस वक्त की बड़ी खबर… गोरखपुर में आयोजित एक निजी सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान चर्चित भोजपुरी लोक गायिका निशा उपाध्याय मंच पर ही भड़क उठीं। आरोप है कि एंकर द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के बाद उन्होंने सैंडल निकालकर संचालक की ओर दौड़ लगा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कैंट इलाके में स्थित रेलवे ऑफिसर्स क्लब मैदान में बीते 21 फरवरी को शहर के जाने माने वकील गिरजेश शुक्ला के पुत्र के निजी बहुभोज कार्यक्रम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान लाइव परफॉर्मेंस दे रहीं भोजपुरी लोक गायिका निशा उपाध्याय अचानक गुस्से में आ गईं। बताया जा रहा है कि मंच संचालन कर रहे एंकर ने भरे मंच से उनसे “आपका रेट क्या है” जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस टिप्पणी को लेकर माहौल गरमा गया। आरोप है कि टिप्पणी सुनते ही सिंगर ने अपनी सैंडल निकाल ली और एंकर की ओर बढ़ गईं। मंच पर मौजूद आयोजकों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि वायरल वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे भी किए जा रहे हैं। मामले को लेकर निशा उपाध्याय कुछ अधिवक्ताओं के साथ मंगलवार को एसपी सिटी से मिलीं और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कैंट थाने में मंच संचालक मुकेश रॉय के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है। कौन हैं निशा उपाध्याय? मूल निवासी: गौर बसंत गांव, सारण (बिहार) वर्तमान निवास: पटना पहचान: लोक गीतों और स्टेज परफॉर्मेंस की चर्चित आवाज,यूपी व बिहार समेत कई राज्यों में लोकप्रिय हैं। इस घटना ने भोजपुरी लाइव शो में कलाकारों के सम्मान और मंचीय मर्यादा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या मंच संचालन की आड़ में इस तरह की निजी और अपमानजनक टिप्पणियां स्वीकार्य हैं? फिलहाल आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला और तूल पकड़ सकता है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKManoj Kumar Chaturvedi
Feb 24, 2026 16:02:27
Ballia, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव के होली ऑफर पर योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे बयान सपा की हताशा ,निराशा और दर्द को बयां करते हैं। यूपी की जनता मोदी और योगी के विकास कार्यों से संतुष्ट है। क्योंकि सपा के नेता जानते हैं कि जो परिणाम यूपी के 2017,2022 में रहे वही परिणाम 2027 में आने वाले हैं। सपा को जनता ने 2012 से 17 तक यूपी को चलाने के लिए सत्ता दी थी ।सपा ने यूपी को लूटने, भ्रष्टाचार में डूबाने और युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का काम किया। उसी 2027 के आगामी चुनाव को लेकर पूर्वांचल की राजनीति को साधते हुए कहा कि यूपी में एनडीए के सभी दलों पर जनता एतबार जता रही है। सत्ताधारी किसी भी दल के लिए यह जानना जरूरी होता है कि आम जनमानस क्या राय रख रहा है। आम जनमानस हमारे लिए पॉजिटिव तरीके से बात कर रहा है .हमारे विकास कार्यों पर चर्चा कर रहा है। आजमगढ़ मऊ गाजीपुर बलिया पूर्वांचल के जो क्षेत्र हैं। वहां लोग पूरी तरीके से हम पर विश्वास जता रहे हैं। निश्चित तौर पर 2027 में जनता के इसी विश्वास के बल पर हम प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। वहीं केंद्रीय कैबिनेट द्वारा केरल का नाम केरलम राखी जाने पर कहा कि आगे बढ़ाने में यह बहुत अच्छा है ।वहां की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा। आम जनमानस की भावनाओं का सम्मान केंद्र की हमारी सरकार ने किया है जो स्वागत योग्य है।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Feb 24, 2026 16:01:31
Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग -- 20 लाख का गांजा रेलवे सुरक्षा बल ने पकड़ा; एक महिला वाहक गिरफ्तार. राजधानी एक्सप्रेस बना गांजा तस्करों का सेफ कैरियर बना. गांजा को न्यू अलीपुरद्वार से नई दिल्ली ले जाने की बात वाहक कबूल की. पकड़े गए जैस्मिना परवीन, उम्र 19 वर्ष, पति रुहुल शेख, पता - किसममत कार्ला-2 थाना - थारे खाना, जिला कूच बिहार (पश्चिम बंगाल) की. 20503 NDLS राजधानी एक्सप्रेस के एस्कॉर्ट पार्टी (एनजेपी पोस्ट) एनजेपी कोच नंबर बी-10 के शौचालय के पास संदिग्ध गांजा युक्त चार लावारिस बैग मिला था. संदिग्ध गांजा युक्त चार लावारिस बैग मिलने पर कटिहार रेलवे पुलिस बल के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत कटिहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर उक्त ट्रेन में शामिल हुए. यह जानकारी कटिहार रेलवे सुरक्षा बल (ईस्ट पोस्ट) के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है. -- विजुअल -- रिपोर्ट -- रंजन कुमार, कटिहार
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Feb 24, 2026 16:01:09
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सिविल लाइन क्षेत्र में निर्मित 29 फूड कोर्ट का विधिवत लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। महापौर ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया और लाभार्थियों को प्रमाणपत्र के साथ फूड कोर्ट की चाबी सौंपी। इन फूड कोर्ट में विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड, आइसक्रीम और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। महापौर ने सभी दुकानों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस बाजार को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। विशेष रूप से साफ-सफाई के लिए डस्टबिन की व्यवस्था और बेहतर प्रकाश की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य छोटे व्यापारियों को रोजगार उपलब्ध कराना और शहर में व्यवस्थित फूड जोन विकसित करना है। आने वाले समय में यहां और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, ताकि यह क्षेत्र एक आदर्श फूड कोर्ट के रूप में विकसित हो।
0
comment0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
Feb 24, 2026 16:00:26
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर से बड़ी खबर शिक्षक नेता के भेष में धमकियां और गालियां शिक्षक नूतनपुरी गोस्वामी को विभाग ने सस्पेंड किया • महिला शिक्षिकाओ को रेप और हत्या की धमकी, आरोपी शिक्षक निलंबित • PEEO ग्रुप में खुलेआम गंदी धमकियां, शिक्षा विभाग की नींद टूटी • रात में अश्लील मैसेज भेजने वाला शिक्षक आखिरकार सस्पेंड • महिला शिक्षिकाओं को घर से उठाने की धमकी, सिस्टम पर बड़ा सवाल • कलेक्टर टीना डाबी की सख्ती, आरोपी शिक्षक पर गिरी गाज • शिक्षा के नाम पर शर्मनाक कृत्य, शिक्षक ने किया पेशे को कलंकित • शिकायतों के बाद भी चुप रहा विभाग, प्रशासन की फटकार के बाद कार्रवाई • सरकारी ग्रुप में अभद्रता, महिला शिक्षिकाओं में आक्रोश • महिला सम्मान से खिलवाड़, आरोपी शिक्षक पर सख्त एक्शन • प्रशासन के दबाव में शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 15:56:06
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के थाना पुरवा क्षेत्र में हुए बुजुर्ग हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 20 फरवरी 2026 को थाना पुरवा में सूचना दर्ज कराई गई थी कि ग्राम भूपतिपुर निवासी 65 वर्षीय शिवपाल पुत्र स्व. अंगनू 7 फरवरी से घर से लापता हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। 22 फरवरी को शिवपाल का शव ग्राम असेहरू स्थित अरहर के खेत में बरामद हुआ। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना पुरवा में मु0अ0सं0 48/2026 धारा 103 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। 24 फरवरी 2026 को स्वॉट/सर्विलांस टीम व प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त लाखन सिंह (उम्र लगभग 70 वर्ष) निवासी कस्तोलबा, थाना पुरवा को ग्राम तुसरौर से कौआगढ़ी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 7 फरवरी को वह मृतक शिवपाल के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर शिवपाल की हत्या कर दी।आरोपी की निशानदेही पर ग्राम असेहरू स्थित खेत की झोपड़ी से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Feb 24, 2026 15:46:43
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़) बाबरिया गांव में नकली दूध बनाने वाले का कारखाना पकड़ा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में मिलावटी दूध और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मिलावटी और सिंथेटिक दूध बनाने की सूचना मिली थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में टीम को बाबरिया स्थित एक दूध कलेक्शन सेंटर में मिलावटी और सिंथेटिक दूध बनाने की सूचना मिली थी। यह सेंटर एक नामी ब्रांड की डेयरी के कोड संख्या (724) का उपयोग कर रहा था। इसकी आड़ में मिलावटी दूध का उत्पादन कर रहा था। इस कलेक्शन सेंटर का संचालन जगराम यादव कर रहा था। टीम ने घर के एक कमरे में बनी इस डेयरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, टीम को चार बड़ी मिक्सर मशीनें, न्यूट्रीलाइट ब्रांड के रिफाइंड तेल के दो भरे और दो खाली पीपे, दो गैस चूल्हे, आधा टिन इमल्सीफायर, 25 किलोग्राम लैक्टोज पाउडर का एक कट्टा, लगभग 200 लीटर तैयार मिलावटी दूध (जो 4-5 कैन में भरा था), दो बीएमसी में लगभग 500 लीटर एकत्रित दूध और एक क्रीम निकालने की मशीन मिली। 2008 से दूध कलेक्शन का काम कर रहा था। सेंटर संचालक जगराम यादव ने बताया कि वह वर्ष 2008 से दूध कलेक्शन का काम कर रहा है। जांच दल ने तुरंत डेयरी सुपरवाइजर से बात कर सेंटर के कोड नंबर 724 को बंद करने का निर्देश दिया। तैयार दूध के दो नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच दल ने जब्त किए गए मिलावटी दूध, रिफाइंड तेल, लैक्टोज पाउडर और इमल्सीफायर को मौके पर ही नष्ट करवा दिया。
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 24, 2026 15:45:20
Jaipur, Rajasthan:जमवारामगढ़(जयपुर) देवीतला गांव में फाल्गुन अष्टमी मंगलवार को वार्षिक लक्खी मेले का आयोजन हुआ. मेले में सुबह से लेकर शाम तक करीब 2 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दरबार मे हाजरी लगाई. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को घन्टो तक कतार में खड़ा रह कर दर्शनों का इंतजार करना पड़ा. बांकी माता सेवा समिति सदस्य बद्रीनारायण मीणा ने बताया कि मेले में राजस्थान के विभिन्न जिलों के अलावा हरियाणा, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, मुम्बई, पंजाब, गुजरात, दिल्ली, कोलकता सहित अन्य प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं ने माता की चौखट पर मत्था टेक कर सुख समृद्धी की कामना की. बांकी माता मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के रंग बिरंगी परिधान से पहाड़ी सतरंगी नजर आ रही थी. इस दौरान नव विवाहित जोड़ों ने भी माता के मंदिर पहुंच कर अपनी जात दी. मेले के दौरान सीओ जमवारामगढ़ रामकिशन विश्नोई, रायसर थाना प्रभारी हेमराज सिंह, अमरसर थाना प्रभारी कमलसिंह के नेतृत्व में 200 पुलिस जवान व स्काउट गाइड दिनभर मौके पर रह कर व्यवस्थाओं को संभालने में लगे रहे. बांकी माता सेवा समिति की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान कर उनका आभार जताया. पांच दिवसीय मेले का सोमवार को गुदड़ी के मेले के साथ समापन होगा.
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 24, 2026 15:32:39
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 15:31:15
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की शाम बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। शहर के नए बस अड्डे के पास स्थित 'न्यू बाराबंकी कार बाजार' पर ग्राहक बनकर आए चार युवकों ने एक महिंद्रा XUV300 कार लूट ली। वारदात उस वक्त हुई जब सूरज ढलने ही वाला था और चारों तरफ उजाला होने के बावजूद लुटेरों ने बेखौफ होकर इस घटना को अंजाम दिया। करीब 7 लाख 50 हजार रुपये कीमत की इस गाड़ी को 'ट्रायल' के बहाने हाईवे पर ले जाकर बदमाशों ने कार बाजार के कर्मचारी को सड़क पर धकेल दिया और तेज रफ्तार में फरार हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को चार युवक पैदल ही कार बाजार पहुंचे और काफी देर तक अलग-अलग गाड़ियां देखते रहे। अंत में उन्होंने XUV300 पसंद की और उसकी कंडीशन चेक करने के लिए ट्रायल लेने की इच्छा जताई। कार बाजार का एक कर्मचारी उन चारों युवकों के साथ गाड़ी में सवार होकर हाईवे की ओर निकला। अभी कुछ ही दूरी तय की गई थी कि अचानक चारों युवकों ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। बदमाशों ने कर्मचारी के साथ हाथापाई करते हुए उसे चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया और कार लेकर रफूचक्कर हो गए। घायल कर्मचारी ने तत्काल अपने मालिक को इसकी सूचना दी, जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। घटना की पूरी तस्वीर कार बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवक पैंट-शर्ट और जूते पहने हुए थे, जबकि उनमें से एक ने हुडी पहन रखी थी। बदमाशों के चेहरे और उनकी पूरी हरकतें कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं, जिससे उनकी पहचान होने की पूरी संभावना है। कार बाजार संचालक ने नगर कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए कीमती गाड़ी बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Feb 24, 2026 15:31:07
Kota, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से बड़ी खबर दो विभाग हुए आमने-सामने विद्युत विभाग ने नगरपालिका मालपुरा की रोड लाईटों का कांटा कनेक्शन तो नगरपालिका ने भी बकाया लीज जमा करवाने का थमाया नोटिस नगर पालिका विद्युत विभाग ने काटा नगरपालिका मालपुरा की रोड लाइटो का कनेक्शन नगरपालिका के रोड लाइटों के ₹3 करोड़ 53 लाख 16 हजार 748 के बकाया बिल को जमा कराए जाने को लेकर विभाग ने नगरपालिका को नोटिस जारी कर बिल जमा करने की दी थी 7 दिन की मोहलत 7 दिन के भीतर भी बकाया बिल जमा नहीं होने की स्थिति में दी गई चेतावनी के बाद आज मंगलवार को विभागीय टीम ने नगर पालिका की रोड लाइट का कनेक्शन विच्छेद उधर नगरपालिका मालपुरा अधिशासी अधिकारी रामजीत चौधरी ने भी भूमि का मूल्य व बकाया लीज के दो दिन में लगभग 13 करोड़ जमा करवाने का दिया नोटिस परिसंपत्तियों को सीज करने का दिया नोटिस
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top