Back
शानदार सरहूल उत्सव: खूँटी में प्रकृति पूजा और पारंपरिक अनुष्ठान धूमधाम से मनाए गए
BKBRAJESH KUMAR
Mar 26, 2026 05:01:03
Khunti, Jharkhand
क्षेत्र - खूँटी。
स्लग - गाँव गाँव में चल रहा सरहूल महोत्सव का उल्लास。
एंकर - झारखंड के खूँटी जिले में आदि संस्कृति का प्रतीक सरहूल महोत्सव पूरे उल्लास और पारंपरिक धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सफेद धोती-कुर्ता और पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोग प्रकृति पूजा के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं。
खूँटी जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में सरहूल पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में गांव-गांव में पूजा-अर्चना, नाच-गान और पारंपरिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं。
डांडियादाग, पुटीदाग समेत कई गांवों में सरहूल का उल्लास देखने को मिला।
डांडियादाग गांव में चार दिन पूर्व ही सरहूल अनुष्ठान की शुरुआत हुई थी। पहले दिन व्यवस्था, दूसरे दिन ‘हाई केकड़ा’ पकड़ने और अनुष्ठान, तीसरे दिन ‘रामड़ा उतु’ यानी गोटा उड़द दाल सेवन की परंपरा निभाई गई。
इसके साथ ही चावल से बने पारंपरिक पकवान और सखुआ के नए पत्तों के उपयोग की शुरुआत की गई。
बाईट - छोटराय मुंडा , ग्रामीण。
मान्यता है कि सरहूल से पहले सखुआ पत्तों का उपयोग नहीं किया जाता। ‘सारजोम बहा’ यानी सखुआ फूल की पूजा कर ईश्वर से पत्तों के उपयोग की अनुमति ली जाती है。
अनुमति मिलने के बाद ही घरों में सखुआ पत्तों पर भोजन बनाकर सामूहिक रूप से ग्रहण किया जाता है。
छोटराय मुंडा ने बताया कि यह त्यौहार पूरे माह चलता है जो पूर्णिमा से शुरु होकर अमावस्या तक अलग अलग गांव में अलग अलग दिन किया जाता है। ताकि सभी लोग इस पुरातन धार्मिक पर्व की खुशियां मना सकें ।
बाईट - छोटराय मुण्डा, ग्रामीण。
पर्व के दौरान पाहन के घर से ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे सभी शामिल हुए。
नाचते-गाते लोग अखाड़ा पहुंचे, जहां शाम तक पारंपरिक नृत्य और गीतों का दौर चलता रहा。
इस अवसर पर आसपास के गांवों से भी लोग शामिल होकर सामूहिक उत्सव का हिस्सा बने。
बाइट - स्थानीय ग्रामीण , पाहन。
“सरहूल हमारा प्रकृति पूजा का सबसे बड़ा पर्व है। इसमें हम सखुआ फूल की पूजा कर प्रकृति से आशीर्वाद मांगते हैं और सभी लोग मिलकर खुशी मनाते हैं。”
बाईट - ग्रामीण。
सरहूल महोत्सव के इस आयोजन में गांव के कई प्रमुख लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई और पूरे क्षेत्र में पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली。
इस प्रकार, खूंटी से यह खास रिपोर्ट, जहाँ परंपरा, प्रकृति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
YMYadvendra Munnu
FollowMar 26, 2026 05:48:350
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 26, 2026 05:47:550
Report
JPJai Pal
FollowMar 26, 2026 05:47:340
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 26, 2026 05:47:20Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर
खाड़ी देश में जंग के चलते कानपुर में पेट्रोल और डीजल के संकट को लेकर रियलिटी चेक
पेट्रोल पंप पर नहीं मिला डीजल पेट्रोल का संकट
विराट कोहली का कानपुर में पर्याप्त रूप से मिल रहा है डीजल पेट्रोल
0
Report
KSKashish Singh
FollowMar 26, 2026 05:46:07Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: आज स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में नीलकंठ वर्णी की 108 फीट ऊंची मूर्ति, जिसमें युवा स्वामीनारायण को दिखाया गया है, की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।
0
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowMar 26, 2026 05:45:500
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 26, 2026 05:45:330
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 26, 2026 05:45:090
Report
531
Report
VCVikash Choudhary
FollowMar 26, 2026 05:35:58607
Report
KKKARAN KHURANA
FollowMar 26, 2026 05:35:52440
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 26, 2026 05:35:42548
Report
KRKishore Roy
FollowMar 26, 2026 05:35:32597
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 26, 2026 05:35:22430
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 26, 2026 05:34:51673
Report