Gorakhpur- संपुर्ण समाधान दिवस में फिर नहीं पहुंचे डीएम
Khajani, Uttar Pradesh:एसडीएम कुंवर सचिन सिंह की अध्यक्षता और दिवस प्रभारी तहसीलदार कृष्ण गोपाल तिवारी की उपस्थिति में कुल 52 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पेश हुए जिनमें 4 मामलों का तत्काल मौके पर समाधान करा दिया गया।रोटेशन के अनुसार खजनी तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन होना था। किंतु जिले में सीएम की उपस्थिति तथा कतिपय अन्य कारणों से डीएम और किसी भी जनपदीय अधिकारी के न पहुंचने के कारण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे कई फरियादियों को निराश लौटना पड़ा।इस दौरान नायब तहसीलदार राकेश शुक्ला,रामसूरज प्रसाद आरआई गंगाप्रसाद मिश्रा,अविनाश दीक्षित मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
