icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झालावाड़ में 313 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 65 लाख

Jhalawar, Rajasthan:असनावर (झालावाड़) झालावाड़ जिले के असनावर थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 313 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 65 लाख रुपए कीमत बताई जा रही। मामले में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि झालावाड़ पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी दरमियान झालावाड़ पुलिस की जिला स्पेशल टीम को NH-52 पर नशा तस्करी को लेकर इनपुट मिले। जिसकी सूचना डीएसटी टीम द्वारा असनावर थाना पुलिस को दी गई। गोपनीय सूचना के बाद असनावर थाना अधिकारी रमेश मेरोठा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 52 पर खाण्डिया मील तिराहे से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। जिसके कब्जे से 313 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई। जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी तूफान सिंह तंवर निवासी झलामडिया थाना क्षेत्र भोजपुर मध्यप्रदेश को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थ तस्करी को लेकर पूछताछ की जा रही है, कि यह मादक पदार्थ वह कहां से लाया था और किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस को पूछताछ में किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के खुलासे की उम्मीद है।
0
0
Report

बाड़मेर सड़क हादसे में ओपन जेल के दो कैदी मारे गए; कार ट्रक से भिड़ी

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर: सड़क हादसे में ओपन जेल के दो कैदियों की मौत, डिवाइडर तोड़ ट्रक में घुसी कार नवले की चक्की के पास हादसा, मृत पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार बाड़मेर। रिको थाना क्षेत्र में नवले की चक्की के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार महेंद्र और सुजानाराम की मौत हो गई। दोनों के ओपन जेल के कैदी होने की जानकारी सामने आई है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, सड़क पर मृत पशु को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी तरफ चली गई और सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों कार सवारों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर रिको थाना SHO पदमाराम मौके पर पहुंचे। दोनों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार पर चुनावी पोस्टर भी लगे हुए थे। पुलिस हादसे के कारणों और मृतकों से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
0
0
Report

पाड़ा गांव के खेत के रास्ते पर विवाद, मारपीट का आरोप

Vidisha, Madhya Pradesh:खेत से निकलने पर मारपीट का आरोप. शमशाबाद तहसील के पाड़ा गांव में खेत से निकलने के रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि 15 अक्टूबर को खेत से निकलते समय खेत मालिक पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की. पीड़ितों का कहना है कि वे कई वर्षों से एसडीएम और तहसीलदार की अनुमति के आधार पर इसी रास्ते का उपयोग कर रहे हैं. मामला एसपी से शिकायत के बाद कार्रवाई की मांग की गई है. एसपी ने थाना प्रभारी को जल्द कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. मामले में पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी.
0
0
Report
Advertisement

भिंड बसों की ओवरलोडिंग से यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

Bhind, Madhya Pradesh:भिंड में ‘मौत का सफर’! बसों की छत पर बैठकर यात्रा करते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल। एंकर-भिंड में यात्रियों की जान से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। बसों की छत पर यात्रियों को बैठाकर सफर कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किराया देने के बावजूद यात्रियों को सुरक्षित सफर नहीं मिल रहा, वहीं बस संचालक कथित तौर पर नियमों को ताक पर रखकर बसों में ओवरलोडिंग कर रहे हैं। भिंड से ऊमरी, रौन, मिहोना और लहार के साथ हाइवे 719 गोहद से ग्वालियर के बीच चलने वाली बसों में ओवरलोडिंग के वीडियो सामने आ रहे हैं। निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां और बसों की छत पर बैठे लोग… ऐसे में तेज रफ्तार से दौड़ती बसें कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और जिला प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर सड़कों पर इस तरह नियमों की अनदेखी कैसे हो रही है? ओवरलोडिंग रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? सवाल बड़ा है क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं? बस संचालकों के मुनाफे के लिए यात्रियों की जिंदगी को जोखिम में नहीं डाला जा सकता। जरूरत है कि परिवहन विभाग और पुलिस तत्काल जांच अभियान चलाएं, नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई करें और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। क्योंकि यह सिर्फ नियमों की अनदेखी नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी से जुड़ा गंभीर सवाल है। अब देखना होगा कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के बाद जिम्मेदार विभाग जागते हैं या कार्रवाई के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा।
0
0
Report

करनाल के परिवार ने 16 लाख खर्च कर इंग्लैंड भेजा बेटा, मौत दो महीने में

Karnal, Haryana:करनाल 16 लाख खर्च कर बेटे को भेजा इंग्लैंड, दो महीने बाद ही आई मौत की खबर, परिवार में मचा कोहराम। करनाल: बेहतर भविष्य के सपने, परिवार को आर्थिक तंगी से उबारने की उम्मीद और अपनों के लिए कुछ कर गुज़रने का जज्बा लेकर इंग्लैंड गया 20 वर्षीय कवलजीत अब कभी लौटकर नहीं आएगा। जिस बेटे को परिवार ने 16 लाख रुपये खर्च करके विदेश भेजा था, उसी बेटे की मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। अभी विदेश गए महज दो महीने ही हुए थे कि बीती रात परिवार के पास उसकी मौत की सूचना पहुंची। फोन पर मिली इस खबर के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। मां की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे, तो भाई-बहन और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। करनाल के इंद्री क्षेत्र के गांव धमनहेड़ी में इस दुखद खबर के बाद मातम पसरा हुआ है। 16 लाख रुपये खर्च कर भेजा था विदेश, परिवार को थी बेटे से बड़ी उम्मीद। कवलजीत के चाचा लखविंदर के मुताबिक, परिवार ने अपने बेटे के बेहतर भविष्य की उम्मीद में करीब 16 लाख रुपये खर्च किए थे। दो महीने पहले जब कवलजीत इंग्लैंड के लिए रवाना हुआ था, तब परिवार की आंखों में सुनहरे सपने थे। उम्मीद थी कि विदेश में मेहनत करके वह अपनी जिंदगी संवारेगा and परिवार की आर्थिक परेशानियों को दूर करने में मदद करेगा। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि जिस बेटे को बेहतर कल की उम्मीद के साथ हजारों किलोमीटर दूर भेजा जा रहा है, उसी की मौत की खबर इतनी जल्दी घर पहुंच जाएगी। परिवार ने जिस भविष्य के लिए अपनी जमा-पूंजी खर्च की, आज उसी परिवार के सामने अपनों को खोने का ऐसा दर्द है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। फरवरी में होनी है बहन की शादी, घर में खुशियों की जगह पसरा मातम। कवलजीत के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में उसकी एक बड़ी बहन और एक भाई है। बहन की शादी फरवरी में तय की गई है। घर में जहां आने वाले समय में शादी की तैयारियों और खुशियों की उम्मीद थी, वहीं अब हर तरफ गम का माहौल है। परिवार पहले ही आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। बेटे को विदेश भेजने के लिए 16 लाख रुपये खर्च करना भी परिवार के लिए एक बड़ा फैसला था। अब जवान बेटे की मौत की खबर ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस भाई से परिवार को सहारे की उम्मीद थी, जिस बेटे के लौटने पर मां उसे गले लगाने का सपना देख रही थी, उसकी जगह अब घर में सिर्फ आंसू और इंतजार रह गया है। बेटे के अंतिम दर्शन के लिए परिवार की सरकार से गुहार। इस दुख की घड़ी में परिवार की सबसे बड़ी चिंता अब कवलजीत के पार्थिव शरीर को भारत लाने की है। मृतक के चाचा लखविंदर ने सरकार से अपील की है कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाकर कवलजीत के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने में मदद की जाए, ताकि परिवार अपने बेटे के अंतिम दर्शन कर सके और पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार कर सके। परिवार के लिए यह समय बेहद कठिन है। एक तरफ जवान बेटे को खोने का असहनीय दुख है, तो दूसरी तरफ विदेश से उसके पार्थिव शरीर को वापस लाने की चिंता भी सता रही है। अब परिजनों की निगाहें सरकार की मदद पर टिकी हैं, ताकि उन्हें अपने बेटे को आखिरी विदाई देने का अवसर मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर की मुहाना मंडी: आचार मिलावट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर की मुहाना मंडी में आचार बनाने वाली फर्म पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्री श्याम फूड्स की आचार की टंकियों में मिले मच्छर, मकड़ियां, जाले और मृत छिपकलियां करीब 85 हजार किलो आचार और कच्चा माल नष्ट करवाने के लिए सीज करीब 1700 किलो पैक आचार और सॉस भी जब्त, परिसर सील खाद्य सुरक्षा टीम ने सॉस और आचार के सैंपल जांच के लिए लिए पायोनियर नेचुरल प्रोडक्ट्स में भी मिली अनियमितताएं खाद्य उत्पादों पर भ्रामक स्वास्थ्य संबंधी दावे और अधूरा पता अंकित करने का मामला आया सामने 'शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत CMHO जयपुर सेकंड की टीम की कार्रवाई
0
0
Report

यवतमाल में दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्र उत्सव का समापन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळात नवरात्रीनिमित्त नऊ दिवस सर्वत्र भक्तीमय वातावरणात उत्सव पार पडल्यानंतर दुर्गामातेच्या विसर्जनाला सुरवात झाली आहे. विविध देखावे आणि उपक्रमांमुळे यवतमाळचा दु Gargastव् यंदाही आकर्षक ठरला. सलग पाच दिवस जिल्ह्याभरातील दुर्गा उत्सव मंडळाचे विसर्जन होणार आहे. डीजेला बंदी असल्याने पारंपरिक वाद्य वाजवून विसर्जन मिरवणुका होत आहेत. कुठेही अनुचित घटना घडू नये, यासाठी चोख पोलिस बंदोबस्त तैनात करण्यात आला आहे. विसर्जनासाठी एस आर पी एफ ची कंपनी, गृहरक्षक दलाचे 1000 जवान, 180 पोलीस अधिकाऱ्यांसह दोन हजार १०० पोलिस कर्मचारी असा तगडा बंदोबस्त तयार करण्यात आला आहे.
0
0
Report
Advertisement

ओवरलोड बालू लदे ट्रक पर कार्रवाई, एआरटीओ ने किया सीज

Dipu RawatDipu RawatFollow20m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर पिपरपाती के पास पुलिस ने ओवरलोड बालू लदे एक ट्रक को पकड़कर थाने पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे एआरटीओ मनोज कुमार ने जांच के बाद ट्रक को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से बालू कारोबारियों और वाहन चालकों में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पिपरपाती के पास बालू लदे ट्रक को रोककर जांच की। इस दौरान ट्रक पर निर्धारित क्षमता से अधिक बालू लदा होने की बात सामने आई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और परिवहन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही एआरटीओ मनोज कुमार थाने पहुंचे और ट्रक की जांच की। ओवरलोडिंग की पुष्टि होने पर उन्होंने ट्रक को सीज कर दिया। एआरटीओ मनोज कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

करनैलगंज रामलीला में प्रतीकात्मक फांसी के दृश्य से अपराध जागरूकता का संदेश

Gonda, Uttar Pradesh:नोट- यह घटना अपराध के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए नाटकीय रूप से की गई है। यह घटना अपराध के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए नाटकीय रूप से की गई है। एंकर- गोंडा समेत पूरे भारत में इन दोनों अलग-अलग तरीके से रामलीलाओं का मंचन किया जा रहा है। लेकिन गोंडा में दशहरा से पहले सैकड़ो वर्षों से ब्रिटिश शासन काल से चली आ रही एक अनोखे रामलीला का मंचन आज सोमवार देर रात 8:00 के करीब करनैलगंज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में किया गया है। जहां पर अदालत सजी,गवाही हुई मेडिकल रिपोर्ट पेश की गई और फिर हत्या के आरोप में आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई। फांसी की सजा सुनाई जाने के बाद युवक को प्रतीकात्मक रूप से 30 फीट ऊंचे फांसी के फंदे पर फांसी पर लटका दिया गया। इसके बाद प्रतीकात्मक रूप से फांसी के फंदे पर लटका युवक छटपटाता हुआ रूमाल हिलता हुआ भी नजर आया है। इस अनोखे रामलीला को देखने के लिए गोंडा ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिले बलरामपुर श्रावस्ती और बहराइच से भी काफी संख्या में लोग बाराबंकी से भी यहां पर आते हैं लगभग 10000 से अधिक लोगों की भीड़ आज यहां पर थी। इस अनोखे तरीके से रामलीला का मंचन देखने के बाद लोग चौंक गए और इस पूरे दृश्य को इतने संजीव तरीके से पेश किया गया। जिसनें दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया की इस तरीके से कोई भी घटना करने पर सजा मिलती है एक तरीके से यह परंपरा लोगों को अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए की जा रही है।दरअसल इस मंचन की कहानी भी बेहद दिलचस्प है नाटक में काबुल से एक सौदागर मेले में व्यापार करने आता है। इसी दौरान एक असामाजिक तत्व उसके बेटे की हत्या कर देता है। इसके बाद शुरू होती है पुलिस की जांच, गवाही और अदालत में सुनवाई की प्रक्रिया। आखिरकार, मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को फांसी की सजा सुनाई जाती है और उसे मंच पर प्रतीकात्मक रूप से फांसी दी जाती है। बताया जाता है कि ब्रिटिश शासनकाल से चली आ रही यह परंपरा आज भी करनैलगंज की रामलीला का प्रमुख आकर्षण है। इस अनूठे मंचन का उद्देश्य लोगों को अपराध के दुष्परिणामों और न्यायिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है। यही वजह है कि हर साल इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान में जुटते हैं।करनैलगंज की ऐतिहासिक रामलीला में यह नजारा किसी वास्तविक अदालत की कार्रवाई से कम नहीं होता है। पुलिस,वकील, डॉक्टर और जज की भूमिका निभाते कलाकार कानून की पूरी प्रक्रिया को मंच पर जीवंत कर देते हैं। इस दौरान हत्या के एक मामले की सुनवाई होती है और तमाम साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को प्रतीकात्मक रूप से फांसी के फंदे पर लटका दिया जाता है।
0
0
Report
Advertisement

20 अक्टूबर को अमित शाह तुरवंजारा गाँव पहुँचकर परिवार से मिलेंगे

Sangrur, Punjab:ਮਿਰਤਕ ਗੁਲਜ਼ਾਰ ਸਿੰਘ ਤੂਰਵੰਜਾਰਾ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਦਿੜ੍ਹਬਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਤੂਰਵੰਜਾਰਾ ਵਿਖੇ 20 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਪਹੁੰਚ ਰਹੇ ਹਨ ਗੁਲਜ਼ਾਰ ਦੇ ਘਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਅਸਨ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਤਿਆਰੀ ਦਿੜ੍ਹਬਾ ਦੀ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਉਤਰੇਗਾ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਦਾ ਜਹਾਜ਼ ਦਿੜ੍ਹਬਾ ਚ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਦੇ ਆਉਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਚ ਤੇਜ਼ੀheli ਪੈਂਡ ਵਾਲ਼ੀ ਜਗਾਹ ਤੇ ਚੈਕਿੰਗ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚਿਆ ਸੈਨਿਕ ਜਹਾਜ਼ ਲੋਕਾਂ ਚ ਹਫ਼ੜਾ ਦਫ़ੜੀ ਦਾ ਮਾਹੌਲ਼ ਜ਼ਿਕਰ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਤੂਰ ਬਾਜ਼ਾਰ ਪਿੰਡ ਦੇ ਗੁਲਜਾਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਲਈ ਸੁਸਾਈਡ ਕਰ ਲਿਆ ਸੀ ਉਸਨੇ ਭਰੀ ਪੰਚਾਇਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਸਵਾਲ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਹਨੇਰਾ ਬੇਟਾ ਚਿੱਟੇ ਦਾ ਨਸ਼ਾ ਕਰਦਾ ਹੈ ਕਿਰਪਾ ਕਰਕੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਉੱਤੇ ਠੱਲ ਪਾਈ ਜਾਵੇ ਪਰ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮੌਤਬਰ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਲੀਡਰ ਅਤੇ ਸਰਪੰਚ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਬੇਇਜਤ ਕੀਤਾ ਸੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਨੇ ਜਹਰੀলী ਚ ਚੀਜ਼ ਖਾ ਕੇ ਸੁਸਾਈਡ ਕਰ ਲਿਆ ਸੀ ਤੇ ਇੱਕ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਵਾਇਰਲ ਹੋਈ ਸੀ ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਹ ਉਹਨਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦਾ ਨਾਮ ਵੀ ਲੈ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਮੰਤਰੀ ਬਾਰੇ ਬੋਲਿਆ ਸੀ ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਕਾਫੀ ਦਿਨ ਮੀਡੀਏ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖੀਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰਿਹਾ ਸੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਾਰੀ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੇ ਇਸ ਮੁੱਦੇ ਨੂੰ ਚੁੱਕਿਆ ਸੀ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਅਤੇ ਹੋਰ ਬਾਕੀਆਂ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਸੀ ਪਰ ਪਰਿਵਾਰ ਵਾਲਿਆਂ ਦਾ ਆਰੋਪ ਸੀ ਕਿ ਮੰਤरी ਦੇ ਉੱਤੇ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਪਰ ਉਹ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋਈ। ਹੁਣ ਕੱਲ 20 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਿਹ ਮੰਤਰੀ ਖੁਦ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਘਰ ਆ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਮਿਲਣਗੇ ਹੁਣ ਦੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਕੀ ਅਸ਼ਵਾਸਨ ਦੇ ਕੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ
0
0
Report

हरियाणा से लौटते परिवार की कार ट्रॉली से टकराई, एक की मौत, तीन घायल

Moga, Punjab:ਵਿਆਹ ਸਮਾਗਮ ਤੋਂ ਪਰਤ ਰਹੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਕਾਰ ਖੜ੍ਹੇ ਟਰਾਲੇ ਨਾਲ ਟਕਰਾਈ, ਚਾਚੇ-ਭਤੀਜੇ ਦੀ ਮੌਤ; ਤਿੰਨ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹਰਿਆਣਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਂਦੇ ਸਮੇਂ ਪਿੰਡ ਬੁੱਟਰ ਕਲਾਂ ਨੇੜੇ ਵਾਪਰਿਆ ਹਾਦਸਾ; ਜ਼ਖ਼ਮੀਆਂ ਨੂੰ ਮੁੱਢਲੀ ਸਹਾਇਤਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਲੰਧਰ ਕੀਤਾ ਰੈਫਰ । ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੁੱਟਰ ਕਲਾਂ ਨੇੜੇ ਸੋਮਵਾਰ ਸਵੇਰੇ ਇੱਕ ਦਰਦਨਾਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ ਜਦ ਹਰਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਵਿਆਹ ਸਮਾਗਮ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਪਰਤ ਰਹੇ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਆਲਟੋ ਕਾਰ ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਖੜ੍ਹੇ ਟਰੱਕ-ਟਰਾਲੇ ਨਾਲ ਟਕਰਾ ਗਈ। ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ 10 ਸਾਲਾ ਭਤੀਜੇ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ, ਜਦਕਿ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਤਿੰਨ ਹੋਰ ਮੈਂਬਰ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਜ਼ਖ਼ਮੀਆਂ ਨੂੰ ਮੋਗਾ ਦੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਲਿਜਾਇਾ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਮੁੱਢਲੀ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਗੰਭੀਰ ਹਾਲਤ ਨੂੰ ਦੇਖਦਿਆਂ ਜਲੰਧਰ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ。 ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਜਲੰਧਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ پਿੰਡ ਲੋਹੀਆਂ ਖ਼ਾਸ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਪ੍ਰਦੀਪ ਗਾਂਧੀ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ ਆਲਟੋ ਕਾਰ ਵਿੱਚ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਹਰਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ਹੋਏ ਵਿਆਹ ਸਮਾਗਮ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਪਰਤ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਕਾਰ ਵਿੱਚ ਉਸ ਦੀ ਮਾਤਾ ਰਾਧਾ ਰਾਣੀ, ਭਰਾ ਮੋਦਨ_gਾਂਧੀ, ਭਰਜਾਈ ਪ੍ਰਿਯੰਕਾ_gਾਂਧੀ ਅਤੇ 10 ਸਾਲਾ ਭਤੀਜਾ ਨਵਜੋਤ_gਾਂਧੀ ਪੁੱਤਰ ਮੋਦਨ_gਾਂਧੀ ਵੀ ਸਵਾਰ ਸਨ। ਜਦੋਂ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਕਾਰ ਸੋਮਵਾਰ ਸਵੇਰੇ ਪਿੰਡ ਬੁੱਟਰ ਕਲਾਂ ਨੇੜੇ ਪਹੁੰਚੀ ਤਾਂ ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਖੜ੍ਹੇ ਟਰੱਕ-ਟਰਾਲੇ ਨਾਲ ਉਸਦੀ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ। ਟੱਕਰ ਇੰਨੀ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਸੀ ਕਿ ਕਾਰ ਵਿੱਚ ਸਵਾਰ ਸਾਰੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਹਾਦਸੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜ਼ਖ਼ਮੀਆਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਮੋਗਾ ਦੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ। ਉੱਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਦੀਪ_gਾਂਧੀ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ 10 ਸਾਲਾ ਭਤੀਜੇ ਨਵਜੋਤ_gਾਂਧੀ ਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਐਲਾਨ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਬੱਧਨੀ ਕਲਾਂ ਦੇ ਏਐੱਸਆਈ ਅਮਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਟਰੱਕ-ਟਰਾਲਾ ਚਾਲਕ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹਾਦਸੇ ਦੇ ਕਾਰਨਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਮਾਮਲੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਤੱਥ ਇਕੱਠੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top