Gorakhpur - फास्ट फूड फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, 7 मजदूर घायल
गोरखपुर के गीडा सेक्टर-13 में बुधवार की शाम 4:30 बजे फास्ट फूड फैक्ट्री का बॉयलर फट गया. विस्फोट तेज होने से चारदीवारी, टीनशेड गिर गया और सामान बिखर गए। वहां काम कर रहे बिहार के 7 मजदूर घायल हो गए। इसमें 2 की हालत गंभीर है. धमाके की आवाज इतनी थी कि 2 किमी दूर तक सुनाई दी। फैक्ट्री परिसर में धुएं और मलबे से भर गया, CHC पिपरौली के डॉक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा. जहां से उन्हें मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया है। एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव, तहसीलदार आरके कन्नौजिया मामले की जांच कर रहे है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|