Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
जामा मस्जिद श्रीनगर बंद, मिरवाज़ को घर में नजरबंद; रमजान के आख़िरी जुमे पर विरोध
FWFAROOQ WANI
Mar 13, 2026 10:24:54
Srinagar,
Authorities lock Jama Masjid gates on Jumatul Vida; Mirwaiz-e-Kashmir placed under house arrest. Mirwaiz-e-Kashmir says closure of Jama Masjid echoes Israel’s locking of Masjid al-Aqsa in Ramzan. Srinagar, March 13, 2026: Anjuman Auqaf Jama Masjid has strongly condemned the continued closure of the historic Jama Masjid Srinagar on the occasion of Jumatul Vida, the last Friday of Ramzan, when tens of thousands of devotees traditionally gather from towns and villages to offer congregational prayers and supplications. The Auqaf said that authorities once again locked the gates of the historic mosque from all sides and placed Mirwaiz-e-Kashmir Dr. Moulvi Muhammad Umar Farooq under house arrest, preventing him from delivering the sermon and leading the prayers on this sacred occasion. The management expressed deep anguish that for the seventh consecutive year, Muslims have been denied the opportunity to offer Jumatul Vida prayers at the Valley’s central congregational mosque. It said that such restrictions not only hurt the religious sentiments of the people but also amount to denying worshippers their fundamental right to pray in the house of Allah. The Auqaf also noted that this approach of the authorities has resulted in the arbitrary closure of Jama Masjid multiple times throughout the year, reflecting continued insecurities and what it termed an unjustified policy of restrictions on religious practices. Reacting to the development, Mirwaiz-e-Kashmir Dr. Moulvi Muhammad Umar Farooq said that on the last Friday of Ramzan, when tens of thousands gather from towns and villages for prayers and supplication at the historic Jama Masjid Srinagar, its gates have once again been locked. He said that for the seventh consecutive year, the rulers have denied Muslims the right to offer prayers at Jama Masjid on this auspicious day. Mirwaiz added that just as Israel has forcibly shut the gates of Masjid al-Aqsa during Ramzan, a similar painful reality is being witnessed here. “Our hearts bleed,” he said, adding that it is deeply shameful that the houses of Allah are being locked against the faithful.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 13, 2026 11:21:31
Chittorgarh, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़- एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में शुक्रवार को दशा माता का पर्व पूरे जिले में पारंपरिक हर्षोल्लास और गहरी आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखकर पीपल के वृक्ष की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा संकटों से मुक्ति की कामना की। शुभ मुहूर्त के साथ ही अल सुबह से महिलाएं पूजा स्थलों की ओर निकल पड़ीं और पूजा की तैयारियों में जुट गईं। कई स्थानों पर महिलाएं समूह बनाकर पारंपरिक गीत गाते हुए और ढोल-धमाकों की थाप पर नृत्य करती हुई पूजा के लिए पहुंचीं, जिससे पूरे माहौल में उत्सव और आस्था का रंग दिखाई दिया। महिलाओं ने विधि-विधान से पीपल की परिक्रमा कर दीपक जलाए, पूजा-अर्चना की और दशा माता की कथा का श्रवण किया। पिछले दस दिनों से चल रहा कथा-श्रवण और व्रत अनुष्ठान भी इसी दिन पूर्ण हुआ। दिनभर पूजा स्थलों पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली और धार्मिक वातावरण बना रहा। महिलांनी परिवार की दिशा-dasha सही रखने, घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहने की कामना करते हुए श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की।
0
comment0
Report
OBOrin Basu
Mar 13, 2026 11:21:19
Noida, Uttar Pradesh:मछली के टुकड़े के विवाद में हत्या: मुंबई के वानराई पुलिस स्टेशन के किनारे एक मामूली झगड़ा देखते देखते खून-खराबे में तब्दील हो गया। दो दोस्तों ने अपने ही साथी अफसर (35) को बेरहमी से पीट-पीटकर और पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों में सुरेश (हरियाणा निवासी) और राजेश रमेशनाथ उर्फ नेपाली शामिल थे; वे मौके से फरार हो गए और हरियाणा भाग गए। जांच के दौरान आसपास के इलाके के करीब 50 कचरा चुनने वालों से पूछताछ की गई। मृतक की तस्वीर दिखाकर पहचान कराई गई और सुराग मिलने पर आरोपियों को हरियाणा के कैथल से गिरफ्तार किया गया। राजेश रमेशनाथ उर्फ नेपाली के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड से भी संकेत मिले कि वह पहले भी कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है। हत्या के पीछे नशा, शक और मामूली खाने को लेकर दरार पड़ी। एक कढ़ाई मछली… चूहों ने खा ली, पर शक ने एक व्यक्ति की जान ले ली।
0
comment0
Report
HKHitesh Kumar
Mar 13, 2026 11:20:17
Khagaria, Bihar:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत खगड़िया पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री बिजय चौधरी और मंत्री मदन सहनी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खगड़िया के बायपास सड़क का निरीक्षण किया और संसारपुर मैदान में बने विभिन्न विभाग की ओर से बनाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी किया। मुख्यमंत्री को देखने और भाषण को सुनने के लिए काफी संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी थी खासकर महिलाओं की संख्या काफी अधिक थी। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया को 304 करोड़ की राशि से विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इसमें 261 करोड़ की योजनाओं का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया गया है वही 43 करोड़ की लागत से बनने वाली 35 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। अपने भाषण में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के साथ-साथ खगड़िया का भी काफी विकास हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा की खगड़िया में मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ कई योजनाओं पर विकास का कार्य हो रहा है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर प्रशंसा किया और कहा की प्रधानमंत्री लगातार बिहार आते रहते हैं और उनके सहयोग से बिहार काफी आगे बढ़ रहा है।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 13, 2026 11:19:43
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र से एक युवती के गायब होने और कथित धर्मांतरण के आरोपों को लेकर मामला गरमा गया है। इस पूरे मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। परिवार का आरोप है कि ग्राम मंडल शंकरपुर निवासी वेदपाल जाटव की 19 वर्षीय पुत्री, जो बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है, 13 फरवरी 2026 को कॉलेज जाने के बाद घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने 14 फरवरी को थाना मोहम्मदाबाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों का कहना है कि मोहम्मदाबाद की नई बस्ती निवासी एक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने का आरोप है। पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि जब उन्होंने इस मामले में संबंधित लोगों से बात करने की कोशिश की तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। अब इस पूरे मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने प्रशासन से युवती की सुरक्षित बरामदगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
112
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 13, 2026 11:18:32
Chittorgarh, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले से बेगूं तहसील परिसर में आमजन को गर्मी के मौसम में शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाए गए वाटर कूलर का शुक्रवार को उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर अधिकारियों और अधिवक्ताओं की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उपखंड अधिकारी ने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए तहसील परिसर में आने वाले लोगों को इससे राहत मिलेगी। कार्यक्रम में तहसीलदार गोपाल जीनगर, नायब तहसीलदार विष्णु यादव, बार संघ अध्यक्ष विजय प्रकाश शर्मा सहित अधिवक्ता शैलेंद्र गुर्जी, राकेश ओझा, सिद्धांत बिल्लू, रतन पुरोहित और निर्मल माली सहित कई लोग उपस्थित रहे。
72
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 13, 2026 11:18:24
Jaipur, Rajasthan:बस्सी (जयपुर ग्रामीण) मुंडली गाँव में शुक्रवार को पशु बाड़े में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब 10 बकरियां जिंदा जल गईं, वहीं बाड़े में रखा लगभग 3 टन चारा भी जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पशुपालक को भारी नुकसान हो चुका था। आग लगने से पशु पालक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सालय की टीम ने अपनी रिपोर्ट में 10 बकरियों के जलने की पुष्टि की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग उठाई है।
43
comment0
Report
AYAmit Yadav
Mar 13, 2026 11:18:14
Jaipur, Rajasthan:کوٹ پوٹلی میں NH 48 پر ہونڈا شوروم کے سامنے ایک بڑا سڑک حادثہ ہو گیا۔ معلومات کے مطابق شاہپورہ کی جانب سے آ رہی شاہپورہ روڈ ویج بس کے اچانک برک لگانے سے پیچھے چل رہا ٹرولا انیانتورہ ہو گیا اور کنٹرول کھوتے ہوئے سروس لین میں جا گھسیا۔ سروس لین میں کھڑی ایک اسکاپیو گاڑی بھی ٹرولے کی چپٹ میں آ گئی۔ ٹکر اتنی زور دار تھی کہ ٹرولا کا کی بنی بُری طرح چندہ ہو گیا، وہی روڈ ویج بس کا پیچھلا حصہ بھی ٹوٹ گیا۔ حادثے کے بعد آس پاس لوگوں میں افرا تفری مچ گئی۔ بس میں سوار ایک خاتون کو معمولی چوٹ آئی، جسے ابتدائی علاج دیا گیا۔ حادثے کے بعد ٹرولا ڈرائیور موقع سے فرار ہو گیا، جبکہ চাকلاسی بے ہوشی کی حالت میں ملا۔ اسے فوراً ہسپتال میں داخل کروا دیا گیا، جہاں علاج جاری ہے۔ خوش قسمتی سے اس حادثے میں کوئی جانی نقصان نہیں ہوا۔ اطلاع ملنے پر پولیس موقع پر پہنچی اور نقصان پہنچنے والی گاڑیوں کو سڑک سے ہٹوانے اور ٹریفک کو معمول پر لانے کا کام کیا جا رہا ہے۔ معاملے کی تفتیش کی جا رہی ہے۔
115
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 13, 2026 11:18:00
85
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 13, 2026 11:17:51
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन सदन में कैबिनेट मंत्री सौरभ Bahुगुणा ने कौशल विकास के अंतर्गत विदेश जाने वाले छात्रों की ट्रेनिंग और उनके संस्थाओं को लेकर जानकारी दी। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए कहा कि कौशल विकास के अंतर्गत बच्चों को उत्तराखंड में ट्रेनिंग दी जाती है और उनको विदेश में भेजा जाता है। कुछ सदस्यों की चिंता थी कि विदेशों में कई बार फ्रॉड होता है नौकरी के नाम पर। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि हम जहां भी बच्चों को भेजते हैं इसकी विस्तृत जांच कराई जाती है और बेहतरीन रैंकिंग वाली अच्छी कंपनी में भी नौकरी दी जाती है। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि दुग्ध उत्पादन के मामले में उत्तराखंड बेहतर कार्य कर रहा है। उत्तराखंड में दुग्ध उत्पादन बड़ा है। सौरभ बहुगुणा ने कहा कि आंचल राज्य सरकार का दुग्ध उत्पादक है जिसका दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है टिक टेक सौरभ बहुगुणा कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड
79
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 13, 2026 11:17:42
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। प्रशासन ने घरेलू LPG सिलेंडर के होटल/रेस्टोरेंट में कामर्शियल इस्तेमाल रोकने के लिए छापेमारी अभियान शुरू किया। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर सिंह ने पुलिस के साथ इलाके के कई होटल रेस्टोरेंट पर रेड की। होटल रेस्टोरेंट में रेड के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल होते मिले। कॉमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की जगह घरेलू LPG गैस सिलेंडर इस्तेमाल किए जा रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर के आदेश पर होटल/रेस्टोरेंट से कई घरेलू LPG गैस सिलेंडर जब्त किए गए। होटल रेस्टोरेंट में घरेलू LPG गैस सिलेंडर के इस्तेमाल को रोकने के लिये प्रशासन की छापेमारी जारी रहेगी। संभल सदर कोतवाली इलाके का मामला।
101
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 13, 2026 11:17:34
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में भी एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत का असर दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को भी शहर की गैस एजेंसी गोडाउन पर अफरा तफरी का माहौल दिखा, लोग गैस एजेंसी गोडाउन के बाहर लाइन लगाकर सिलेंडर पाने के लिए मशक्कत करते दिखे। ट्रक से सीधे गैस सिलेंडर लोगों को उपलब्ध करवाया जा रहे थे। जो भी उपभोक्ता सिलेंडर लेने आ रहा है, उन्हें मांग के अनुरूप नियमानुसार उपलब्ध करवाया जा रहा है। उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए गोडाउन पर जाना पड़ रहा है। होम डिलीवरी समय पर न होने से उपभोक्ता खुद वहाँ पहुँचकर सिलेंडर ले रहे हैं। सहायक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन खाद्य विभाग निरंतर एलपीजी गैस के भंडारण वितरण व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है, शाजापुर जिले में तीन गैस एजेंसी के माध्यम से दो लाख 98 हजार उपभोक्ता पंजीकृत है और जिले में प्रतिदिन लगभग 3000 गैस सिलेंडर के लगभग खपत का हो रही है जबकि वर्तमान में हमारे पास लगभग 13000 गैस सिलेंडर का भंडारण उपलब्ध है और वर्तमान में सहज तौर पर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, शासन के निर्देश पर व्यावसायिक गैस सिलेंडर पर रोक लगाई गई है इसलिए हम व्यावसायिक गैस सिलेंडर का उपयोग करने वाले दुकानदारों और अन्य लोगों से वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करने की अपील कर रहे है, खाद्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भ्रामक जानकारी के आधार पर गैस सिलेंडर का ओवर स्टॉक करने से बचे क्योंकि वर्तमान में जिले में पर्याप्त गैस सिलेंडर उपलब्ध है जोकि नियमानुसार उपभोक्ताओं को प्रदान किए जा रहे हैं। वहीं शुक्रवार दोपहर को शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले, नायब तहसीलदार नाहिद अंजुम और सहायक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने गैस गोदाम का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले ने गैस एजेंसी संचालक को निर्देश दिए किसी को भी लाइन में खड़े होकर गैस वितरण नहीं करें सभी के घर गैस सप्लाई करें।
28
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 13, 2026 11:17:17
Greater Noida, Uttar Pradesh:साढ़े 10 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात बरामद ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 थाना पुलिस ने बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है,पुलिस ने इस दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।इनके कब्जे से करीब साढ़े 10 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात बरामद किए है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा परवीन रंजन सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि 28 फरवरी को बीटा 2 थाना क्षेत्र के सेक्टर 36 में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था।इस दौरान लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी किए गए थे।आज इसी चोरी का खुलासा किया गया और दो शातिर चोरों अवधेश निवासी हाथरस व बलराज निवासी कैथल हरियाणा को नट मड़ैया गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया ।एक बंटी नाम का आरोपी फरार है। दरअसल यह लोग शातिर चोरों के गिरोह के सदस्य है।जो रेकी कर बंद घरों को निशाना बनाया करते थे ,यह लोग कोर्ट में तारीख पर आया करते थे और वही चोरी की योजना बनाते थे,जिन घरों के बाहर अखबार या पंपलेट कई दिनों से पड़े हुए होते थे,उन घरों में यह लोग रात को ताला तोड़कर घुस जाया करते थे और चोरी की वारदात को अंजाम देते थे。 बाइट -- परवीन रंजन सिंह (डीसीपी ग्रेटर नोएडा) इन लोगों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने और चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं,जिनमें सोने के गले का हार,4 अंगूठी, तीन कान के टॉप्स, कुंडल, अंगूठी, बिछिया, चैन ,पैरों की पायल लैपटॉप और उसके अलावा घटना में प्रयुक्त वेगनर गाड़ी बरामद हुई है। इन लोगों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है, फिलहाल पुलिस अन्य राज्यों में भी इनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि यह लोग सोने चांदी के आभूषण चोरी करने के बाद कैथल में ले जाकर इसको बेच दिया करते थे। फिलहाल पुलिस इनके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटा रही और फरार चल रहे आरोपी बंटी की तलाश कर रही है。
104
comment0
Report
HHHarvinder Harvinder
Mar 13, 2026 11:17:05
Mahendragarh, Haryana:पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने, गैस सिलेंडर सस्ता करने और राहत पैकेज देने की मांग देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज आम जनता की सबसे बड़ी समस्या महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत है, लेकिन केंद्र सरकार इस पर ठोस कदम उठाने में विफल साबित हो रही है। नेताओं ने कहा कि देश का आम नागरिक, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गृहिणियां महंगाई की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। रसोई का बजट लगातार बिगड़ रहा है और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से करोड़ों परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। महिला नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि, रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, खाद्य तेल, दाल, सब्जियों और अन्य रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की महंगाई ने आम परिवारों की कमर तोड़ दी है। उनका आरोप है कि सरकार की आर्थिक नीतियां महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह असफल रही हैं और पेट्रोल-डीजल पर अत्यधिक टैक्स वसूली के कारण जनता पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की कि पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए अत्यधिक करों में तुरंत कटौती की जाए। साथ ही रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी कर आम परिवारों को राहत दी जाए। खाद्य पदार्थों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी नीति लागू करने तथा महंगाई से प्रभावित गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित करने की भी मांग की गई। महिला कांग्रेस ने यह भी कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए ताकि लोगों को समय पर गैस उपलब्ध हो सके। नेताओं ने कहा कि महंगाई आज देश का सबसे बड़ा जन-मुद्दा बन चुकी है और महिला कांग्रेस इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाती रहेगी। बाइट – डॉ. राजवती यादव, महिला जिला अध्यक्ष कांग्रेस बाइट – सत्यवीर झुकीया, जिला अध्यक्ष कांग्रेस महेंद्रगढ़
32
comment0
Report
SKSANTOSH KUMAR
Mar 13, 2026 11:16:28
Shravasti, Uttar Pradesh:पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल विहीन तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम अश्विनी पांडेय और एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने भिनगा स्थित अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों सहित सुरक्षा और व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा गया। प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकल विहीन और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के लिए सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी कर दी गई है। डीएम अश्विनी पांडेय ने बताया कि जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
112
comment0
Report
Advertisement
Back to top