गोंडा में शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
Gonda, Uttar Pradesh:देश के दूसरे प्रधान मंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने गोष्ठी में कहा कि "जय जवान, जय किसान" का नारा देने वाले सादगी पसंद और आदर्श व्यक्तित्व के धनी शास्त्री जी को हम कांग्रेस जन अपनी कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत।
हादसे में एक मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत की सूचना, तीन लोग घायल।
कासगंज के सिढ़पुरा से बेलोन जा रहा था एक ही परिवार, ईको वैन में सवार थे कुल 8 लोग।
मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची शामिल बताए जा रहे हैं।
तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
थाना नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा।
