Back
गोरखपुर में कार में व्यापारी की मौत: हत्या या हादसा?
NTNagendra Tripathi
Mar 13, 2026 09:30:27
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में महराजगंज के एक व्यापारी का शव मिला। मृतक की पहचान नौतनवा निवासी 55 वर्षीय गनेश जायसवाल के रूप में हुई है। वह गुरुवार को किसी काम से पीपीगंज आए थे, लेकिन रात में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। कार में शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी मिली हैं। फिलहाल पुलिस हत्या, हादसा या अत्यधिक शराब सेवन—तीनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।
मामला गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के पीपीगंज–बगहीभारी मार्ग का है, जहां बगहीभारी गांव के लिंक मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास एक कार सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी मिली। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय लोगों की नजर कार में बैठे एक व्यक्ति पर पड़ी, जो काफी देर तक अचेत अवस्था में दिखाई दे रहा था। शक होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पीपीगंज थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार का दरवाजा खोलकर जांच की गई तो पीछे की सीट के नीचे पड़े व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान महराजगंज जिले के नौतनवा निवासी 55 वर्षीय व्यापारी गनेश जायसवाल के रूप में हुई।
पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार की तलाशी के दौरान अंदर से शराब और कोल्ड ड्रिंक की कुछ बोतलें भी बरामद हुई हैं। शुरुआती जांच में अत्यधिक शराब सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्यापारी कार में अकेले थे या उनके साथ कोई और भी मौजूद था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गुरुवार रात वह किन लोगों के संपर्क में थे और किस काम से पीपीगंज आए थे।
बाइट:
अनुराग सिंह, सीओ कैम्पियरगंज, गोरखपुर।
पुलिस के मुताबिक मौत के असली कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि यह साफ हो सके कि यह हादसा है अत्यधिक शराब का असर या फिर किसी साजिश का मामला।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
KSKamal Solanki
FollowMar 13, 2026 10:25:450
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 13, 2026 10:25:310
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 13, 2026 10:25:080
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 13, 2026 10:24:540
Report
JPJai Prakash
FollowMar 13, 2026 10:24:430
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 13, 2026 10:24:180
Report
ASArvind Singh
FollowMar 13, 2026 10:23:310
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 13, 2026 10:22:550
Report
MSManish Sharma
FollowMar 13, 2026 10:22:440
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 13, 2026 10:21:200
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 13, 2026 10:20:570
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 13, 2026 10:20:500
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 13, 2026 10:20:410
Report