Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gorakhpur273001

गोरखपुर में रवि किशन ने संजय निषाद पर चुटकी, माहौल हल्का पड़ गया

NTNagendra Tripathi
Mar 26, 2026 04:17:07
Gorakhpur, Uttar Pradesh
लोकेशन: गोरखपुर。 स्लग: मंच पर सांसद रवि किशन ने ली मंत्री संजय निषाद की चुटकी。 एंकर: गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उस समय हल्का-फुल्का माहौल बन गया, जब गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने मंच साझा कर रहे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद पर मजाकिया अंदाज़ में चुटकी ले ली。 वीओ: सांसद रवि किशन ने मुस्कुराते हुए कहा, “बीते दिन आप टीवी पर रोते हुए छाए रहे,” उनकी इस टिप्पणी पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच हंसी की लहर दौड़ गई और कुछ देर के लिए माहौल हल्का हो गया। दरअसल, सांसद की यह टिप्पणी हाल ही में निषाद समुदाय के एक कार्यक्रम से जुड़ी है, जहां डॉ. संजय निषाद एक मुद्दे पर बोलते हुए मंच पर भावुक हो गए थे और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। हालांकि, मंच से की गई यह टिप्पणी पूरी तरह हल्के-फुल्के अंदाज़ में थी, जिसे वहां मौजूद नेताओं और लोगों ने भी सहज रूप में लिया。 कुल मिलाकर, कार्यक्रम के दौरान गंभीर राजनीतिक चर्चाओं के बीच कुछ पल ऐसे भी आए, जब मंच पर हास्य का रंग देखने को मिला。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVISHAL SINGH
Mar 26, 2026 05:17:16
Noida, Uttar Pradesh:आईएसआई के ऑनलाइन आतंकी मॉड्यूल से जुड़े संदिग्ध हारिस से दूसरे दिन एटीएस ने की करीब 7 घंटे पूछताछ पूछताछ में जांच एजेंसियों ने डॉक्टर आदिल से हारिस के कनेक्शन तलाशने की कोशिश की दिल्ली में हुए धमाका के बाद जिन डॉक्टरों को पकड़ा गया था, उनमें डॉ. आदिल का भी नाम था डॉ आदिल और हारिस का एक ही गाँव के है जांच एजेंसियों ने डॉक्टर आदिल से जुड़े कई सवाल किए हारिस से जांच एजेंसियों ने हारिस से पूछा कि क्या वो डॉक्टर आदिल को जानता है हारिस ने पहले जांच एजेंसियों को मना किया फिर जांच एजेंसियों के सख्त होने पर बताया कि हां मुझे पता है कि डॉक्टर आदिल मेरे गाँव के है लेकिन मैं उनसे कभी नही मिला और उनके बारे में तब पता चला जब उनकी गिरफ्तारी हुई पूछताछ में हारिस ने बताया कि वो मुस्लिम लड़कों का ब्रेनवॉश करके ISIS से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा था पूछताछ में यह भी सामने आया है कि हारिश अली टेरर फंडिंग में भी शामिल था वह सीधे अपने बैंक खाते का इस्तेमाल नहीं करता था, बल्कि बेनामी और फर्जी खातों के जरिए पैसे का लेन-देन करता था जाँच एजेंसियों को पता चला है कि क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से फंडिंग की जा रही थी, जिससे लेन-देन को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है. हारिस ने जांच एजेंसि को बताया कि उसने ऑनलाइन बम बनाने की ट्रेनिंग भी ली थी अब एटीएस इन खातों में आए पैसों के सोर्स और उनके इस्तेमाल की जांच कर रही है
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 26, 2026 05:16:03
Munger, Bihar:चैती नवरात्रा अष्टमी पूजा को लेकर दुर्गा मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती। चैती नवरात्रा अष्टमी पूजा को लेकर शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरो मे भक्तो की भीड़ देखी जा रही है। चंडिका स्थान स्थित शेरपुर की बड़ी दुर्गा महारानी, कौड़ा मैदान की छोटी दुर्गा सहित अन्य चैती दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही भक्तो की भीड़ देखी जा रही है। वही महिला भक्तो द्वारा मां पर डलियां का प्रसाद चढ़ा रही है। आज के दिन कई भक्त निर्जला अष्टमी करते है। वही मंदिरो में भीड़ को देखते हुए महिला और पुलिस बल की तैनाती की गई है। वही दूसरी ओर शक्तिपीठ चंडिका स्थान मंदिर में भी सुबह से भक्त पहुँचकर पूजा अर्चना कर रहे है। वही शेरपुर की बड़ी दुर्गा 200 वर्ष पुरानी है वही इस मा की स्थापना तांत्रिक हितनारायण झा ने किया था। चैती नवरात्रा में आस पास जिले सहित शहरवासी काफी संख्या में श्रद्धालु मां का दर्शन एवं पूजा करने के लिए पहुंचते है। वही अष्टमी एवं नवमी पूजा को काफी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। वही शेरपुर की बड़ी दुर्गा विसर्जन भव्य होता है ओर ग्रामीणों के कंधे पर होती है जो लगभग 14 घटे का विसर्जन होता है। मां के विसर्जन में हजारों की संख्या श्रद्धालु सड़क किनारे खड़े होकर मां का अंतिम दर्शन करने के घंटों खड़े रहते है।
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Mar 26, 2026 05:15:20
Deoghar, Jharkhand:देवघर। मधुपुर के बुढ़ई चौक के पास आज सुबह करीब 6:00 बजे भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की करीब 5 से 6 दुकानें इसकी चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही मधुपुर और देवघर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकानों में रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था। थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है。
0
comment0
Report
Mar 26, 2026 05:09:17
316
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Mar 26, 2026 05:03:28
Jalabaria, West Bengal:কুলপি গাজীপুর তৃণমূল কংগ্রেসের প্রচারে বিরোধী শিবির ভেঙে তৃণমূল কংগ্রেসের যোগদান করল প্রার্থীর হাত ধরে নকিব উদ্দিন গাজী দক্ষিণ 24 পরগনা কুলপি বিধানসভার তৃণমূল কংগ্রেসের প্রার্থী বর্ণালী ধারা, গাজীپور অঞ্চলের তৃণমূল কংগ্রেসের কর্মী সমর্থকদের নিয়ে প্রচারে সারলেন সকালে । আর এই প্রচারে আইএসএফ বিজেপি ছেড়ে পঞ্চায়েত সদস্য ও কর্মী সমর্থকরা ২০০ বেশি কর্মীরা যোগদান করল তৃণমূল কংগ্রেসের তৃণমূল কংগ্রেসের দলীয় পতাকা দলের যোগদানকারীদের হাতে তুলে দিলেন কুলপির বিধানসভার তৃণমূল কংগ্রেসের প্রার্থী উপস্থিত ছিলেন কুলপি ব্লক তৃণমূল কংগ্রেসের যুব সভাপতি শামসুল আলম মীর ও কুলপি ব্লক তৃণমূল কংগ্রেসের সংখ্যালের সভাপতি আব্দুর রহিম মোল্লা।
315
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Mar 26, 2026 05:02:16
Sheohar, Bihar:त्रिपुरारी शरण फैमिली कोर्ट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार का काम काज अब नये ADR भवन में शुरू कर दिया गया है। आपसे बता दें कि सिविल कोर्ट शिवहर के द्वारा ADR भवन का निर्माण करवाया गया है। इस भवन का निर्माण माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशन में कराया गया है। जिसका विधिवत उद्घाटन पिछले माह किया गया है और अब इसमें संबंधित कोर्ट मामले का निष्पादन शुरू कर दिया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिवहर का कार्यालय ADR भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है साथ ही नये भवन की तीसरी मंजिल पर फैमिली कोर्ट में विधिवत सुनवाई प्रारम्भ हो गई है। उक्त जानकारी साझा करते हुए जिला जिला अपर मुख्य न्यायाधीश ललन कुमार रजक ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिवहर से जुड़े मामले के सभी कार्य ADR भवन में ही किया जाएगा।
361
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 26, 2026 05:02:01
Ranchi, Jharkhand:पूरा देश रामनवमी की तैयारियों में जुट गया है। 27 मार्च को मनाए जाने वाले इस पावन पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अगर राजधानी रांची की बात करें, तो यहां भी रामनवमी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हर साल की तरह इस बार भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु भव्य शोभायात्रा में शामिल होते हैं। शहर की अलग-अलग पूजा समितियां आकर्षक झांकियां तैयार करने में जुटी हुई हैं। हर समिति अपनी झांकी को खास और अनोखा बनाने की कोशिश कर रही है। जब हमारी बातचीत श्री महावीर श्रृंगार समिति के सदस्यों से हुई, तो उन्होंने बताया कि इस बार उनकी झांकी की थीम बेहद खास रहने वाली है। झांकी के आगे का दृश्य भगवान परशुराम से जुड़ा होगा, जिसमें राम द्वारा शिव धनुष तोड़े जाने के बाद परशुराम के क्रोध को दर्शाया जाएगा। वहीं झांकी के पीछे का दृश्य मिथिला नगरी का होगा, जहां भगवान श्रीराम द्वारा भगवान शिव के धनुष भंग करने का प्रसंग दिखाया जाएगा। फिलहाल, सभी पूजा समितियां अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं, वहीं श्रद्धालु भी इन भव्य झांकियों को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
261
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Mar 26, 2026 05:01:31
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में ‘पालनाघर’ का उद्घाटन, दिव्यांगजनों को मिली 100 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल,मंत्री मदन सहनी ने किया उद्धघाटन,मंत्री मदन सहनी ने कहा राज्य में अब तक 30,000 से अधिक ट्राईसाइकिल वितरित,बीपीएससी एवं यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को क्रमशः 50 हजार और 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी,मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पा लाभुकों ने मुख्यमंत्री,नीतीश कुमार,मंत्री मदन सहनी का जताया आभार,कहा अब कालेज और परीक्षा की तैयारी में मलेगी मदद,पहले भाड़ा में 150 रुपये रोज हो रहे थे खर्च एंकर-दरभंगा समाहरणालय परिसर में महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ‘पालनाघर’ (क्रेच सेंटर) का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी और जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर मंत्री मदन सहनी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ‘पालनाघर’ कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित और सहयोगी वातावरण उपलब्ध कराएगा, जिससे वे बच्चों की चिंता से मुक्त होकर अपने कार्यों में ध्यान दे सकेंगी। उन्होंने इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम के दौरान नवचयनित सहायक क्रेच वर्कर बेबी कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, वहीं बच्चों के बीच चॉकलेट और गुलाब फूल भी वितरित किए गए। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि यह ‘पालनाघर’ राज्य का 78वां और दरभंगा जिले का दूसरा केंद्र है। इसकी क्षमता 10 बच्चों की है, जिसमें फिलहाल 7 बच्चों का नामांकन हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा समाहरणालय एवं आसपास कार्यरत महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इसी कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के तहत 100 लाभुकों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल भी वितरित की गई। मंत्री मदन सहनी ने बताया कि राज्य में अब तक 30,000 से अधिक ट्राईसाइकिल वितरित की जा चुकी हैं और दिव्यांगता की न्यूनतम सीमा 60% से घटाकर 40% कर दी गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य के सभी प्रमंडलों में मूक-बधिर और नेत्रहीन बच्चों के लिए 500 क्षमता वाले विशेष विद्यालय खोले जाएंगे। साथ ही ‘मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत बीपीएससी एवं यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को क्रमशः 50 हजार और 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना (संबल)’ के तहत जिले में करीब 1300 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से प्रथम चरण में 420 ट्राईसाइकिल प्राप्त हुई हैं। आज 100 का वितरण किया गया है, जबकि शेष का वितरण 10 अप्रैल से पूर्व कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त स्वप्निल, वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभू कुमार आर्य, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस चांदनी सिंह सहित कई पदाधिकारी, लाभार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे। बाइट-मदन सहनी, मंत्री बाइट-कौशल कुमार,DM बाइट-लाभुक बाइट-लाभुक
224
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 26, 2026 05:01:03
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी。 स्लग - गाँव गाँव में चल रहा सरहूल महोत्सव का उल्लास。 एंकर - झारखंड के खूँटी जिले में आदि संस्कृति का प्रतीक सरहूल महोत्सव पूरे उल्लास और पारंपरिक धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सफेद धोती-कुर्ता और पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोग प्रकृति पूजा के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं。 खूँटी जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में सरहूल पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में गांव-गांव में पूजा-अर्चना, नाच-गान और पारंपरिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं。 डांडियादाग, पुटीदाग समेत कई गांवों में सरहूल का उल्लास देखने को मिला। डांडियादाग गांव में चार दिन पूर्व ही सरहूल अनुष्ठान की शुरुआत हुई थी। पहले दिन व्यवस्था, दूसरे दिन ‘हाई केकड़ा’ पकड़ने और अनुष्ठान, तीसरे दिन ‘रामड़ा उतु’ यानी गोटा उड़द दाल सेवन की परंपरा निभाई गई。 इसके साथ ही चावल से बने पारंपरिक पकवान और सखुआ के नए पत्तों के उपयोग की शुरुआत की गई。 बाईट - छोटराय मुंडा , ग्रामीण。 मान्यता है कि सरहूल से पहले सखुआ पत्तों का उपयोग नहीं किया जाता। ‘सारजोम बहा’ यानी सखुआ फूल की पूजा कर ईश्वर से पत्तों के उपयोग की अनुमति ली जाती है。 अनुमति मिलने के बाद ही घरों में सखुआ पत्तों पर भोजन बनाकर सामूहिक रूप से ग्रहण किया जाता है。 छोटराय मुंडा ने बताया कि यह त्यौहार पूरे माह चलता है जो पूर्णिमा से शुरु होकर अमावस्या तक अलग अलग गांव में अलग अलग दिन किया जाता है। ताकि सभी लोग इस पुरातन धार्मिक पर्व की खुशियां मना सकें । बाईट - छोटराय मुण्डा, ग्रामीण。 पर्व के दौरान पाहन के घर से ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे सभी शामिल हुए。 नाचते-गाते लोग अखाड़ा पहुंचे, जहां शाम तक पारंपरिक नृत्य और गीतों का दौर चलता रहा。 इस अवसर पर आसपास के गांवों से भी लोग शामिल होकर सामूहिक उत्सव का हिस्सा बने。 बाइट - स्थानीय ग्रामीण , पाहन。 “सरहूल हमारा प्रकृति पूजा का सबसे बड़ा पर्व है। इसमें हम सखुआ फूल की पूजा कर प्रकृति से आशीर्वाद मांगते हैं और सभी लोग मिलकर खुशी मनाते हैं。” बाईट - ग्रामीण。 सरहूल महोत्सव के इस आयोजन में गांव के कई प्रमुख लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई और पूरे क्षेत्र में पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली。 इस प्रकार, खूंटी से यह खास रिपोर्ट, जहाँ परंपरा, प्रकृति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है。
191
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Mar 26, 2026 05:00:23
Motihari, Bihar:भारत नेपाल सीमा के समीप फर्जी आधार कार्ड एवं जाली प्रमाण पत्र बनाने के खेल से सुरक्षा एजेंसी के चिंता बढ़ा दी है। रक्सौल बॉर्डर के नजदीक एक गाँव में फर्जी आधार कार्ड एवं जाली सरकारी दस्तावेज बनाने का खेल चल रहा था। इसका खुलासा रक्सौल एसडीओ मनिष कुमार एवं प्रशिक्षु आईपीएस सह रक्सौल थाना अध्यक्ष के संयुक्त छापेमारी में हुआ है। पुलिस टीम को मौके से बहुत सारे फर्जी आधारकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं पदाधिकारियों के फर्जी स्टांप बरामद हुए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिला था कि रक्सौल थाना क्षेत्र के सिसवा गाँव में कॉमन सर्विस सेंटर फर्जी दस्तावेज तैयार किये जाते हैं। इस सूचना पर रक्सौल एसडीओ मनिष कुमार एवं प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष रक्सौल ने दलबल के साथ सिसवा गांव में कॉमन सर्विस सेंटर पर औचक छापेमारी किया। छापेमारी में कॉमन सर्विस सेंटर से बहुत सारे फर्जी आधारकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं पदाधिकारियों के फर्जी स्टांप बरामद हुए हैं। इस मामले में टीम ने संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बॉर्डर के समीप इतने मात्रा में फर्जी तरीके से पहचान पत्र एवं सरकारी दस्तावेज बनाने के खेल को देखकर सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं।
265
comment0
Report
Advertisement
Back to top