273306
गोरखपुरः गुलरिहा पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो को किया अरेस्ट
Jangl Dumri No2, Uttar Pradesh:गुलरिहा थाना क्षेत्र के सराय गुलरिहा में चेकिंग के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, 1 किलो यूरिया, 1.5 किग्रा नौशादर और कच्ची शराब बनाने वाले सामग्री के साथ पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया। पुलिस शराब सहित बरामदगी के सामान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Hemant Soren ने IITF 2026 में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखंड पवेलियन के उद्घाटन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री HemantSorenJMM जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। झारखंड की समृद्ध विरासत, संस्कृति और वीर महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को नमन。 न्यू दिल्ली0
0
Report
जहानाबाद में छठ पूजा के लिए सुरक्षा-स्वच्छता की सख्त तैयारी
Jehanabad, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जहानाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए जिले के विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जिलाधीश चिरिंड वाई भूटिया और एसपी कोटा किरण कुमार ने संयुक्त रूप से कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था का जायजा लिया गया। जहां भी कमियां नजर आईं, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर SDM राजीव रंजन सिन्हा और SDPO अनिकेत कुमार द्विवेदी भी उपस्थित रहे। शहर के दरधा-यमुने संगम घाट, सोइया घाट, कनौदी, दक्षिणी सूर्य मंदिर घाट, काको घाट और मखदुमपुर समेत कई छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 106 छठ घाट चिन्हित किए गए हैं और सभी पर निगरानी रखी जा रही है। उच्चस्तरीय साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग और आवागमन को सुचारु रखने के निर्देश दिए गए। दरधा-यमुने संगम घाट को आदर्श घाट के रूप में विकसित किया गया है; वहां मधुबनी और थ्रीडी पेंटिंग से सजावट की गई है। छठ व्रतियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति, सीसीटीवी निगरानी और SDRF टीम की तैनाती भी ki जाएगी। जिला प्रशासन का दावा है कि छठ पूजा के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।0
0
Report
पटना में छठ पूजा पर लालू यादव रोहिणी आचार्य के साथ घर पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:पटना (बिहार): छठ पूजा के मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बेटी रोहिणी आचार्य के साथ डॉ. सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के घर पहुंचे / तस्वीरें0
0
Report
Advertisement
गुना-दमोह रेल विवाद: दंपत्ति बच्चों के साथ ट्रेन से कूदे, गंभीर घायल
Damoh, Madhya Pradesh:गुना रेलवे स्टेशन पर हुआ विवाद, दमोह तरफ आने वाली ट्रेन में बच्चों को लेकर बैठ गए दंपत्ति और फिर दमोह के आगे गुंडो के डर से चलती ट्रेन से कूद गए... एंकर/ दमोह से गुजरने वाली दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन में चलती गाडी से एक दंपत्ति एक बेटी को लेकर कूद गए और ये देखकर सब हैरान रह गए, लोगों की सूचना पर रेलवे पुलिस ने रेस्क्यू किया तो कहानी में गुंडों का ख़ौफ सामने आया। दरअसल सूबे के अशोकनगर के आरोन के रहने वाले आदिवासी समुदाय के पति पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ गुना रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां कुछ अज्ञात लोगों से उनका विवाद हो गया, डरे सहमे आदिवासी दंपत्ति अपनी ट्रेन छोड़कर दमोह दिशा वाली ट्रेन दयोदय एक्सप्रेस में सवार हो गए। लम्बा सफर तय करने के बाद भी उनके दिल से गुंडों का डर नहीं भागा और दमोह से कटनी तरफ जा रही ट्रेन में दमोह से कुछ दूरी पर चलती ट्रेन से ये दंपति अपनी एक बेटी को लेकर कूद गए। जबकि उनकी एक बेटी ट्रेन में ही सवार रही। पुलिस की मदद से दमोह के जिला अस्पताल लाए गये घायलों को यहां एडमिट किया गया जबकि रेलवे पुलिस उनकी ट्रेन में छूटी दुसरी बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंच गई। पीड़िता सविता आदिवासी के मुताबिक गुना में हुए विवाद के बाद वो लोग जान बचाकर दूसरी ट्रेन में बैठ गए थे लेकिन 15 से 20 गुंडे उनका पीछा करते ट्रेन की बोगी में आ गए जिस कारण से उन्होंने ये आत्मघाती कदम उठाया। पीड़िता के मुताबिक गुना और फिर दूसरी ट्रेन में आए गुंडे कौन है ये वो नहीं जानती। फिलहाल गंभीर घायल पिता और उनकी बेटी की इलाज दिया जा रहा है वहीं रेलवे पुलिस गुना रेलवे पुलिस से संपर्क में है और पुलिस जांच के बाद पूरा मामला साफ हो सकेगा。 बाइट/ सविता आदिवासी ( पीड़िता) बाइट/ डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह ( प्रबंधक जिला अस्पताल दमोह)0
0
Report
कोरबा महापौर ने नो-Parking तनाव के बीच रोड पर मोर्चा खोला, व्यापारियों को राहत
Korba, Chhattisgarh:फुटकर और छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट आया, तो कोरबा महापौर ने सड़क को ही आंदोलन का मैदान बना दिया. सड़क पर कुर्सी जमाई, निगम की कार्यवाई के खिलाफ मोर्चा खोला और आखिरकार हटवाकर ही मानीं सरकारी गाड़ियां! जी हाँ जब निगम की गाड़ियाँ व्यापारियों की परेशानी बनीं तो कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत ने खुद सड़क पर कुर्सी जमाकर मोर्चा खोल दिया, हालात ऐसे बने कि नगर निगम और महापौर आमने-सामने आ गए. आखिरकार महापौर के तेवर के सामने निगम के अमले को झुकना पड़ा और सड़क पर खड़े वाहनों को एक-एक कर हटाना पड़ा. दरअसल, त्योहारी सीजन में बुधवारी चौक पर सड़क किनारे दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले फुटकर और छोटे व्यापारियों और नगर निगम के अमले के बीच दो दिन पहले विवाद हो गया था। इसके बाद निगम की टीम ने नो-पार्किंग के नाम पर कई वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। नतीजा यह हुआ कि व्यापारियों के सामने कारोबार का संकट खड़ा हो गया। अपनी परेशानी लेकर जब छोटे व्यापारी महापौर संजू देवी राजपूत के पास पहुंचे, तो महापौर ने सीधे मोर्चा खोल दिया। सड़क पर कुर्सी डालकर बैठ गईं और निगम के वाहनों को हटाने की मांग पर अड़ गईं। एक तरफ महापौर का विरोध, तो दूसरी तरफ नगर निगम का अमला... देखते ही देखते मामला निगम और महापौर के आमने-सामने आाने तक पहुंच गया. आखिरकार प्रदर्शन का असर हुआ और निगम के सड़क पर खड़े वाहनों को एक-एक कर हटाया जाने लगा। महापौर ने साफ कहा कि एकादशी के त्योहार तक छोटे व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। त्योहार के बाद उनके व्यवसाय के लिए उचित व्यवस्था बनाई जाएगी. अब इस पूरे घटनाक्रम ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ त्योहार में व्यापार की उम्मीद लगाए बैठे छोटे दुकानदार हैं, तो दूसरी तरफ निगम की कार्रवाई। फिलहाल महापौर के हस्तक्षेप से व्यापारियों को राहत मिली है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या त्योहार के बाद भी इन छोटे व्यापारियों के कारोबार के लिए कोई स्थायी व्यवस्था बन पाएगी या फिर हर बार उन्हें अपनी आवाज बुलंद करने के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा? बाइट- संजू देवी राजपूत, महापौर0
0
Report
छठ पूजा के दौरान केशव पार्क के गेट के सामने खुला नाला, खतरा बढ़ा
New Delhi, Delhi:छठ पूजा की तैयारियों के बीच लापरवाही, केशव पार्क के मुख्य गेट के सामने खुला नाला बना हादसे का खतरा विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीबीडी ग्राउंड केशव पार्क में छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्क में व्यवस्थाएं की जा रही हैं, लेकिन दूसरी ओर जिम्मेदार विभागों की एक बड़ी लापरवाही भी सामने आ रही है। पार्क के मुख्य गेट के ठीक सामने नाले को खुला छोड़ दिया गया है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। गौरत है कि छठ महापर्व के अवसर पर कल डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु सीबीडी ग्राउंड स्थित केशव पार्क पहुंचेंगे। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी भारी भीड़ रहने की संभावना है। ऐसे में पार्क के प्रवेश द्वार के सामने खुले नाले का होना लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। भीड़ के दबाव में किसी बच्चे या महिला के नाले में गिरने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। एक ओर जहां छठ पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन मुख्य प्रवेश द्वार पर ही खतरे का बना रहना चिंता का विषय है।0
0
Report
Advertisement
विकसित भारत में चिकित्सकों की भूमिका पर गोष्ठी, योगेंद्र उपाध्याय ने किया संबोधित
Agra, Uttar Pradesh:विकसित भारत में चिकित्सकों की भूमिका पर विचार गोष्ठी का आयोजन इस चिकित्सक विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे कैविनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय स्वस्थ समाज ही विकसित भारत की नींव/मंत्री गरीब के लिए स्वास्थ्य सेवाएं थी बदहाल, मोदी योगी सरकार ने बदल दी सरकारी अस्पतालों की सूरत आज एसएन मेडिकल कॉलेज में हार्ट ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट, कैंसर इलाज सहित जटिल बीमारियों का हो रहा अत्याधुनिक मशीनों से इलाज आज चिकित्सकों के चलते भारत बन रहा विकसित विकसित भारत में चिकित्सकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण बाइट योगेंद्र उपाध्याय/कैविनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार0
0
Report
हनुमानगढ़ में मतदान केंद्र पास पुलिसकर्मी के दुर्व्यवहार पर एसपी ने सख्त कार्रवाई की
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : मतदान केंद्र के समीप पुलिसकर्मी द्वारा दुर्व्यवहार करने का मामला, एसपी बी आदित्य ने मामले को लिया गंभीरता से,मतदान केंद्र के बाहर ग्रामीणों ने जताया था विरोध,एसपी बी आदित्य ने एएसआई कैलाशचंद्र को किया सस्पेंड,एसपी बोले प्रारम्भिक तौर पर दुर्व्यवहार की बात आई थी सामने,मामले की जांच जाएगी करवाई,जिले में मतदान को भयमुक्त और निष्पक्ष करवाने के लिए पुलिस रही प्रतिबद्ध,एसपी बोले पुलिस टीम ने प्रशासन के साथ मिलकर जिले में संपन्न करवाया शांतिपूर्ण मतदान @Dmhanumangarh @kuldeepsharmap @hmghpolice0
0
Report
रायगढ़ में बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों की उम्मीद
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यक्रम का जायजा लेते हुए कहा कि कल के कार्यक्रम में लगभग एक लाख से अधिक लोगों की जुटने की संभावना है, तैयारी पूर्ण कर ली गई है. कार्यकर्ता और आदिवासी समाज के लोग काफी उत्साहित हैं. नितिन नवीन जी से मुलाकात करने और उन्हें सुनने को कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं.0
0
Report
Advertisement
अबूझमाड़ जंगल में सघन तलाशी: हथियार बनाने के उपकरण बरामद, पुलिस का विश्वास बढ़ा
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले क़े पुलिस बल नक्सलवाद की समाप्ति क़े बाद भी अबूझमाड़ क़े जंगलो मे सघन सर्च अभियान चलाकर ग्रामीणों मे पुलिस क़े प्रति विश्वास जगाने क़े साथ जंगलो मे छुपाए गए सामानो की तलाश भी लगातार कर रही है इसी कड़ी मे अबूझमाड़ क़े डूंगा और रेकावाया क़े जंगलो मे हथियार बनाने क़े उपकरण वेल्डिंग मशीन, ड्रील मशीन, कटर मशीन,होल्डर, वेल्डिंग राड़ आदि बरामद किया जिसकी पुष्टि एसपी संदीप कुमार पटेल ने किया0
0
Report
मंडला में आबकारी का बड़ा छापा: 2200 किग्रा महुआ लाहन और 45 लीटर शराब जब्त
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में आबकारी विभाग का बड़ा छापा, 2200 किलो महुआ लाहन नष्ट नर्मदा किनारे चल रहे थे अवैध शराब निर्माण के अड्डे 45 लीटर कच्ची शराब भी जब्त लाहन ओर शराब की अनुमानित कीमत 2 लाख 26 हजार रुपये मंडला में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी चोट की है। ग्राम मानादेही के पास नर्मदा नदी के किनारे चल रहे अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर विभागीय टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान करीब 2200 किलोग्राम महुआ लाहन और 45 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर ही महुआ लाहन और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को नष्ट कर दिया गया। हालांकि, आबकारी टीम को देखते ही अवैध शराब बनाने वाले मौके से फरार हो गए। नर्मदा नदी का किनारा... और यहां चल रहा था अवैध शराब बनाने का खेल! आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम मानादेही के पास दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के ठिकानों का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान करीब 220 डिब्बों में भरा 2200 किलो महुआ लाहन और 45 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की गई। विभागीय टीम ने मौके पर ही पूरे महुआ लाहन को नष्ट कर दिया, वहीं शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को भी तहस-नहश कर दिया। आबकारी बल की दस्तक होते ही अवैध कारोबार में लिप्त लोग मौके से भाग निकले। विभाग ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तीन प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 26 हजार 750 रुपये बताई गई है। फिलहाल आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है। अब देखना होगा कि फरार आरोपियों तक विभाग कब पहुंच पाता है。0
0
Report
करमा महोत्सव: सरगुजा में आदिवासी कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
Surajpur, Chhattisgarh:एंकर -- छत्तीसगढ़ में जब मांदर की थाप गूंजती है, तो पूरा जनजातीय समाज कर्मा के रंग में रंग जाता है, यहां की मिट्टी में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककला की गहरी जड़ें समाई हुई हैं, सरगुजा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में निवासरत गोंड, कंवर, उरांव, बैगा, कोरवा सहित अनेक जनजातीय समुदायों के लिए कर्मा नृत्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि उनकी सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पहचान और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है, अच्छी बारिश, समृद्ध फसल और परिवार व समाज की खुशहाली की कामना के साथ करम वृक्ष की डाली की विधि-विधान से पूजा की जाती है, इसके बाद मांदर की थाप और पारंपरिक कर्मा गीतों के बीच महिला-पुरुष एक साथ कदम से कदम मिलाकर नृत्य करते हैं, पीढ़ियों से चली आ रही सरगुजा की यह समृद्ध लोक विरासत अब एक बार फिर नई पहचान और सम्मान हासिल कर रही है, जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने और मूल स्वरूप में आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उत्तर क्षेत्र जनजातीय लोक कला महोत्सव यानी करमा महोत्सव को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है, इस दिशा में वर्ष 2025-26 में नवीन मद के रूप में महोत्सव को शामिल कर राशि स्वीकृत की गई है, वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए कुल 250 लाख रुपये का बजट प्रावधान करते हुए इसे जिलों को पुनः आवंटित किया गया है, सरकार की इस पहल को गांव-गांव तक पहुंचाने और जनजातीय कलाकारों को बड़ा मंच देने के लिए करमा नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, यह प्रतियोगिता पहले ब्लॉक स्तर पर, फिर जिला स्तर पर और अंत में राज्य स्तर पर आयोजित की जा रही है, खासकर सरगुजा अंचल में इस आयोजन को लेकर आदिवासी समाज के लोगों और लोक कलाकारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, गांवों में पारंपरिक वेशभूषा, मांदर और नगाड़ों के साथ कलाकार प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे हैं,गोंड, कंवर, उरांव, बैगा और कोरवा समाज के कलाकार अपनी पारंपरिक नृत्य शैली, गीत-संगीत और सांस्कृतिक विरासत को मंच पर प्रस्तुत करने के लिए उत्साहित हैं,इस प्रतियोगिता से एक ओर όπου जहां ग्रामीण और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर नई पीढ़ी भी अपने पूर्वजों से मिली सांस्कृतिक विरासत को करीब से जान रही है और उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित हो रही है,सरगुजा जैसे जनजातीय बहुल अंचल के लिए यह पहल इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां की पहचान ही इसकी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, लोक परंपराओं और सामूहिक जीवनशैली से जुड़ी हुई है, करमा नृत्य को मिल रहे इस प्रोत्साहन से आदिवासी समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है, जनजातीय समाज के लोग अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण और सम्मान देने की इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं, उनका मानना है कि ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक प्रतियोगिताओं के आयोजन से न केवल पारंपरिक कलाकारों को पहचान मिलेगी, बल्कि विलुप्त होती लोक परंपराओं को भी नया जीवन मिलेगा, निश्चित रूप से शासन की यह पहल सरगुजा की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करने के साथ ही छत्तीसगढ़ की जनजातीय विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में重要 साबित हो सकती है, मांदर की हर थाप, कर्मा गीतों की हर धुन और सामूहिक नृत्य का हर कदम यही संदेश दे रहा है कि सरगुजा की यह अनमोल लोक संस्कृति केवल अतीत की विरासत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की पहचान भी है0
0
Report
Advertisement
यूपी में बदमाशों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में बदमाशों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन लगातार जारी है... मेरठ से लेकर ग्रेटर नोएडा तक पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है... यूपी पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा...इन कार्रवाइयों से संदेश बिल्कुल साफ है कि उत्तर प्रदेश में अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा...0
0
Report
जालौन में दुर्गा मंदिर में जूते पहनकर बैठे दरोगा का वीडियो वायरल,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दुर्गा मंदिर में जूते पहनकर बैठे दरोगा का वीडियो वायरल, मां के दरबार में जूते पहनकर मेज पर बैठे दरोगा का श्रद्धालु ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल, पुजारी के सवाल उठाने पर मंदिर से भागते नजर आए कालपी कोतवाली में तैनात दरोगा, मंदिर में जूते पहनकर दरोगा के बैठने से श्रद्धालुओं में नाराजगी, धार्मिक स्थल की मर्यादा व पुलिसकर्मी के आचरण को लेकर श्रद्धालुओं ने उठाए सवाल, मंदिर में जूते पहने बैठे दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर का मामला।0
0
Report
GRAP-3 नियम उल्लंघन: निर्माण कंपनी पर ग्रेटर नोएडा में 50 लाख रुपये का जुर्माना
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में GRAP-3 के नियमों की अनदेखी एक निर्माणाधीन कंपनी को भारी पड़ गई... यहां जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन और प्रदूषण विभाग की संयुक्त टीम ने कंपनी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। सवाल साफ है... जब प्रदूषण से पूरा NCR जूझ रहा है, तो आखिर कुछ कंपनियां नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कैसे कर रही हैं? फिलहाल 50 लाख के जुर्माने ने निर्माण कंपनियों को सख्त संदेश दे दिया हैं? कि प्रदूषण फैलाया तो कार्रवाई भी तय है।0
0
Report
Advertisement
