Back
गोरखपुर के नौकायन मार्ग पर तेज रफ्तार कार पलटी, दो युवक बाल-बाल बचे
NTNagendra Tripathi
Feb 18, 2026 07:47:29
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौकायन मार्ग पर देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार करीब 20 फीट उछलकर डिवाइडर पर पलट गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए, लेकिन हादसे के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस खतरनाक मोड़ पर पहले भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं, बावजूद इसके अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर गोरखपुर में बड़ा हादसा करा दिया। मामला रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौकायन मार्ग का है, जहां देर रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार लगभग 20 फीट ऊपर उछलकर डिवाइडर पर पलट गई। घटना के समय कार में चालक सहित दो युवक सवार थे। हालांकि दोनों युवक सुरक्षित बाहर निकल गए और हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। वाहन संख्या के आधार पर पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त कार सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटीरावत निवासी रीता यादव के नाम पंजीकृत है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हादसे के समय कार मामखोर निवासी उत्सव शुक्ला चला रहा था, जबकि बगल की सीट पर रीता यादव का पुत्र आयुष यादव बैठा था। प्राथमिक जांच के मुताबिक दोनों युवक नौकायन क्षेत्र की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे थे। जैसे ही कार चंपा देवी पार्क के सामने पहुंची, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। यह हादसा रात करीब ढाई बजे का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर अंधा मोड़ होने की वजह से पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है। हर हादसे के बाद इस मोड़ को दुरुस्त बनाने की मांग उठती है, लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाती है। एक बार फिर इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस खतरनाक मोड़ को सुरक्षित बनाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 18, 2026 11:24:490
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 18, 2026 11:24:030
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 11:21:34Noida, Uttar Pradesh:मारपीट के दौरान वहां मौजूद महिला दारोगा ने तीनों को हटाने की कोशिश की ...लेकिन महिलाओं के बीच जंग जारी रही...
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 18, 2026 11:21:080
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 18, 2026 11:20:460
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 18, 2026 11:20:360
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 18, 2026 11:20:250
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 18, 2026 11:20:090
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 18, 2026 11:19:540
Report
1
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 18, 2026 11:19:310
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 18, 2026 11:18:310
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 18, 2026 11:18:180
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 11:17:40Noida, Uttar Pradesh:निकाह से पहले 'संबंध' तो 'हुक्का-पानी' बंद ! (संभल)
0
Report