273012
Gorakhpur - कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Gorakhpur, Uttar Pradesh:महाकुम्भ में आस्था का शैलाब देखने को मिल रहा है. गोरखपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने महाकुम्भ को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि महाकुम्भ एक आस्था का केंद्र है, करोड़ो लोगों ने यहां पर आस्था की डुबकी लगाई है.बाद में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कैबिनेट मंत्री ने क्या कहा, देखिये वीडियो -
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
झालावाड़ में कबाड़ की कार में आग, दमकल ने किया तुरंत नियंत्रण
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ शहर के अग्रवाल सेवा सदन के सामने स्थित खाली मैदान में खड़ी एक कबाड़ हो चुकी कार में आज दोपहर अचानक से आग लग गई। सूचना मिलते ही नगर परिषद के दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और मशक्कत कर तुरंत ही आग पर काबू पा लिया। आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अग्रवाल सेवा सदन के सामने स्थित मैदान में शहरवासी अपनी गाड़ियाँ खड़ी करते हैं। कबाड़ हो चुकी कार भी लंबे समय से यहां खड़ी हुई थी। जिसमें आज अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया गया।0
0
Report
धौलपुर रोडवेज स्टैंड पर ऑटो हटाने को लेकर चालक ने परिचालक पर चाकू चला दिया
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर रोडवेज बस स्टैंड धौलपुर पर ऑटो हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद एक ऑटो चालक ने रोडवेज परिचालक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे परिचालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, रोडवेज परिचालक रविकांत त्यागी पुत्र बचन सिंह ने बस के आगे खड़े ऑटो को हटाने के लिए चालक से कहा था। इसी बात को लेकर ऑटो चालक ने कथित तौर पर चाकू निकालकर परिचालक पर वार कर दिया。 घटना में रविकांत त्यागी घायल हो गए। इसके बाद रोडवेज बस स्टाफ के सहयोगियों ने उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय धौलपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है。 बताया जा रहा है कि घटना में शामिल ऑटो का नंबर RJ 11 PA 3949 है। दिनदहाड़े रोडवेज बस स्टैंड पर हुई इस घटना से लोगों में चर्चा का माहौल है बाइट 1 घायल0
0
Report
Advertisement
भालू के रूबरू होने से गांव में दहशत, सुरक्षा के उपायों की मांग तेज
Karnaprayag, Uttarakhand:विकासखंड पोखरी के श्रीगढ़ गांव के समीप आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने गौशाला के समीप सड़क किनारे भालू को देखा। सुबह-सुबह भालू दिखाई देने से युवती घबरा गई। इसके बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और सभी ने मिलकर शोर मचाते हुए भालू को वहां से खदेड़ दिया। वहीं, भालू द्वारा एक गाय को निवाला बनाए जाने की घटना भी सामने आई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों को अपने और अपने मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में भालू की सक्रियता को देखते हुए गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।0
0
Report
पंचकूला में अस्पताल के पास एंबुलेंस आग लगने से बड़ा हादसा टला, चालक की सूझबूझ से जान बची
Panchkula, Haryana:पंचकूला में चंडीमंदिर थाना के बाहर आज शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारस अस्पताल की एक एंबुलेंस अचानक आग की लपटों में घिर गई। हैरानी की बात यह रही कि एंबुलेंस अस्पताल से महज 100 मीटर की दूरी पर थी। आग इतनी भयानक थी कि अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा इस्तेमाल किए गए 10 फायर एक्सटिंग्विशर भी आग पर काबू नहीं पा सके। दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने तक एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए शीशा तोड़कर बाहर छलांग लगा दी और उसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार, पारस अस्पताल का एंबुलेंस चालक जतिन चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में मरीज को छोड़कर वापस पंचकूला लौट रहा था। आज शाम करीब 7 बजे जब वह पारस अस्पताल से लगभग 100 मीटर पहले पहुंचा तो अचानक एंबुलेंस के इंजन से धुआं निकलने लगा। चालाक ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोककर इंजन बंद किया, लेकिन देखते ही देखते एंबुलेंस में आग की लपटें उठने लगीं। सेंट्रल लॉकिंग ने बढ़ाई मुसीबत, शीशा तोड़कर निकला चालक। आग लगते ही चालक ने एंबुलेंस से बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन सेंट्रल लॉकिंग के कारण दरवाजे नहीं खुल पाए। हालात की गंभीरता को देखते हुए चालक जतिन ने हिम्मत दिखाई और खिड़की का शीशा तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में एंबुलेंस आग का गोला बन गई। एंबुलेंस में आग लगने की सूचना मिलते ही पारस अस्पताल का सुरक्षा और मेडिकल स्टाफ अग्निशामक यंत्र लेकर मौके पर पहुंचा। कर्मचारियों ने एक के बाद एक करीब 10 फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि सभी प्रयास नाकाम साबित रहे। इस दौरान कर्मचारी एंबुलेस से केवल स्ट्रेचर और एक मशीन ही बाहर निकाल पाए, जबकि बाकी सामान जलकर राख हो गया। 2 ऑक्सीजन सिलेंडरों ने बढ़ाई दहशत, टल गया बड़ा हादसा... एंबुलेंस के अंदर 2 ऑक्सीजन सिलेंडर भी मौजूद थे। आग की लपटें सिलेंडरों तक पहुंचने की आशंका से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सिलेंडरों के फटने की आशंका को देखते हुए लोग घटनास्थल से दूर हट गए। गनीमत रही कि दोनों सिलेंडर नहीं फटे, अन्यथा अस्पताल और पुलिस थाने के नजदीक बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही चंडीमंदिर थाना प्रभारी रामपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग की भयावहता और ऑक्सीजन सिलेंडरों से संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस ने मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही रोक दी। कुछ देर बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पाया। स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात बहाल किया गया। इस हादसे में एंबुलेंस पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई, लेकिन चालक की सूझबूझ और समय रहते बाहर निकलने के कारण एक बड़ा जानी नुकसान टल गया।0
0
Report
मंडला-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 8 घायल; भाजपा नेता सहित परिवार
Mandla, Madhya Pradesh:नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा । दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, 8 घायल । मंडला - रायपुर नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार को अंजनिया के पास मेढ़ाताल में तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में सवार 8 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार वरिष्ठ भाजपा नेता ओर पूर्व जिलाध्यक्ष रोचिराम गुरवानी के बेटे मनोज गुरवानी, उनकी पत्नी और दोनों बेटे घायल हुए हैं। वहीं, क्रेटा में सवार रायपुर के सिन्हा परिवार के चार सदस्य भी दुर्घटना में चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल मंडला पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बुद्धेश्वर सिन्हा और उनकी पत्नी शकुंतला को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। शेष घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।0
0
Report
Advertisement
दमोह के किराना मार्केट में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में आग का तांडव, किराना दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान.. एंकर/ एमपी के दमोह से जा वक्त की बड़ी खबर है यहां शहर के चरहाई बाजार में भीषण आग का कहर देखने को मिला है जब आग ने किराना बाजार की एक बंद किराना दुकान में कोहराम मचाया है। दरअसल दीवाली की परमा के मौके पर आज सुबह से पूरा किराना मार्केट बंद है और इसी मार्केट ने देर शाम लोगों ने एक किराना दुकान से धुआं निकलते देखा और देखते ही देखते ये धुआं विकराल आग में तब्दील हो गया और लोगों का हुजूम यहां लग गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और जब तक ये टीम यहां पहुंचती आग ने पूरी दुकान और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, इस दुकान में किराना उत्पादों के अलावा मुख्य रूप से तेल रखा था और इस वजह से आग पर काबू पाना मुश्किल हुआ लेकिन फायर ब्रिगेड ने आखिरकार आग पर काबू पा लिया है, इस आगजनी में चिंता इस बात की थी कि आसपास लगी हुई दूसरी दुकानें है और आग पर समय रहते काबू नहीं पाया गया होता तो हादसा और बड़ा हो सकता था, फिलहाल इस दुकान में लगी आग में लाखों का नुकसान हुआ है, आग लगने के कारण अज्ञात है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
थाने की प्रताड़ना से परेशान युवक दीपावाली की रात ट्रेन के सामने कूद गया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लालाबाग के निवासी देशराज ने दीपावली की रात ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस खौफनाक कदम को उठाने से ठीक पहले देशराज ने एक भावुक और सनसनीखेज वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। देशराज पुलिस की कथित प्रताड़ना, अभद्र व्यवहार और लगातार बनाए जा रहे मानसिक दबाव से बेहद परेशान थे। आत्महत्या से पूर्व बनाए गए वीडियो में देशराज ने खुद आरोप लगाया है कि पुलिस उन्हें लगातार गालियाँ देती थी और उनका 'एनकाउंटर' करने की धमकियाँ दे रही थी। हिमांशु के अनुसार, देशराज न्याय की गुहार लगाने कई बार थाने गए, लेकिन हर बार उन्हें समाधान मिलने के बजाय मानसिक वेदना ही झेलनी पड़ी। देशराज के अनुसार नेहा और सपना नाम की दो महिलाओं ने लाखों रुपये के जेवर चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद से पुलिस उसे लगातार अपराध स्वीकार करने का दवाब बना रही थी और एनकाउंटर करने की धमकी दे रही थी; ए मां बहन की गाली दे रही थी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस उपायुक्त पश्चिम0
0
Report
पाँच बेटियों के पिता की अंत्येष्टि: जनसेवा दल ने निभाया बेटा का फर्ज
Panipat, Haryana:पानीपत। पाँच बेटियों के पिता सुशील कुमार की मौत के बाद उनके परिवार का कोई सदस्य अंतिम संस्कार करने तक नहीं पहुंचा। यहां तक कि बेटियों और दामादों ने पिता का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। आखिरकार जनसेवा दल के प्रधान चमन गुलाटी और उनकी टीम ने आगे आकर बेटे का फर्ज निभाया और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार करवाया। जानकारी के अनुसार, धनबाद के धनबाद निवासी सुशील कुमार पानीपत रिफाइनरी में नौकरी करते थे। 61 वर्ष की उम्र में उनकी नौकरी चली गई और वे अस्थायी प्राइवेट काम करते थे। वह ददलाना गांव के पास स्थित एक कॉलोनी में रह रहे थे। इसी दौरान उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पांच बेटियां हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है, जबकि दो अविवाहित हैं। उसके बाद उनका शव उठाने से परिवार ने इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया और जनसेवा दल से अंतिम संस्कार के लिए मदद मांगी। चमन गुलाटी ने बेटियों और दामादों से बातचीत की, लेकिन उन्होंने दूरी और मजबूरियों के कारण पानीपत आने में असमर्थता जताई। वीडियो कॉल के जरिये बेटियों को अंतिम संस्कार दिखाया गया। पिता की अस्थियां लेने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे अस्थियां भी नहीं ला सकेंगे, और जनसेवा दल ही हरिद्वार में विसर्जन करवा देगा। हरिद्वार में विसर्जन से पहले, जनसेवा दल ने सुशील कुमार की अस्थियां शिवपुरी श्मशान भूमि में सुरक्षित रखवा दी हैं। दो से तीन दिन का समय दिया गया है यदि कोई परिजन अस्थियां लेने पहुंचता है तो उन्हें सौंप दी जाएंगी। यदि कोई नहीं आता, तो पंडित के साथ हरिद्वार जाकर अस्थियों का गंगा में विसर्जन किया जाएगा। यदि परिवार के पास पानीपत आने का साधन नहीं था तो एंबुलेंस से शव धनबाद तक भेजने के लिए भी मदद उपलब्ध कराई जाएगी, पर परिवार ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। इस घटना से रिश्तों और सामाजिक संवेदनाओं पर सवाल उठते हैं। बाइट चमन गुलाटी प्रधान जनसेवा दल0
0
Report
Advertisement
पटेल नगर सेकेंड के गोदाम में आग, शॉर्ट सर्किट से प्लाईवुड गद्दे जलें
Ghaziabad, Uttar Pradesh:पटेल नगर सेकेंड में प्लाईवुड और गद्दों के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग सुशीला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के पीछे स्थित वुडेन क्राफ्ट के ए-41, ब्लॉक स्थित गोदाम में लगी। सोमवार शाम 6:53 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एफएसओ के नेतृत्व में तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने होज पाइप की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। गोदाम टीन शेड में बना हुआ था। आग प्लाईवुड और गद्दों में तेजी से फैल रही थी। दमकलकर्मियों ने गोदाम के अंदर प्रवेश कर काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गोदाम मालिक अरविंद बंसल पुत्र राजकुमार बंसल मौके पर मौजूद नहीं थे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया गया है। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग ने आसपास के मकानों को भी आग की चपेट में आने से सुरक्षित बचा लिया.0
0
Report
पटाखे के धमाके से बर्तन का टुकड़ा गले में घुसा, सम्राट की मौत
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में पटाखा चलाने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय मासूम बालक सम्राट की मौत हो गई। स्टील के बर्तन में रखकर पटाखा जलाने के चलते तेज धमाके से बर्तन फट गया और बर्तन का एक टुकड़ा सीधे सम्राट की गर्दन में जा घुसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मौत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। माँ काजल का रो-रोकर बुरा हाल है। सम्राट तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे और वह कक्षा चार का छात्र था। उसके पिता मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के समय बालक की दूरी पटाखा जलाने की जगह से करीब 20 मीटर से अधिक बताई जा रही है। थाना पुलिस ने मौखिक सूचना दी है, लिखित सूचना अभी नहीं मिली है।0
0
Report
बगहा में ट्रैक्टर की टक्कर, तीन युवकों में एक की मौत
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर है जहाँ तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया जबकि ग्रामीणों ने भाग रहे एक पियक्कड़ को पकड़ लिया और दूसरा गन्ना के खेत में जाकर छिप गया। घटना पटखौली थाना क्षेत्र के नरवल-हिरौती रोड की है। मृतक की पहचान गोड़ियापट्टी वार्ड नंबर 25 निवासी राजन राम, पिता अर्जुन राम के रूप में हुई है, जबकि घायल राजकुमार राम के मुताबिक तीनों युवक सेमरा के जीतपुर से देसी चुलाई शराब पीकर बाइक से लौट रहे थे; इसी दौरान ट्रैक्टर ने बाइक के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजन राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है। बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, फिर भी सेमरा थाना क्षेत्र के जीतपुर गाँव में घर-घर शराब बनाकर बेची जा रही है, जिससे युवा पीढ़ी भी नशे की लत में आ रही है; इस दुर्घटना में घायल राजकुमार राम ने यह भी कहा कि तीनों युवक एक ही बाइक पर शराब पीकर बगहा लौट रहे थे।0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री की पत्नी ममता चौधरी काली पूजा के अवसर पर हवेली खड़गपुर पहुंचीं
Munger, Bihar:मां काली के दरबार में पहुंचीं मुख्यमंत्री की पत्नी ममता चौधरी, हवेली खड़गपुर में पूजा-अर्चना कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद。 मुंगेर: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी ममता चौधरी सोमवार की शाम काली पूजा के अवसर पर हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न काली मंदिरों में स्थापित मां काली की प्रतिमाओं के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य सहित देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की。 दौरे की शुरुआत उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के गंगटा स्थित मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। यहां आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि नवल किशोर सिंह ने की। मंदिर में पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद ममता चौधरी तेघड़ा, शिमपुर, कंटिया बाजार, कुलकुला स्थान, खड़गपुर हाट, शिवपुर और लौंगाय पहुंचीं। इन सभी स्थानों पर स्थापित मां काली की प्रतिमाओं के दर्शन कर उन्होंने पूजा-अर्चना की और मां से राज्य एवं देश की खुशहाली की प्रार्थना की。 इस दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।0
0
Report
पाकड़ के काली प्रतिमाओं का विसर्जन: हजारों श्रद्धालुओं ने दिया विदाई
Pakur, Jharkhand:पाकड़ जिला मुख्यालय के कालीतल्ला में स्थापित माँ श्मशान काली एवं राजापाड़ा में स्थापित माँ काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया... जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे... माँ श्मशान काली की प्रतिमा विसर्जन में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया... जिस रास्ते से माँ श्मशान काली की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस गुजरा लोग अपने घरों से निकलकर नम आंखों से माँ को विदाई दी... विसर्जन जुलूस में शामिल श्रद्धालु माँ काली का जयघोष कर रहे थे... प्रतिमा विसर्जन को लेकर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात दिखे... कालीभसान पोखर में माँ काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया... साथ ही ताती पाड़ा में स्थापित काली माँ का विसर्जन किया गया... यहाँ तांत्रिक विधि से पूजा अर्चना किया गया... लगभग 300 वर्षो से यहाँ पूजा होती है...0
0
Report
दूदू के गागरडू गांव में चारे की भीषण आग, दमकल मौके पर
Dudu, Rajasthan:दूदू के गागरडू गांव में लगी भीषण आग से गांव में अफरा-तफरी मची। अज्ञात कारणों से बाड़े में रखे चारे में आग लग गई। लगभग 20-25 ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर दूदू पुलिस व दो दमकल मौके पर पहुँचे, दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी बढ़ गई और देखते ही देखते चारे चपेट में आ गया।0
0
Report
Advertisement
