Back
गोरखपुर घंटाघर घोटाला: फर्जी GST अधिकारी बन ठगी, 9.5 लाख लेकर भागे आरोपी
NTNagendra Tripathi
Jan 30, 2026 17:48:56
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर के घंटाघर में फर्जी GST अधिकारी बन ठगी, दिनदहाड़े 9.50 लाख लेकर फरार।
गोरखपुर से इस वक्त एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहां शहर के सबसे व्यस्त इलाके घंटाघर में शुक्रवार को दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार ठगों ने खुद को जीएसटी अधिकारी बताकर आभूषण व्यापारी के कर्मचारी से साढ़े नौ लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना इतनी शातिर तरीके से अंजाम दी गई कि कर्मचारी को इनके फर्जी होने भनक तक नहीं लगी और कुछ ही मिनटों में ठग भीड़भाड़ वाले इलाके से बाइक सहित फरार हो गए。
इस वारदात के बाद शहर के व्यापारियों में दहशत और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है।
राजघाट थाना क्षेत्र के घंटाघर में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई इस बड़ी ठगी ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीपीगंज क्षेत्र के रहने वाले व्यापारी बलिराम जायसवाल की घंटाघर में “आरसी ऑर्नामेंट” नाम से आभूषण की दुकान है।
शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे उनके कर्मचारी संजय पाल दुकान से 9 लाख 50 हजार रुपये नकद लेकर गीता प्रेस रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने जा रहे थे। जैसे ही कर्मचारी कालीबाड़ी मंदिर के पास पहुंचा तभी बाइक सवार एक अज्ञात युवक ने उसे रोक लिया। आरोपी ने खुद को GST विभाग का अधिकारी बताते हुए कर्मचारी से कागजात दिखाने को कहा। कर्मचारी ने जब बताया कि उसके पास जीएसटी के कागजात नहीं हैं तो ठग ने धमकाते हुए कहा पहले जीएसटी के पेपर लेकर आओ तभी पैसा मिलेगा। ठगों के रौब और भाषा से कर्मचारी घबरा गया। जैसे ही वह कागजात लाने के लिए दुकान की ओर लौटा, उसी दौरान ठगों ने नकदी से भरा बैग उठाया और बाइक से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब कर्मचारी दुकान पहुंचा और पूरी घटना बताई, तो व्यापारी के होश उड़ गए。
व्यापारी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे。
घटना के बाद व्यापारी ने कोतवाली थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और रकम बरामद करने की मांग की है।
इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष है। व्यापारियों ने पुलिस से तत्काल FIR दर्ज करने सभी सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच
आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पूरी रकम बरामद करने की मांग की है।
बाईट: ओमकार तिवारी, क्षेत्राधिकारी, कोतवाली गोरखपुर。
“मामले में सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हुई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
दिनदहाड़े घंटाघर जैसे हाई सिक्योरिटी माने जाने वाले इलाके में हुई इस बड़ी ठगी ने न सिर्फ व्यापारियों को डरा दिया है, बल्कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
अब देखना होगा कि गोरखपुर पुलिस कब तक इस शातिर गिरोह को गिरफ्तार कर पीड़ित व्यापारी को न्याय दिला पाती है।
बाईट: बलराम जायसवाल, पीड़ित कारोबारी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRavi Kant
FollowJan 30, 2026 20:00:44Noida, Uttar Pradesh:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प: "हमारा एक विशाल नौसैनिक बेड़ा इस समय ईरान की ओर बढ़ रहा है, जो वेनेजुएला में हमारे पास मौजूद बेड़े से भी बड़ा है।"
0
Report
RKRavi Kant
FollowJan 30, 2026 20:00:15Noida, Uttar Pradesh:आईडीएफ: हिजबुल्लाह द्वारा बार-बार युद्धविराम समझौतों का उल्लंघन करने के जवाब में, आईडीएफ दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के आतंकी ढांचे के ठिकानों पर हमला कर रही है
0
Report
0
Report
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowJan 30, 2026 19:00:37Raipur, Chhattisgarh:उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने रामकृष्ण अस्पताल पहुँचे; स्थिति पर जानकारी दी
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowJan 30, 2026 19:00:270
Report
रायगढ़ पुलिस जवान ने मधुमक्खियों के हमले में फंसे युवकों की जान बचाई मशाल जलाकर मधुमक्खियों को भगाया
0
Report
DBDURGESH BISEN
FollowJan 30, 2026 18:45:430
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowJan 30, 2026 18:31:110
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 30, 2026 18:30:480
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 30, 2026 18:30:310
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 30, 2026 18:15:120
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 30, 2026 18:03:270
Report