Back
गोरखपुर में गैस कालाबाजारी: दो एजेंसियों के खिलाफ मुकदमा, तीन गिरफ्तार
NTNagendra Tripathi
Mar 12, 2026 09:54:57
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर में रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अनियमितता पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। पीपीगंज और नौसढ़ क्षेत्र की दो इंडेन गैस एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं को गैस की किल्लत बताकर सिलेंडर ब्लैक में बेच रहे थे। कार्रवाई के दौरान एजेंसी मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक गैस एजेंसी के गोदाम को प्रशासन ने सील कर दिया है। पहला मामला पीपीगंज स्थित आशीष इंडेन गैस सर्विस से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार 10 मार्च 2026 को गीडा स्थित बाटलिंग प्लांट से इस एजेंसी को 625 घरेलू गैस सिलेंडर आवंटित किए गए थे। आरोप है कि एजेंसी संचालक ने सिलेंडरों को गोदाम में उतारने के बजाय ट्रक को नौसढ़ रोडवेज बस अड्डे के पास खड़ा कर दिया और वहीं से सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर बेचना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि पर्ची वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर लगभग 1300 रुपये में और बिना पर्ची वालों को 1500 से 2000 रुपये तक में बेचे जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जांच के बाद आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर आशीष इंडेन गैस सर्विस के मालिक पवन वर्मा, ट्रक चालक अली मोहम्मद निवासी बलिया और एजेंसी कर्मचारी शुभम जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही पीपीगंज स्थित एजेंसी के गोदाम को प्रशासन ने सील कर दिया है। दूसरा मामला नौसढ़ की कन्हैया इंडेन गैस सर्विस से जुड़ा है। यहां एक पिकअप वाहन में घरेलू गैस सिलेंडर भरे हुए पाए गए, जिस पर एजेंसी का बैनर लगा था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। हालांकि जांच टीम के पहुंचते ही कर्मचारी मौके से फरार हो गए। बाद में एजेंसी के गोदाम की जांच में भी स्टॉक में गड़बड़ी पाई गई। दोनों मामलों में एजेंसी संचालकों, परिवहन ठेकेदार और कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सिलेंडरों की कालाबाजारी की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई है। इस मामले में गैस एजेंसी मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उधर पूर्वांचल के कई जिलों में गैस सिलेंडर की मांग अचानक बढ़ने से उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। देवरिया में लोग रात तीन बजे से ही गैस एजेंसीों पर लाइन लगा रहे हैं। बस्ती और संतकबीरनगर में भी प्रशासन ने एजेंसियों के स्टॉक की जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में गैस वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 12, 2026 12:23:290
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 12, 2026 12:23:020
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowMar 12, 2026 12:22:380
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 12, 2026 12:22:150
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 12, 2026 12:20:400
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 12, 2026 12:20:260
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowMar 12, 2026 12:20:160
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 12, 2026 12:17:590
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 12, 2026 12:17:42Noida, Uttar Pradesh:दादी पोते का ये प्यार सबसे अनमोल है। उम्र सिर्फ एक संख्या है दिल तो हमेशा बच्चा रहना चाहिए.
0
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 12, 2026 12:17:290
Report
DRDivya Rani
FollowMar 12, 2026 12:17:160
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 12, 2026 12:16:590
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 12, 2026 12:16:060
Report