icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273201
SamirkumarSamirkumarFollow28 Apr 2025, 02:06 pm

Gorakhpur - चौरीचौरा में रेनबो वाटर पार्क का भव्य शुभारंभ

Chauri Chaura, Uttar Pradesh:

चौरीचौरा में रेनबो वाॅटर पार्क का भव्य शुभारंभ. गर्मी से राहत और मनोरंजन का नया ठिकाना बना रेनबो वाॅटर पार्क. क्षेत्रवासियों के लिए खुशखबरी है. रेनबो वाॅटर पार्क का भव्य शुभारंभ हो गया है। गर्मी से बेहाल लोगों के लिए यह पार्क एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है। पार्क के प्रबंधक राधा रमण उर्फ बेचू सिंह ने बताया कि, “गोरखपुर और आसपास के जिलों में इस स्तर का अत्याधुनिक वाॅटर पार्क अब तक नहीं था। तरकुलहा माता मंदिर जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के नजदीक स्थित यह पार्क पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए भी एक नया आकर्षण बन गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली में 9-10 अक्टूबर को शराब दुकाने और 57 मेट्रो स्टेशन बंद; ड्राई डे लागू

New Delhi, Delhi:दिल्ली में दो 9 और 10 अक्टूबर को बंद हुए शराब ठेके 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. दिल्ली कई इलाकों धारा 163 लगी.दिल्ली 9अक्टूबर की रात को किले मे तब्दील हो जायेगी. दिल्ली मे प्रदर्शन करने वाले सावधान रहे. लोकेशन सत्य निकेतन. राजधानी दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें. दिल्ली के साउथ वेस्ट, साउथ कैम्पस सत्य निकेतन में ठेका बंद दिखा जहाँ हर समय लाइन लगी रहती थी, आज वहाँ सुनसान है. 9 और 10 तारीख का दो दिन के ड्राई डे का आदेश आबकारी विभाग की तरफ से दिल्ली पुलिस को दिया गया है जिसके बाद दुकानों को बंद किया गया है. जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस को एक इनपुट मिला था जिसके आधार पर अभी शराब की दुकान पूरी राजधानी दिल्ली में बंद कराई गई है. साथ ही दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद रहेंगे 10 अक्टूबर को जिससे प्रदर्शन करने वाले ना जा सके. कई इलाकों धारा 163 लगा दी गईं हैं.
0
0
Report

चंबा में गोबर-दूध प्रदर्शन: कांग्रेस की विदाई की आहट

Chamba, Himachal Pradesh:चंबा में शुक्रवार को जिले मुख्यालय चंबा में गोबर की टोकरियों और दूध की बोतलें उठाकर अनोखा प्रदर्शन किया गया। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सीनियर एडवोकेट जय सिंह की अगुवाई में किए गए इस प्रदर्शन के दौरान पूरे शहर में ढोल बजाकर ढिंढोरा पीटा गया। जय सिंह ने इस प्रदर्शन को कांग्रेस सरकार के विदाई समारोह का नाम देते हुए कहा कि गोबर और दूध की बोतलें उठाकर लोगों ने शहर का चक्कर काटकर कांग्रेस की ओर से चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे नहीं करने पर विदाई समारोह मनाया है। उन्होंने कहा कि 10 गारंटी देकर सत्ता में आई प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता को ठगने का कार्य पूरे साढ़े 4 साल तक किया है। यही करके सरकार और विधायकों का विदाई समारोह मनाया जा रहा है। चंबा में कांग्रेस सरकार ने 100 रुपए प्रति लीटर दूध खरीदने का वादा पशुपालकों से किया था लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाई। इसके अलावा गोबर खरीदने की राह देख रहे किसान भाइयों के साथ कांग्रेस सरकार ने धोखा किया है। मुख्यमंत्री ने मिंजर मेले के दौरान मेडिकल कॉलेज चंबा को सरोल शिफ्ट कर दिया लेकिन न तो यहां स्टाफ पूरा हो पाया है और न ही फर्नीचर की व्यवस्था। कारणवश चंबा की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। पक्की नौकरी की गारंटी देने वाली कांग्रेस सरकार के राज में आज लाखों बेरोजगार युवा नौकरी की तलाश में हैं। उप तहसील साहो को खोलने की घोषणा कर दी गई है लेकिन इसके लिए बजट नहीं जुट पाया है। चंबा एवं प्रदेश की जनता पूरी तरह से जान चुकी है कि कांग्रेस सरकार ठगों की सरकार है और अब जनता विदाई देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
0
0
Report

20 साल में पहली बार टैक्स वसूली के लिए बड़ी कार्रवाई, तीन इमारतें सील

Tarn Taran Sahib, Punjab:20 साल में पहली बार टैक्स वसूली के लिए बड़ी कार्रवाई; ट्रैक्टर एजेंसी, कोल्ड ड्रिंक स्टोर और बैंक्वेट हॉल पर गिरी गाज एंकर तरन तारन शहर में सालों से प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाने वाले भवन मालिकों के खिलाफ नगर कौंसिल ने सख्त रुख अपना लिया है। टैक्स वसूली के लिए रिकवरी मोड में आई नगर कौंसिल की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन कमर्शियल इमारतों को सील कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, करीब 20 सालों में पहली बार इस तरह की कार्रवाई की गई है। इससे लंबे समय से सरकारी टैक्स जमा नहीं करवाने वाले अन्य भवन मालिकों में भी हड़कंप मच सकता है। नगर कौंसिल के ईओ रणदीप सिंह वड़ैच ने बताया कि पिछले करीब दस सालों से प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाने के कारण तीन कमर्शियल इमारतों को सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सील किया गया है। इनमें एक ट्रैक्टर एजेंसी, एक कोल्ड ड्रिंक स्टोर और एक बैंक्वेट हॉल शामिल हैं। इन संपत्तियों के मालिकों को लंबे समय से टैक्स जमा करवाने के लिए नोटिस भेजे जा रहे थे, लेकिन न तो बकाया टैक्स जमा करवाया गया और न ही नोटिस का जवाब दिया गया। इसके बाद नगर कौंसिल ने सीलिंग की कार्रवाई की। नोटिस के बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाया ईओ रणदीप सिंह वड़ैच ने स्पष्ट किया कि नगर कौंसिल का उद्देश्य बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली सुनिश्चित करना है। जिन भवन मालिकों को बार-बार नोटिस देने के बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाया जा रहा, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब अन्य इमारतों पर भी होगी कार्रवाई ईओ ने बताया कि शहर में कई ऐसी इमारतें भी हैं, जिनके मालिकों ने निर्माण के बाद से अब तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है। नगर कौंसिल ऐसी संपत्तियों की पहचान कर रही है। बकाया टैक्स की वसूली के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। तीन इमारतों को सील किए जाने के बाद अब शहर के अन्य बकायादारों पर भी नगर कौंसिल की नजर है। बाइट ईओ रणदीप सिंह वड़ैच
0
0
Report
Advertisement

मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी की अपील: धरना से दूरी रखें, हिंसा न हो

Bareilly, Uttar Pradesh:10 अक्टूबर को जंतर-मंतर दिल्ली पर होने वाले काकरोच जनता पार्टी के धरना प्रदर्शन से मुसलमानों को दूर रहने की अपील की गई है। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस को जारी किए गए बयान में कहा कि धरना प्रदर्शन करना हर व्यक्ति का अधिकार है, मगर हिंसा करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। मैं तमाम मुस्लिम नौजवानों से अपील करता हूं कि काकरोच जनता पार्टी के होने वाले धरना प्रदर्शन से दूरी बनाए और भाग न लें। क्योंकि गत दिनों हुए धरना प्रदर्शन में हिंसा भड़की थी, जिन चंद मुसलमानो ने शिरकत की थी उनको बाद में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसी तजरवे की बुनियाद पर दिल्ली के नौजवानों और खास तौर पर दिल्ली के सटे हुए जनपदों में रहने वाले और काम करने वाले नौजवानों को कह रहा हूं वो हरगीज हरगीज जंतर मंतर न जाएं। धरना देना और अपनी आवाज बुलंद करना हमारा संविधानीक अधिकार है। ये चीजें उसी वक्त तक सही रहती हैं, जब तक एहतजाज शांति पूर्वक हो, अगर एहतजाज अशांति में बदल जाएं तो फिर उसका कोई महत्व नहीं रह जाता। मुस्लिम नौजवान इस तरह के धरना प्रदर्शन से अपने आप को अगर रखें।
0
0
Report
Advertisement

नवरात्रि से दशहरा तक शांति हेतु प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा-सीसीटीवी और निगरानी कर दी

Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर- सिद्धार्थनगर जिले में नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा और विजयदशमी पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्ट्रेट सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बस्ती मंडल के आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने की। बैठक में डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी, डीएम शिवशरणप्पा जीएन और एसपी अभिषेक महाजन समेत जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। हिंदू-मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत नागरिकों से तैयारियों और समस्याओं की जानकारी ली गई। आयुक्त ने दुर्गा पूजा पंडालों में सीसीटीवी, साफ-सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के भीतर रखने और किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर मीडिया सेल की नजर रहेगी और माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रतिमा स्थलों और संवेदनशील-अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस की लगातार निगरानी रहेगी।
0
0
Report

चित्रकूट के रजौला में करंट से मां-बेटे की मौत, पुलिस जांच शुरू

Satna, Madhya Pradesh:सतना। चित्रकूट थाना क्षेत्र के रजौला वार्ड क्रमांक 12 में शुक्रवार सुबह करंट लगने से मां-बेटे की मौत हो गई। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। परिवार के सभी सदस्य काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। खेत से काम करके लौटे पति ने पत्नी और बेटे को जमीन पर पड़ा देखा। परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। चित्रकूट पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय अनीता देवी और उनके 10 वर्षीय बेटे सुनील घर में थे। शुक्रवार सुबह परिवार के अन्य सदस्य काम के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान घर के अंदर दोनों को बिजली का करंट लग गया। घटना कैसे हुई, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। खेत में काम करने के बाद अनीता के पति घर लौटे तो पत्नी और बेटा जमीन पर पड़े मिले। दोनों की हालत देखकर उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी। इसके बाद परिजन आनन-फानन में मां-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर चित्रकूट थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मां-बेटे की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घर में करंट कैसे फैला, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

मतांतरण के दबाव से युवक की आत्महत्या: ससुराल पक्ष के पति, सास, ससुर, बड़ी साली और साली समेत पांच लोगों को 5-5 साल की सश्रम कैद की सजा

Dhamtari, Chhattisgarh:मतांतरण के दबाव से युवक की आत्महत्या: ससुराल पक्ष के पति, सास, ससुर, बड़ी साली और साली समेत पांच लोगों को 5-5 साल की सश्रम कैद की सजा अदालत ने सुना दी है। दोषियों पर 500-500 रुपये के अर्थदंड भी लगाया गया है। अपर सत्र न्यायाधीश अर्चना भास्कर की अदालत ने मामले की साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला सुनाया। मामला दिसंबर 2024 का है; शादी के करीब तीन से चार महीने बाद युवक पर मतांतरण के लिए दबाव शुरू हुआ था और इनकार पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे आत्महत्या हो गई। आत्महत्या से पहले युवक ने WhatsApp स्टेटस और अपनी बहन/बहनोई को संदेश भेजकर ससुराल पक्ष पर दबाव बनाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मोबाइल से साक्ष्य लिए और प्रकरण अदालत तक पहुंचा। इस मामले में अदालत ने पांचों दोषियों को 5-5 वर्ष के सश्रम कारावास और 500-500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।
0
0
Report
Advertisement

राष्ट्रीय डाक सप्ताह: 9–15 अक्टूबर तक जमशेदपुर समेत कोल्हान में विविध कार्यक्रम

Jamshedpur, Jharkhand:राष्ट्रीय डाक सप्ताह आज से शुरू, 15 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम बच्चों, युवाओं और ग्रामीणों को डाक विभाग की सेवाओं व डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने की पहल जमशेदपुर। विश्व डाक दिवस के अवसर पर भारतीय डाक विभाग की ओर से 9 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान जमशेदपुर सहित कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डाक विभाग ने सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसके तहत स्कूली बच्चों को डाकघर की कार्यप्रणाली से परिचित कराने, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और डाक सेवाओं में हुए तकनीकी बदलावों से अवगत कराने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रमों की कड़ी में 12 अक्टूबर को फन विद फिलाटेली डे मनाया जाएगा। इस दिन स्कूली बच्चे जमशेदपुर प्रधान डाकघर के फिलाटेली ब्यूरो और एनआईटी स्थित डाकघर का भ्रमण करेंगे। साथ ही फिलाटेलिस्टों के साथ समूह चर्चा होगी। ''ढाई आखर'' पत्र लेखन प्रतियोगिता का प्रचार-प्रसार करने के साथ ''माय स्टाम्प'' काउंटर भी लगाया जाएगा। 13 अक्टूबर को वित्तीय समावेशन एवं नागरिक केंद्रित सेवाएं दिवस के अवसर पर कोल्हान के तीन जिलों के आठ अनुमंडलों में प्रत्येक अनुमंडल में दो-दो डाक चौपालों का आयोजन किया जाएगा। इन चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को डाक विभाग की सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। स्कूलों में आधार शिविर भी लगाए जाएंगे।
0
0
Report

IDBI बैंक FD फ्रॉड: दो केसों में लाखों डूबने की आशंका, जांच शुरू

Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के राजेन्द्र नगर स्थित आईडीबीआई बैंक की शाखा में ग्राहकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) से बिना जानकारी रकम निकालने के आरोप सामने आए हैं। दोनों मामले सड़क और रेल दुर्घटनाओं में मिले मुआवजे की राशि से जुड़े हैं। कोर्ट के आदेश पर सुरक्षित रखी गई एफडी समय से पहले तोड़ने और रकम खुर्दबुर्द करने के आरोप हैं। पीड़ितों की शिकायत पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जांच एलडीएम गौतम शर्मा को सौंपी है। वहीं, शुक्रवार को सीएसपी मनीष त्रिपाठी ने दोनों पीड़ितों के बयान दर्ज किए। मामले के सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन में भी हलचल है。 *दो मामलों में लाखों की एफडी का हिसाब नहीं* केस-1: उचेहरा तहसील के जिगनहट निवासी ममता और लल्लूलाल चौधरी के बेटे नीरज की रेल दुर्घटना में मौत के बाद रेल दावा अधिकरण ने 11.88 लाख रुपए मुआवजा दिया था। दोनों के हिस्से में 5.94-5.94 लाख रुपए आए। नियमानुसार राशि का हिस्सा आईडीबीआई बैंक में एफडी के रूप में जमा किया गया। लल्लूलाल के मुताबिक, पत्नी ममता की करीब 3.90 लाख रुपए की एफडी के दस्तावेज दिखाने पर भी बैंक ने पहले एफडी को फर्जी बताया। बाद में खाता बंद होने और रकम निकाले जाने की जानकारी दी गई। परिजनों का आरोप है कि एफडी तोड़कर रकम खुर्दबुर्द कर दी गई。 केस-2: नागौद के महकोना निवासी खुशीराम बागरी के बेटे देव का दुर्घटना में बायां पैर कट गया था। कोर्ट के आदेश पर 10.17 लाख रुपए की एफडी कराई गई थी, जिसकी परिपक्वता अवधि 2033 थी। खुशीराम का आरोप है कि एक साल तक ब्याज नहीं मिलने पर बैंक पहुंचे तो मूल खाता गायब बताया गया। बाद में नई एफडी खोली गई, लेकिन ब्याज दर कम कर दी गई। उनका दावा है कि नए खाते में भी 60 से 70 हजार रुपये का अंतर है। सीएसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। शुक्रवार को दोनों पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए हैं। उनके बयानों के आधार पर जांच कराई जाएगी। पीड़ितों की मांग है कि उनकी पूरी राशि वापस दिलाने के साथ जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाए। बैंक प्रबंधन ने इस मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया
0
0
Report

युगेंद्र पवार का दावा: पैनल 100% जीत, किसानों के हित में पारदर्शी कारभार

Rui, Maharashtra:आमच्या पॅनलला 100% यश येणार युगेंद्र पवार. शरद पवारांची ताकद आमच्या पाठीशी. सभासदांच्या हितासाठी सोमेश्वर कारखान्याचा पारदर्शी कारभार करू. बारामती तालुक्यातील सोमेश्वर सहकारी साखर कारखान्याची पंचवार्षिक निवडणुकीचा आज प्रचाराचा शेवटचा दिवस असून राष्ट्रवादी शरदचंद्र पवार पक्षाच्या वतीने युगेंद्र पवार यांनी प्रचारामध्ये आघाडी घेत दोन जिल्हे चार तालुक्यात कार्यक्षेत्र असलेल्या सभासदांना साद घालत आपल्या पाठीशी जेष्ठ नेते शरद पवार असल्याबद्दलकारखाना आपल्या ताब्यात दिल्यास शेतकरी सभासदांच्या हिताचे निर्णय घेऊन पारदर्शक कारभार करू. आमच्या पॅनलला 100% यश येईल असे सांगितले आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top