icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow28 Dec 2024, 04:45 pm

गोरखपुरः शैक्षिक उन्नयन और निपुण लक्ष्य के लिए बीआरसी में संगोष्ठी का आयोजन

Khajani, Uttar Pradesh:

गोरखपुर जिले के खजनी ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में शैक्षिक उन्नयन और शत प्रतिशत निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए बीईओ की अध्यक्षता में स्थानीय जन प्रतिनिधि ग्रामप्रधानों और प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ।बीईओ सावन कुमार दूबे ने कहा कि शिक्षा के स्तर में व्यापक सुधार और बच्चों के क्रमिक शैक्षणिक योग्यताओं के विकास के लिए गांव में स्थित परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के साथ ग्राम प्रधानों का बेहतर सामंजस्य होना जरूरी है जिससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गांवों के बच्चे प्रतिभावान संस्कारिक बनें। उनकी प्रारंभिक प्राथमिक शिक्षा की नींव मजबूत हो। ग्राम प्रधानों के सहयोग से शत प्रतिशत निपुण लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में अन्य लोगों ने भी संबोधित किया और इस दौरान दर्जनों शिक्षक और ग्रामप्रधान मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top