Gonda -सरकारी स्कूल में हुई चोरी, प्रधानाध्यापक ने की शिकायत
Pandeypur, Uttar Pradesh:धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर दुबावल के प्राथमिक विद्यालय स्कूल में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. स्कूल के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने धानेपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए लिखा है कि शीतकालीन अवकाश समाप्त होने पर बुधवार सुबह शिक्षक स्कूल पहुंचे तो स्कूल के एक कक्षा कक्ष के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला.इस पर शिक्षक स्कूल के अंदर घुसे तो स्कूल कमरे में रखा गेहूं, चावल व एक गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया जांच की जा रही है।गोण्डाः किसान सेवा केंद्र पर खत्म हुई डीएपी, मायूस होकर लौटे किसान
Pandeypur, Uttar Pradesh:रबी सीजन की मुख्य फसलों की बोआई जोरों पर हैं। ऐसे में डीएपी की मांग बढ़ गई है। किसान डीएपी के लिए समितियों के चक्कर काट रहे हैं। बुधवार को मुजेहना विकास खण्ड के साधन सहकारी समिति पर कई किसान पहुंचे और डीएपी न मिलने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। राम करन तिवारी निवासी धुसवा ने बताया कि डीएपी लेने आए थे,लेकिन समिति बंद है।
ग्राम पंचायत नव्वा गाँव में मनरेगा के तहत काम शुरू, मजदूरों में खुशी की लहर
Dhaneypur, Uttar Pradesh:विकास खण्ड मुजेहना के ग्राम पंचायत नव्वा गाँव में मनरेगा योजना के तहत काम शुरू हो गया है। काम शुरू होने से मनरेगा मजदूरों में खुशी की लहर है। जैनुल बसर ने बताया कि कच्चा रास्ता खराब होने से ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। इसी समस्या को देखते हुए खंड विकास अधिकारी राजेंद्र यादव से बातचीत कर मनरेगा योजना के तहत यह काम शुरू कराया गया है जिससे ग्रामीणों के आने-जाने में कोई परेशानी नहीं हो।
युवक का महिला को थप्पड़ मारने का वीडियो हुआ वायरल
Bishwmbharpur, Uttar Pradesh:बनगाई बरवार की रहने वाली सीमा धानेपुर थाना में शिकायत की थी कि भाभी ने अपनी जमीन पर साफ सफाई की थी ,विपक्षी ने कूडा करकट उसी जमीन पर फेंक दिया।और जब सीमा ने विरोध किया तब विपक्षी भगौती निवासी बनगाई बरवार ने घर में घुसकर लाठी डंडे व मुक्का थप्पड़ से मारा पिटा और गाली गलौज कि और उल्टा सीधी हरकत करने की कोशिश की।
