icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271003
SPShyam Prakash TiwariFollow19 Nov 2024, 03:01 am

गोंडा में भारतीय इंटर कॉलेज कटरा बाजार में तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट/गाइड रैली का समापन

Gonda, Uttar Pradesh:

गोंडा के भारतीय इंटर कॉलेज कटरा बाजार में तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट/गाइड रैली का समापन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह के द्वारा किया गया। उन्होंने रैली में प्रतिभाग कर रही टीम कैप्टनों को प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान की। विधायक ने कहा कि स्काउट/गाइड में सेवा भाव की भावना हमेशा बनी रहनी चाहिए। मेजबान विद्यालय के गाइडों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कालेज के प्रधानाचार्य और रैली संयोजक रमेश चंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और शील्ड देकर स्वागत किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोरबा के बरपाली में लिव-इन प्रेमी ने प्रेमिका हत्या कर septic tank में फेंकी

Korba, Chhattisgarh:एंकर- मेरठ के चर्चित ‘नीले ड्रम कांड’ की खौफनाक तस्वीरें अभी धुंधली भी नहीं पड़ी थीं कि छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा से सामने आई एक वारदात ने सनसनी फैला दी। यहां एक सनकी प्रेमी ने पहले तो अपनी ल liv-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या की और फिर लाश को घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में ठिकाने लगा दिया और फरार होकर करीब एक महीने तक पुलिस और परिजनों को गुमराह करता रहा। लेकिन रक्षाबंधन पर बहन के घर न पहुंचने पर मृतिका के भाई को शक हुआ और जब वह बहन के घर पहुंचा तब बहन की मौत का राज आखिरकार खुला और सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ बहन की सड़ी- गड़ी लाश. रुन्ह कपा देने वाला सनसनीखेज मामला कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है। बताया जा रहा है कि 33 वर्षीय संतोषी पहले पति की मौत के बाद करीब दो साल से आरोपी मनोज उरांव के साथ ल liv-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मनोज शराब का आदी था और अक्सर संतोषी के साथ विवाद और मारपीट करता था। रक्षाबंधन के एक दिन पहले 27 अगस्त की रात भी कुछ ऐसा ही हुआ। शराब के नशे में घर पहुंचे मनोज का संतोषी से विवाद हुआ और उसने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर उस वक्त मामला शांत करा दिया… लेकिन कुछ देर बाद मनोज ने दोबारा संतोषी पर हमला कर दिया। मारपीट इतनी बेरहम थी कि संतोषी की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने ऐसा खेल रचा, जिससे करीब एक महीने तक किसी को भनक तक नहीं लगी। आरोपी मनोज ने शव को घर के पीछे बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया और ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया। अगले दिन रक्षाबंधन था। संतोषी अपने भाइयों को राखी बांधने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने मनोज से सवाल किया। आरोपी ने झूठ बोलते हुए कहा कि संतोषी एक दिन पहले ही कहीं चली गई है। परिजनों ने तलाश शुरू की… दिन बीतते गए लेकिन संतोषी का कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान आरोपी मनोज भी घर से गायब हो गया. आखिरकार परिजनों का शक गहराया और मृतिका का भाई रामभरोस अपनी बहन से मिलने उसके घर पहुंचा तब घर के पीछे बाड़ी से बदबू आ रही थी. किसी आशंका से जब उसने बाड़ी की ओर जाकर देखा तो सेप्टिक टैंक का ढक्कन आधा खुला था। अंदर से तेज बदबू आ रही थी। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद श्यांग थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे टीम के साथ लेकर मौके पर पहुंचे तब रात हो चुकी थी. सुबह कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सेप्टिक टैंक को खोला गया। इसमें संतोषी उरांव की सड़ी-गली लाश मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट और मेडिकल कॉलेज की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस शव की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। हत्या के पूरे घटनाक्रम और आरोपी की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं वारदात के बाद से आरोपी मनोज उरांव फरार है। श्यांग थाना पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। बाइट - नीतिश ठाकुर, एडिशनल एसपी कोरबा
0
0
Report

बिहार में अराजकता की लहर: महिलाओं-छात्रों की सुरक्षा सवालों के घेरे में

RRRishav RaiJust now
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बिहार में अब कहीं भी, कभी भी कोई भी छात्रा और महिला सुरक्षित नहीं है। गुंडे अपराधी अब दिन दहाड़े स्कूलों, कॉलेज और घरों में घुसकर अपराध कर रहे है। महिलाओं को 10 हज़ार रूपया नगद देकर और चुनाव बाद दो लाख ₹ ओर देने का देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर मौनी बाबा बन चुके है। एनडीए सरकार में महिलाओं, छात्रों, गरीबों और दलितों पर अत्याचार में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। बिहार का खजाना लुटाकर तथा महिलाओं को 2 लाख रुपए देने का लालच देकर श्री नीतीश कुमार तो चार महीने में ही अपना झोला-झंडा उठाकर चल दिए। विधानसभा चुनाव के अंतिम 35 दिनों में बिहार के खजाने से ही एक बीमार मुख्यमंत्री से 41 हज़ार करोड़ रुपए बंटवाकर तथा तंत्र व यंत्र से विजय हासिल कर घमंड में डूबे बीजेपी के दो शीर्ष नेता नौसिखिए हाथों में बिहार की बागडोर देकर, पता नहीं बिहार से किस जुर्म का बदला ले रहे है? बिहार के इस हालात के अकेले ज़िम्मेवार प्रधानमंत्री श्रीमान narendramodi जी हैं। भाजपा और उनकी पिछलग्गु पार्टियों को ऐसी घटनाओं पर शर्म भी नहीं आती।
0
0
Report

धर्मशाला जमीन मामले में भाजपा नेता गैलेंद्र राठौर पर आरोप, पट्टा रद्द, जांच शुरू

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के पाढर में धर्मशाला की जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि गांव के सार्वजनिक उपयोग के लिए ट्रस्ट को दी गई जमीन का पट्टा भाजपा नेता गैलेंद्र राठौर के नाम जारी कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गांव की इंदु बाई ने धर्मशाला के लिए यह जमीन ट्रस्ट को सार्वजनिक उपयोग के लिए दी थी। ट्रस्ट में गांव के लोगों को ट्रस्टी बनाया गया था और आरोप है कि भाजपा नेता गैलेंद्र राठौर के परिजन भी ट्रस्ट में शामिल थे। धर्मशाला की चाबी भी उनके पास रहती थी। ट्रस्ट के अन्य सदस्यों का आरोप है कि इसी दौरान जमीन पर अपना अवैध कब्जा दर्शाकर गैलेंद्र राठौर के नाम फर्जी तरीके से पट्टा जारी करा लिया गया। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि इस जमीन का इस्तेमाल गांव की धर्मशाला के तौर पर होता रहा और ट्रस्ट में गांव के लोगों के साथ गैलेंद्र राठौर के परिजन भी ट्रस्टी थे। आरोप है कि जमीन का पट्टा जारी कराने की प्रक्रिया गुपचुप तरीके से पूरी की गई। मामला सामने आने के बाद ट्रस्टियों और ग्रामीणों ने पट्टा निरस्त कर जमीन ट्रस्ट के नाम वापस करने की मांग की। जनसुनवाई में भी शिकायत की गई है। मामला सामने आने के बाद ट्रस्टियों और ग्रामीणों ने तहसीलदार से शिकायत कर पट्टा निरस्त करने और जमीन ट्रस्ट को वापस सौंपने की मांग की। जनसुनवाई में भी ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। वहीं पटवारी का कहना है कि पट्टा जारी करने की कार्रवाई तहसील कार्यालय से हुई है। दूसरी ओर भाजपा नेता गैलेंद्र राठौर का कहना है कि जमीन पर उनका कई वर्षों से कब्जा था,इसी आधार पर उनके नाम पट्टा जारी हुआ। अब पूरे मामले में कलेक्टर ने जांच कराने और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सवाल यही है आखिर सार्वजनिक उपयोग के लिए ट्रस्ट को दी गई जमीन का पट्टा किस आधार पर दबंग भाजपा नेता के नाम जारी हुआ। क्या प्रक्रिया नियमों के मुताबिक हुई या इसमें अनियमितता हुई है।
0
0
Report
Advertisement

थराली डुंगरी मोटरमार्ग का कायाकल्प, 9.97 करोड़ से डेंजर जोन सुधरेगा

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर को हटा दें: आपदा की मार से बदहाल सोलघाटी की लाइफलाइन कही जाने वाली थराली डुंगरी मोटरमार्ग के दिन अब सुधरने के आसार नजर आने लगे हैं। आपदा के बाद से जहां सोलघाटी की लाइफलाइन कही जाने वाली ये सड़क बदहाल स्थिति में है और सड़कों पर कई जगहों पर डेंजर जोन बने हुए हैं, पीएमजीएसवाई द्वारा इस सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण सहित इस मोटरमार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य किये जाने को लेकर नौ करोड़ तिहत्तर लाख की लागत से इस 8 किमी सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। थराली विधायक भूपालराम टम्टा की मौजूदगी में इस सड़क के निर्माण कार्य को शुरू करने से पूर्व भूमिपूजन किया गया। विधायक टम्टा ने भूमिपूजन के उपरांत विभागीय अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्यों में बेहतर गुणवत्ता और डेंजर जॉन के बेहतर सुधार के निर्देश दिए। विधायक टम्टा ने कहा कि आगामी 2027 में प्रस्तावित नंदादेवी राजजात को लेकर ये सड़क बहुत ही महत्वपूर्ण है और बीते सालों में लगातार प्राकृतिक आपदा के चलते सड़क बदहाल हालत में है। इस सड़क के सुधारीकरण के लिए सरकार की ओर से नौ करोड़ तिहत्तर लाख रुपये की धनराशि जारी कर कार्य शुरू कराए जाने पर विधायक टम्ता ने सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरू कराए जाने पर स्थानीय क्षेत्रीय विधायक का धन्यवाद किया।
0
0
Report
Advertisement

खत्याड़ी ग्रामसभा में सात दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं स्थानीय फलों से नए उत्पाद बनाएंगी

Almora, Uttarakhand:देवेन्द्र सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा. अल्मोड़ा में हवालबाग विकासखंड के खत्याड़ी ग्रामसभा में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें खत्याड़ी, सैनार और पहल गांव की 50 महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं को जैम, अचार, चटनी, मुरब्बा और सॉस बनाने के साथ सफाई, खाद्य सुरक्षा, उत्पादों को सुरक्षित रखने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को स्थानीय फल-सब्जियों से नए उत्पाद तैयार कर उन्हें बाजार में बेचने और अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए तैयार करना है। सात दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हो रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को पहले कच्चे माल की सफाई, छंटाई और सही तरीके से कटिंग करने के बारे में बताया गया। इसके बाद जैम, अचार, चटनी, मुरब्बा और सॉस तैयार करने की प्रक्रिया समझाई गई। लहसुन और मिर्च के अचार के साथ अलग-अलग तरह की चटनी और दूसरे उत्पाद तैयार करने का महिलाओं को अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण में इस बात पर भी जोर दिया गया कि उत्पाद तैयार करते समय स्वच्छता का ध्यान कैसे रखा जाए और तैयार खाद्य पदार्थ को खराब होने से कैसे बचाया जाए। प्रशिक्षण का एक अहम हिस्सा तैयार उत्पादों को सुरक्षित रखने और बाजार तक पहुंचाने से जुड़ा रहा। महिलाओं को फूड हाइजीन जानकारी दी गई। उन्हें उत्पाद को साफ-सुथरे तरीके से तैयार करने के बारे में बताया गया। महिलाओं के लिए यह प्रशिक्षण इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि घर में उपलब्ध फल और सब्जियों को सीधे बेचने के बजाय उनसे जैम, अचार, चटनी और मुरब्बा जैसे उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। इससे उत्पाद की कीमत बढ़ाने के साथ महिलाओं के लिए कमाई का जरिया भी तैयार हो सकता है। प्रशिक्षण में महिलाओं को केवल उत्पाद बनाना ही नहीं, बल्कि गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण और पैकेजिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई है। विभाग का उद्देश्य महिला समूहों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध फल और सब्जियों से छोटे स्तर पर काम शुरू करने के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं समूह के माध्यम से इन उत्पादों को तैयार कर स्थानीय बाजार में बेच सकती हैं। इससे एक ओर स्थानीय फल और सब्जियों का बेहतर इस्तेमाल होगा, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को घर और गांव के स्तर पर रोजगार का अवसर मिल सकेगा। बताया कि सभी विकास करो में करीब 300 महिलाओं को यह ट्रेनिंग दी जाएगी।
0
0
Report

मुरैना चोरी: धौलपुर से पकड़े दो शातिर, 10 लाख का माल बरामद

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना की कोतवाली पुलिस ने शहर के नैनागढ़ रोड स्थित 'सौंदर्य मेकअप स्टूडियो' में हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए राजस्थान के धौलपुर जिले से दो शातिर चोरों को धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित करीब 10 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। दरअसल, घटना 28 और 29 अगस्त की दरमियानी रात की है। फरियादी राहुल गुप्ता अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने पोरसा गए हुए थे। जब वे अगले दिन घर लौटे, तो घर और कमरों के ताले टूटे मिले। अलमारी से सोने-चांदी के कीमती आभूषण और नकदी चोरी हो चुके थे। फरियादी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई और आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम भी घोषित किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कई जिलों में ताबड़तोड़ दबिश दी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने 20 सितंबर को राजस्थान के धौलपुर जिले के मनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विपरपुर से दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय वीडियो उर्फ अरमान और 38 वर्षीय नत्थो उर्फ नसीरुद्दीन के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण व नकदी सहित कुल 10 लाख रुपये का मशरूका बरामद कर लिया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

आगर-मालवा में चड्डी-बनियान गिरोह दबोचा, 9 लाख के सोना-चांदी बरामद

Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा जिले में चड्डी-बनियान गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अटल कॉलोनी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 9 लाख रुपये का सोना-चांदी बरामद किया गया है। खास बात ये है कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 250 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले, कई टोल नाकों की जानकारी जुटाई और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। जांच में विनायक सिटी और अरिहंत वैली में हुई पुरानी चोरियों का भी खुलासा हुआ है। SP दिलीप कुमार सोनी ने खुलासा करते हुए बताया कि 22 और 23 अगस्त की दरमियानी रात आगर की अटल कॉलोनी में सुनसान मकान का ताला तोड़कर चोरी हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और करीब 250 CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ टोल नाकों की जानकारी जुटाई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस धार जिले के छढ़ावत निवासी कैल सिंह तक पहुंची और 12 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कैल सिंह ने विनायक सिटी और अरिहंत वैली की पुरानी चोरियों की जानकारी दी। पुलिस रिमांड में आरोपी ने बताया कि चोरी का माल उसकी बहन रायकु के घर रखा है। इसके बाद अलीराजपुर के ग्राम पोहा में दबिश देकर रायकु को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीन मामलों से जुड़ा साढ़े 4 तोला सोना और 650 ग्राम चांदी बरामद की है। गिरोह के पांच अन्य सदस्य फरार हैं। जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। दिलीप कुमार सोनी, एसपी आगर-मालवा
0
0
Report

धनबाद में गोलीबारी: कुमकुम घायल, सुरक्षा पर उठे सवाल

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के वासेपुर भूली मोड़ के पास सोमवार को हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से पहली बार धनबाद आई कुमकुम अपने मामा के शादी समारोह के लिए खरीदारी करने निकली थी, लेकिन बाजार जाने के दौरान वह अपराधियों की गोली का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कुमकुम अपनी खाला चंदा खातून के साथ भूली मोड़ के पास से गुजर रही थी, तभी बाइक में सवार अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली कुमकुम के कमर में लगी। घायल कुमकुम को तत्काल अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों का कहना है कि शादी समारोह में शामिल होने और खरीदारी करने पहली बार धनबाद आई कुमकुम को इस तरह गोली लगने से पूरा परिवार सदमे में है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

माण्डलगढ़ के तीन नगर पालिकाओं में बीजेपी शहरी सरकार बनी

Jaipur, Rajasthan:माण्डलगढ़: माण्डलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की 3 नगर पालिकाओं में भाजपा शहरी सरकार बनाने में सफल, माण्डलगढ़ नगर पालिकाध्यक्ष पद पर स्वेतादेवी डाँगी निर्वाचित,स्वेतादेवी को 20 मेसे 12 वोट मिले 6 निर्दलीय को ओर 2 वोट कांग्रेस को मिले। नगर पालिका के पिछले कार्यकाल में स्वेतादेवी डाँगी के पति संजय डाँगी चेयरमैन रहे है, बीगोद में नव गठित पहली नगर पालिका में बीजेपी प्रत्याशी लोकेश नागौरी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित,लोकेश नागोरी को 25 मेसे 16 वोट मिले है,6 वोट कांग्रेस को ओर निर्दलीय प्रत्याशी को 3 वोट मिले है, बिजौलियां में भी नव गठित नगर पालिका में स्नेहा तिवाड़ी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई हैं। स्नेहा को 25 मेसे 16 वोट मिले है।ओर वोट 9 कांग्रेस को मिले हैं,
0
0
Report

झालावाड़ नगर परिषद सभापति निर्वाचित: कांग्रेस उम्मीदवार राजेश गुर्जर विजयी

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ नगरपरिषद के सभापति पद हेतु आयोजित चुनाव संपन्न हो गए हैं और कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर सभापति पद पर निर्वाचित किए गए हैं। झालावाड़ नगर परिषद में कुल 45 सीट है। सभापति के मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर के पक्ष में 30 वोट मिले, तो वहीं भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सोनी को 15 मत मिले। ऐसे में निर्वाचन अधिकारी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर को सभापति निर्वाचित किया गया। परिणाम की घोषणा होते ही नगर परिषद के समीप समर्थकों का हुजूम जमा हो गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धिक गौरी, देवकीनंदन वर्मा सहित बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने माला पहनकर नवनिर्वाचित सभापति को बधाई दी। नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झालावाड़ शहर को क्लीन व ग्रीन रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उनके नेतृत्व में झालावाड़ शहर के विकास को गति दी जाएगी। निकाय से जुड़े प्रमाण पत्र और पट्टों को अविलंब जारी करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top