Chauri Chaura: भाजपा कार्यकर्ता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी
चौरीचौरा के वार्ड नं 10 रामनगर राघोपुर निवासी और भाजपा IT कार्यकर्ता संदीप विश्वकर्मा को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। एक वर्ष पहले रहस्यमय हालात में उनका भाई अरविंद लापता हो गया था जिसका अब तक कोई पता नहीं चला है। अब दूसरे भाई को मिली धमकी से पूरा परिवार डर गया है। संदीप विश्वकर्मा ने चौरीचौरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 दिसंबर की शाम चार बजे उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया और जमीन संबंधी पैरवी न करने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|