273004
Gorakhpur - मशहूर डॉक्टर आरके सरण ने हार्ट की बीमारी के लक्षण बताए
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के मशहूर डॉक्टर ने कहा की हृदय रोग बहुत तेजी से नौजवानों में बढ़ता हुआ पाया जा रहा है . डॉक्टर आरके सरण ने हृदय रोग के लक्षणों के बारे में बताया , और हृदय रोग के बारे में विस्तारपूर्वक युवाओं से बातचीत की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीवान के आदर्श नगर में मकान के ग्राउंड फ्लोर में आग, दो झुलसे
Siwan, Bihar:सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महादेवा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में एक मकान के ग्राउंड फ्लोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में आने से परिवार की एक युवती समेत दो लोग झुलस गए। वहीं, घायल 10 वर्षीय बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस अगलगी की घटना में घर में रखी एक बाइक, एक स्कूटी और एक साइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, हालांकि उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया था। घायलों में रघुनाथ सिंह की पुत्री अंजली कुमारी और पुत्र सुभाष सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रघुनाथ सिंह विदेश रहते हैं और उनकी पत्नी गांव गई हुई थी। फिलहाल मकान में उनकी पुत्री और पुत्र थे। इसी बीच मकान के ग्राउंड फ्लोर पर अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान परिवार की एक युवती समेत दो लोग झुलस गए। वहीं आग की चपेट में आने से घर में खड़ी एक बाइक, एक स्कूटी और एक Sाइकिल जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। इस घटना में घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.0
0
Report
बीकानेर की फुलझड़ियां दिवाली पर देशभर में डिमांड के साथ चमकेंगी
Bikaner, Rajasthan:दिवाली पर बीकानेर की फुलझड़ियों की देशभर में डिमांड बीकानेरी नमकीन-मिठाई के साथ आतिशबाजी में भी शहर की पहचान दिल्ली, हरियाणा और यूपी सहित कई राज्यों में होती है फुलझड़ियों की सप्लाई कारखानों में दिवाली के लिए जोर-शोर से चल रहा उत्पादन बीकानेरी फुलझड़ियों की मांग बरकरार फायरवर्क एसोसिएशन सचिव वीरेंद्र किराडू बोले- बड़े ब्रांड भी बीकानेर से खरीदते हैं फुलझड़ियां बीकानेर जिसकी पहचान देशभर में अपने नमकीन और मिठाई के स्वाद से है लेकिन दिवाली के मौके पर बीकानेर की एक और खास पहचान बाजार में चमकती है यहाँ बनने वाली रंग-बिरंगी फुलझड़ियां दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में डिमांड है दिवाली नजदीक आते ही कारखानों में उत्पादन तेज हो गया है बीकानेरी फुलझड़ी की मांग अभी भी बनी हुई है दिवाली का त्योहार… बाजारों में रौनक और घरों में रोशनी की तैयारी… इसी बीच बीकानेर के फुलझड़ी उद्योग में भी काम तेजी से चल रहा है बीकानेरी नमकीन और मिठाई की तरह यहां की फुलझड़ियाँ भी देशभर में अपनी पहचान रखती हैं शहर के कारखानों में तैयार होने वाली अलग-अलग रंगों और डिजाइन की फुलझड़ियां दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में सप्लाई की जाती हैं फुलझड़ी बनाने वाले कारखानों में इन दिनों उत्पादन का काम जोर-शोर से चल रहा है कारीगर दिवाली की मांग को पूरा करने के लिए जुटे हुए हैं यहां अलग-अलग रंगों और विशेषताओं वाली फुलझड़ियां तैयार की जाती हैं यही वजह है कि कई बड़े ब्रांड भी बीकानेर के कारखानों से फुलझड़ियां खरीदकर अपने बाजारों में सप्लाई करते हैं दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे युद्ध और तनाव का असर अब बीकानेर के फुलझड़ी उद्योग पर भी देखने को मिल रहा है व्यापारियों के मुताबिक, युद्ध के चलते फुलझड़ियां बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की सप्लाई प्रभावित हुई है कारखानों तक जरूरी मटीरियल पहुंचने में दिक्कतों के साथ उसकी खरीद कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है ऐसे में उत्पादन लागत बढ़ने का असर सीधे फुलझड़ियों के दामों पर पड़ा है इस बार दिवाली पर बीकानेरी फुलझड़ियां पिछले साल के मुकाबले महंगी मिल रही हैं हालांकि कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद देशभर में बीकानेर की फुलझड़ियों की मांग बनी हुई है व्यापारियों के सामने चुनौती बढ़ी हुई लागत के बीच बाजार की मांग को पूरा करने की है हालांकि इस बार फुलझड़ियों की सप्लाई में कुछ कमी बताई जा रही है लेकिन व्यापारियों का कहना है कि बीकानेर की फुलझड़ियों की मांग बनी हुई है फायरवर्क एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि इस बार सप्लाई में थोड़ी कमी जरूर है लेकिन बीकानेर की फुलझड़ियों की डिमांड देशभर में है अलग-अलग रंगों और विशेषताओं वाली फुलझड़ियां यहां से कई राज्यों में भेजी जाती हैं बड़े ब्रांड भी बीकानेर के कारखानों से खरीदारी करते हैं ऐसे में दिवाली के सीजन में बीकानेर का यह उद्योग एक बार फिर देशभर के बाजारों तक अपनी चमक पहुंचाने की तैयारी में है बीकानेर की पहचान सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं यहाँ की फुलझड़ियाँ भी देशभर में दिवाली की रोशनी का हिस्सा बनती हैं इस बार सप्लाई में कुछ कमी के बावजूद कारोबारियों को मांग बने रहने की उम्मीद है अब देखना होगा कि त्योहार तक कारखाने कितनी सप्लाई बाजारों तक पहुंचा पाते हैं0
0
Report
डेंगू मरीज के इलाज में देरी: अस्पताल में व्यवस्थाओं पर सवाल उठे
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी। जिला चिकित्सालय में बुधवार रात गंभीर डेंगू मरीज को समय पर इलाज नहीं मिलने का मामला सामने आया। चापरस निवासी सत्यनारायण मेघवाल को चिकित्सकों ने मेडिकल वार्ड में भर्ती करने के निर्देश दिए, लेकिन पिता छोटूलाल अपने बीमार बेटे को लेकर करीब एक घंटे तक अलग-अलग वार्डों के चक्कर काटता रहा। मेडिकल वार्ड से जनाना-बच्चा वार्ड और फिर वापस मेडिकल वार्ड भेज दिया गया। आखिरकार राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा के अस्पताल पहुंचने और पीएमओ डॉ. गोविंद गुप्ता को मामले से अवगत करवाकर नाराजगी जताने के बाद मरीज को भर्ती किया गया। घटना ने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ पुलिस ने 382 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, 382 खोए हुए मोबाइल बरामद CEIR पोर्टल और सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस ने बरामद किए 382 मोबाइल फोन बरामद मोबाइलों की कुल कीमत 77 लाख 35 हजार 736 रुपये एसएसपी नीरज जादौन ने मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे लंबे समय बाद खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने अलीगढ़ पुलिस का जताया आभार मोबाइल चोरी या गुम होने पर CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की एसएसपी ने दी जानकारी मोबाइल का IMEI नंबर ब्लॉक कराने और CEIR पोर्टल का इस्तेमाल करने की नागरिकों से की अपील0
0
Report
उत्तराखंड में भाजपा का तीसरी बार शासन का लक्ष्य, बांसुरी स्वराज ने टिहरी में जोश
New Tehri, Uttarakhand:उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य, सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने टिहरी पहुंचकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज नई टिहरी जनपद मुख्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया, बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया, बांसुरी स्वराज ने विश्वास जताया कि भाजपा उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ जनता के बीच पहुंचे और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाए।0
0
Report
कुशीनगर ड्रेन में युवक का शव, पहचान मार्कण्डेय तिवारी, लापता तीन दिनों बाद मिला
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - ड्रेन में मिला एक व्यक्ति का शव - शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस - पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी - मृतक की शिनाख्त मार्कण्डेय तिवारी के रूप में हुई - बीते तीन दिनों से लापता थे मृतक मार्कण्डेय तिवारी - पटहेरवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास चकदहवा ड्रेन का मामला।0
0
Report
Advertisement
ओरछा रोड पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर पुलिस ने नशा के खिलाफ कारवाई करते हुये ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुलेरो कार से अवैध देशी शराब की सप्लाई करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की है। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना ओरछा रोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की बुलेरो कार में अवैध देशी शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने केडी ब्रिज फोरलेन के समीप घेराबंदी कर वाहन क्रमांक एमपी 36 जेडडी 1609 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 15 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से प्रिंस राय तथा राजुल राजा परमार निवासी मोरवा, थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
देवास में शहीद दिलीप पूरी के सम्मान में स्मारक बनना तय, अंत तक तैयार
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:देवास में शहीद दिलीप पूरी के सम्मान में शहीद स्मारक बनना तय है। इस माह के अंत तक स्मारक तैयार हो जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ी को मोटिवेशन मिलता रहे। जिला मुख्यालय में भी शहीद स्मारक होगा। देवास के SP आदित्य मिश्रा ने कहा, अपनी सेवा के दौरान उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। स्मारक इस माह के अंत तक बनकर तैयार होगा।0
0
Report
कलेक्टर ने नकतरा में किसानों के साथ बैठकर खेती-तकनीकों पर चर्चा की
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने जिले के ग्राम नकतरा में किसानों के साथ जमीन पर बैठकर खेती-किसानी से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने किसानों से खेती में अपनाई जा रही तकनीकों, उर्वरकों के उपयोग तथा कृषि उत्पादन बढ़ाने के प्रयासों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही किसानों की आमदनी में वृद्धि के लिए बेहतर कृषि पद्धतियों, फसल विविधीकरण और अन्य संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। कलेक्टर का सहज व्यवहार देखकर किसानो ने बिना किसी झिझक के अपनी बात रखी और खेती से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों को साझा किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र में विभिन्न फसलों की तैयार की जा रही नर्सरी का अवलोकन किया तथा कृषि वैज्ञानिकों से फसलों की किस्मों, नर्सरी तैयार करने की तकनीक और कृषि संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली0
0
Report
Advertisement
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक वीडियो का मामला: अमित जोगी फ़रार, रायपुर पुलिस ने घर पर चस्पाँ किया नोटिस
Raipur, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ अभद्र और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के ख़िलाफ़ कानूनी शिकंजा कस गया है। मामला दर्ज होने के बाद से वे लगातार फ़रार चल रहे हैं। उनकी तलाश में जुटी रायपुर पुलिस की टीम ने उनके सागौन बंगले स्थित आवास पर दस्तक दी, लेकिन उनके न मिलने पर पुलिस ने गिरफ़्तारी व हाज़िरी से संबंधित आधिकारिक नोटिस मुख्य दरवाज़े पर चस्पाँ कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा। टैग्स (Hindi) Offensive Video on PM: Amit Jogi Absconding, Raipur Police Pastes Notice at Residence0
0
Report
पप्पू यादव ने हिमंता सरमा पर चैलेंज देते हुए कहा राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे तो जेल या पागलखाना
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में पप्पू यादव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। कल पुर्णिया रैली में हिमंता बिस्वा सरमा के द्वारा राहुल गांधी को पागल कहे जाने पर पप्पू यादव ने बड़ी बात कही साथ ही उन्हें चैलेंज भी दिया और कहा जब राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे तो हिमंता और उसके आका का जगह या तो जेल होगा या पागल खाना होगा। पप्पू यादव ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा तो पैदा ही कॉंग्रेस के गोद में हुए और जो पैदा करता है जो बनाता है वह खत्म करना भी जानता है। गोबर पर घी डालने से गोबर की महक ही आएगी। बीजेपी के जितने नेता है आज़ादी से पहले से अब तक सबने अंग्रेज की दलाली की हेडगेवार ने भगवान के अस्तित्व को नहीं माना। हिमंता बिस्वा सरमा को मैं चैलेंज करता हूँ कि मणिपुर जाकर ये दिखाए।सबका हिसाब 28 और 29 के बीच हो जाएगा।0
0
Report
तुलेश्वर महतो हत्या मामला: पहली पत्नी ने साजिश रची, चार आरोपी गिरफ्तार
Babhandih, Jharkhand:पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानी खुर्द गांव में 21 अक्टूबर को तुलेश्वर महतो की गोली मारकर हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पहली पत्नी उर्मिला देवी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि तुलेश्वर महतो की दूसरी शादी करने से नाराज उसकी पहली पत्नी उर्मिला देवी ने हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए उसने अपने बहन के बेटे राहुल कुमार को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी थी। राहुल ने शंकर यादव और नरेश सिंह की मदद से इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया एक देसी कट्टा, गोली, दो बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले का खुलासा तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में अपराधियों के खिलाफ जिला बदर, छह माह के लिए प्रवेश निषेध
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अब अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एक अभियुक्त को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के आदेश पर शक्तिनगर पुलिस ने अभियुक्त को जिले की सीमा से बाहर भेजकर नोटिस तामील कराई है। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि निर्धारित अवधि में सोनभद्र की सीमा में प्रवेश किया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। VO-1: दरअसल, जिला बदर किए गए अभियुक्त की पहचान रवि रावण पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। वह शक्तिनगर थाना क्षेत्र के निमियाटाड़ बस्ती का निवासी है। गुण्डा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई के बाद पांच नवंबर 2026 से आगामी छह महीने तक उसके सोनभद्र जनपद की सीमा में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। VO-2: अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के आदेश के अनुपालन में शक्तिनगर पुलिस टीम ने अभियुक्त को जनपद की सीमा से बाहर ले जाकर जिला बदर आदेश की नोटिस तामील कराई। इस दौरान उसे आदेश की शर्तों से अवगत कराते हुए सख्त हिदायत दी गई कि छह महीने की अवधि पूरी होने से पहले जिले में प्रवेश न करे। VO-3: पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। शक्तिनगर पुलिस का कहना है कि जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
दिल्ली गेट के आनंद ही आनंद रेस्टोरेंट के बाहर मारपीट, पुलिस मौजूदगी में हंगामा
Agra, Uttar Pradesh:दिल्ली गेट स्थित आनंद ही आनंद रेस्टोरेंट में कहासुनी के बाद, सड़क पर भिड़े लोग. पुलिस की मौजूदगी में भी जमकर खींचतान, चले लात-घूंसे. मौके पर मची अफरा-तफरी. पुलिस के सामने चले लात-घूंसे. दिल्ली गेट पर हंगामा, आनंद ही आनंद रेस्टोरेंट के बाहर मारपीट से मची खलबली.0
0
Report
कन्नौज में पति पर महिला को जिंदा जलाने का आरोप: दर्दनाक वारदात के बाद सवाल
Noida, Uttar Pradesh:कन्नौज में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। जिस पति के साथ महिला ने जिंदगी बिताने के सपने देखे थे, उसी पर उसे जिंदा जलाने का आरोप लगा है फिलहाल एक महिला की दर्दनाक मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं.... आखिर पंचायत के दौरान ऐसा क्या हुआ था, जिसके अगले ही दिन इतनी बड़ी वारदात हो गई?0
0
Report
Advertisement
