icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273012
Sanjay KumarSanjay KumarFollow11 Jan 2025, 09:39 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मथुरा बीजेपी विधायक राजेश चौधरी को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी; सुरक्षा बढ़ाओ

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: भाजपा विधायक राजेश चौधरी को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी, BJP प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात ​मथुरा। मांट विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी को पाकिस्तान के एक अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में और विधायक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के स्थानीय प्रतिनिधिमंडल ने मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा。 ​धमकी में क्या कहा गया? ​भाजपा नेताओं के अनुसार, विधायक राजेश चौधरी को पाकिस्तान के एक नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने उन्हें सीधे तौर पर धमकी देते हुए कहा कि वे एक विशेष समुदाय के खिलाफ बयानबाजी बंद करें, अन्यथा उन्हें बम/जान से उड़ा दिया जाएगा。 ​SSP से मुलाकात और कड़ी कार्रवाई की मांग ​घटना से आक्रोशित भाजपा जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एसएसपी से मुलाकात कर पूरे मामले की गहनता और निष्पक्षता से जांच कराने की मांग की。 ​प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित मुख्य मांगें रखीं: धमकी देने वाले विदेशी नंबर और इसके पीछे की साजिश की तुरंत जांच की जाए。 ​स्थानीय तत्वों की जांच: यदि इस मामले में कोई स्थानीय असामाजिक तत्व या "बैड एलिमेंट" शामिल है, तो उस पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई हो。 ​सुरक्षा बढ़ाना: राजेश चौधरी state स्तर के महामंत्री हैं और चुनावी समय के कारण उनका पूरे प्रदेश में लगातार प्रवास रहता है। इसलिए प्रशासन को उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना चाहिए。 ​पार्टी पदाधिकारियों का बयान ​भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी का प्रतिनिधिमंडल एकजुट होकर इस विषय पर पुलिस प्रशासन के संपर्क में है। चुनावी माहौल और सार्वजनिक कार्यक्रमों में लगातार आवाजाही को देखते हुए विधायक की सुरक्षा बेहद संवेदनशील विषय है और प्रशासन को इसमें तनिक भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए。 ​पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल और संबंधित एजेंसीज के माध्यम से जांच शुरू करने तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने का आश्वासन दिया है。 भाजपा महानगर अध्यक्ष-हरिशंकर यादव
0
0
Report

राहुल गांधी ने कुपोषण से मरते बच्चों के लिए मुआवजे व अस्पताल-शिक्षा की मांग की

Noida, Uttar Pradesh:बालाघाट पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी का बयान... हम यहां आए है बहुत सारे बच्चों की मौत हुई कुपोषण के कारण इन लोगों को सरकार की कोई मदद नहीं मिल रही सरकार ने इन्हें अलग छोड़ दिया है इनकी जमीन का मुद्दा है,मनरेगा का मुद्दा है इनकी जमीन के पट्टे का मुद्दा है इनको अब तक मुआवजा नहीं मिला मनरेगा का नाम बदल दिया लेकिन चालू तो कीजिए 24 घंटे भ्रष्टाचार होता है सरकार अपना काम करे,इनको यहां हॉस्पिटल दे शिक्षा दे। यह किसी दूसरी योजना का पैसे मिलता है तो लाडली बहना योजना का पैसा काट जाता है हम इन्हें वनवासी नहीं आदिवासी कहते है हिंदुस्तान के पहले मालिक है आदिवासी में देशभर के आदिवासियों का मुद्दे उठाऊंगा। बाइट नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बीमार हुए बच्चों को राहुल गांधी ने हाथों गोद में लिया जिन परिवारों से राहुल गांधी ने मुलाकात की उन परिवारों ने जी मीडिया से बातचीत में कहा उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलती उनके बच्चों की मौत हो गई मुआवजा तक नहीं मिला राहुल गांधी ने मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया है。
0
0
Report
Advertisement

Amroha में जमीयत उलेमा की बैठक: दहेज-नशे के खिलाफ मुहिम की पुकार

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में जमीयत उलेमा ए हिन्द की प्रदेश अरे गाने की बैठक में दहेज-नशे के खिलाफ मुहिम की अपील, प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने बुलडोजर कार्रवाई और मदरसों पर उठाए सवाल अमरोहा की जामा मस्जिद में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी की मौजूदगी में बैठक और प्रेस वार्ता हुई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों ने सामाजिक और मौजूदा मुद्दों पर चर्चा की। मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने युवाओं को शिक्षा से जोड़ने और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने शादी समारोहों में दहेज और खाने की बर्बादी पर चिंता जताते हुए सादगी से विवाह करने की बात कही। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद मामले में उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा करने की मांग की। सहारनपुर में अदालत ने मस्जיד को सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण मानते हुए हटाने का आदेश दिया था। संभल हिंसा मामले में मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द किए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उन्होंने स्वागत किया। मदरसों, दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों और सामाजिक सौहार्द को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी। बाइट मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी प्रदेश अध्यक्ष जमीयत उलेमा ए हिंद
0
0
Report

वेतन बकाए को लेकर गिरिडीह में स्टाफ ने महिला मालिक के घर चार बार चाकू से हमला किया

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह में काम करने के बाद मालिक के द्वारा वेतन नहीं दिए जाने के बाद एक युवक (स्टॉफ) इस कदर आक्रोशित हो गया कि गुस्से में आकर वह दुकान की मालकिन के घर घुस गया और एक के बाद एक चार बार महिला के ऊपर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसके बाद उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. हालांकि घटना के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. यह मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर (पुराना पुलिस लाइन) रोड की है. बताया गया कि आरोपी युवक संजय दास राजेंद्र नगर में नीति देवी नामक महिला के सीमेंट दुकान में काम करता था. कुछ दिनों पूर्व उसे काम से निकाल दिया गया. जिसके बाद आरोपी संजय दास बार-बार नीति देवी और उसके पुत्र से अपना बकाया पैसे देने की मांग कर रहा था. इसी बीच काफी दौड़-भाग करने के बावजूद संजय को उसका बकाया पैसा नहीं मिला तो आज वह अपने एक साथी के साथ दुकान की मालकिन नीति देवी के घर पहुंच गया और उनके ऊपर एक के बाद एक चार बार चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद दुकान की मालकिन नीति देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद आरोपी युवक ने भागने के क्रम में बड़े ही फिल्मी अंदाज में लड़की का सूट पहन लिया और घर से भागने लगा. हालांकि आरोपी की तस्वीर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. इधर आस-पास के लोगों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो लोगों ने खदेड़ कर आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. इधर घटना के बाद काफी संख्या में व्यवसायी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. सलूजा गोल्ड के एमडी डॉ. अमरजीत सिंह सलूजा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह की वारदात चिंताजनक है. उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.
0
0
Report

भिवंडी रेलवे स्टेशन रोड पर मनपा का बुलडोजर, अवैध कब्जे हटाए

Thane, Maharashtra:भिवंडी रेल्वे स्टेशन रोडवर मनपाचा बुलडोझर, अवैध कब्जे आणि अनधिकृत दुकानांवर कारवाई... भिवंडी रेल्वे स्टेशन रोडवर वाहतूक सुरळीत करण्यासाठी महापालिकेने अतिक्रमणांवर बुलडोझर चालवला आहे. VO : भिवंडी रेल्वे स्टेशन रोड हा शहरातील सर्वात वर्दळीचा मार्ग आहे. या मार्गावर रस्ता आणि फुटपाथवर मोठ्या प्रमाणात अवैध कब्जे आणि तात्पुरत्या दुकानांमुळे वाहतूक कोंडी होत होती. याबाबत नागरिकांच्या तक्रारी वाढल्यानंतर महानगरपालिकेच्या अतिक्रमण विभागाने आज बुलडोझरच्या सहाय्याने कारवाई सुरू केली. रस्ताकडे असलेली अतिक्रमणे आणि वाहतुकीला अडथळा ठरणाऱ्या दुकानांना हटवून रस्ता मोकळा करण्यात आला. अतिक्रमणामुळे रस्त्याची रुंदी कमी होऊन पादचाऱ्यांनाही चालणे मुश्कील झाले होते. महापालिकेने ही कारवाई यापुढेही नियमितपणे सुरू राहणार असल्याचे सांगितले आहे. Byte 1 : साकीब खरबे, आपत्कालीन प्रमुख - भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिका Byte 2 : घुगेरे, प्रभाग अधिकारी - भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिका Ticker : भिवंडी रेल्वे स्टेशन रोडवर मनपाचा बुलडोझर, अवैध कब्ज्यांवर कारवाई, वाहतूक सुरळीत करण्याचा दावा
0
0
Report
Advertisement

रावतभाटा में मतदाता सूचियों के त्रुटि सुधार के लिए बीएलओ की बैठक

Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - एंकर- आगामी पंचायत चुनाव को लेकर रावतभाटा में सरकारी मशीनरी सक्रिय हो गई है। रावतभाटा तहसीलदार कार्यालय में नायब तहसीलदार अनिल कुमार धाकड़ ने प्रभारी बीएलओ की बैठक लेकर मतदाता सूचियों में त्रुटि सुधार, नाम जोड़ने और नाम हटाने की प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश दिए। बीएलओ को मतदाता सूचियों का मूल्यांकन कर मौके की रिपोर्ट और वास्तविक जानकारी के आधार पर ही आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटे और किसी मतदाता का नाम दूसरी सूची में शामिल नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी लोकेश कुमार राठौर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान बीएलओ द्वारा मतदाता सूचियों की जांच भी की गई।
0
0
Report

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में पेट्रोल पंप लूट की कोशिश: एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में दो लड़के पेट्रोल पंप को लूटने प्रयास किया। नाजायज असले के साथ सेल्समैन की बहादुरी से पकड़ा गया एक आरोपी दूसरा हुआ फरार कुरुक्षेत्र। जिले में नाजायज असले के बल पर पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे दो युवकों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पेट्रोल पंप पर मौजूद सेल्समैन की बहादुरी और सूझबूझ के चलते आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नाजायज असला भी बरामद किया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब एक बजे मोड़ी फिलिंग स्टेशन पर लूट की कोशिश की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद सेल्समैन ने साहस का परिचय देते हुए। दोनों युवकों का मुकाबला किया। संघर्ष के दौरान आरोपियों की बाइक गिर गई और एक युवक को मौके पर ही काबू कर लिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को नाजायज असले सहित गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ लूट के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने इससे पहले किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है। वहीं, फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

जशपुर पोल शिफ्टिंग हादसा: 2 मजदूरों की मौत, अधिकारी निलंबित, मजिस्ट्रियल जांच की मांग

Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - पोल शिफ्टिंग के दौरान हुए हादसे में 2 मजदूरों के मौत मामले में हुई कार्यवाही, विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमृत बेक निलंबित, कार्य मे लापरवाही बरतने के मामले में हुई निलंबन की कार्यवाही, कल चक्का जाम कर मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने की थी कार्यवाही की मांग, मृतकों के परिजनों को 15-15 लाख रुपये और 1 सदस्य को नौकरी देने पर सहमति के बाद आंदोलन हुआ था समाप्त, हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने भी जताया दुःख, मामले में सीएम साय ने मजिस्ट्रियल जांच के भी दिए हैं निर्देश।, 2 दिन पहले पत्थलगांव थाने के पाकरगांव में पोल शिफ्टिंग के दौरान हुआ था हादसा।
0
0
Report

बेमेतरा में वृद्धजनों के सम्मान के बीच तीर्थयात्रा व स्मार्ट कार्ड योजना पर चर्चा

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिला मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा वृद्धजनों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू और नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा भी मौजूद रहे। इस दौरान बुजुर्गों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। मीडिया से चर्चा करते हुए खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद जीवन में महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा बुजुर्गों के लिए तीर्थयात्रा योजना संचालित की जा रही है। साथ ही उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए निःशुल्क उपचार के लिए स्मार्ट कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है。
0
0
Report

सीनी-राजखरसावां सेक्शन में मेगा ब्लॉक से कई लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग बदलेगा

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। रेलवे में अधोसंरचना के विकास और पटरियों के नवीनीकरण के लिए एक बार फिर मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में सीनी-राजखरसावां सेक्शन पर होने वाले इस काम का असर लंबी दूरी की कई यात्री ट्रेनों पर पड़ेगा। 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। ऐसे में नवंबर से जनवरी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी ट्रेन के परिचालन की जानकारी पहले ही जुटानी होगी। रेलवे की ओर से सीनी-राजखरसावां सेक्शन में टीआरटी मशीन के जरिए ट्रैक नवीनीकरण के साथ यार्ड मॉडिफिकेशन और अन्य अधोसंरचना से जुड़े काम किए जाएंगे। निर्धारित अवधि में हर मंगलवार और शुक्रवार को होने वाले मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। रद्द की जाने वाली ट्रेनों में टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस, सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस और सांतरागाछी-पुणे व पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों का परिचालन नवंबर से जनवरी के बीच अलग-अलग निर्धारित तारीखों पर नहीं होगा। वहीं योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस और आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस को भी कुछ तारीखों में बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। इस बदलाव का सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा, जिन्होंने इन ट्रेनों में सफर की योजना बनाई है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, ट्रैक नवीनीकरण और यार्ड से जुड़े जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए यह मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। हालांकि, इस दौरान अन्य सामान्य दैनिक ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और निर्धारित मार्ग की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। खासकर जिन यात्रियों ने नवंबर से जनवरी के बीच लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनाई है, उन्हें ट्रेन रद्द होने या मार्ग बदलने की जानकारी लेकर ही सफर करना चाहिए, ताकि ऐन वक्त पर होने वाली परेशानी से बचा जा सके।
0
0
Report
Advertisement

नरबलि की कोशिश के दावे फर्जी, अंधविश्वास ने किशोर के साथ तंत्र-मंत्र खेला

Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर पुलिस जांच में झूठा निकला नरबलि का प्रयास मामला, नगरनार थाना क्षेत्र के कोहकापाल कि घटना, बस्तर पुलिस ने जारी किया स्पष्टीकरण, जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा सोने का हंडा प्राप्त होने की अंधविश्वासपूर्ण धारणा के चलते किशोर बालक के साथ तंत्र-मंत्र संबंधी गतिविधि की गई थी, लेकिन पुलिस जांच में नरबलि की कोशिश या योजना संबंधी सबूत नहीं मिले। किशोर बालक को अगवा कर धमकी देने के मामले में आरोपी गोनसाय एवं लखीराम को किया गिरफ्तार, आरोपियों ने माना गड़ा धन पाने की लालच में की थी तांत्रिक विद्या।
0
0
Report

आज से कमर्शिकल सिलेंडर दाम बढ़े, त्योहारों में महंगाई आम जनता पर

Chhindwara, Madhya Pradesh:कमर्शियल सिलेंडर के दामों में आज 1 अक्टूबर से 62 रूपये से लेकर 72 रूपये तक की वृद्धि हुई है. त्योहारों का दौर भी शुरू हो चुका है और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुई वृद्धि का असर व्यापारी वर्ग के साथ साथ आम जनता की जेब पर भी दिखाई देगा. मिठाई, नाश्ते और चाय की दुकानों में उपयोग होने वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में वृद्धि से सभी चीजों के दामों में भी वृद्धि होती दिखाई देगी जिसका असर आम जनता की जेब पर भी साफ तौर पर दिखाई देगा. दुकानदारों का कहना है कि अगर ऐसे ही महंगाई बढ़ेगी या सिलेंडर के दामों में वृद्धि होगी तो उन्हें भी सभी चीजों के दामों में वृद्धि करनी पड़ेगी. वही छोटा तालाब के पास लगने वाले स्ट्रीट फ़ूड की शॉप में भी जी मीडिया की टीम ने बात की तो संचालकों का कहना है कि उन्हें भी स्ट्रीट फ़ूड के दामों में 10 रूपये से लेकर 20 रूपये तक वृद्धि करनी पड़ेगी. आज से हुई कमर्शियल सिलेंडर के दामों की वृद्धि का असर अब सीधे जनता की जेब पर भी दिखाई देगा आने वाले दिन त्योहारों के है जिससे आम जनता महंगाई की मार झेलती नजर आएगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top