गोरखपुरः 25 हजार रुपए का इनामिया गौ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sahjanwa, Uttar Pradesh:पुलिस ने एक गौ तस्करी के मामले में फरार युवक को गिरफ्तार किया है। बुदहटथाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगटही के मदरिया मोड़ पर 9 सितंबर 2023 को पीकप पर लादकर पशुओं को ले जाने वाले पशु तस्करों से पुलिस से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें से 2 आरोपियों को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए थे जिनके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कर आोरपियों की तलाश की जा रही थी। भागे गए आरोपियों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार का इनाम भी रखा था। जिसमें हरपुर-बुदहट पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रुरता निवारण अधिनियम में केस दर्ज कर आोरीप आमिर निवासी नथ्थूपुर कसाई मुहल्ला थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ की तलाश में जुटी हुई थी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
