Back
स्कूलों के बीच दौड़ रहे डंपर, खतरे में मासूम
Keot Kachha Sani, Uttar Pradesh
- चार शिक्षण संस्थानों के बीच से गुजरते हैं ताल नदोर में बन रहे क्रिकेट स्टेडियम के लिए मिट्टी की ढुलाई में लगे डंपर
- स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय बढ़ जाता है हादसे का खतरा
महावीर छपरा। बेलीपार थाने के पीछे ताल नदोर में क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए मिट्टी ढुलाई में लगे डंपरों की आवाजाही से परेशानियां खड़ी हो गई है। इस रास्ते पर स्थित शिक्षण संस्थानों के बच्चों के लिए मुसीबतें बढ़ रही है। संस्थानों के खुलने और छुट्टी के समय सिंगल सड़क पर डंपरों की आवाजाही से स्कूल बसों और बाइक सवार अभिभावकों का गुजरना मुश्किल हो जाता है। सड़क के दोनों तरफ गहरी खाई होने के कारण बच्चों और अभिभावकों को हादसे का खतरा सताता रहता है।
ताल नदोर में बन रहे क्रिकेट स्टेडियम के लिए गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन से निकला रास्ता करीब दो किलोमीटर आगे चेरिया-बगही गांव तक जाता है। फोरलेन और निर्माणधीन क्रिकेट स्टेडियम के बीच इसी रास्ते पर एक डिग्री कॉलेज, एक आईटीआई और दो प्राइवेट स्कूल स्थित हैं। सड़क के दोनों तरफ गहरी खाई व तालाब फैला हुआ है। इस रास्ते पर कोई बड़ी गाड़ी आ जाने पर दूसरी गाड़ी के निकलने में हादसे का खतरा बना रहता है।
अभिभावक बच्चों की आवाजाही में सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। अवधेश सिंह ने कहा कि हर निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी और निर्माण सामग्री ढुलाई का काम रात में होता है ताकि आम लोगों को कोई समस्या न हो। इस रास्ते पर तो स्कूल हैं, ऐसे में यहां दिन में डंपर और ट्रक संचालन पर रोक लगनी चाहिए। रवि यादव, जितेंद्र गुप्ता, रामहरी मद्देशिया आदि ने कहा कि इन दिनों छुट्टी के बाद जब तक बच्चे घर नहीं पहुंच जाते चिंता लगी रहती है। डंपर और ट्रकों की वजह से अक्सर स्कूल बस फंस जाती है और बच्चों के घर पहुंचने में देरी होती है। सड़क के किनारे गहरी खाई व तालाब होने के कारण हमेशा हादसे का खतरा सताता रहता है।
00
शिक्षण संस्थानों के बीच से डंपर और ट्रक गुजरने से दिनभर धूल उड़ती रहती है साथ ही हादसे का भी खतरा सताता रहता है। तेज रफ्तार डंपरों की वजह से इस रास्ते पर कई बार निकलना मुश्किल हो जाता है। दिन के समय इस रास्ते पर डंफरों का संचालन पर रोक लगाई जानी चाहिए।
- देवेंद्र पांडेय, पीआरओ, आईटीआई
00
मिट्टी ढुलाई में चल रहे डंफरों की आवाजाही से सड़के जर्जर हो गई है। ऐसे में स्कूल वाहनों, अभिभावकों व बच्चों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
-अवध नरेश पांडे, पीआरओ, फैनमैन स्कूल
00
सुबह से लेकर शाम तक तेज रफ्तार चल रहे डंपरों की वजह से उड़ रहे धूल मिट्टी व तेज सोर की वजह से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानियां हो रही है।
-दिनेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ प्रवक्ता, डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय
00
इस संबंध में बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह का कहना है कि माननीय मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट का कार्य चल रहा है। इसको रोका नहीं जा सकता, लेकिन स्कूलों के खुलने और छुट्टी होने के समय डंफरों की आवाजाही पर रोक लगाई जाएगी और उड़ रहे धूल मिट्टी के लिए सड़क पर पानी गिरने की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
00
इस संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर क्रिकेट स्टेडियम जयदेव प्रसाद का कहना है कि स्टेडियम के आड़ में अवैध लोग भी मिट्टी खनन कर ले रहे हैं। स्टेडियम के लिए जिस रास्ते से डंफर मिट्टी लेकर आ जा रहे हैं, उस रास्ते पर प्रॉपर टैंकर से पानी गिराए जाने की व्यवस्था की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSsubhash saheb
FollowFeb 26, 2026 10:35:420
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 26, 2026 10:35:12Noida, Uttar Pradesh:अमानाशी (जापान): यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यामानाशी में फैनुक कॉर्पोरेशन रोबोटिक फैक्ट्री का दौरा किया
0
Report
1
Report
ASARUN SINGH
FollowFeb 26, 2026 10:34:470
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 26, 2026 10:34:350
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 26, 2026 10:34:190
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 26, 2026 10:34:040
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 26, 2026 10:33:410
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 26, 2026 10:33:290
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 26, 2026 10:32:370
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 26, 2026 10:31:500
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 26, 2026 10:31:180
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowFeb 26, 2026 10:31:090
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 26, 2026 10:30:520
Report
MMMohd Mubashshir
FollowFeb 26, 2026 10:30:350
Report