Back
तमाड़ में युवक की हत्या: चार बदमाश धारदार हथियार से हत्या कर मौके से गए
KJKamran Jalili
Mar 12, 2026 12:22:15
Ranchi, Jharkhand
तमाड़ थाना क्षेत्र के कोकाडीह मारधान गांव निवासी 25 वर्षीय युवक कमलेश महतो की अज्ञात अपराधियों ने तेज धार हथियार से काटकर हत्या कर दी. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक कमलेश महतो अपने दोस्त गौर सिंह महतो उर्फ कुटु के साथ मोटरसाइकिल से खरसावां में अपनी बहन के यहां आयोजित शादी भोज में शामिल होने गया था. देर रात दोनों युवक घर लौट रहे थे. इसी दौरान रड़गांव–आराहागा सड़क पर बेलबेडा घाटी के पास चार युवक सड़क किनारे खड़े मिले. बताया जाता है कि चारों युवकों ने जबरन मोटरसाइकिल रुकवायी और खुद को घर पहुंचाने की बात कही. इसके बाद कमलेश महतो को मोटरसाइकिल चलाने के लिए कहा गया. दो आरोपी मोटरसाइकिल के पीछे बैठ गए. जबकि दो अन्य ने गौर सिंह महतो को वहीं रोक कर बंधक बना लिया. सूत्रों के अनुसार मोटरसाइकिल से आगे ले जाकर अपराधियों ने आराहागा–चोकोबेडा बाहा झरना पुल के पास कमलेश महतो पर धारदार हथियार से काटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने पर तमाड़ पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और चोकोबेडा बाहा झरना पुल के पास से युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है पुलिस इस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है. इस संबंध में तमाड़ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NMNitesh Mishra
FollowMar 12, 2026 14:10:390
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowMar 12, 2026 14:10:150
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 12, 2026 14:09:550
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 12, 2026 14:09:320
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 12, 2026 14:09:22Noida, Uttar Pradesh:पंचायत चुनाव को लेकर पीसीसी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी का कहना है कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है....सरकार चुनाव नहीं कराना चाहती है...
0
Report
NSNeha Sharma
FollowMar 12, 2026 14:05:080
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 12, 2026 14:04:570
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 12, 2026 14:04:420
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 12, 2026 14:04:280
Report
ADAjay Dubey
FollowMar 12, 2026 14:03:570
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 12, 2026 14:03:320
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 12, 2026 14:03:180
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 12, 2026 14:03:050
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 12, 2026 14:02:50Hapur, Uttar Pradesh:लाठी डंडे लेकर दबंगों ने घर के बाहर जमकर उत्पात मचाया...इस दौरान घर के बाहर रखे सामान को तोड़ दिया गया...
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 12, 2026 14:02:420
Report