Back
गैस सिलेंडर की अस्थिरता से होटलों-ढाबों में लकड़ी-kojayle की मांग बढ़ गई
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 12, 2026 09:23:15
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर। शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने के बाद अब बड़े रेस्टोरेंट, ढाबों और होटलों ने खाना बनाने के लिए वैकल्पिक साधनों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। गैस की अनियमित उपलब्धता के कारण कई जगहों पर लकड़ी और कोयले का उपयोग बढ़ने लगा है, जिससे बाजार में इनकी मांग भी धीरे-धीरे बढ़ती नजर आ रही है। जी मीडिया ने जब लकड़ी और कोयले के व्यापारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में मांग में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। व्यापारियों के अनुसार अभी तक बाजार पर इसका बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा है, लेकिन फिर भी लकड़ी और कोयले के दाम में करीब 2 से 5 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उनका कहना है कि अगर गैस सिलेंडरों की सप्लाई जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में इनकी मांग और तेजी से बढ़ सकती है। व्यापारीयां का कहना है कि प्राचीन समय से ही खाना बनाने के लिए लकड़ी और कोयले का उपयोग किया जाता रहा है। ऐसे में यदि गैस की उपलब्धता में दिक्कत बनी रहती है तो होटल और ढाबा संचालक मजबूरन इन्हीं पारंपरिक साधनों का सहारा लेंगे। स्थिति को देखते हुए कई व्यापारियों ने लकड़ी और कोयले का अतिरिक्त स्टॉक करना भी शुरू कर दिया है, ताकि जरूरत पड़ने पर ग्राहकों को समय पर सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। व्यापारियों का कहना है कि उनका प्रयास रहेगा कि लोगों को खाना बनाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowMar 12, 2026 10:36:390
Report
OTOP TIWARI
FollowMar 12, 2026 10:36:220
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 12, 2026 10:36:010
Report
VKVijay1 Kumar
FollowMar 12, 2026 10:35:390
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 12, 2026 10:35:250
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 12, 2026 10:34:450
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 12, 2026 10:34:340
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 12, 2026 10:33:570
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 12, 2026 10:33:460
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 12, 2026 10:33:390
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 12, 2026 10:33:190
Report
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 10:31:50Noida, Uttar Pradesh:ERNAKULAM (KERALA): V D SATHEESAN (KERALA LEGISLATIVE ASSEMBLY LoP & CONGRESS LEADER) ON KERALA LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTION 2026/ CPI-M
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowMar 12, 2026 10:31:440
Report