Back
प्यार के धोखे ने युवक को मानसिक विक्षिप्त बना दिया; इलाज के लिए अदालत की तैयारी
HGHarish Gupta
Feb 26, 2026 10:33:29
Chhatarpur, Madhya Pradesh
एकंर -छतरपुर मे प्यार में मिले दर्द और बेवफाई ने एक हंसते-खेलते युवक की जिंदगी को इस कदर बदला कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के बसारी गांव का सोनू रैकवार पिछले कई वर्षों से जंजीरों में बंधा जीवन काटने को मजबूर था, जिसे अब 'मानसिक विक्षिप्तों के वकील' डॉ. संजय शर्मा के प्रयासों से नई उम्मीद मिली है। सोनू रैकवार करीब 7-8 साल पहले दिल्ली में मजदूरी करता था। वहां उसे एक युवती से प्रेम हो गया, लेकिन प्यार में मिले धोखे ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया। घर लौटने के बाद वह गुमसुम रहने लगा, खाना-पीना छोड़ दिया और दिन-रात बेवफाई के गाने सुनता रहता था। धीरे-धीरे उसकी स्थिति इतनी बिगड़ गयी कि वह हिंसक हो गया। आर्थिक तंगी के कारण पिता हरदास रैकवार उसका इलाज कराने में असमर्थ थे और सुरक्षा की दृष्टि से उसे जंजीरों से बांधकर रखने को मजबूर थे। सोनू की दयनीय स्थिति की सूचना मिलते ही समाज सेवी डॉ. संजय शर्मा सक्रिय हुए। उन्होंने महिला थाना प्रभारी के सहयोग से युवक को जंजीरों से मुक्त कराया और जिला चिकित्सालय में उसका मेडिकल परीक्षण कराया। समाजसेवी व ग्रामीण डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि "सोनू की हालत गंभीर जरूर है, लेकिन सही इलाज से वह पूरी तरह ठीक हो सकता है। हमने उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि उसे ग्वालियर की मानसिक आरोग्यशाला भेजा जा सके." दिलचस्प बात यह है कि मानसिक विक्षिप्त होने के बावजूद सोनू बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का बड़ा प्रशंसक है और अक्सर उनकी तरह एक्टिंग करता है। सोनू के पिता, जो वर्तमान में बेहद गरीब हैं और भिक्षावृत्ति कर जीवन यापन कर रहे हैं, उन्हें विश्वास है कि ग्वालियर में इलाज के बाद उनका बेटा फिर से सामान्य होकर घर लौटेगा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 26, 2026 12:06:57Noida, Uttar Pradesh:dog a dog that has to clean up its own food haha
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 26, 2026 12:06:46Noida, Uttar Pradesh:Making a chess piece using a CNC lathe
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 26, 2026 12:06:370
Report
CSCharan Singh
FollowFeb 26, 2026 12:06:010
Report
0
Report
SSSwapnil Sonal
FollowFeb 26, 2026 12:05:300
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 26, 2026 12:05:130
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 26, 2026 12:04:58Noida, Uttar Pradesh:ये प्रोमो रात आठ बजे के बुलेटिन के लिये है
0
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowFeb 26, 2026 12:04:470
Report
HSHarish Sharma2
FollowFeb 26, 2026 12:04:230
Report
SSSwapnil Sonal
FollowFeb 26, 2026 12:04:000
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 26, 2026 12:03:440
Report
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 26, 2026 12:03:060
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 26, 2026 12:02:440
Report