Gorakhpur: हार्ट अटैक के लक्षणों और उपचार पर डॉक्टर मुस्ताक अली की सलाह
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मुस्ताक अली ने बढ़ते हृदय रोगों, विशेषकर हार्ट अटैक के लक्षणों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हार्ट के मरीजों को खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। छोटे-छोटे लक्षण जैसे सांस लेने में कठिनाई या सीढ़ी चढ़ने पर अत्यधिक पसीना आना हार्ट अटैक का संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच करानी चाहिए। कोरोना काल के बाद से हार्ट अटैक से होने वाली मौतों के कारण लोगों में भय बढ़ गया है। डॉ. मुस्ताक अली ने सलाह दी कि हार्ट अटैक का सही इलाज समय पर जांच कराना है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
