Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
गांदरबल में वेतन 2.5 दिन जारी कराने हेतु कर्मचारियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन
WMWaqar Manzoor
Mar 12, 2026 09:20:48
Non-gazetted employees of the Health Department Block Ganderbal today staged a peaceful protest at the Block Medical Officer (BMO) office in Ganderbal, demanding the release of their pending 2½ days’ salary. The protesting employees said that the delay in the disbursement of their wages has caused financial difficulties for many staff members who work tirelessly to ensure the smooth functioning of healthcare services in the block. The protest was led by Vice District President of the Health Employees Confederation Ganderbal, Idrees Wani, and Block President Ganderbal, Ashraf Haroon. Employees from various categories participated in the protest, including sanitation workers, MTS, nursing orderlies, FMPHWs, staff nurses, pharmacists, BHWs, health inspectors, health educators, drivers, dental technicians, X-ray technicians, lab technicians, and other non-gazetted staff working under Block Ganderbal. Later, the protesting employees also submitted a memorandum to BMO Ganderbal, Dr. Zahoor Ahmad Tantary, urging him to take up the matter with the concerned authorities for the immediate release of the pending salary. Meanwhile, BMO Ganderbal Dr. Zahoor Ahmad Tantary said that the matter lies with the higher authorities and action will be taken once any directions or orders are received from them.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
OTOP TIWARI
Mar 12, 2026 10:36:22
Surajpur, Chhattisgarh:इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है,, जिसके बाद सूरजपुर पुलिस की कारवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं, आरोप है कि जयनगर थाना इलाके में दो पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष पर टांगी से वार किया गया था, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर केश दर्ज कर दिया,, जिसकी शिकायत एस पी सूरजपुर से की गई है,, दरअसल होली के एक दिन पहले 3 मार्च को जयनगर थाने के तेलईकछार गांव में अमन सोनी और उसके पिता अजय सोनी पर स्थानीय आकाश गुप्ता अपने कुछ साथियों के साथ टांगी से हमला कर दिया, जिसमें अमन सोनी के हाथ में चोट भी आई,, साथ ही आरोपी ने अपनी जीप में तलवार भी रखा था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है,, लेकिन पुलिस ने आरोपी आकाश गुप्ता पर आर्म एक्ट की कारवाई करने की बजाए मामूली धारा के तहत मामला दर्ज किया और उसके साथ ही पीड़ित, उसके पिता और उसकी बहन के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है, इस पूरे मामले में जयनगर पुलिस पर कई आरोप लग रहा है, पहला सवाल यह कि जब वीडियो में आरोपी के पास अवैध हथियार दिख रहा है तो उस पर साधारण मारपीट की धारा क्यों लगाई गई, वहीं जब आरोपी के पास धारदार हथियार था तो उसके साथ बिना हथियार के लोगों ने कैसे मारपीट कर दी, अब मीडिया के दखल के बाद पुलिस के आला अधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं,,
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 12, 2026 10:35:25
Alwar, Rajasthan:अलवर में कालीबाई यूनिट का आत्मरक्षा प्रशिक्षण, छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर अलवर में बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से कालीबाई यूनिट पुलिस की ओर से स्कूल और कॉलेजों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में कालीबाई यूनिट की टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके सिखाए और विपरीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया। प्रशिक्षण के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि यदि कोई असामाजिक तत्व उन्हें परेशान करे या पीछे से पकड़ ले, तो ऐसी स्थिति में कैसे खुद को छुड़ाया जा सकता है और किस तरह जवाबी कार्रवाई कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। एक डेमो के जरिए यह भी दिखाया गया कि यदि कोई युवक पीछे से कमर पकड़कर जकड़ ले, तो लड़की अपने पैरों की स्थिति बदलकर और झुककर हमलावर का संतुलन बिगाड़ सकती है, जिससे वह गिर सकता है और पीड़िता खुद को छुड़ा सकती है। कार्यक्रम के दौरान कालीबाई यूनिट की प्रभारी थानाधिकारी कांता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संकट की स्थिति में घबराने की बजाय समझदारी और साहस के साथ काम लेना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े नए कानून, हेल्पलाइन नंबर और पुलिस के राजकोप s ciudadanía ऐप के बारे में भी जानकारी दी। थानाधिकारी कांता ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 1 मार्च से 15 मार्च तक “सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा” चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्कूलों और कॉलेजों में जाकर बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और पुलिस की विभिन्न सेवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है, ताकि महिलाएं आत्मविश्वास के साथ किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकें।
0
comment0
Report
HDHARSH DWIVEDI
Mar 12, 2026 10:34:45
Etah, Uttar Pradesh:एटा में कचौड़ी के ठेले पर मामूली कहासुनी को लेकर मुस्लिम युवक ने एक अधेड़ को छुरी दिखाकर काटने की दी धमकी, ठेले पर पानी का जग ना देने को लेकर मुस्लिम युवक पर व्यक्ति को काट डालने की धमकी का आरोप, 'पिछली ईद पर मैंने बकरे काटे थे अब हिंदूओ को काटूंगा'- पीड़ित स्थानीय लोगों ने मुस्लिम युवक को हिरासत में लेकर पहुंचे थाने, उसका साथी दूसरा युवक छुरी लेकर हुआ फरार, पीड़ित व्यक्ति ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में दी तहरीर, मामला गर्माया, सूचना मिलते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जिला अस्पताल के सामने का है पूरा मामला।
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Mar 12, 2026 10:33:57
Bihar:गोपालगंज में घरेलू गैस उपभोक्ताओं में गैस आपूर्ति को लेकर आक्रोश है। आज सप्लाई को लेकर लाभुको ने हंगामा किया, जिसके बाद सदर एसडीएम ने पहुंचकर मामले की जांच की और लोगों को समझाने का प्रयास किया। गुरुवार सुबह शहर के शाही गैस गोदाम में भारी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी और सिलेंडर की मांग कर रहे थे। नगर थाना प्रभारी व सदर एसडीएम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। डीएम पवन सिन्हा ने बताया कि जिले के घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है, उपभोक्ताओं से पैनिक न करने की अपील है। कमर्शियल LPG की आपूर्ति अभी बंद है। सूचना मिल रही है कि होटल-रेस्टोरेंट संचालक लोगों को भेजकर लाइन लगवा रहे हैं ताकि उन्हें LPG मिले। SDM और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की गई है; गैस की कालाबाज़ारी रोकने के निर्देश दिए गए। साथ ही होटल-रेस्टोरेंट में छापेमारी के आदेश दिए गए हैं; जहाँ घरेलू गैस का उपयोग पाया गया, तो होटल को सील कर दिया जाएगा।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 12, 2026 10:33:39
Bokaro Steel City, Jharkhand:बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित गरगा डैम में नहाने के दौरान कल डूबे युवक दीपक का शव आज NDRF की मदद से निकाला गया। कल नहाने के دوران डूबा था 17 वर्षीय युवक दीपक। कल गोताखोरों की मदद ली गई थी लेकिन शाम होने के चलते डैम से शव नहीं निकाला जा सका। अंत में रांची से NDRF की टीम को बुलाना पड़ा जहां आज टीम के अथक प्रयास से शव को डैम के गहरे पानी से निकाला गया। बालीडीह थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेजने का काम किया। आगे कार्रवाई की जा रही है। मृतक के मित्र ने बताया कि दीपक नहाते कुछ दूर चला गया लेकिन वह डूबने लगा एक दोस्त ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं बच पाया। दलदल और झाड़ियों में फंसने के कारण अंदर पानी के अंदर चला गया। वही पुलिस का कहना है कि बीएसएल कॉलोनी झोपड़ों का रहनेवाला था युवक। नहाने के दौरान नदी के झाड़ियों के दलदल में फंस गया और आज शव को निकाला गया.
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 12, 2026 10:33:19
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश की वर्तमान स्थिति से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता के सामने रखना है।रमा खलखो ने कहा कि देश में घरेलू और कमर्शियल गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। झारखंड में घरेलू गैस के दाम में करीब 60 रुपये और कमर्शियल गैस में करीब 115 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे महंगाई चरम पर पहुंच गई है। इसका असर आम जनता के साथ-साथ छोटे व्यवसायों और रेस्टोरेंट संचालकों पर भी पड़ रहा है। कई जगहों पर गैस की किल्लत के कारण लोगों को लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, गैस की किल्लत और अन्य मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए, लेकिन संसद सत्र के दौरान भी वे इन मुद्दों पर स्पष्ट बयान नहीं दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कथित एपस्टीन फाइल के मामले का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग की। महिला कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे को लेकर “Prime Minister is Compromised” टी-शर्ट कैंपेन चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है। महिला कांग्रेस ने कहा कि बढ़ती महंगाई का असर सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं, बल्कि किसानों पर भी पड़ेगा, क्योंकि ईंधन और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से खेती और परिवहन की लागत भी बढ़ेगी।
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Mar 12, 2026 10:31:44
Malda, West Bengal:বাংলায় একশোর বেশি আসন জিতে উপ-মুখ্যমন্ত্রীর দাবি জনতা উন্নয়ন দলের চেয়ারম্যান হুমায়ন কবিরের বিধানসভা নির্বাচনে কোন রাজনৈতিক দল একক সংখ্যাগরিষ্ঠতা পাবে না। না,বিজেপি পারবে না টিএমসি পারবে।একশোর বেশি আসন নিয়ে আমরা বিধানসভায় যাব। উপ মুখ্যমন্ত্রী দাবি জানাবো। মালদায় সাংবাদিক সম্মেলনে দাবি জনতা উন্নয়ন পার্টির চেয়ারম্যান হুমায়ুন কবিরের। বৃহস্পতিবার অ্যাড জুডিকেশন তালিকায় থাকা ভোটারদের নাম তালিকায় অন্তর্ভুক্ত করার দাবিতে মালদায় জেলা শাসকের দপ্তরে ডেপুটেশন দেয় জনতা উন্নয়ন পার্টি। এই কর্মসূচিতে উপস্থিত ছিলেন হুমায়ুন কবির। হুমায়ুন আশঙ্কা প্রকাশ করে বলেন, তার কাছে প্রমাণ অ্যাড জুডিকেশন তালিকায় থাকা ত্রিশ শতাংশ মানুষের নাম ট্রাইব্যুনালে পাঠানো হবে।সেটা হলে সুপ্রিম কোর্টে যাবেন তিনি। আইএসএফ,কংগ্রেস সিপিমের সাথে জোট হবে না।মিমের সাথে জোট হচ্ছে。
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 12, 2026 10:31:13
Durg, Chhattisgarh:सिलेंडर की पूर्ति सामान्य रूप से जारी. दुर्ग जिले में घरेलू गैस के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है. कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ऑयल कंपनियों के अधिकारियों और गैस डिस्ट्रीब्यूटरों की बैठक लेकर जिले में गैस की उपलब्धता और सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा की. अधिकारियों ने बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, वही उज्ज्वला योजना सहित करीब 4 लाख गैस कनेक्शन हैं और रोजाना लगभग 9,750 सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही है. कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस सप्लाई और वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाए ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो और कालाबाजारी जैसी स्थिति भी पैदा न हो. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है और जिन उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी बाकी है वे जल्द ही गैस एजेंसी जाकर प्रक्रिया पूरी कर लें. शिकायत के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1800-233-3555 पर संपर्क कर सकते हैं. दुर्ग जिले में कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत के बीच होटल व्यवसायी पूरी तरह से परेशान हो चुके हैं दुर्ग के वृंदावन होटल के संचालक लेखराज साहू का कहना है कि उनके दुकान में दर्जनों सिलेंडर का उपयोग होता है लेकिन अब सिलेंडर को लेकर वे चिंतित हैं; यदि उन्हें सिलेंडर नहीं मिला तो आने वाले समय में उन्हें अपनी दुकान बंद करनी पड़ेगी. उन्होंने यह भी बताया कि सिलेंडर नहीं मिलने के कारण उन्होंने मिठाइयां बनवानी बंद कर दी है और आने वाले समय में गैस सिलेंडर नहीं मिले तो दुकान बंद करनी की नोबत आ जायगी.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top