271003
गोंडा में दीनदयाल इंटर कॉलेज में हुआ "कुलहिंद मुशायरा", कौमी एकता का संदेश
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा के दीनदयाल इंटर कॉलेज, निपनिया गौरा चौकी में शनिवार रात को "एक शाम कौमी एकता के नाम, कुलहिंद मुशायरा" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथियों के तौर पर अरुण प्रताप सिंह और डिम्पल भैया मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अब्दुल सलाम ने की। इस मुशायरे में कौमी एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंदौली के धीना में बोरे से दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से सनसनी
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... माइनर (छोटी नहर) में बोरे में बंद दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से सनसनी ग्रामीणों ने माइनर में पड़े बोरों को देखकर पुलिस को दी सूचना सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने ग्रामीणों के सामने बोरे खुलवाए तो अंदर मिले दो युवकों के शव दोनों युवकों की उम्र करीब 30 से 40 वर्ष के बीच, फिलहाल नहीं हो पाई पहचान आशंका जताई जा रही है कि शवों को कहीं दूसरी जगह से लाकर माइनर में फेंका गया पुलिस ने दोनों बॉडी को जिला अस्पताल भेजा पहचान में जुटी धीना थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा का मामला।0
0
Report
बदरीनाथ से कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू, कर्मचारियों और अंकिता भंडारी पर ज़ोर
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:कांग्रेस पार्टी की प्रदेशव्यापी ‘न्याय यात्रा’ आज से शुरू हो गई है. कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अलग-अलग मंदिरों और धार्मिक स्थलों से इस यात्रा का शुभारंभ किया गया. बदरीनाथ धाम में सुबह ठीक 11 बजे यात्रा शुरू हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कर्मचारियों और आम जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है. अंकिता भंडारी प्रकरण पर भी राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर सवाल उठे. कांग्रेस के अनुसार, इस यात्रा के जरिए कर्मचारियों और आम जनता से जुड़े मुद्दों के साथ अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को उठाया जा रहा है. यह यात्रा 26 अक्टूबर तक चलेगी; बाद में 27 अक्टूबर को कांग्रेस के सभी पदाधिकारी गैरसैंण में एकत्रित होंगे.0
0
Report
पंचायत राज पहले चरण में मतदान धीमा, दोपहर में तेज हो सकता है अजमेर वार्ड-2
Ajmer, Rajasthan:पंचायत राज के लिए पहले चरण का मतदान प्रतिशत भले ही कम आंका गया लेकिन माना जा रहा है कि दोपहर बाद यह गति पकड़ेगा... अजमेर में वार्ड संख्या दो में जारी मतदान के दौरान अपने अधिकार का उपयोग करने आए मतदाताओं ने कहा कि विकास करने वाले को वोट देंगे.. मतदाताओं से बात चीत की0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ पंचायत चुनाव: प्रथम चरण में सुबह तक 18% मतदान
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 18 प्रतिशत वोटिंग रामगढ़। पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के प्रथम चरण के तहत गुरुवार सुबह 7 बजे से रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। सुबह 10 बजे तक क्षेत्र में 18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। रामगढ़ पंचायत समिति के 17 वार्डों और जिला परिषद के 3 वार्डों के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। क्षेत्र के कुल 93 मतदान केंद्रों पर 82,056 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है, वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। मतदान शुरू होने के साथ ही केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही देखने को मिली। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है। सुबह 10 बजे तक 18 प्रतिशत मतदान होने के बाद अब दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। क्षेत्र में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।0
0
Report
कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ के लिए रंग-बिरंगे वस्त्रों में सात दिनों की खास पूजा-आरती
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की शुरुआत हो गई है। ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ अपने अस्थाई शिविर में विराजमान हो गए हैं। भगवान रघुनाथ के दर्शनों के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। मंदिर की तरह अस्थाई शिविर में भी भगवान रघुनाथ की चार पहर विशेष पूजा अर्चना की जा रही हैं। दिन के हिसाब से भगवान रघुनाथ के वस्त्र तय किए जाते हैं; वीरवार को पीले वस्त्र, शुक्रवार को गुलाबी वस्त्र पहनाए जाते हैं। देवी-देवता भी भगवान रघुनाथ के आगे शीश नवा रहे हैं और श्रद्धालु राजसी श्रृंगार व आरती देख रहे हैं। दिनभर भोग भी तैयार और भक्तों को अर्पित किया जा रहा है।0
0
Report
मिरा भाईंदर में 21 लाख के फर्जी नियुक्ति घोटाले के आरोपी की गिरफ्त
Mira Bhayandar, Maharashtra:मिरा भाईंदर ब्रेक दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवारांचा पीए व अध्यक्ष आहे असे सांगून आरोपी तुळशीदास जाधव यांनी मीरा भाईंदर मधील दोन महिलांची केली फसवणूक हि घटना मार्च २०२५ मध्ये घडली तुम्हाला शिक्षण खात्यात नोकरी लावतो असे त्या महिलांना आरोपीने अमिश दाखवले आणि त्यांच्याकडून 21 लाख घेतले त्यानंतर आरोपीने त्या महिलांचे फोन उचलणे बंद केले त्यानंतर महिलांनी भाईंदर पोलीस स्टेशनला तक्रार दिली तक्रारीनंतर पोलिसांनी तुळशीदास जाधवला सोलापूरमधून अटक केली, आरोपी विरोधात महाराष्ट्रात वेगवेगळ्या ठिकाणी 11 गुन्हे दाखल असल्याची माहिती डीसीपी राहुल चव्हाण यांनी दिली आरोपीच्या मोबाईल मध्ये अनेक राजकीय नेत्यांसोबतचे फोटो आढळल्याची माहिती पोलिसांनी दिली. आरोपी राजकीय नेत्यांसोबतचे फोटो दाखवून अनेकांना गंडा घालत असल्याचे पोलिसांचे निदर्शनास आले आहे बाईट -राहुल चव्हाण DCP मिरा भाईंदर झोन वन0
0
Report
Advertisement
तखतपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झगड़ा, पुलिस ने FIR दर्ज
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। घर के सामने शुरू हुई गाली-गलौज देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। एक पक्ष का आरोप है कि देवी प्रसाद साहू, राजेश साहू, रूपेश साहू और उनके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें महिला समेत परिवार के सात सदस्यों को चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। दोनों पक्षों की शिकायत पर तखतपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। देवेंद्र साहू की शिकायत के मुताबिक, पुरानी रंजिश को लेकर देवी प्रसाद साहू, राजेश साहू, रूपेश साहू और उनके अन्य साथी उसके घर के सामने पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर डंडों और हाथ-मुक्कों से मारपीट किए जाने का आरोप है। इस घटना में देवेंद्र साहू, उसके पिता नोहर साहू, मां अनुराधा साहू, भाई हिमांशु साहू, जीजा प्रेम सागर साहू, बहन आंचल साहू और भाभी प्रतिमा साहू को चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष से कृष्ण कुमार साहू ने शिकायत में आरोप लगाया कि हिमांशु साहू, नोहर साहू और देवेंद्र साहू ने उनके साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने पहुंचे देवी प्रसाद साहू को भी पीटा। दूसरे पक्ष ने भी घटना में चोटें आने की बात कही है। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
Dal Lake में मोटरबोट ban से नाविकों के जीवन यापन पर असर, संतुलन की मांग
Srinagar, Uttarakhand:National Democratic People's Party (NDPP) Organising Secretary Iqbal Shantoo on Thursday raised serious concerns over the ban on motorboats in Dal Lake following pollution-related concerns, highlighting the impact of the decision on the livelihoods of people dependent on motorboat operations. Addressing a press conference at the party office in Bemina, Shantoo highlighted the plight of motorboat operators who earn their livelihood by ferrying tourists across the world-famous Dal Lake. He said that while protecting the lake's fragile ecosystem is essential, the economic hardships faced by those dependent on these boats must also be taken into consideration. Shantoo and other stakeholders have stressed the need for a scientific assessment of the actual impact of motorboats on water quality and pollution in Dal Lake. They also argue that the movement of boats may help displace certain floating weeds and vegetation, although the overall environmental impact requires proper scientific evaluation. Many motorboat operators have invested their life savings or borrowed money to purchase boats and establish their businesses. With the ban affecting their operations, these families are now facing financial uncertainty and the possibility of losing their primary source of income. The affected operators have urged the court and the administration to consider alternative employment opportunities, financial assistance, rehabilitation measures and other livelihood options connected with tourism. Dal Lake remains one of Kashmir's most important natural landmarks and tourist attractions, making its conservation a priority. However, stakeholders believe that environmental protection should be accompanied by measures to safeguard the interests of people whose livelihoods depend on the lake. They have called upon the authorities to explore a balanced and sustainable solution that protects Dal Lake from pollution while ensuring that motorboat operators are not pushed into unemployment and financial hardship. The issue has brought renewed attention to the need to balance environmental conservation with economic security for local communities dependent on Kashmir's tourism sector.0
0
Report
JK के डोडा में भगवा बस स्टैंड पर भीषण आग, 6 दुकानों के नुकसान
Doda, A massive fire broke out at Bhagwah Bus Stand in Doda district last night around 9:30 pm, gutting six shops and two stores and causing heavy property losses. No loss of life was reported. Local resident Riyaz Ahmad estimated the damage at around ₹2 crore and alleged that poor road conditions delayed the arrival of fire tenders. He urged the government to compensate affected shopkeepers and establish a fire service facility at Bhagwah. Another local resident, Swami Rai Thakur appealed to the government to send a minister to assess the situation and support affected families. Naib Tehsildar Bhagwah Vijay Kumar said police personnel and local residents helped in the firefighting efforts before Fire and Emergency Services personnel brought the blaze under control. He said the administration would prepare compensation files for the affected shopkeepers and submit them to the district administration. The cause of the fire remains unknown, while locals have also raised concerns over poor road connectivity and the need for better emergency services in the area.0
0
Report
Advertisement
हिसार में दैविक गोयल की मौत: परिवार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है
Gurugram, Haryana:हिसार - दैविक गोयल मौत का मामला दैविक की मौत या हत्या! परिवार का आरोप प्राथमिक जाँच में बरती गई लापरवाही परिवार ने जताया विरोध, पुलिस ने गठित एसआईटी परिवार की पुलिस कमीश्नर से अपील मामले कि हो निष्पक्ष जांच हादसे कि असल वजह निकलकर आए सामने 13 अक्टूबर को हुआ था हादसा, लेकिन अभी तक असल वजह नहीं सामने मामले में पुलिस ने दैविक के नाबालिक दोस्त को किया है गिरफ्तार, आरोपी नाबालिक के पिता को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ा गया हिसार में दैविक गोयल की मौत का मामला अब कई सवाल खड़े कर रहा है... दैविक की मौत हादसा थी या हत्या, परिवार इसी सवाल का जवाब मांग रहा है... परिवार ने मामले की प्राथमिक जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है... वहीं, पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है... अब परिवार ने पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की अपील की है, ताकि दैविक की मौत की असल वजह सामने आ सके... पूरा मामला आदमपुर का है, जहां दोस्त के घर पर दैविक गोयल की गोली लगने से मौत हुई थी... बताया गया कि नाबालिग दोस्त के पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चली थी... अब परिवार ने पुलिस कमिश्नर से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है... परिवार की मांग है कि जांच के जरिए हादसे की असल वजह सामने आए, ताकि दैविक की मौत से जुड़े सभी सवालों का जवाब मिल सके...0
0
Report
आगरा के पोस्टर वार से Siyasi haalcha तेज, 2027 का मिशन चर्चा में
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में ‘सत्ताईस में फिर सन्यासी’ पोस्टर से सियासी संग्राम आगरा में पोस्टर वार, राजपुर चुंगी पर लगे पोस्टर से सियासी हलचल तेज योगी यूथ ब्रिगेड ने लगाया ‘सत्ताईस में फिर सन्यासी’ का पोस्टर पोस्टर के जरिए मिशन 2027 का नारा, योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनाने का संकल्प राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं की तस्वीरों पर विवादित टिप्पणी शमसाबाद रोड स्थित राजपुर चुंगी पर लगे पोस्टर की चर्चा तेज 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर के जरिए सियासी संदेश देने की कोशिश आगरा में पोस्टर वार ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी0
0
Report
बिलासपुर दुर्गा पंडाल में चेन चुराने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। दुर्गा पंडालों में चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि भीड़ का फायदा उठाकर आरती कर रही महिला के गले से सोने की चेन पार कर दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की तलाश शुरू की। पुलिस ने तीनों महिलाओं को पकड़कर उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया ब्लेड जब्त किया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलीपारा रोड का है। पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर की रात श्वेता कश्यप शहीद चंद्रशेखर आजाद दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में आरती कर रही थीं। इसी दौरान उनके गले से करीब 14 ग्राम वजनी सोने की चेन चोरी हो गई। चेन की कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है। पीड़ित के बेटे शौर्य कश्यप की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पंडाल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद संदिग्ध महिलाओं की तलाश की जा रही थी। पुलिस के अनुसार, उसलापुर रेलवे स्टेशन पर हुलिए के आधार पर तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा गया। पूछताछ और पहचान की कार्रवाई के बाद वर्षा बंसल, आशा बंसल और सबिता उर्फ सरिता बंसल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने चेन चोरी की वारदात स्वीकार की। साथ ही दुर्गा पंडाल में एक अन्य महिला की चेन चोरी करने और उसे अपनी साथी रीना बंसल को देने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ब्लेड जब्त कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
MP Dhaval Patel In Dang Inaugurates Development Works Worth ₹24.81 Crore
ब्रेकिंग ડાંગ ડાંગ જિલ્લામાં સાંસદ ધવલ પટેલના હસ્તે માર્ગમકાન હસ્તકના વિકાસકાર્યોની ભેટ, વઘઈ અને આહવા તાલુકામાં એક જ દિવસમાં 16 જેટલા વિકાસકાર્યોનું ખાતમુહૂર્ત, ાંતાજે રૂ. 24 કરોડ 81 લાખના ખર્ચે વિવિધ વિકાસકાર્યો હાથ ધરાશે, રસ્તાઓ, આંગણવાડીઓ, બ્રિજ અને ગ્રામ પંચાયત ભવનો સહિતનાં કામોને મળશે વેગ, વિકાસકાર્યો માટે મોટી રકમની ફાળવણી બદલ મુખ્યમંત્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલ અને નાયબ મુખ્યમંત્રી હર્ષભાઈ સંઘવીનો સાંસદે આભાર વ્યક્ત કર્યો, બાઇટ : ધવલ પટેલ (સાંસદ વલસાડ ડાંગ )0
0
Report
नोएडा एलिवेटेड रोड पर एक सप्ताह यातायात बाधित; गड्ढ़ा समस्या की तकनीकी जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा एलिवेटेड रोड पर एक सप्ताह तक रहेगी यातायात की परेशानी, सेक्टर-62 से सेक्टर-18 जाने वाली लेन बंद एक ही स्थान पर दोबारा गड्ढा होने से प्राधिकरण की बढ़ी चिंता, आईआईटी रुड़की और ब्रिज कॉरपोरेशन के इंजीनियर करेंगे तकनीकी जांच नोएडा। नोएडा की प्रमुख एलिवेटेड रोड पर सफर करने वाले वाहन चालकों की परेशानी आने वाले एक सप्ताह तक बढ़ सकती है। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर के पास सड़क की मरम्मत का काम शुरू होने के चलते सेक्टर-62 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाली लेन को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान संबंधित दिशा में यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। सड़क पर बार-बार गड्ढा होने की घटना के बाद नोएडा प्राधिकरण ने मरम्मत के साथ-साथ इसकी तकनीकी जांच कराने का भी निर्णय लिया है। वहीं, यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मार्ग पर निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें, ताकि जाम और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके。 डीसीपी ट्रैफिक सैयद अली अब्बास के मुताबिक, एलिवेटेड रोड पर मरम्मत कार्य के चलते सेक्टर-62 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाली लेन पर यातायात बंद रखा जाएगा। संबंधित स्थान पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। हालांकि, सेक्टर-18 से सेक्टर-62 की ओर जाने वाली लेन पर यातायात सामान्य रूप से जारी है। मरम्मत कार्य पूरा होने तक इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होगी。 एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार धंसी सड़क एलिवेटेड रोड पर एक ही स्थान पर बार-बार गड्ढा होने की घटना ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और उसकी मजबूती को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, रविवार को सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर के पास सड़क की ऊपरी परत धंस गई थी। इसके बाद प्राधिकरण की ओर से मरम्मत कराकर यातायात दोबारा शुरू करा दिया गया था। लेकिन मंगलवार को उसी स्थान पर फिर से गड्ढा हो गया। इस बार सड़क के नीचे मौजूद सरिया भी दिखाई देने लगा, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई। एक ही स्थान पर दोबारा सड़क धंसने से यह सवाल उठने लगा है कि आखिर सड़क की ऊपरी परत बार-बार क्यों खराब हो रही है। क्या समस्या केवल सड़क की ऊपरी परत तक सीमित है या फिर नीचे मौजूद कंक्रीट और स्टील स्ट्रक्चर में भी कोई तकनीकी खामी है? इन सवालों का जवाब जानने के लिए अब विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी。 आईआईटी रुड़की और ब्रिज कॉरपोरेशन करेंगे जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने आईआईटी रुड़की और ब्रिज कॉरपोरेशन के इंजीनियरों से तकनीकी जांच कराने का फैसला लिया है। इस जांच में सड़क की ऊपरी परत के साथ-साथ उसके नीचे मौजूद कंक्रीट और स्टील स्ट्रक्चर की स्थिति का भी आकलन किया जाएगा। विशेषज्ञ यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि सड़क बार-बार धंसने के पीछे क्या कारण है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए किन उपायों की जरूरत है। तकनीकी जांच इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि केवल ऊपरी सतह की मरम्मत करने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल सकता। यदि सड़क के नीचे किसी प्रकार की कमजोरी या तकनीकी खामी सामने आती है, तो उसे दूर करना जरूरी होगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की मरम्मत और आवश्यक सुधारों को लेकर निर्णय लिया जा सकेगा。 रोजाना हजारों वाहन चालकों की आवाजाही पर पड़ेगा असर सेक्टर-27 से सेक्टर-60 तक बनी करीब 4.8 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड नोएडा की महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल है। यह मार्ग दिल्ली से नोएडा आने-जाने वाले लोगों के साथ गाजियाबाद, सेक्टर-62, 7X सोसायटियों और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए भी काफी उपयोगी है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में इस मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में सेक्टर-62 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाली लेन एक सप्ताह तक बंद रहने से वाहन चालकों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग सकता है। यातायात का दबाव आसपास के मार्गों पर भी बढ़ने की आशंका है। खासकर कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों और रोजाना इस मार्ग का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है。 वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाएं, यातायात पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। बैरिकेडिंग के आसपास जल्दबाजी करने या बंद लेन में प्रवेश करने से बचना भी जरूरी है。 480 करोड़ रुपये की लागत से बनी थी एलिवेटेड रोड करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई इस एलिवेटेड रोड को वर्ष 2017 में आम लोगों के लिए खोला गया था। इसका उद्देश्य नोएडा के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम करना और वाहन चालकों को तेज तथा सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना था। लेकिन अब एक ही स्थान पर बार-बार गड्ढा होने की घटना ने सड़क के रखरखाव और उसकी मौजूदा स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं。 फिलहाल, प्रभावित लेन पर मरम्मत कार्य के चलते यातायात बंद रखा गया है। प्राधिकरण की ओर से प्रस्तावित तकनीकी जांच के बाद ही सड़क धंसने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि मरम्मत के बाद सड़क को किस तरह सुरक्षित और मजबूत बनाया जाएगा, ताकि वाहन चालकों को बार-बार ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े。 एक सप्ताह तक चलने वाले मरम्मत कार्य के दौरान वाहन चालकों को सावधानी बरतने और यातायात संबंधी अपडेट पर नजर रखने की जरूरत है। वहीं, तकनीकी जांच से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि एलिवेटेड रोड पर बार-बार गड्ढा होने की समस्या के पीछे वास्तविक वजह क्या है。 Wkt0
0
Report
दुर्ग पुलिस 13 आरोपियों को बैंक खाते किराए पर देकर साइबर ठगी में गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:एंकर-बैंक अकाउंट को 05 से 15 हजार ₹ प्रति महीने की रकम पर सायबर ठगों को किराए पर देने वाले 13 आरोपीयो को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है .वी/ओ-1 दरअसल पूरा मामला म्युल अकाउंट का है जिसमें ऑनलाइन ठगी की रकम ट्रांजैक्शन कर अपने बैंक खाते में ट्रांसकर करानें वाले आरोपीयो को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है सभी 13 आरोपी अलग अलग थाना क्षेत्र के रहने के वाले है आपको बता दे की पिछले दिनों छावनी थाने में म्युल अकाउंट को लेकर एक मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर अपराध एवं म्युल खातों के विरुद्ध छावनी और नेवई थाने और एसीसीयू की टीम द्वारा बैंक खातों की तकनीकी जांच एवं विश्लेषण किया जा रहा था जांच में सामने आया कि साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में सभी बैंक खातों का उपयोग किया गया है बैंक खातों से संबंधित कुल 13 खाता धारकों के नाम सामने आए जिस पर बैंक से पतासाजी और पूछताछ की गई तब पता चला कि लाखों रुपए का लेनदेन इन सभी बैंक खातों में किया गया है जिसके बाद फौरन सभी खाताधारकों को धर दबोचा गया और पूछताछ करने पर पता चला कि यह सभी खाताधारक अपने बैंक के खाते को 5000 से लेकर 15000 ₹ तक के कमिश्न के लालच में साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था जिससे संबंधित खातों में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि का लेन देन हो रहा था फिलहाल पुलिस ने सभी 13 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
