Back
गोरखपुर जीडीए अधिकारी ने वीआरएस मांगा़, विभाग में हड़कंप
NTNagendra Tripathi
Jan 30, 2026 06:30:38
Gorakhpur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के एक और वरिष्ठ अधिकारी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी वीआरएस की मांग की है। सहायक अभियंता सिविल धर्मेश कुमार ने स्वास्थ्य और बढ़ते कार्य दबाव का हवाला देते हुए शासन को वीआरएस का प्रस्ताव भेजा है। उनके आवेदन पर जिस तेजी से कार्रवाई हुई, उसने पूरे जीडीए महकमे में हलचल मचा दी है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता सिविल धर्मेश कुमार ने 28 जनवरी को उपाध्यक्ष आनंद वर्धन को वीआरएस के लिए पत्र सौंपा था। उन्होंने अनुरोध किया कि उनका प्रत्यावेदन शासन को अग्रसारित किया जाए। अगले ही दिन स्थानीय स्तर से प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया। इसके बाद गुरुवार को जीडीए सचिव पुष्पराज सिंह ने तत्काल प्रभाव से उनके सभी कार्य सहायक अभियंता अनिल कुमार को सौंप दिए। धर्मेश कुमार को विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप से भी हटा दिया गया है। 58 वर्षीय धर्मेश कुमार रामगढ़झील ताल रिंग रोड परियोजना के साथ-साथ खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी योजना में बन रहे ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और मिनी एमआईजी भवनों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ताल रिंग रोड का निरीक्षण प्रस्तावित था जिसकी तैयारियां चल रही थीं हालांकि बाद में सीएम का कार्यक्रम स्थगित हो गया था। उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के महासचिव धर्मेश कुमार ने अपने पत्र में लिखा है कि वे 20 वर्षों की सेवा पूरी कर चुके हैं और वर्तमान तनावपूर्ण माहौल में कार्य करना उनके लिए कठिन हो गया है। वीआरएस आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई के बाद जीडीए में हड़कंप का माहौल है। अब देखना होगा कि शासन स्तर पर उनके वीआरएस प्रस्ताव को कब तक मंजूरी मिलती है । लेकिन इस घटनाक्रम ने एक बार फिर सरकारी विभागों में बढ़ते कार्य दबाव और तनाव को उजागर कर दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPRASHANT KUMAR1
FollowJan 30, 2026 07:46:330
Report
RKRakesh Kumar
FollowJan 30, 2026 07:45:410
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowJan 30, 2026 07:45:200
Report
0
Report
0
Report
MSMrinal Sinha
FollowJan 30, 2026 07:35:130
Report
JPJitendra Panwar
FollowJan 30, 2026 07:35:010
Report
CSCharan Singh
FollowJan 30, 2026 07:34:500
Report
PSPramod Sharma
FollowJan 30, 2026 07:34:190
Report
KBKuldeep Babele
FollowJan 30, 2026 07:33:530
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowJan 30, 2026 07:33:370
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 30, 2026 07:33:240
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowJan 30, 2026 07:32:550
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowJan 30, 2026 07:32:410
Report
AVArun Vaishnav
FollowJan 30, 2026 07:32:300
Report