icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271602
SKSunil Kumar SonkarFollow23 Nov 2024, 09:09 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झज्जर में तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का माहौल, स्कूली बच्चों ने बनाया उत्साह

Jhajjar, Haryana:झज्जर में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर : डीसी वर्षा खंनगवाल और डीसीपी धारना यादव रही विशेष रूप से मौजूद : शहीदी स्मारक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा महर्षि दयानंद स्टेडियम पर आकर हुई संपन्न : तिरंगा यात्रा में देश के नाम संदेश वाली प्रचार वाहन गाड़ी चली साथ-साथ : डीसी बोली, आजादी पर्व को मनाने की है पूरी तैयारी : हरियाणा रोडवेज की कर्मशाला में जिला स्तरीय मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह : डीसीपी धारना यादव ने तिरंगा यात्रा को लेकर जताई खुशी कहा: शहरभर में निकाली तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों की रही मुख्य भूमिका : हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा आजादी पर्व : हमारे लिए खुशी की बात कि हमारी युवा पीढ़ी में देश प्रेम की भावना दे रही है दिखाई : स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन के हैं चाक चौबंद बंदोबस्त : पुलिस प्रशासन से जो बन पड़ रहा है वह कर रही है पुलिस : डीसीपी बोली, हम सभी के मन में है देश प्रेम की भावना, देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी पुलिस
0
0
Report

वाराणसी में तिरंगा यात्रा के दौरान बुर्का पहने युवक के पकड़े जाने पर वायरल वीडियो

JPJai Pal2m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में तिरंगा यात्रा के दौरान बुर्के में पकड़ा गया मुस्लिम युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया खुलासा • वाराणसी के मलदहिया चौराहे पर तिरंगा यात्रा के दौरान चेकिंग करने समय यामाहा बाइक सवार नकाबपोश को पुलिस ने रोका。 • बाइक के पीछे बैठा मुस्लिम युवक आसाद बुर्का और चश्मा पहने हुए था, जिसे देखकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। • पकड़े गए युवकों की पहचान आसाद अंसारी (निवासी शिवपुर) और मिजान अहमद (निवासी लक्सा, औरंगाबाद) के रूप में हुई。 • पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों 12वीं के छात्र हैं और प्रैंक रील बनाने के लिए इमलिया घाट शूटिंग करने जा रहे थे。 • इंटेलिजेंस और एसीपी चेतगंज की पूछताछ में कोई आपत्तिजनक चीज या संदिग्ध मंशा सामने नहीं आई। • छात्रों के परिजनों को थाने बुलाकर जानकारी दी गई。 • बाइक में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर पाए जाने के कारण वाहन को पुलिस ने तुरंत सीज कर दिया。 • थाना सिगरा पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

दुर्ग पुलिस ने पांच संदिग्ध गिरफ्तार, रात्रि बंद-सुने मकानों में चोरी का खुलासा

Durg, Chhattisgarh:एंकर-रेकी कर बंद और सुने मकान में चोरी करने वाले पांच आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है तो वही आरोपियों के पास से चोरी किया गया 07 तोला सोना औऱ नगद भी बरामद किए गए हैं दरअसल पिछले कुछ महीनो वैशाली नगर सुपेला कैंप एवं आसपास के थाना क्षेत्र में बंद एवं सुने मकान में चोरी की सूचना सामने आ रही थी जिसके बाद पुलिस ने टास्क टीम बनाई और पांच सन्दिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया सभी से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि मई जून और जुलाई के इन तीन महीना में रेकी कर कई मकानों में रात्रि के समय बंद एवं सुने मकानो की रेकी कर ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर सोने चांदी और आभूषण सहित नकदी की चोरी की थी इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है वही आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

नोएडा: सेक्टर 121 के किशोर ने पिता की हत्या, मेट्रो के सामने आत्महत्या

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा । सेक्टर 121 रहने वाले 16 वर्षीय किशोर ने पिता की हत्या कर आत्महत्या की 16 वर्षीय किशोर ने सेक्टर 52 मैट्रो स्टेशन पर मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो सामने कूदकर आत्महत्या की मृतक किशोर अपने पिता राजू शर्मा के सेक्टर 121 में रहता था मृतक किशोर के पिता का शव कमरे में मिला । धारदार हथियार से हत्या करने का अंदेशा । किशोर और उसके पिता के बीच विवाद होता था । स्कूल में एडमिशन नहीं कराने और बाहर घूमने से रोकने पर विवाद होता था किशोर पर पिता की हत्या कर मेट्रो के सामने कूद कर आत्महत्या करने का शक थाना फेस 3 पुलिस मामले की जांच में जुटी।
0
0
Report

CBI ने भिलाई PP यार्ड में दबिश, अनमोल उइके से पूछताछ; कॉन्ट्रैक्टर रिश्वत केस सामने

Durg, Chhattisgarh:एंकर-रायपुर रेल मंडल के भिलाई के चरोदा स्थित पीपी यार्ड में सीबीआई की टीम ने दबिश दी है जहाँ रेलवे के सीनियर ऑफिसर अनमोल उइके से पूछताछ की जा रही है उनके कार्यालय में तमाम दस्तावेज खंगाले जा रहें हैं उइके के खिलाफ दिल्ली सीबीआई को शिकायत मिली थी की रेलवे में कोन्ट्रक्टर के रनिंग बिल को पास कराने के एवज में मोटी रकम मांगने की शिकायत सीबीआई से की गई थी इस शिकायत के बाद सीबीआई रायपुर पहुची और फिर रेलवे के लोको पीपी यार्ड में दबिश दी गई फिलहाल कार्रवाई जारी है तो वही सीबीआई के 8 अधिकारियों की टीम दिल्ली पासिंग गाड़ियों में भिलाई पहुंची है और सीधे सीनियर डीएमई अनमोल उइके के ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई शुरू की आपको बता दें पीपी यार्ड में रेलवे वैगन के मेंटेनेंस का काम होता है जहां पहले भी इसी तरह साल 2023 में कॉन्ट्रेक्टर से कमीशन लेने के आरोप में सीबीआई ने दबिश दी थी एक बार फिर भिलाई का पीपी यार्ड सीबीआई की रडार में है.
0
0
Report

झुंझुनूं में 60 मास्टर ट्रेनर नियुक्त, ईवीएम प्रैक्टिकल ट्रेनिंग शुरू

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में निकाय—पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज 60 मास्टर ट्रेनर्स को चुनाव प्रक्रिया की ट्रेनिंग दी गई नामांकन से मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया समझाई ईवीएम संचालन की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी करवाई गई मास्टर ट्रेनर्स अब मतदान दलों को देंगे प्रशिक्षण कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने दिए जरूरी निर्देश जिले परिषद सभागार में हुआ एकदिवसीय प्रशिक्षण आगामी नगर निकाय व पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर झुंझुनूं में जिला प्रशासन ने प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी है। झुंझुनूं के जिला परिषद सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें राज्य निर्वाचन आयोग से प्रशिक्षित डिस्ट्रिक्ट लेवल मास्टर ट्रेनर्स (DLMT) ने ब्लॉक स्तर पर मतदान दलों को प्रशिक्षण देने के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। जिले में मतदान दलों को प्रशिक्षित करने के लिए 60 प्रशिक्षकों की टीम तैयार की गई है। ये प्रशिक्षक अपने-अपने ब्लॉक एवं निकाय स्तर पर नियुक्त मतदान दलों तथा अन्य चुनाव कार्मिकों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के दौरान चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की विस्तार से जानकारी दी गई इसमें उम्मीदवारों के आवेदन लेने, नामांकन पत्रों की जांच, मतदान प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्र एवं मतदान सामग्री, मतदान दलों की जिम्मेदारियां, ईवीएम संचालन, मतदान के बाद की कार्रवाई और मतगणना तक की प्रक्रिया शामिल रही। प्रशिक्षणार्थियों को ईवीएम की प्रायोगिक ट्रेनिंग भी दी गई। साथ ही चुनाव प्रक्रिया से संबंधित प्रपत्रों को सही तरीके से भरने और आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कार्य करने की जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षकों को चुनाव प्रक्रिया की प्रत्येक बारीकी से अवगत कराना है, ताकि वे आगे मतदान दलों को सही और स्पष्ट जानकारी दे सकें। उन्होंने कहा कि चुनाव में उम्मीदवारों के फॉर्म लेने से लेकर उनकी जांच, मतपत्र छपाई, मतदान, मतगणना और अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी प्रशिक्षकों को दी जा रही है। ईवीएम की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी करवाई जा रही है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की शंका हो तो उसका समाधान उसी समय सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि ये प्रशिक्षक फील्ड में जाकर पोलिंग पार्टियों और अन्य कार्मिकों को प्रशिक्षण देंगे। जितनी अच्छी ट्रेनिंग यहां होगी, उतनी ही बेहतर तरीके से अंतिम स्तर पर चुनाव कराने वाले कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा सकेगा। प्रशिक्षण प्रभारी एवं एसीईओ रामनिवास ने बताया कि जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की एक दिवसीय ट्रेनिंग आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर से प्रशिक्षण लेकर आए डिस्ट्रिक्ट लेवल मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में उम्मीदवारों के आवेदन से लेकर अंतिम मतगणना तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया समझाई जा रही है। इसके साथ ही सभी मास्टर ट्रेनर्स को ईवीएम के संचालन की प्रायोगिक ट्रेनिंग देकर फील्ड में भेजा जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न प्रपत्रों, मतदान सामग्री, मतदान दलों की जिम्मेदारियों, ईवीएम संबंधी प्रक्रिया, मतदान के बाद की कार्रवाई एवं मतगणना सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों की ओर से पूछी गई शंकाओं का भी समाधान किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सह प्रभारी अरविंद ओला, नेहा झाझड़िया, डीएलएमटी सुरेंद्र डूडी, राजेश बुरी एवं संजय सरा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से अब इन प्रशिक्षकों के माध्यम से ब्लॉक एवं निकाय स्तर पर मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे आगामी नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके。
0
0
Report
Advertisement

रामनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच जारी

Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी है। गुरुवार देर शाम पीरुमदारा क्षेत्र के ग्राम बसई के समीप झाड़ियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। पीरुमदारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। मृतक की पहचान होने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शव बसई के पास झाड़ियों में मिला बताया गया। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक की पहचान 28 वर्षीय आसिफ के रूप में हुई है, आसिफ मूल रूप से हरदोई, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और रामनगर क्षेत्र में रहकर ब्लॉक बनाने के काम में मजदूरी करते थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी। शव रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर लाया गया था; चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। डॉक्टर तौहिद के मुताबिक अस्पताल पहुंचने तक मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद मौत के असल कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

रामनगर में शव को कूड़ा वाहन से अस्पताल पहुंचाने पर पुलिस की संवेदनशीलता पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:पुलिस की ‘संवेदनशीलता’ का शर्मनाक चेहरा! अज्ञात शव को कूड़ा गाड़ी में पहुंचाया अस्पताल रामनगर ग्राम टांडा मल्लू में नेशनल हाईवे-309 पर गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पिरूमदारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी. मामला उस वक्त गंभीर सवालों में घिर गया जब शव को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाने के लिए कथित तौर पर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का इस्तेमाल किए जाने की तस्वीर सामने आई, आरोप है कि जिस वाहन में आमतौर पर शहर का कूड़ा-कचरा ढोया जाता है, उसी वाहन में अज्ञात व्यक्ति के शव को रखकर अस्पताल पहुंचाया गया. सबसे बड़ा सवाल यह है कि घटनास्थल से रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की दूरी करीब पांच किलोमीटर ही है, ऐसे में क्या पुलिस को शव ले जाने के लिए एंबुलेन्स उपलब्ध नहीं हो सकी? अगर एंबुलेन्स नहीं मिली तो क्या किसी अन्य सम्मानजनक वाहन की व्यवस्था नहीं की जा सकती थी? मृतक की पहचान भले ही अज्ञात हो, लेकिन वह भी किसी का पिता, भाई, बेटा या परिवार का सदस्य रहा होगा, ऐसे में किसी भी शव के साथ सम्मानजनक और मानवीय व्यवहार किया जाना जरूरी है. कूड़ा ढोने वाले वाहन में शव को अस्पताल ले जाने की तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस की संवेदनशीलता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है. लोगों का कहना है कि पुलिस खुद को मित्र पुलिस बताती है लेकिन अगर किसी अज्ञात शव के लिए भी सम्मानजनक परिवहन की व्यवस्था नहीं हो पाती, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है, अब लोगों की नजर जिम्मेदार अधिकारियों की सफाई पर है कि आखिर शव को अस्पताल पहुंचाने के लिए कूड़ा वाहन का इस्तेमाल क्यों किया गया और क्या उस समय कोई दूसरा विकल्प उपलब्ध नहीं था. यह मामला सिर्फ एक शव को अस्पताल पहुंचाने का नहीं, बल्कि इंसानी गरिमा और संवेदनशीलता से जुड़ा सवाल बन गया है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top