icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow7 Jan 2025, 05:56 pm

गोरखपुरः खजनी ब्लॉक सभागार में हमारी संस्कृति हमारी पहचान के तहत सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन

Khajani, Uttar Pradesh:

खजनी तहसील क्षेत्र के सभी विधाओं के लोक कलाकारों ने खजनी ब्लॉक सभागार में हमारी संस्कृति हमारी पहचान सांस्कृतिक उत्सव 2024-25 कार्यक्रम के तहत अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पूर्व तहसीलदार और एडीओ पंचायत राजीव दूबे ने मां सरस्वती का पूजन कर शुभारंभ किया। इस दौरान कृष्णा ओझा, मृत्युंजय त्रिपाठी, सूरज त्रिपाठी, गीता पाल, हरीलाल ने भजन लोकगीत आदि अपनी विधाओं में शानदार गीत प्रस्तुत किए। सोमनाथ यादव ने अपने साथियों के साथ फरूआही लोकनृत्य और चंद्रशेखर भारती ने बिरहा सुनाए। तहसीलदार कृष्ण गोपाल तिवारी ने कहा कि लोक कलाएं हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं और इनमें हमारी सामाजिक पहचान छिपी हुई है।अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना हम सभी की साझी जिम्मेदारी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचे मोहित रैना और पत्नी, भस्म आरती में आशीर्वाद अनुभव

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता मोहित रैना शनिवार तड़के पत्नी अदिति के साथ उज्जैन पहुंचे। यहां दोनों ने श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। मोहित रैना और उनकी पत्नी शनिवार तड़के करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे। दोनों ने नंदी हॉल में बैठकर लगभग दो घंटे तक भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान दोनों पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर बाबा महाकाल को नमन किया और जाप करते हुए आरती में हिस्सा लिया。 मोहित रैना को टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव की भूमिका से खास पहचान मिली थी। इसके अलावा फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में उनके अभिनय को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया。 बाइट -मोहित रैना
0
0
Report
Advertisement

सलूंबर नगर परिषद: रावण दहन स्थल पर घमासान, कौन बनेगा निर्णय?

Udaipur, Rajasthan:सलूंबर नगर परिषद की पहली बैठक में घमासान! रवण दहन स्थल पर 13-12 से वोटिंग, फिर भी नहीं बनी सहमति सलूंबर नगर परिषद के नए बोर्ड की पहली बैठक में ही रावण दहन स्थल को लेकर घमासान देखने को मिला। रावण मंगरी बनाम विद्यालय परिसर के मुद्दे पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मतदान में विधायक शांता देवी मीणा सहित विपक्ष के पक्ष में 13 वोट पड़े, जबकि बोर्ड पक्ष को 12 वोट मिले। इसके बावजूद रावण दहन स्थल पर अंतिम फैसला नहीं हो सका। वहीं, निमंत्रण कार्ड और टेंडर की जानकारी नहीं मिलने पर भी पार्षदों ने सवाल उठाए। शुक्रवार शाम नगर परिषद की पहली साधारण बैठक में दशहरा पर्व पर रावण दहन स्थल के चयन को लेकर जमकर चर्चा हुई। विपक्षी पार्षदों ने रावण मंगरी पर ही रावण दहन कराने की मांग रखी, जबकि बोर्ड ने इस वर्ष स्थानीय विद्यालय परिसर में आयोजन कराने का प्रस्ताव दिया। दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनने पर मतदान कराया गया। इसमें विपक्ष के पक्ष में 13 और बोर्ड पक्ष को 12 मत मिले। इसके बावजूद आयोजन स्थल पर अंतिम सहमति नहीं बन पाई। बैठक में विपक्षी पार्षदों ने सभापति के पदभार ग्रहण समारोह का निमंत्रण कार्ड नहीं मिलने और रावण दहन के टेंडर की जानकारी साझा नहीं करने पर भी नाराजगी जताई। मतभेद बढ़ने के बाद विपक्षी पार्षद बैठक से उठकर चले गए। अब सवाल यह है कि सलूंबर में इस बार रावण दहन रावण मंगरी पर होगा या विद्यालय परिसर में? फिलहाल शहरवासियों को नगर परिषद के अंतिम फैसले का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज में बिजली तार को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी भिड़ंत, वीडियो वायरल

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़गो गांव में बिजली के तार को हटाने और काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जानकारी के मुताबिक 16 अक्टूबर को बिजली के तार को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग मारपीट में शामिल हो गए। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं क्या पुरुष क्या महिलाएं क्या बच्चे सब एक दूसरे के ऊपर लाठी डंडे से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं मारपीट के इस घटना को किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब जमकर वायरल हो रहा है । घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर कोल्हुई थाना पुलिस ने संज्ञान लिया है। थाना अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

कोटा के कराडिया ट्रेवल बस हादसे में 8 मौत, 25 घायल

Kota, Rajasthan:कराडिया ट्रेवल बस हादसे से जुड़ी खबर, घटना में 8 की मौत, अन्य गम्भीर घायल, कुल 25 यात्री बस में थे सवार, घायलों की स्थिति गंभीर, MBS एवं मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार जारी, भोपाल से खाटूश्याम जा रही थी बस, कोटा ग्रामीण SP सुजीत शंकर ने घटनास्थल का जायजा, मौके पर जुटाई जानकारी, DM पीयूष समारिया, रेंज IG हरेंद्र महावीर, CMHO, MBS अधीक्षक, सहित तमाम अधिकारी पहुंचे MBS अस्पताल, मामले की ले रहे जानकारी, घटना में घायलों एवं मृतकों की पहचान, परिजनों को किया सूचित, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, CM भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना को लेकर संवेदना की प्रकट
0
0
Report
Advertisement

गंगरार में 70वीं ब्लॉक खेलकूद प्रतियोगिता का रोमांचक समापन; विजेता घोषित

Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र के शिवपुरा (सुवानिया) में आयोजित 70वीं ब्लॉक स्तरीय 11 वर्षीय प्राथमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, जिमनास्टिक और एथलेटिक्स के मुकाबले आयोजित किए गए। समापन समारोह में उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और अन्य खिलाड़ियों को निराश न होकर बेहतर तैयारी करने की प्रेरणा दी। छात्र वर्ग की जनरल और स्पोर्ट्स चैंपियनशिप राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंघोला ने जीती, जबकि छात्रा वर्ग में दोनों चैंपियनशिप राजकीय प्राथमिक विद्यालय चंदनपुरा के नाम रहीं। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और ग्रामीण मौजूद रहे。
0
0
Report

garba pandalon me dharm chhupakar pravesh par hindoo sangathanon ki chetavani

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल हिंदू संगठनों की तमाम हिदायत के बाद गरबा पंडालो में धर्म छुपाकर पहुंच रहे हैं मुस्लिम युवक भोपाल में गरबे के दौरान भारी बवाल गरबे में पकड़े गये मुस्लिम युवक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा,कि पिटाई हिंदू संगठनों में आक्रोश, महामंडलेश्वर अनिलानंद के हाथों में त्रिशूल और हिंदू संगठनों के लोगों के हाथों में डंडे नजर आए हिंदू संगठन के लोगों का कहना इन विद्यार्मियों से पहले हम निपटेंगे उसके बाद पुलिस। लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए धर्म छुपाकर गरबा पंडालों में पहुंच रहा है मुस्लिम युवक。 सैम कॉलेज में गरबा पंडाल में मुस्लिम युवकों को पकड़े जाने के बाद, बजरंग दल ने दी सभी गरबा आयोजनों को चेतावनी जितेंद्र चौहान विश्व हिंदू परिषद प्रांत सहमंत्री ने कहा सैम कॉलेज में फिल्मी गाने चलाए जा रहे थे और 2 मुस्लिम युवकों को पकड़ा गया दोनों युवक कॉलेज के स्टूडेंट भी नहीं थे। चेतावनी देते हुए कहा हिंदू धर्म की आस्था का सम्मान कर सकते हैं तो ही गरबे का आयोजन करे और गैर हिंदुओं की एंट्री नहीं होना चाहिए। वरना आयोजक परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे。 बाइट जितेंद्र चौहान विश्व हिंदू परिषद प्रांत सहमंत्री
0
0
Report

NSUI-ABVP के बीच शासकीय कॉलेज में तीखी बहस, लालघाटी थाने में हंगामा

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में शुक्रवार शाम शासकीय पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय में NSUI और ABVP के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मौके पर लालघाटी थाने की पुलिस पहुंची तो एनएसयूआई जिलाध्यक्ष का विवाद लालघाटी थाना प्रभारी से हो गया। दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष के हैं, जहां पूरा घटनाक्रम हुआ। वीडियो में दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच बहस होती दिख रही है, इसके अलावा लालघाटी थाना प्रभारी और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के बीच तीखी बहस हो रही है। क्या था पूरा मामला महाविद्यालय में लाइब्रेरी की समस्या काफी दिनों से बनी हुई है, जिसे लेकर NSUI कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। इसकी भनक लगने पर ABVP कार्यकर्ता महाविद्यालय पहुंच गए और पुलिस की मौजूदगी में NSUI कार्यकर्ताओं से कहा गया इसमें बाहरी लोग हैं, इन्हें यहां से बाहर किया जाएं। कार्यकर्ताओं से उनका कॉलेज परिचय पत्र (आईडी कार्ड) मांगा गया। इसके बाद एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जयसिंह कराड़ा महाविद्यालय पहुंचे और पुलिसकर्मियों से पूछा कि आईडी कार्ड क्यों मांगा जा रहा है। पुलिस से NSUI जिलाध्यक्ष की हुई बहस लालघाटी थाने के प्रभारी (SI) हेमंत पटेल और NSUI जिलाध्यक्ष जय कराड़ा के बीच आईडी कार्ड को लेकर बहस शुरू हो गई। दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष का कहना था प्राचार्य कक्ष में ABVP के पदाधिकारी कैसे बैठे हैं।
0
0
Report
Advertisement

रेखा आर्या पर पति के आरोप: मंत्री पद से हटाओ और जांच जरूरी

Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Ganesh Godiyal (Uttarakhand Pradesh Congress Committee President) On Uttarakhand Minister Rekha Arya Has Filed An Fir Against Her Husband/Irregularities Reported In The Mid-day Meal Scheme निश्चित रूप से वो उत्तराखंड की बेटी होने के नाते हमें लगा कि इनके साथ गलत हो रहा है और इन्हीं के साथ नहीं। बात यहां तक आ गई कि अंकिता से रेखा तक महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों में प्रदेश निरंतर छलांगे मार रहा है धामी सरकार के नेतृत्व में यह बहुत ही दुर्भाग्य दुखद है। लेकिन आज उनके पति ने जो आरोप लगाए हैं वह निश्चित रूप में बहुत ही गंभीर हैं। मुख्यमंत्री जी को चाहिए कि तत्काल रेखा आर्य को हटाए मंत्री पद से और इन सब बातों की जांच होनी चाहिए इन सब बातों की को जो है जनता के सामने ओपन रूप में आना चाहिए कि सच्चाई क्या है। जहां तक उनके पारिवारिक झगड़े की बात है उसको साइड रख दीजिए लेकिन उसके बाद जो व्यक्ति मंत्री है वह कभी बेचारा या बेचारी नहीं हो सकती।
0
0
Report

कोटा हादसे में बैतूल के 8 लोगों की मौत, परिवारों में मातम

Betul, Madhya Pradesh:राजस्थान के कोटा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बैतूल जिले के 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही बैतूल में भी शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेवलर बस में कुल 25 लोग सवार थे और सभी खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सड़क से नीचे उतरने के बाद ट्रेवलर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बैतूल जिले के 8 लोगों की मौत होने की प्रारम्भिक जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतक बैतूल जिले के मुलताई ब्लॉक के अलग-अलग गांवों से थे और सभी एक ही कुटुंब से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। मृतकों में घाट बिरोली,पट्टन और बैतूल इलाके के लोग शामिल होने की जानकारी है। बैतूल एसपी के अनुसार कोटा पुलिस से मिली प्रारम्भिक जानकारी में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव बैतूल भेजे जाएंगे। संभावना है कि आज शाम तक मृतकों के शव बैतूल पहुंच सकते हैं। खाटू श्याम दर्शन के लिए निकले परिवार पर रास्ते में ही ऐसा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा कि बैतूल जिले के कई गांवों में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top