icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273401
JAVED KHANJAVED KHANFollow19 Jul 2024, 01:23 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जळगांव आदिवासी आंदोलन में सकारात्मक मोड़, 17 अक्टूबर को मंत्रियों के साथ बैठक तय

Jalgaon, Maharashtra:आदिवासींच्या विविध मागण्या करिता जळगाव जिल्हाधिकारी कार्यालय समोर सलग चौथ्या दिवशी सुरू असलेल्या ठिया आंदोलन स्थळी जिल्हाधिकारी रोहन घुगे आणि पोलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे दाखल झाले असून,आदिवासी नेत्या आणि लोक संघर्ष मोर्चाच्या अध्यक्षा प्रतिभा शिंदे यांच्या सोबत बोलणी सुरू. आदिवासी भाषेत आदिवासी कडून स्वागत गीत गाऊन स्वागत. आदिवासी आंदोलकांच्या मागण्यांवर तोडगा काढण्यासाठी 17 ऑक्टोबर रोजी आदिवासी मंत्री अशोक उईके यांच्या समवेत जिल्हाधिकारी रोहन घुगे, मंत्री गुलाबराव पाटील यांच्या प्रमुख उपस्थितीमध्ये बैठक घेण्याचं आश्वासन जिल्हाधिकारी रोहन घुगे यांनी प्रतिभा शिंदे यांना दिलं. आदिवासींच्या विविध मागण्या साठी सुरू असलेल्या आंदोलन स्थळी जळगावचे जिल्हाधिकाऱ्य रोहन घुगे यांनी राज्यसरकारच्या वतीने आदिवासी नेत्या प्रतिभा शिंदे यांची भेट घेत स्थानिक पातळीवर असलेल्या मागण्या बाबत प्रशासन सकारात्मक आहे. राज्य सरकारकडून येत्या सतरा ऑक्टोबर रोजी मंत्री गिरीश महाजन, मंत्री अशोक उईके, मंत्री गुलाबराव पाटील यांच्या प्रमुख उपस्थितीमध्ये आंदोलकांशी चर्चा करून तोडगा काढण्याचा प्रयत्न केला जाईल असे म्हटलं आहे. त्यामुळे आदिवासींचं बेमुदत सुरू असलेलं आंदोलन आता संपण्याची चिन्हे दिसू लागली आहेत. चार मंत्री येण्याबद्दल जिल्हाधिकाऱ्यांकडून लेखी आश्वासन देण्यात येणार असून लेखी आश्वासनानंतर आंदोलन मागे घेणे किंवा नाही, याबाबत आदिवासी समुदायाशी चर्चा करून निर्णय घेतला जाईल, असे प्रतिभा शिंदे यांनी म्हटलं.स्थानीय पातळीवर सकारात्मक चर्चा झाल्याचं प्रतिभा शिंदे यांनीही म्हटलं असल्याने चार दिवसांपासून सुरू असलेलं आंदोलन कधी संपणार याकडे सर्वांचे लक्ष आहे.
0
0
Report

लिव-इन पार्टनर की हत्या, गुमशुदगी का नाटक; नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता का सनसनीखेज मामला

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- लिव-इन पार्टनर की हत्या, फिर गुमशुदगी का नाटक! शादीशुदा युवक पर नर्सिंग ऑफिसर को मारकर पचनदा में फेंكने का आरोप, नदी में शव तलाश रही पुलिस। एंकर- प्यार, साजिश और फिर खौफनाक कत्ल! भिंड के सत्य प्रकाश उर्फ बादशाह जाटव पर अपनी लिव-इन पार्टनर और भिण्ड स्वास्थ विभाग में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता की हत्या का सनसनीखेज आरोप लगा है। हत्या के बाद आरोपी ने गुमशुदगी दर्ज कराई, तलाश के पर्चे छपवाए और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे कथित साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस के मुताबिक, बिहार निवासी स्नेहलता और सत्य प्रकाश की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों कई साल से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे थे और उनका एक बेटा भी है। इस रिश्ते को लेकर सत्य प्रकाश का अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता था। आरोप है कि 8 अक्टूबर को सत्य प्रकाश ने अपने बेटे को पत्नी के हवाले किया और स्नेहलता को कानपुर घुमाने के बहाने एंबुलेंस चालक राजवीर खन्ना और एक अन्य साथी के साथ निकल पड़ा। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान स्नेहलता की हत्या कर दी गई और शव को पांच नदियों के संगम पचनदा में फेंक दिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस महिला की हत्या का आरोप है, उसी की गुमशुदगी दर्ज कराकर आरोपी उसकी तलाश का दिखावा करता रहा। पुलिस की पूछताछ में मामला खुलने के बाद अब शहर कोतवाली पुलिस, होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम संगम स्थल से लेकर ओरैया तक साठ किलोमीटर दायरे शव बीते दो दिन से तलाश अभियान चला रही रही। फिलहाल शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती स्नेहलता के शव को तलाशना और वारदात में कथित रूप से शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पुष्टि करना है।
0
0
Report

NCB जोधपुर ने गुजरात नंबर की वाहन सहित 1.9 करोड़ की नशीली दवाइयां पकड़ी

Balotra, Rajasthan:बालोतरा के गुड़ामालानी से बड़ी खबर! NCB जोधपुर की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 90 लाख की नशीली दवाइयां जब्त! गुड़ामालानी में नशीली दवाइयों के खिलाफ NCB का बड़ा एक्शन, विशेष सूचना पर जोधपुर NCB टीम ने दी दबिश, 8,400 नशीली गोलियों की बड़ी खेप बरामद, ट्रामाडोल की 7,400 और ब्यूप्रेनॉर्फिन-नालोक्सोन की 1,000 गोलियां जब्त, बरामद दवाइयों का कुल वजन करीब 2 किलो 300 ग्राम, अनुमानित कीमत 1 करोड़ 90 लाख रुपये, बाड़मेर निवासी विशनलाल पुत्र हनुमानाराम को कार सहित पकड़ा, गुजरात नंबर की रेनॉल्ट क्विड कार भी जब्त, निरीक्षक लिखमाराम सहित NCB 팀 की बड़ी कार्रवाई, गुड़ामालानी पुलिस थाने में कानूनी प्रक्रिया जारी, NCB जोधपुर में मामला दर्ज, नशीली दवाइयों के सप्लाई नेटवर्क और तस्करी की कड़ियां खंगालने में जुटी टीम。
0
0
Report
Advertisement

विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में कोलता समाज के लिए 80 लाख सामुदायिक भवन की घोषणा

Darogapara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को रायगढ़ पहुंचे, जहाँ उन्होंने कोलता समाज के नुआखाई भेटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया और महापौर जीवर्धन चौहान सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोलता समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज शिक्षित और संगठित है। शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में भी कोलता समाज की अहम भूमिका है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाज को विकास कार्यों की सौगात देते हुए पुसौर में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये और कोतरलिया में सामुदायिक भवन के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की। सुप्रीम कोर्ट के धर्मांतरण से जुड़े एक फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के मुकाबलों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लिए यह सौभाग्य की बात है कि यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबले आयोजित होने जा रहे हैं।
0
0
Report

लudhiana के फ्लैट में घरेलू विवाद के बाद पति ने चाकू से हमला किया

Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਿੱਧਵਾਂ ਕੈਨਾਲ ਬਣੇ ਫਲੈਟ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਇੱਕ ਔਰਤ ਨੂੰ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਨੇ ਹੀ ਘਰੇਲੂ ਝਗੜੇ ਦੇ ਚਲਦੇ ਚਾਕੂ ਮਾਰ ਕੇ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਉਸਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਆਏ ਉਸਦੇ ਦੋਨੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ اپنے ਸਹੁਰੇ ਨੂੰ ਵੀ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜਖਮੀ ਕੀਤਾ ਜਖਮੀ ਨੂੰ ਲਈ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾਖਲ ਕਰਾਇਆ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪੀੜਤਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਕੀਤਾ ਦਰਜ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਇਆ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਹਾਲੇ ਤਕ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸੰਗੋਵਾਲ ਵਿੱਚ, ਬਣੇ ਫਲੈਟ ਵਿੱਚ ਉਸ ਸਮੇਂ ਮਾਹੌਲ ਤਨਾਅ ਪੂਰਨ ਹੋ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਘਰੇਲੂ ਝਗੜੇ ਦੇ ਨਿਪਟਾਰੇ ਦੌਰਾਨ ਪਤੀ ਪਤਨੀ ਗੱਲਬਾਤ ਇਹਨੀ ਵੱਧ ਗਈ ਕਿ ਪਤੀ ਨੇ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਦੋ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਅਤੇ ਸਹੁਰੇ ਨੂੰ ਚਾਕੂ ਮਾਰ ਕੇ ਗੰਭੀਰ ਜਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਕੀ ਕਰਨਾ ਇੱਕ ਫਲੈਟ ਦੀ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵੱਲੋਂ ਤਰੁੰਤ ਜਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਅਤੇ ਦੋਸੀ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਘਟਨਾ ਤੇ پੀੜਤ ਦੇ ਬਿਆਨ ਲਏ ਕੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ कर ਦਿੱਤਾ ਪੀੜਤ ਦੇ ਪਰਵਾਰ ਮੈਬਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਾਲੇ ਤਕ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸੀ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ Byte ਜਖਮੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਭਰਾ Byte ਜਖਮੀ ਔਰਤ ਦਾ ਭਰਾ
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के बीएसएस महिला महाविद्यालय में वेतन संकट से हड़ताल, डांडिया रद्द

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के प्रतिष्ठित बीएसएस महिला महाविद्यालय में इन दिनों स्थिति गंभीर बनी हुई है। पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। वहीं, दूसरी ओर कॉलेज में आयोजित होने वाला डांडिया कार्यक्रम अचानक रद्द होने से छात्राओं में भी भारी नाराजगी देखने को मिली। व्हाट्सएप ग्रुप पर कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद दूर-दराज से कॉलेज पहुंची छात्राओं को बिना कार्यक्रम में शामिल हुए ही वापस लौटना पड़ा। कर्मचारियों ने बकाया वेतन भुगतान होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। धनबाद के बीएसएस महिला महाविद्यालय में वेतन संकट के कारण शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिला है। अक्टूबर महीने को जोड़ने पर यह अवधि सात महीने तक पहुंच रही है। कर्मचारियों के अनुसार, इस संबंध में कई बार प्राचार्या से गुहार लगाई गई और लिखित आवेदन भी दिया गया, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। कर्मचारियों का कहना है कि दुर्गा पूजा से पहले 12 अक्टूबर को भी वेतन भुगतान को लेकर आवेदन दिया गया था। इसके बाद सचिव से मिलने की बात कही गई। कर्मचारियों ने 14 अक्टूबर तक भुगतान के लिए समय देते हुए अपनी परेशानी से अवगत कराया, लेकिन उनकी मांग पर कोई ठोस पहल नहीं हुई। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रभारी प्राचार्या बिना किसी पूर्व सूचना के अपना आवेदन देकर चली गईं। इसके बाद मजबूर होकर उन्हें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठना पड़ा। इधर, कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम रद्द होने से छात्राओं का गुस्सा भी सामने आया। छात्राओं के मुताबिक, व्हाट्सएप ग्रुप पर सुबह 11 बजे डांडिया कार्यक्रम आयोजित होने का संदेश दिया गया था। इसी सूचना के आधार पर छात्राएं कॉलेज पहुंचीं, लेकिन वहां कार्यक्रम नहीं हुआ। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें इसकी जानकारी देने के लिए कोई दूसरा संदेश भी नहीं भेजा गया और हड़ताल के कारण उन्हें मुख्य गेट से ही वापस लौटना पड़ा। दूर-दराज से आई छात्राओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर कार्यक्रम रद्द किया गया था, तो इसकी सूचना पहले ही दे दी जानी चाहिए थी। इससे उनका समय और आने-जाने का किराया दोनों बर्बाद हुए। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए। अब देखना होगा कि प्रबंधन इस समस्या का समाधान कब तक निकालता है।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद में वन्यजीव अंग तस्करी: तीन गिरफ्तार, 35 प्रतिबंधित आइटम बरामद

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी के एक मामले का वन विभाग ने बड़ा खुलासा किया है। मेमको मोड़ स्थित एक निजी होटल में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग ने इनके पास से वन्यजीवों से जुड़े कुल 35 प्रतिबंधित आर्टिकल जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 35 से 40 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद सामग्री में लैपर्ड यानी तेंदुए के नाखून, दांत, रीढ़ की हड्डी और खाल से जुड़े आर्टिकल होने की बात सामने आई है। इसके अलावा पेंगोलिन से संबंधित सामग्री होने की भी आशंका है। वन विभाग की टीम ने करीब सात दिनों तक संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी और फिर ग्राहक बनकर होटल पहुंची। इसके बाद साक्ष्य के साथ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झरिया निवासी मोहम्मद शाहबाज खान, बरवाअड्डा निवासी वसीम असगर खान और भूली निवासी शहजादा खुर्रम के रूप में हुई है। वन विभाग के मुताबिक, मौके से कुल 35 संदिग्ध प्रतिबंधित आर्टिकल जब्त किए गए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 35 से 40 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद सामग्री में तेंदुए के नाखून, दांत, रीढ़ की हड्डी और खाल से संबंधित आर्टिकल होने की बात कही गई है। हालांकि, सामग्री की वास्तविक पहचान और उसके स्रोत की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले में पेंगोलिन से जुड़े आर्टिकल होने की आशंका की भी जांच की जा रही है। वन विभाग ने आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किया हैं। अब इन मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वन्यजीवों से जुड़े ये आर्टिकल कहां से लाए जाते थे और इन्हें किन लोगों को बेचा जाना था। विभाग संभावित बड़े तस्करी नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। वन विभाग के अनुसार, आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है और आगे कोर्ट से रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि इस कथित कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल के मुताबिक, पूजा-पाठ के दौरान तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर ऐसे वन्यजीव आर्टिकल की मांग बढ़ने की आशंका रहती है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के अंधविश्वास में न पड़ें और वन्यजीवों के अंगों की खरीद-बिक्री से दूर रहें। ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत वन विभाग को दें। फिलहाल, इस मामले में फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के बाद ही वन्यजीव तस्करी के पूरे नेटवर्क की तस्वीर साफ हो सकेगी।
0
0
Report

सोनभद्र दुष्कर्म मामले में दोषी को 10 वर्ष कठोर कारावास

Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध करने वालों पर कानून का शिकंजा कस रहा है। मिशन शक्ति फेज-6.0 और ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी से दुष्कर्म के एक मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। विशेष न्यायालय पॉक्सो ने दोषी कमलेश मौर्या को 10 साल के कठोर कारावास और कुल 46 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। वर्ष 2019 में दर्ज इस मामले में पुलिस की विवेचना, साक्ष्य संकलन और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के बाद अदालत ने दोषी को सजा सुनाई। VO-1: मामला रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र का है, जहां वर्ष 2019 में दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में भटौलिया निवासी कमलेश मौर्या पुत्र विजय मौर्या अभियुक्त था। मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से जुटाए गए साक्ष्य और अभियोजन पक्ष की पैरवी अहम रही। आखिरकार 15 अक्टूबर 2026 को विशेष न्यायालय पॉक्सो, सोनभद्र ने अभियुक्त को दोषसिद्ध करार देते हुए सजा सुनाई। VO-2: अदालत ने दोषी कमलेश मौर्या को दुष्कर्म की धारा 376 आईपीसी में 10 वर्ष के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। वहीं, घर में घुसने से संबंधित धारा 452 आईपीसी में पांच वर्ष के कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। धमकी देने की धारा 506 आईपीसी में एक वर्ष का कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया। न्यायालय के आदेश के मुताबिक सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। VO-3: इस फैसले को ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी के परिणाम के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत गंभीर अपराधों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए विवेचना से लेकर न्यायालय में पैरवी तक प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में भी साक्ष्यों के संकलन, अभियोजन अधिकारी की पैरवी, कोर्ट मोहर्रिर के समन्वय और जनपद मॉनिटरिंग सेल की निगरानी ने अहम भूमिका निभाई। VO-4: महिला और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के बीच अदालत का यह फैसला महत्वपूर्ण है। दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों में दोषसिद्धि के बाद सजा सुनाया जाना यह भी दर्शाता है कि मजबूत साक्ष्य और प्रभावी न्यायालयीन पैरवी न्यायिक प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाते हैं। सोनभद्र पुलिस ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों को सजा दिलाने की दिशा में अपनी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। VO-5: फिलहाल, रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में दर्ज दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायालय पॉक्सो ने दोषी कमलेश मौर्या को 10 वर्ष के कठोर कारावास समेत कुल 46 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। दुष्कर्म, घर में घुसने और धमकी देने की धाराओं में सुनाई गई सजा के साथ यह मामला एक बार फिर महिला एवं बालिका सुरक्षा और अपराधों में प्रभावी अभियोजन की अहमियत को सामने लाता है। सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी से दोषी को सजा, रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र का मामला।
0
0
Report
Advertisement

फरीदकोट के गांवों में बारिश किसान चिंतित, मंडी इंतजाम की मांग

Kot Kapura, Punjab:ਕੱਲ ਰਾਤ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਆਸ ਪਾਸ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਬਾਰਿਸ਼ ਅਤੇ ਗੜੇਮਾਰੀ ਨੇ ਭਾਰੀ ਤਬਾਹੀ ਮਚਾਈ ਸੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੱਜ ਮੁੜ ਤੋਂ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਕੋਈ ਮੂਸਲਾਧਾਰ ਬਾਰਿਸ਼ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਚਿਹਰੇ ਤੇ ਚਿੰਤਾ ਦੀਆਂ ਲਕੀਰਾਂ ਵਧਾ ਦਿੱਤੀਆਂ ਹਨ । ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਪਿਆ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਮਨ ਝੋਨਾ ਬਾਰਿਸ਼ ਨਾਲ ਭਿੱਜ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ ਜਾਹਿਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਾ ਤਾਂ ਕੋਈ ਸ਼ੈਡ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਤਰਪਾਲਾਂ ਦਾ ਤਾਂ ਜੋ ਆਪਣੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਬਾਰਿਸ਼ ਤੋਂ ਬਚਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੰਡਿਆਂ ਦੇ ਫੜ ਨੀਵੇਂ ਹੋਣ ਦੇ ਚਲਦੇ ਪਾਣੀ ਫੜਾ ਵਿੱਚ ਖੜ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਸਾਰੀਆਂ ਝੋਨੇ ਦੀਆਂ ਬੋਰੀਆਂ ਗਿੱਲੀਆਂ ਹੋ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੀਵਰੇਜ ਦੀ ਵੀ ਬਲੋਕੇਜ ਹੋਣ ਦੇ ਚਲਦੇ ਕਈ ਕਈ ਘੰਟੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੀ ਇਸ ਕਾਰਨ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਖੜੇ ਪਾਣੀ ਕਾਰਨ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਰਿਹਾ ਅਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਖੜੇ ਪਾਣੀ ਕਰਨ ਬਦਬੂ ਫੈਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੋ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਬਾਰਿਸ਼ ਹੋਈ ਸੀ ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਖੜਾ ਸੀ ਪਰ ਅੱਜ ਦੀ ਬਾਰਿਸ਼ ਕਾਰਨ ਮੁੜ ਇੱਕ ਵਾਰ ਪਾਣੀ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਭਰਨ ਨਾਲ ਫਸਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਰਿਹਾ। ਉਹਨਾਂ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਮੰਡੀਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਾਰਿਸ਼ ਤੋਂ ਬਚ ਼ਾ ਲਈ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਹੋਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਨਾ ਹੋਵੇ।
0
0
Report

AI से पावर सेक्टर की दक्षता बढ़ाने पर सीईए के चेयरपर्सन का बयान

Noida, Uttar Pradesh:DELHI GHANSHYAM PRASAD (CHAIRPERSON, CENTRAL ELECTRICITY AUTHORITY) ON AI INTEGRATION IN POWER SECTOR / RENEWABLE ENERGY TARGETS / RISING DATA CENTRE POWER DEMAND / SMART METERS AND POWER SECTOR OPTIMISATION दिल्ली: सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (CEA) के इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस-कम-एग्जीिबिशन में, CEA के चेयरपर्सन घनश्याम प्रसाद ने कहा, "...हम पिछले 2 दिनों से यह आयोजन कर रहे हैं। कल हमने इसकी शुरुआत की थी। इसका मुख्य फोकस पावर सेक्टर में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के इस्तेमाल पर है, और हम पहले से ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। हम काफी समय से इसका उपयोग कर रहे हैं, लेकिन हम इसे एक व्यापक तरीके से लागू करना चाहते थे। इसलिए हमने 10 ऐसे प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की है, जहाँ हमें वास्तव में AI की मदद की ज़रूरत है। ऐसा नहीं है कि AI हर चीज़ की जगह ले लेगा, बल्कि यह बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगा। आपने देखा होगा कि पिछले दो दिनों में कई ऐसे क्षेत्रों की पहचान की गई है, जहाँ हम भारतीय पावर सेक्टर को बेहतर बनाने और उसके कामकाज को और अधिक कुशल (ऑप्टिमाइज़) करने के लिए AI का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं..."
0
0
Report

चंदौसी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वेल्डिंग मिस्त्री झुलसा, हालत गंभीर*

Chandausi, Uttar Pradesh:*चंदौसी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वेल्डिंग मिस्त्री झुलसा, हालत गंभीर* *65 प्रतिशत तक झुलसा युवक, सीएचसी से मुरादाबाद रेफर* *छत के ऊपर से गुजर रही 1.32 लाख वोल्ट की लाइन पर उठे सवाल, तीन महीने पहले गणेश कॉलोनी में भी हुआ था हादसा* चंदौसी/संभल। थाना चंदौसी क्षेत्र में तहसील के पास जारई रोड स्थित एक मकान में वेल्डिंग का काम कर रहा 18 वर्षीय युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदौसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, निर्मल नाम का युवक मकान में वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान वह किसी काम से छत पर गया। उसके साथी सुनील कुमार ने बताया कि मकान के बराबर से पाइप ऊपर की ओर चढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे निर्मल करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। सीएचसी में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने युवक के करीब 65 प्रतिशत तक झुलसने की जानकारी दी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर किया गया। मकान मालिक राजेश्वर ने बताया कि उनके मकान पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। वेल्डिंग मिस्त्री छत पर किस काम से गया था, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जिसकी चपेट में आने से युवक झुलस गया। बताया जा रहा है कि मकान के ऊपर से 1.32 लाख वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है, जो आसफपुर से चंदौसी बिजलीघर की ओर आती है। ऐसे में घनी आबादी के बीच मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन और उसके आसपास चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी सवाल उठ रहा है कि लाइन के इतने करीब निर्माण कार्य की अनुमति किन परिस्थितियों में दी गई और भवन निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन कराया गया या नहीं। गौरतलब है कि करीब तीन महीने पहले चंदौसी नगर की गणेश कॉलोनी में भी हाईटेंशन लाइन से जुड़े हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद शहर में हाईटेंशन लाइनों के आसपास निर्माण और कार्यों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है कि संबंधित विभाग और प्रशासन ऐसे स्थानों का निरीक्षण कराएं तथा बिजली की लाइनों के आसपास सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top