273014
Gorakhpur: अर्धसैनिक बलों को भी पुरानी पेंशन मिलना चाहिए - रूपेश श्रीवास्तव
Bharwalia Buzurg, Gorakhpur, Uttar Pradesh:पाकिस्तान में जाकर उनके इरादों को नेस्तनाबूत करने वाले हमारे सैनिक बलों को भी पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए- रूपेश श्रीवास्तव0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंदौली: अभिषेक गौतम ने महिलाओं से माफी मांगी, कोतवाली में मामला शांत
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की वार्ड--सुभाष नगर की महिलाएं के बारे में सोशल मीडिया पर एक युवक ने अभद्र टिप्पणी की। नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर के एक वार्ड की महिलाओं के प्रति भी ऐसी टिप्पणी दर्ज है। टिप्पणी से आहत दर्जनों महिलाएं गुरुवार देर शाम मुगलसराय कोतवाली पहुंचीं और आरोपी युवक अभिषेक गौतम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। कोतवाली में हुई पंचायत के बाद अभिषेक गौतम ने सभी महिलाओं से हाथ जोड़कर माफी मांगी, जिसे सुनने के बाद मामला शांत रहा और पुलिस ने उसे कड़ी हिरासत में रखा। माफी नामे के बहाने मामले को न सुलझाने के आरोप भी उठे। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की सुभाष नगर वार्ड का मामला।0
0
Report
सुल्तानपुर में police encounter: चार बदमाश गिरफ्तार, तीन घायल
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले में बीती रात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला गया। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के पीढ़ी टोल के पास चेकिंग के दौरानsitapur के 50,000 रुपए के इनामी बदमाश सहित चारनों के गिरफ्तार कर लिए गए। इनके पास से नकदी, अवैध असलह़ा, जिंदा कारतूस, लगभग 11 लाख रुपए, एक जीप कम्पास और कुछ ज्वेलरी बरामद हुई। मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार रात के वक्त चेकिंग के दौरान चोरी और नकबजनी की घटनाओं को रोकने के लिए नियमित गश्त किया गया था। लगभग 3:00 बजे के आसपास पीढ़ी टोल के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जीप कम्पास से gangenघेरा गया, जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में तीन गिरफ्तार बदमाश घायल हो गए। इन बदमाशों के नाम अनिकेत चौहान, आकाश, मिथिलेश चौहान और अजय बताए गए हैं, जिनके ऊपर क्रमशः 52, 46, 26 और 22 मुकदमे दर्ज हैं। चारों अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं और घायल आरोपियों का इलाज जयसिंहपुर के सीएचसी में चल रहा है। इनके पास से 3 देसी तमंचे, 22 जिंदा कारतूस और लगभग 11 लाख रुपए नकद, एक जीप कम्पास और कुछ ज्वेलरी बरामद हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का दौर, अगले पांच दिन भी जारी रहने की संभावना
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी प्रदेश के कई जिलों में रुक रुक कर हो रही बारिश बीते 24 घंटे में बस्तर संभाग के एक दो स्थानों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज अगले 2 दिनों में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना अगले 5 दिनों तक प्रदेशभर में बारिश की संभावना राजनांदगांव में सबसे ज़्यादा 37.5 डिग्री तापमान दर्ज कोरबा में 33.4, रायपुर में 33.3 डिग्री पहुंचा पारा बेमेतरा में 33.1, मुंगेली में 32.8 डिग्री तापमान दर्ज बिलासपुर में 31.4, दुर्ग में 29.5 डिग्री पहुंचा तापमान अंबिकापुर में 31.2, जगदलपुर में 26.6 डिग्री तापमान दर्ज0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़: 7.14 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 2023 बोनस राशि आज मिलेगी
Begun, Rajasthan:रायपुर प्रदेश के 7.14 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को आज मिलेगी वर्ष 2023 की बोनस राशि मुख्यमंत्री 162.32 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि करेंगे जारी बोनस की राशि सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में होगी हस्तांतरित बस्तर संभाग के 1.54 लाख से अधिक संग्राहकों को मिलेंगे 45.87 करोड़ रुपए राज्य की 901 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के संग्राहक होंगे लाभान्वित तेंदूपत्ता विक्रय से प्राप्त शुद्ध आय का 80% बोनस के रूप में दिया जाता है बोनस वितरण कार्यक्रम कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के राज्य स्तरीय आयोजन में होगा सरकार ने समय पर बोनस वितरण कर लाखों वनवासी परिवारों को दी बड़ी राहत0
0
Report
Baran में युवक-किन्नर की शादी: समाज की रूढ़िवादी सोच के खिलाफ मिसाल
Baran, Rajasthan:बारां जिलें में युवक ने किन्नर से रचाई शादी temple में लिए सात फेरे, समाज के सामने पेश की अनूठी मिसाल बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र में समाज की पुरानी रूढ़िवादी सोच को बदलते हुए मध्य प्रदेश के एक युवक और राजस्थान की एक किन्नर ने विवाह के पावन बंधन में बंधकर एक अनूठी मिसाल कायम की है। यह अनोखी शादी इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। बारां जिले के शाहाबाद उपखंड के देवरी निवासी किन्नर सोनू उर्फ रेशमा और मध्य प्रदेश के गुना जिले के कोलीपुरा निवासी सागर राजपूत पिछले एक वर्ष से साथ रह रहे थे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी बने और दोनों में प्यार हो गया। जब सागर ने रेशमा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, तो शुरुआत में रेशमा सामाजिक बन्धनों और लोगों की सोच को लेकर थोड़ा झिझकीं, लेकिन आखिरकार दोनों ने समाज की परवाह किए बिना जीवनभर साथ निभाने का फैसला किया। दोनों ने आपसी सहमति से शाहाबाद कस्बे के एक मंदिर प्रांगण में हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह किया। पंडित लखन लाल शर्मा ने वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ शादी की रस्में पूरी करवाईं। sागर और रेशमा ने अग्नि के सामने सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इस अनोखे और भावुक पल के गवाह किन्नर रेशमा के परिजन और उनके कुछ खास मित्र बने, जिन्होंने नवदम्पति को आशीर्वाद दिया। शादी के बाद किन्नर रेशमा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सागर ने उनसे शादी करके समाज को एक बहुत बड़ा और सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने साबित किया है कि पुरानी और रूढ़िवादी सोच से ऊपर उठकर किन्नरों को भी समाज में बराबरी का हक और एक गरिमापूर्ण जीवन दिया जा सकता है।0
0
Report
प्रदेश के 45,988 सरकारी स्कूलों को शाला अनुदान: 50% राशि, 55 करोड़ से अधिक मंजूर
Begun, Rajasthan:रायपुर प्रदेश के स्कूलों को शाला अनुदान की 50% राशि जारी प्राथमिक से हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए 55 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत अनुदान राशि का 10% स्कूलों की साफ-सफाई पर खर्च करना होगा अनिवार्य प्रदेश के 45,988 सरकारी स्कूलों को मिलेगा शाला अनुदान स्कूलों में बिजली, पेयजल, सुरक्षा और आवश्यक मरम्मत कार्यों पर भी होगी राशि खर्च शाला प्रबंधन समिति की बैठक के बाद तय होगा अनुदान का उपयोग स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत फिनाइल, झाड़ू, मग, बाल्टी, हैंडवॉश समेत सफाई सामग्री की होगी खरीद राशि का भुगतान PFMS के माध्यम से किया जाएगा सरकार ने नए शिक्षा सत्र की शुरुआत में स्कूलों को समय पर अनुदान उपलब्ध कराया0
0
Report
Advertisement
रायपुर: 8 जुलाई से स्कूल सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल—आंदोलन तेज
Begun, Rajasthan:रायपुर 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे स्कूलों के सफाई कर्मचारी शिक्षा मंत्री के आश्वासन के 10 महीने बाद भी मांगें पूरी नहीं होने का आरोप 8 जुलाई को प्रशासन के सामने करेंगे हड़ताल, मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा तेज प्रदेश के 4330 स्कूलों में पिछले 16 वर्षों से कार्यरत हैं सफाई कर्मचारी केवल 2 घंटे के काम के लिए नियुक्ति, लेकिन स्कूलों के अधिकांश काम लेने का आरोप हर महीने सिर्फ 3000 से 3500 रुपए मानदेय मिलने से नाराज कर्मचारी 12 महीने कलेक्टर दर पर मानदेय देने का वादा पूरा नहीं होने का आरोप कर्मचारियों ने सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग की0
0
Report
हाजीपुर में जन्मदिन की पार्टी के बहाने गोलीकांड: प्रेम प्रसंग ही बना कारण
Hajipur, Bihar:वैशाली के हाजीपुर में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। जन्मदिन की पार्टी मनाने के बहाने एक युवक को सुनसान दियारा इलाके में बुलाया गया और फिर उसके सीने में गोली मार दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग को घटना की वजह माना जा रहा है। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना गंगा ब्रिज थाना और नगर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित दियारा इलाके की है। छोटी युसुफपुर निवासी 18 वर्षीय शुभम कुमार को उसके दोस्त अंशु कुमार ने जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था। शुभम अपने दोस्त के साथ डीआरसीसी कार्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर दियारा इलाके में पहुंचा। आरोप है कि बातचीत के दौरान अंशु ने अचानक पिस्टल निकालकर शुभम के सीने में गोली मार दी और अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। गोली लगने के बावजूद शुभम हिम्मत जुटाकर पैदल ही गिदरवा टोला पहुंचा और स्थानीय लोगों से मदद मांगी। सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार, गंगा ब्रिज और नगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस जांच में सामने आया है कि घायल शुभम और आरोपी अंशु दोनों एक ही लड़की से प्रेम करते थे। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग को ही गोलीकांड की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है.0
0
Report
बाढ़ से प्रभावित टांड़ापर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना से बंचित गरीबों की गुहार
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में कोंदी पंचायत का टांड़ापर गांव विकास कार्यों से आज भी अछूता है। गांव में लोग छोटी सी झोपड़ी में अपने परिजनों और मवेशियों के साथ किसी तरह रहने को मजबूर हैं। झोपड़ी में घर का पूरा सामान और अनाज भी रखा रहता है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवासीय योजना का लाभ लेने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन आज तक उनका नाम लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। कई ग्रामीणों ने गांव के मुखिया मनोज राम से मिलकर इसकी शिकायत की, लेकिन कई वर्षों से केवल उन्हें आश्वासन ही मिलता रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया अपने परिचितों को प्रधानमंत्री आवासीय योजना का लाभ दिलाते हैं, लेकिन गरीबों को रहने के लिए आजतक एक छत भी नसीब नहीं हुआ। गांव में नली और गली की समस्या से भी लोग परेशान हैं। नाले का गंदा पानी लोगों के घरों के आस पास जम जाता है, जिससे बारिश में बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। गांव की तंग गलियों में बारिश का पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बारिश में यहां के ग्रामीण अपने अपने घरों में कैद होकर रह जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछड़ी बस्ती होने के कारण मुखिया जातिवाद करते हैं और ऐसे में वे नारकीय स्थिति में जीवन जीने को मजबूर हैं।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद ट्रॉनिका सिटी में गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, 10 फायर टैंकरों ने बुझाई
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में आग लगने का सिलसिला लगातार बरकरार है। इस बार ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में गत्ता और पेपर रोल बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई और मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू करना शुरू किया। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि फायर स्टेशन ट्रॉनिका सिटी पर सूचना मिली थी कि हरिओम कॉटन प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में आग लगी हुई है। आग को बुझाने के लिए फायर टैंकर मौके पर भेजेगा। दमकल विभाग की टीम ने आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया है। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग बुझाने में 10 फायर टैंकर की मदद ली गई।0
0
Report
लखनऊ में अनाज व्यापारी विवेक माहेश्वरी ने 8वीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): अनाज व्यापारी विवेक माहेश्वरी ने 8वीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बिरलागंज में उनका काफ़ी काम था और बताया गया है कि वे तनाव में थे। पुलिस और फ़ोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। परिवार की प्रतिक्रियाओं के बारे में स्पष्ट शब्दों में कुछ नहीं कहा गया है।0
0
Report
दमोह के सेलबाड़ा में शादी समारोह के बाद घर लुटेरों ने लाखों का सामान साफ कर दिया
Damoh, Madhya Pradesh:शादी में गए परिवार के घर चोरी की बड़ी वारदात.. दमोह जिले के सेलबाड़ा में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है जिसमें चोरों ने एक घर को तहस नहस करने के बाद यहां सोने के जेवरात और कैश पर हांथ साफ किया है। सेलबाड़ा के रामस्वरूप विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ तेंदूखेड़ा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे और शादी अटेंड करने के बाद अपने घर पहुंचे तो सब कुछ बिखरा पड़ा था, अल्मारी चेक की तो उनके होश उड़ गए उनका जेवर केश रुपए सब कुछ गायब था। पुलिस की सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की गई। थाना प्रभारी के मुताबिक अज्ञात चोरों की तलाश के लिए टीम बनाई जा रही हे और जल्दी ही चोर गिरफ्त में हाेंगे। बाइट/ राम स्वरूप विश्वकर्मा ( पीड़ित) बाइट/ सरोज सिंह ( थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा दमोह )0
0
Report
Advertisement
श्रद्धालुओं से बातचीत: नेशनल ड्रैग पर बहस जारी
Noida, Uttar Pradesh:ये श्रद्धालुओं से बातचीत है0
0
Report
सागर में कटरबाजी: तीन युवक गंभीर घायल, पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया
Sagar, Madhya Pradesh:सागर में सरेराह चले कटर, तीन युवक गंभीर.. एंकर/ एमपी के सागर में दहशतगर्दों के हौसले कम नहीं हो रहे है और यहां के लोग कटरबाजों के आतंक से डरे हुए है। एक बार फिर यहां कटरबाजी की बड़ी घटना सामने आई है जब अज्ञात कटर बाजों ने तीन युवकों को गंभीर घायल किया है और तीनों मेडिकल कालेज में जिंदगी की जंग लड़ रहे है। मामला सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र का है यहां गुलाब बना मंदिर के पास वारदात हुई है। दरअसल बीती रात एक शादी समारोह से वापस लौट रहे तीन युवक किसी काम से यहाँ रुके और इसी बीच पैदल चलकर आये दो अज्ञात युवकों ने इन युवाओ से उनकी गाड़ी की चाबी मांगी लेकिन युवकों ने मना कर दिया जिसके बाद अज्ञात युवक आग बबूला हो गए और उन्होंने जेब से कटर निकाला और तीनों को एक एक कर कई घाव दिए। इस हमले में तीनों युवक गंभीर घायल हो गए और उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बुंदेलखंड मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीच सड़क कटर बाजी की घटना के बाद हड़कम्प मच गया और पुलिस ने मोर्चा संभाला। घायलों के परिजनों के मुताबिक गुंडागर्दी का ये मामला है वहीं पुलिस के मुताबिक पीड़ितों की शिकायत पर दो अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज किया गया है वहीं एक संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। बाइट/ घायलों के परिजन बाइट/ जसवंत सिंह राजपूत ( थाना प्रभारी मोतीनगर सागर)0
0
Report
न्यू शांति नगर हत्या मामले में आरोपी गौरव गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग का प्रयास
Ghaziabad, Uttar Pradesh:थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के न्यू शांति नगर में मोहित शर्मा की गौरव व उसके साथियो द्वारा मिलकर हत्या कर दी गई थी। इसके सम्बन्ध में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मोहित की हत्या में पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार किया था। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक की पुलिस टीम शान्तिनगर मे जल प्लान्ट के पास डम्पिंग यार्ड मे आला कत्ल की बरामदगी हेतु उसे लेकर गई थी। जब उसे यहां लाया गया तो झाडियो में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। इसी बीच उसने आगे झाडियो मे जाकर वहां पर पूर्व मे छुपाये हुये आला कत्ल के साथ एक तमंचे को निकालकर पुलिस टीम के ऊपर फायर करने की कोशिश की । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने जब फायरिंग की तो उसमे एक गोली उसके पैर में लग गई । घायल होने के कारण उसे उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया है।0
0
Report
Advertisement
