icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow29 Jan 2025, 01:15 pm

Gorakhpur बेलघाट में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, पैर में गोली लगी

Khajani, Uttar Pradesh:

गोरखपुर जिले के खजनी तहसील के बेलघाट थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 3 बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी,घायल विशाल सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी है, घटना लिंक एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 34 के पास हुई,विशाल सिंह अपने तीन साथियों के साथ अल्टो कार से सिकरीगंज से बेलघाट आ रहे थे। गोली चलने की सूचना मिलते ही बेलघाट पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल विशाल सिंह को अस्पताल भेज कर मामले की जांच में जुट गई। फायरिंग करने वाले बदमाशों ने अपने चेहरे ढंके थे,जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी,बताया जा रहा है कि हमले के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। इससे पूर्व 15 जनवरी को भी इस युवक के चचेरे भाई के लड़के लक्की सिंह पर जानलेवा हमला किया गया था जिसमें वह बाल-बाल बचा था।पुलिस मामले की छानबीन और अपराधियों की तलाश में जुटी गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धनबाद के गोलमारा जंगल में युवक का शव पेड़ से लटकने की खबर, इलाके में सनसनी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलमारा जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़ चुका था। शरीर का कमर के नीचे का हिस्सा भी गायब था। परिजनों ने कपड़े, चप्पल, सिर के बाल और हाथ में पहने कड़े के आधार पर शव की पहचान गोलमारा निवासी अनूप कुमार सिंह के रूप में की है जानकारी के अनुसार, अनूप कुमार सिंह 31 अक्टूबर 2026 की दोपहर करीब 12 बजे से लापता थे। वह एक मोबाइल सिम कंपनी में काम करते थे। उनके लापता होने के बाद परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। इस संबंध में थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है कि अनूप के ऊपर कर्ज भी था। स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने लोन लिया हुआ था। हालांकि, कर्ज का उनकी मौत से कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जंगल में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने देखा कि शव पूरी तरह सड़ चुका था और शरीर के केवल ऊपरी हिस्से का कंकाल बचा था। कमर के नीचे का हिस्सा गायब था। आशंका जताई जा रही है कि शव काफी दिनों तक जंगल में रहने के कारण जंगली जानवरों ने शरीर के निचले हिस्से को खा लिया होगा। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान परिजनों ने कपड़े, चप्पल, बाल और हाथ में पहने कड़े के आधार पर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report

धनबाद-गिरिडीह अंचलों में जमीन दाखिल-खारिज के लिए ग्रामीणों का उग्र आंदोलन

Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- धनबाद के अंचल कार्यालयों में रैयतों की जमीन सम्बंधित समस्या का निपटारा नही हो रहा है। रैयतों को अपने जमीन सम्बंधित समस्या के समाधान के लिये, दाखिल खारिज, लगान रसीद के लिये चक्कर लगाना पड़ रहा है। बाघमारा अंचल कार्यालय के मुख्य गेट के सामने दर्जनों रैयत धरना पर बैठ गए है। पिपराटाँड़ के रैयत दुःखन महतो अंचलाधिकारी से त्रस्त होकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। दर्जनों रैयत अनशनकारी रैयत का साथ देते हुए धरना दे रहे है। गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी भी आंदोलन की जानकारी होने पर अनशनस्थल पहुँच धरना पर बैठ गए है। अनशन पर बैठे रैयत ने कहा कि एक साल से अंचल कार्यालय का चक्कर जमीन के दाखिल खारिज के लिये लगा रहे है। लेकिन जमीन का दाखिल खारिज नही किया गया। अंचल अधिकारी रैयतों को परेशान कर रहे है। जमीन के सभी दस्तावेज सही होने के बाउजूद टालमटोल किया जा रहा। परेशान होकर अनशन पर बैठना पड़ा है। जब तक जमीन का दाखिल खारिज नही होता अनशन जारी रहेगा। वहीं गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि जिले के सभी अंचल कार्यालयों में भ्र्ष्टाचार हावी है। रैयत को अपने सही काम के लिये दौड़ना पड़ रहा है। बाघमारा अंचलाधिकारी मनमानी कर रहे है। जनप्रतिनिधियों के फोन को रिसीव नहीं करते। एक साल से दर्जनों रैयत जमीन के दाखिल खारिज के लिये दौड़ रहे है। लेकिन रैयतों के जमीन सम्बंधित समस्या पर कोई सुनवाई नही हो रहा। अंचलाधिकारी अपने कार्यशैली नही सुधारे तो उग्र आंदोलन करेंगे।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

जबलपुर ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में तीन अफगानियों को गिरफ्तार किया

Jabalpur, Madhya Pradesh:JABALPUR एंटी टेरारिस्ट स्कवाड (एटीएस) जबलपुर ने गुरुवार की दोपहर को तीन संदिग्ध अफगानी को पकड़ा है। जिन्हें कि कोर्ट में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए रिमांड में लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि संदिग्धों को फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल अभी सभी के नाम और पहचान को गुप्त रखा गया है। गुरुवार की दोपहर को एटीएस की टीम ने तीनों अफगानियों को मुलाहिजा के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जिन्हें कि बाद में कोर्ट में पेश किया गया। बता दे कि इससे पहल फर्जी पासोपोर्ट मामले में 6 अफगानियों को पकड़ा गया था। ये सभी लोग शहर के छोटी ओमती से लगे इलाके में रहा करते है। एटीएस से जुड़े सूत्र बताते है कि संदिग्ध अफगानी फर्जी पासपोर्ट और वीजा के साथ जबलपुर में लंबे समय से रह रहे थे। अफगानिस्तानी दूतावास से भी संपर्क किया जा रहा है। एटीएस यह भी पता कर रही है कि भारत के अंदर ये संदिग्धियों कैसे प्रवेश किया था。
0
0
Report

वारिश पठान के बयान के बाद बीजेपी-चंद्रशेखर गठबंधन पर राजनीति गरम

Noida, Uttar Pradesh:वारिश पठान की बाईट आदित्यनाथ के गठबंधपर दिए गए बयान पर चंद्रशेखर जी की पार्टी का गठबंधन हुआ है। सामाजिक परिवर्तन मोचन तब से सबको बेचैनी पेट में आग लग गई कि ये क्या हो गया। ये तो हक इंसाफ न्याय पिछड़े हुए उनकी जिनके साथ बेइंसाफी हुई है इतने वर्षों से सबको न्याय दिलाने की बात कर रहे हैं। उनका काम करने की बात कर रहे एजुकेशन सिस्टम को सुधारने की बात कर रहे हैं। तमाम को तकलीफ हो गई। क्योंकि इन लोग ने तो इतने वर्षों से लोगों के वोट लिए इक्तदार पर बैठे मगर काम क्या किया पिछड़े हुए पर दलितों पर मुसलमान भाई पर। कुछ नहीं तो आज हम आए अभी असल मीटिंगये लोग हैं। देखा नहीं आपने मध्य प्रदेश में इतनी सारी सीटों पर लड़ दिया समाज में किसके इशारे पर लड़ा। जुम्म लड़े महाराष्ट्र में लड़े हमारे सिटिंग एमपी को हरा दिया। और योगी जी तो टोटल फेल हो चुके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के हिसाब से। उनको भी घबराहट परेशानी इतनी हो गई कि अब उनका जाने का टाइम आ गया है। ये टाटा बाय बाय इस मर्तबा बीजेपी को पूरी तरह से हम हराएंगे और इंश्योर करेंगे कि तीसरी मर्तबा वो सत्ता में ना आए। और ये फाइट बीजेपी वर्सेस हमारा जो मोर्चा है समाज।
0
0
Report

हाई कोर्ट ने भिंडी बाजार मस्जिद मामले में स्टे जारी कर दिया

Mumbai, Maharashtra:मुंबई की भिंडी बाजार की बोरी मोहल्ले की मस्जिद हाजी हबीब मुसाफिरखाना मस्जिद का मामला बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचा। सुबह में यूसुफ बागवाला ने मेंशनिंग करी थी। हाई कोर्ट ने ثلاث बजे की सुनवाई रखी थी। तीन बजे सुनवाई के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने मस्जिद पक्षकार हैं, मस्जिद वालों को स्टे दे दिया है और 25 तारीख तक का स्टे जारी रहेगा। जिसको लेकर लोगों में काफी ज्यादा खुशी देखने को मिल रही है। सुबह से ही डिमोलिशन का काम चल रहा था, वो रोक दिया गया है। पुलिस का बंदोबस्त हटाया गया है और बीएमसी के लोग मौके से चले गए हैं और डिमोलिशन की कार्रवाई रोक दी गई है। भिंडी बाजार की बोरी मोहल्ले की हाजी हबीब मुसाफिरखाना मस्जिद मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने 25 तारीख तक स्टे दे दिया है। मुंबई की भिंडी बाजार की बोरी मोहल्ले की मस्जिद हाजी हबीब मुसाफिरखाना मस्जिद का मामला बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचा। सुबह में यूसुफ बागवाला ने मेंशनिंग की थी। हाई कोर्ट ने तीन बजे की सुनवाई रखी थी। तीन बजे सुनवाई के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने मस्जिद पक्षकार, मस्जिद वालों को स्टे दे दिया है और 25 तारीख तक स्टे जारी रहेगा। जिसको लेकर लोगों में काफी ज्यादा खुशी देखने को मिल रही है। सुबह से ही डिमोलिशन का काम चल रहा था, उसे रोक दिया गया है। पुलिस बंदोबस्त यहाँ से हटाया गया है और बीएमसी के तमाम लोग मौके से जा चुके हैं और जिस तरीके से डिमोलिशन की कार्रवाई थी, उसको रोक दिया गया है。
0
0
Report
Advertisement

जदयू नेता के अस्पताल में हंगामे के बाद इलाज में लापरवाही, जांच के आदेश

Kishanganj, Bihar:जदयू के किशनगंज जिला अध्यक्ष फैसल अहमद सहित नगर परिषद के चेयरमैन सह जदयू नेता इंद्रदेव पासवान ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ किशनगंज सदर अस्पताल में मरीजों के साथ इलाज में लापरवाही को लेकर किया जमकर हंगामा। वही हंगामें के बाद नींद से जगा अस्पताल प्रशासन आनन फानन में मरीज का शुरू किया इलाज।प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के खगड़ा निवासी सागर कुमार पासवान सुबह इलाज करवाने के लिए सदर अस्पताल आया था लेकिन पर्चा कटवाने के बाद उसका इलाज तो दूर की बात एक टेबल से दूसरे टेबल चक्कर काटता रहा।चार घण्टे के बाद भी जब इलाज नहीं किया गया तो इसकी शिकायत चैयरमैन से किया।शिकायत मिलते ही चेयरमैन सहित जदयू नेता सदर अस्पताल पहुचकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ hंगामा करने लगा तब जाकर मरीज सागर कुमार पासवान का इलाज शुरू हुआ।वही मरीज के परिजनों अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर कहा कि चिकित्सक और अस्पताल कर्मियों की लापरवाही के कारण चार घण्टे के बाद भी इलाज नही किया गया।वही चैयरमैन ने सदर अस्पताल के सिविल सर्जन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए, प्राइवेट क्लिनिक से साठगांठ कर उसे बढ़ावा देने की बात कही। जबकि सदर अस्पताल के डीएस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया。
0
0
Report

पलामू के नावाटोली गुरुद्वारे के पास महिला की हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका

Babhandih, Jharkhand:पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के नावाटोली स्थित नामधारी गुरुद्वारा के समीप एक महिला की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 45 वर्षीय साधना सिंह के रूप में हुई है। उनके पति आनंद कुमार उर्फ गुड्डू जमशेदपुर में नौकरी करते हैं, जबकि बेटी पढ़ाई के सिलसिले में घर से बाहर रहती है। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात महिला के सिर पर चाकू से पांच से छह वार किए गए। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे के बाद घटना का खुलासा हुआ। बताया जाता है कि घर में किराए पर रहने वाले लोग मोटर चालू कराने के लिए साधना सिंह को लगातार फोन कर रहे थे। काफी देर तक फोन नहीं उठाने पर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो बेड पर महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजेश यादव ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि मामले में संलिप्त आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।
0
0
Report

EOU raid in Muzaffarpur: Accusations of wealth beyond known income against Bazpattti block Pradhan Mohammad Afzal Alam

Muzaffarpur, Bihar:सीतामढ़ी जिला बाजपट्टी प्रखण्ड प्रमुख मोहम्मद अफजल आलम के मुजफ्फरपुर स्थित निजी आवास पर EOU की रेड के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जन से जुड़ा मामला सामने आया है. छापेमारी करीब 4 घंटे तक चली और टीम ने घर की गहन जांच की. साथ ही जिला बाजपट्टी के 22 पट्टी प्रखंड प्रमुख के निजी मकानों समेत उनके पैतृक आवास, सरकारी कार्यालय और मुजफ्फरपुर के औराई थाना स्थित निजी आवास पर एक साथ छापेमारी की गई. EOU के अनुसार इनके वैध स्रोतों से आय से अधिक संपत्ति अर्जन के प्रथम दृष्ट्या साक्ष्य मिलने की बात कही जा रही है, जो ज्ञात आय से लगभग 259.94% अधिक है.
0
0
Report
Advertisement

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या: उदवंतनगर में पंखे से लटकाकर मौत

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले फिर से दहेज दानवों ने एक विवाहिता को दहेज के वेदी पर सूली चढ़ा दिया है।मामला उदवंतनगर थाना के भेलाई गाँव की है जहां एक विवाहिता को कृति सिंह को उसके ससुरालवालों ने सोफा और पलंग के लिए पंखे से लटकाकर मौत के घाट उतार दिया है।बताया जा रहा है कि उदवंतनगर थाना इलाके की रहने वाली कृति सिंह की शादी भिलाई गाँव के सिंह कॉलोनी के शुभम सिंह के साथ आठ महीने पहले बड़े ही धूमधाम से पटना के राजीव नगर में शादी की गई थी।कृति और शुभम दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे और उनकी रजामंदी के बाद परिवारवालों ने दोनों की शादी करवा दी थी।शुभम सिंह पेशे से बंगलुरू में अभियंता है ।वही मृतिका कृति सिंह की माँ ने आरोप लगाया है कि मेरी बेटी की सास हमेशा पलंग और सोफा के लिए ताना देती थी और प्रताड़ित کرتی थी।वही कल देर रात कृति सिंह के शव को उसके कमरे में पंखे से लटका पाया गया।कृति सिंह के गले और हाथ पर काला दाग पाया गया है जिससे हत्या की आशंका जताई गई है।फिलहाल घटना के बाद मृतका के शव का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में करवाया गया है और परिजनों के बयान पर उदवंतनगर थाना में एक मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आगे की छानबीन में जुट गई है।हालांकि पुलिस ने तत्काल इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है।घटना के बाद कृति सिंह के परिवार में कोहराम मच गया है। बाइट/- माँ (मृतिका कृति सिंह)
0
0
Report

कोटपूतली में नाले की निकासी रुकने से जलभराव, तीन कॉलोनियां आपस में घिरीं

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली नगर परिषद द्वारा पूतली मोड़ से पंचायत समिति तक दोनों ओर कराए जा रहे नाले के निर्माण कार्य में लापरवाही और अव्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। नाले की निकासी रुक जाने से आसपास की तीन-चार कॉलोनियों में पानी भरने लगा है, जिससे घरों के बेसमेंट जलमग्न हो रहे हैं और इमारतों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। नाले की निकासी बंद, बेसमेंट में भर रहा है पानी निर्माण कार्य के दौरान सामग्री की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए गए और ठेकेदार द्वारा सड़क पर सामग्री डालने की शिकायतें पूर्व में की गईं। निर्माण के बाद सबसे बड़ी समस्या यह सामने आई है कि नाले की निकासी आगे बंद हो गई है। आकाशवाणी और एसपी कार्यालय के पास नाले का प्रवाह रुकने से पीछे की कॉलोनियों में पानी जमा हो रहा है। स्थानीय निवासी ने बताया कि शरण वाटिका और आगे के क्षेत्र से आने वाला पानी पड़ोस के तीन बेसमेंट में भर रहा है। इनमें से लगभग 40 फुट ऊंची एक इमारत में पिलर न होने के कारण स्थिति अधिक चिंताजनक बताई जा रही है, जहां तीन-तीन फुट तक पानी भर जाता है। नियमित रूप से मोटर चलाकर पानी निकाला जा रहा है, लेकिन समय रहते समाधान न होने पर इमारत के गिरने की आशंका जताई गई है, जिसकी जिम्मेदारी नगर परिषद पर डालने की बात कही गई है। कालोनीवासियो का कहना है कि शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने का आरोप है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने और आवेदन देने के बावजूद नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। निवासियों ने कहा कि यदि ऐसी स्थिति EO या चेयरमैन के आवास के पास होती तो तुरंत ध्यान दिया जाता, जबकि यहां उनकी समस्या की अनदेखी हो रही है। धरना-प्रदर्शन किया गया। स्थानीय निवासी ने बताया कि पहले रास्ते को भी बंद किया गया था, जिसे एसपी के हस्तक्षेप से खुलवाया गया, लेकिन बाद में फिर बंद करा दिया गया। क्षेत्र के पास ही कलेक्टर निवास और मुख्य प्रवेश मार्ग होने के बावजूद जलभराव और निकासी की समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है। नगरपरिषद आयुक्त अरुण शर्मा व सभापति कमल सैनी ने कहा मामला हमारे संज्ञान में आ गया है और इसका जल्द ही नाले का निर्माण चालू करवा दिया जायेगा और लोगो को राहत दी जायेगी साथ ही नाले निर्माण में हल्की सामग्री उपयोग की जा रही है उसको लेकर ठेकेदार को नोटिस दे दिया गया है और आगे दूसरे ठेकेदार से निर्माण करवाया जायेगा।
0
0
Report

चूरू में सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का मोर्चा, 30 लाख और नौकरी की मांग

Churu, Rajasthan:सड़क हादसे में बाईक सवार युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीण मोर्चरी के आगे बैठे धरने पर, कार सवार युवक को हिरासत में लेने की मांग, 30 लाख रुपए की परिवार को आर्थिक सहायता और परिजन को नौकरी देने की मांग, चूरू के रामपुरा के पास हादसा हुआ है जहाँ दूधवामीठा निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण भर्तिया अस्पताल की मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गए और टक्कर मारने वाली कार सवार चालक को हिरासत में ले मृतक के परिवार को 30 लाख की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. समाज के सुरेश बूंटिया ने कहा अगर प्रसाशन वार्ता नहीं करता है तो हम पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे. सुरेश बूंटिया ने कहा मृतक प्रदीप अपने घर का इकलौता कमाने वाला था गुरुवार को वह दूधवामीठा से चूरू आ रहा था कि तभी रामपुरा के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में घायल प्रदीप करीब आधा घंटा हादसा स्थल पर तड़पता रहा और कार चालक हादसे के बाद दूसरी कार में बैठकर चूरू अस्पताल आ गया अगर प्रदीप को भी सही समय पर अस्पताल लाया गया होता तो शायद वह भी आज जिंदा होता. ग्रामीणों ने कहा प्रसाशन जब तक मांगे नहीं मानेगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा.
0
0
Report
Advertisement

Hanumangarh में बकाए बिजली बिल: कनेक्शन काटे जा रहे, 4.5 करोड़ बकाया

Hanumangarh, Rajasthan:Location: Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh Jn से खबर: लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जोधपुर डिस्कॉम ने बकाया राशि वसूलने के लिए कनिष्ठ अभियंता स्तर पर टीमें बनाई हैं। Hanumangarh Jn Sub Division में घरेलू उपभोक्ताओं पर करीब 2.5 करोड़ रुपए और अघरेलू उपभोक्ताओं पर लगभग 2 करोड़ रुपए बकाया हैं। दोनों श्रेणियों का कुल बकाया करीब 4.5 करोड़ रुपए है। गुरुवार को रिकवरी अभियान के तहत टीमें भगतसिंह चौक और खुंजा के अधीन स्टाफ की टीमें कार्रवाई के लिए पहुंचीं। टीमों ने उपभोक्ताओं से बिल जमा कराने के लिए संपर्क किया और बकाया राशि वसूलने की कोशिश की। लंबे समय से बिल नहीं भरने वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता मुकेश शर्मा ने बकायादार उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे कनेक्शन कटने से होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।
0
0
Report

खाटूधाम दर्शन के लिए रींगस-खाटू मार्ग 44 घंटे नो व्हीकल जोन, सुरक्षा अलर्ट

Sikar, Rajasthan:श्याम जन्मोत्सव पर रींगस-खाटू मार्ग 44 घंटे रहेगा नो व्हीकल जोन, प्रशासन अलर्ट लाखों श्रद्धालुओं के पदयात्रा कर खाटूधाम पहुंचने की संभावना, सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह की जा रही बेरिकेडिंग, आतिशबाजी और क्रय-विक्रय पर भी प्रतिबंध विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के जन्मोत्सव को लेकर प्रशासन एवं पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर है। 20 नवंबर को बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर लाखों श्रद्धालुओं के खाटूधाम पहुंचकर शीश नवाने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षित पदयात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने रींगस से खाटूश्यामजी जाने वाले मार्ग को 44 घंटे के लिए नो व्हीकल जोन घोषित किया है। श्रद्धालु रींगस से लांपुवा, चौमू पुरोहितान होते हुए खाटूश्यामजी तक पदयात्रा कर बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान पदयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद किया जा रहा है। मार्ग के विभिन्न स्थानों पर पुलिस की ओर से बेरिकेडिंग की जा रही है, जिससे प्रतिबंधित मार्ग पर वाहनों का प्रवेश रोका जा सके। वहीं, रींगस से खाटूश्यामजी जाने वाले वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। नेशनल हाईवे-52 से ठिकरिया और शाहपुरा होते हुए खाटूश्यामजी जाने वाला मार्ग सुचारू रहेगा। पुलिस प्रशासन की ओर से वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की जा रही है। जन्मोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आतिशबाजी करने सहित आतिशबाजी सामग्री के क्रय-विक्रय पर भी पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। रींगस थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो ने श्रद्धालुओं एवं आमजन से प्रशासन की ओर से जारी यातायात व्यवस्था की पालना करने, प्रतिबंधित मार्ग पर वाहन नहीं ले जाने तथा आतिशबाजी से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर बड़ी संख्या में श्रद्धालाओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी लोग पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें, जिससे श्रद्धालुओं की पदयात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।
0
0
Report

रायगढ़ के केलो विहार में किराये के मकान में अनैतिक देहव्यापार का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

Darogapara, Chhattisgarh:एंकर:-रायगढ़ के केलो विहार में किराये के मकान में युवती से अनैतिक देह व्यापार कराए जाने का मामला सामने आया है। 경찰 ने योजनाबद्ध तरीके से ग्राहक बनाकर पाइंटर भेजा और संकेत मिलते ही मकान में दबिश देकर पूरे मामले का खुलासा किया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बोईरदादर विजयपुर निवासी 52 वर्षीय गोविंद साहू को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी केलो विहार में गोपीनाथ मेहर का मकान किराये पर लेकर इस गतिविधि का संचालन कर रहा था।पुलिस ने मकान में तलाशी के दौरान एक युवती और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। पूछताछ में युवती ने आरोपी द्वारा रुपये देकर अनैतिक कार्य के लिए लाने की बात बताई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।आरोपी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top