icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow2 Jan 2025, 06:03 pm

गोरखपुरः युवक के अपहरण के मामले में खुलासे के करीब पहुंची पुलिस, आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

Khajani, Uttar Pradesh:

खजनी थाना क्षेत्र में बीते दिनों छपियां गांव से एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अजीजनगर गांव का रहने वाले रामनगीना यादव के अपहरण की सूचना उनकी पत्नी ने दी। पत्नी ने खजनी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई के लिए गुहार लगाई थी। अब मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। बैंक खाते से पैसे लेने पहुंचे संदिग्ध युवकों को बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिले से हिरासत में लिया गया है। पुलिस के द्वारा घटना के संदर्भ में पूछताछ की जा रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली के शेख सराय में नवीन क्षेत्रीय फोरेंसिक लैब बनेगी, मंजूरी मिली

New Delhi, Delhi:दिल्ली के शेख सराय में बनेगी अत्याधुनिक रीजनल फोरेंसिक साइंस लैब, व्यय वित्त समिति ने दी मंजूरी शेख सराय में 151.81 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी नई क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली व्यय वित्त समिति ने परियोजना को दी मंजूरी पीडब्ल्यूडी दो साल के भीतर पूरा करेगा निर्माण कार्य करीब 6,300 वर्गमीटर के भूखंड पर बनेगी लैब, कुल निर्मित क्षेत्र 18,300 वर्गमीटर दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और मध्य दिल्ली के जिलों को विशेष रूप से मिलेगा फायदा रोहिणी स्थित मौजूदा एफएसएल को भी मिलेगी अतिरिक्त वैज्ञानिक सहायता नए आपराधिक कानूनों के बाद बढ़ी फोरेंसिक जांच की जरूरत को पूरा करने में मिलेगी मदद साक्ष्यों की जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया होगी तेज साक्ष्य आधारित जांच को मजबूती मिलेगी और मामलों के समय पर न्यायालयों में निपटारे में मदद होगी गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा—नई आरएफएसएल से दिल्ली में वैज्ञानिक जांच का बुनियादी ढांचा होगा और मजबूत
0
0
Report

हरियाणा के विश्वविद्यालयों में पद समाप्त, शिक्षकों में रोष; आंदोलन पूरे राज्य तक फैल सकता

Hisar, Haryana:हरियाणा के तमाम 22 सरकारी विश्वविद्यालयों में खाली पदों को समाप्त करने के सरकारी आदेश के बाद से पूरे प्रदेश के शिक्षक वर्ग में भारी रोष व्याप्त है। हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन और गजुटा (GJU Teachers Association) ने सरकार के इस कदम का कड़ा विरोध किया है। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह फैसला सीधे तौर पर उच्च शिक्षा के निजीकरण की दिशा में उठाया गया कदम है। विश्वविद्यालयों में पहले से ही शिक्षकों की भारी कमी है, ऐसे में पदों को भरने के बजाय उन्हें पूरी तरह समाप्त करने से शिक्षण व्यवस्था और शिक्षा का स्तर दोनों बुरी तरह प्रभावित होंगे। कुरुक्षेत्र में सफल प्रदर्शन के बाद अब इस आंदोलन को पूरे प्रदेश में विस्तार दिया जा रहा है। आगामी 15 सितंबर को गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS
0
0
Report

इंदिरापुरम मेगा सिटी सोसाइटी के फ्लैट-502 में आग, दमकल ने लगाया काबू

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित मेगा सिटी सोसाइटी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मेगा सिटी सोसायटी के एक फ्लैट नंबर-502 में अचानक आग लग गई। फ्लैट से धुआं निकलता देख सोसायटी के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद फ्लैट में लगी आग पर काबू पा लिया। आग बुझाए जाने के बाद दमकल कर्मियों ने फ्लैट और आसपास के हिस्से में जांच की, ताकि आग दोबारा न भड़के। आग लगने की सूचना के बाद सोसायटी में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग किस वजह से लगी और इससे कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी दमकल विभाग की जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी। आग फ्लैट के स्टोर रूम में लगी हुई थी और फ्लैट ओनर ने जानकारी दी कि एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण हो सकता है कि आग लगी है。
0
0
Report
Advertisement

किशनगढ़ के स्क्वायर फिट मार्बल यूनिट में आग; दमकल ने नियंत्रण पाया

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के मार्बल एरिया मेगाहाइववे स्थित स्क्वायर फिट मार्बल यूनिट में शॉर्ट सर्किट के चलते शेड के एक हिस्से में अचानक आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग की लपटें उठने से आसपास के क्षेत्र में भी कुछ देर के लिए हलचल रही। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग से हुए नुकसान का फिलहाल आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली।
0
0
Report

बीजेपी सांसद के स्कॉर्ट वाहन पर हमला, महाराजगंज में ऑर्केस्ट्रा-डिजे पर बड़ी कार्रवाई

Siwan, Bihar:सीवान के महाराजगंज में आयोजित मौनिया बाबा मेला के दौरान बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के स्कॉर्ट वाहन में तोड़फोड़ और मेले में डीजे और ऑर्केस्ट्रा को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।बताया जा रहा है कि बीती रात को महाराजगंज थाना क्षेत्र के मौनिया बाबा मेला में राजेंद्र चौक से करीब 200 मीटर आगे दुर्गा मंदिर के पास ऑर्केस्ट्रा जुलूस में शामिल कुछ लोगों द्वारा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के स्कॉर्ट वाहन के शीशे पर लाठी-डंडे से प्रहार कर तोड़फोड़ किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने के बाद महाराजगंज पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई,जिसके बाद तीनों लोग को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने सरकारी आदेश की अवहेलना, निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने और तेज आवाज में अश्लील गाने के साथ डीजे एवं ऑर्केस्ट्रा संचालित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों के अलावा 100 से 150 अज्ञात डीजे-ऑर्केस्ट्रा संचालकों और सदस्यों को भी प्राथमिकी में शामिल किया गया है。
0
0
Report
Advertisement

वारंट के बावजूद भागलपुर के ठग DSP मनोज वर्मा की गिरफ्तारी सवालों के घेरे में

Naya Chak, Bihar:एंकर- भागलपुर में खुद को डीएसपी बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले पुलिस विभाग के डाकिया मनोज वर्मा पर शिकंजा कसने के बजाय उसका गिरफ्तारी नहीं होना अब भी सवाल बनी हुई है। कैंसर पीड़िता समेत दर्जनभर से ज्यादा लोगों से लाखों रुपये की ठगी के आरोपों के बीच मनोज वर्मा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मनोज वर्मा के खिलाफ बांका के बाद भागलपुर के बाईपास थाने में FIR दर्ज हुई। बांका कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट भी जारी कर दिया, लेकिन इसके باوجود आरोपी तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए हैं। इधर फोर्थ स्टेज कैंसर से जूझ रही सोनम अपने 5 लाख रुपये वापस पाने के लिए दर-दर भटक रही है। नौकरी दिलाने के नाम पर उससे कथित तौर पर 5 लाख रुपये अलग-अलग तरीके से बैंक खाते में मंगवाए गए। अब जब पीड़िता अपने पैसे वापस मांग रही है तो आरोप है कि उसका नंबर ब्लॉक कर दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के रिश्तेदार फोन कर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। एक तरफ गंभीर बीमारी से जूझ रही सोनम को इलाज के लिए पैसों की जरूरत है, तो दूसरी तरफ अपने ही पैसे वापस पाने के लिए उसे अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसी सिलसिले में सोनम एक बार फिर भागलपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता राजीव सिंह के पास पहुंची। इसके बाद आईजी कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के साथ अपने 5 लाख रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई। ठगी के शिकार लोगों की ओर से कानूनी लड़ाई लड़ रहे अधिवक्ता राजीव सिंह का आरोप है कि मनोज वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज है, कोर्ट से वारंट जारी हो चुका है, बावजूद इसके गिरफ्तारी नहीं होना गंभीर सवाल खड़े करता है। उनका आरोप है कि आरोपी को कहीं न कहीं पुलिस का संरक्षण मिल रहा है। मनोज वर्मा पर कृषि विभाग, एनटीपीसी समेत कई जगहों पर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लेने के आरोप हैं। इधर एसएसपी प्रमोद यादव ने इस मामले में कहा कि बांका थाना में मनोज वर्मा पर मामला दर्ज हुआ था उसके बाद भागलपुर में छापेमारी की गई थी कोर्ट से वारंट भी अब जारी हुआ है जल्द उसको गिरफ्तार किया जाएगा अन्यथा कुर्की जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
0
0
Report

रानीपुर जंगल में अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा मिला, कीमत 25–30 लाख रुपये अनुमानित

Sagar, Madhya Pradesh:रानीपुर के जंगल में बड़ा जखीरा अंग्रेजी शराब मिला। जंगल में भारी मात्रा में शराब लावारिस हालत में पड़ी मिली, जिसके बाद सूचना आबकारी विभाग और पुलिस को दी गई। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ट्रक के जरिए शराब को जंगल में लेकर आया और उसे फेंककर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शराब को अपने कब्जे में लेकर गिनती शुरू की। जंगल में इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने से अवैध शराब कारोबार को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आबकारी अधिकारी सियाराम चौधरी ने बताया कि बरामद अंग्रेजी शराब की प्रारम्भिक अनुमानित कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। हालांकि शराब की कुल मात्रा और उसकी वास्तविक कीमत काउंटिंग पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल आबकारी विभाग और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब जंगल तक कौन लेकर आया और इसे यहां क्यों फेंका गया। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम शराब के स्रोत तथा इसमें शामिल लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
0
0
Report

रतनगढ़ स्टेशन के निरीक्षण में जीएम के सामने महिलाओं ने रास्ता रोकने की मांग उठाई

Churu, Rajasthan:रतनगढ़ स्टेशन के निरीक्षण वार्ता के दौरान उत्तर पश्चिमी रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने रतनगढ़ एवं चूरू के दौरे पर रहने की जानकारी दी। शहर के रेलवे पार आबादी के सैकड़ों लोग स्टेशन के पास एकत्रित हो गए और जीएम से बातचीत के लिए प्रतीक्षा करने लगे। ट्रेन रवाना होते समय महिलाएं रेलवे पटरियों पर आ गईं और उनकी ट्रेन का रास्ता रोक लिया। लगभग 15 से 20 मिनट तक जीएम की स्पेशल ट्रेन वहां से नहीं जा सकी। डीआरएम गौरव गोविल ने आक्रोशित लोगों की समस्या सुनकर जीएम को अवगत कराया, जिसके बाद जीएम शर्मा ने अस्थाई रूप से रास्ता खोलने का आश्वासन दिया और ट्रेन चूरू के लिए प्रस्थान कर गई। निरीक्षण के दौरान रतनगढ़ स्टेशन के आधुनिक स्वरूप के निर्माण, सर्कुलेटिंग एरिया के समाधान, प्लेटफॉर्म पर शेड, रैंप और लिफ्ट जैसी सुविधाओं के विकास पर बल दिया गया। स्टेशनों के समान विकास, गुणवत्ता, सुगमता और स्वच्छता को प्राथमिकता दी जा रही है। पुल निर्माण कार्य तेज गति से जारी है ताकि यात्रियों को सुविधाजनक माध्यम मिल सके। इस अवसर पर विधायक पुसाराम गोदारा सहित कई रेलवे अधिकारी उपस्थित थे।
0
0
Report
Advertisement

दतिया में पुलिस की मारपीट के आरोप, भाजपा नेताओं ने पूछे कार्रवाई के सवाल

Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी दतिया चड्डी-बनियान में घर से उठाया, थाने में मारपीट का आरोप; भाजपा नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल दतिया। दतिया जिले के भगुवापुरा थाना क्षेत्र में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला मंत्री सुरेंद्र चौहान के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस उन्हें घर से चड्डी-बनियान की हालत में उठाकर थाने ले गई और वहां उनके साथ मारपीट की गई। मामले को लेकर भिंड-दतिया लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती संध्या राय, सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, विक्रम सिंह बुंदेला सहित दो दर्जन से अधिक भाजपा के पूर्व पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के कार्यालय पहुंचे। भाजपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और थाना प्रभारी सहित दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को चड्डी-बनियान में घर से उठाकर थाने में बंद किया गया और उनके साथ मारपीट की गई। भाजपा नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस के अनुसार भगुवापुरा थाना क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। यदि इस कार्रवाई को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति है तो मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला को सौंप दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दतिया पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर भाजपा नेताओं ने सवाल उठाए हैं। एक तरफ पुलिस जुआ होने की सूचना के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है, वहीं भाजपा नेता पुलिस पर मारपीट और कार्रवाई के तरीके को लेकर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

बीकानेर: ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में बंद, 14 सितम्बर को मतगणना शुरू

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर ईवीएम में क़ैद कई दिग्गजों का भविष्य ! नगर निगम और जिले की छह नगर पालिकाओं की ईवीएम अब त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में पॉलिटेक्निकल कॉलेज में सभी ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया, देर रात तक चली प्रक्रिया के बाद तमाम ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में सील कर सुरक्षित किया गया 14 सितंबर को मतगणना के दिन ही खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम, इसके बाद शुरू होगी वोटों की गिनती बीकानेर नगर निगम के 373 प्रत्याशियों और छह नगर पालिकाओं के 636 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में कैद नगर निगम और छह नगर पालिकाओं को मिलाकर 1,009 प्रत्याशियों की किस्मत स्ट्रॉन्ग रूम में बंद अब सभी की निगाहें 14 सितंबर पर… जब खुलेगा ईवीएम का पिटारा ईवीएम से निकले जनादेश से तय होगा किसके सिर सजेगा जीत का ताज और किसके हिस्से आएगी हार, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन और एसपी मृदुल कच्छावा लगातार कर रहे मॉनिटरिंग
0
0
Report

बंडा में जहरीली शराब कांड: मनीष लोधी के ढाबे समेत अवैध ठिकानों पर बुलडोजर

Sagar, Madhya Pradesh:जहरीली शराब कांड के आरोपी मनीष लोधी का ढाबा गिराया गया.. बंडा शहर में जमीन कब्जा कर आलीशान मकान बनाने वाले मनीष के घर को जमीदोज करने के बाद अब स्थानीय प्रशासन ने उसके व्यवसायिक ठिकानों को ठिकाने लगाना शुरू कर दिया है। बंडा क्षेत्र में ही जगथर में मनीष ने एक लंबे चौड़े इलाके में कब्जा कर उसमें एक बड़ा ढाबा बनाया था और आरोप है कि इस ढाबे से अवैध शराब की बिक्री और तस्करी होती थी और अब प्रशासन ने इस कब्जे को हटाया है और बुलडोजर से पूरा ढाबा नेस्तनाबूत किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक अभी इस माफिया तंत्र के और ठिकानों का पता लगाया जा रहा है और वहां भी कार्यवाही होगी।
0
0
Report
Advertisement

दंतेवाड़ा के एकलव्य खेल परिसर में सुविधाओं पर सवाल, खिलाड़ियों ने शिकायतें दर्ज कराईं

Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा के जावंगा स्थित एकलव्य खेल परिसर से सामने आई तस्वीरें बस्तर में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। यहां 150 से अधिक आदिवासी बच्चे और बच्चियां रहकर विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। लेकिन खिलाड़ियों ने परिसर में बुनियादी सुविधाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का आरोप है कि कई बार उन्हें जरूरी खेल सामग्री और यहां तक कि जूतें भी अपने पैसे से खरीदने पड़ते हैं। ऐसे में सवाल है कि जब इन खिलाड़ियों से प्रदेश और देश के लिए पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है, तो अभ्यास के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध क्यों नहीं कराए जा रहे? डाइट को लेकर भी शिकायतें। खिलाड़ियों ने परिसर में मिलने वाली डाइट की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि दूध में पानी की मात्रा अधिक होती है और भोजन की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खिलाड़ियों की शिकायतों को देखते हुए डाइट की जांच की जरूरत जरूर सामने आती है। मैदान में रोशनी की कमी का आरोप। खिलाड़ियों के मुताबिक शाम के समय मैदान में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से अभ्यास प्रभावित होता है। वहीं अपनी समस्याएं सामने रखने पर प्रबंधन की ओर से परिसर से बाहर निकालने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। सबसे गंभीर आरोप छह आदिवासी खिलाड़ियों को परिसर से बाहर किए जाने का है। यदि यह आरोप सही है, तो सवाल उठता है कि शिकायतों का समाधान करने के बजाय खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता क्यों दिखाया गया? फटे बिस्तरों पर खिलाड़ी, व्यवस्था पर सवाल। खिलाड़ियों ने हॉस्टल में पुराने और फटे बिस्तरों की शिकायत भी की है। यानी जिस परिसर में बस्तर की खेल प्रतिभाओं का भविष्य तैयार करने का दावा किया जा रहा है, वहीं बुनियादी सुविधाओं को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। बस्तर ओलंपिक और आदिवासी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की बात लगातार की जा रही है, लेकिन इन दावों की असली परीक्षा मैदान और हॉस्टल की व्यवस्था से ही होगी। कलेक्टर का बयान: “भोजन के संबंध में जो बात सामने आई है, उसका हम परीक्षण कराएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि बच्चों को मानक के अनुरूप डाइट उपलब्ध हो। इसके साथ ही, जब भी बच्चे किसी आधिकारिक दौरे पर बाहर जाते हैं, तो उनके साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाती है। उनकी सुरक्षा और आवाजाही की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होती है।” ग्राउंड ज़ीरो से बच्चों के साथ 121
0
0
Report

गोंडा हत्याकांड पर कांग्रेस नेताओं की हिरासत से बाराबंकी-गोंडा में राजनीति गरमा गई

Barabanki, Uttar Pradesh:गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है。 पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस नेताओं को बाराबंकी बहराइच मार्ग के शहाबपुर टोल प्लाजा पर हिरासत में लिया गया । यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश सिंह समेत कई कांग्रेसी हिरासत में लिए गए। गोंडा की करनैलगंज और कटरा बाजार थाने की पुलिस ने की कार्रवाई। हिरासत के दौरान कांग्रेस नेताओं और गोंडा पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस कार्रवाई के बाद मौके पर सियासी हलचल तेज हो गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लेकर मसौली थाना पर ले जाया गया, सूचना से कार्यकर्ताओं में आक्रोश。 बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता गोंडा से बाराबंकी के लिए रवाना हुए। टोल प्लाजा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुटने से माहौल गरमाया। विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस नेताओं के परिजनों से मिलने जाने पर रोकने की कार्रवाई。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top