Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271122

श्री गणेश संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय कौडियाा में प्रबंधन समिति का चुनाव हुआ संपन्न

Nov 24, 2024 15:00:08
Usraina, Uttar Pradesh

श्री गणेश संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिढिन कौडिया में प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें दिनेश्वर प्रसाद शुक्ला को अध्यक्ष व बिन्द नाथ को उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव के लिए नामित पर्यवेक्षक अरुण कुमार तिवारी के उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुआ।साथ ही व्याकुल किशोर मिश्र को प्रबंधक, शीतला प्रसाद मिश्र को निरीक्षक, राम अक्षयबर शुक्ला ,डॉ जटाशंकर मणि, बंशीधर मिश्र को सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SLSanjay Lohani
Feb 21, 2026 10:24:12
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के कोटर थाना अंतर्गत गजिगवां गांव में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान शुभम सिंह (25) के रूप में हुई है, जिसे गंभीर अवस्था में सतना के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर रीवा के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव के सरपंच पति कृष्ण कुमार सिंह और शुभम सिंह के परिवार के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे सरपंच पति के घर के बाहर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। घायल शुभम के परिजनों ने पुलिस को बताया कि विवाद के दौरान कृष्ण कुमार सिंह घर के अंदर गया और अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर पहले हवाई फायर किया। इसके बाद उसने शुभम पर गोली चला दी, जो उसके पेट में जा लगी। गोली लगते ही शुभम अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल बिड़ला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस सरपंच पति पर फायरिंग का आरोप है, वह भी मारपीट में घायल बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है। उधर, बिड़ला अस्पताल में भर्ती शुभम की हालत नाजुक होने के चलते उसे मेडिकल कालेज रीवा रेफर कर दिया गया है।
0
comment0
Report
RMRAHUL MISHRA
Feb 21, 2026 10:23:54
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Feb 21, 2026 10:23:41
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के भुगंडा थाना क्षेत्र के सुनपुर गांव निवासी 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की घर पर पानी की मोटर चालू करते समय अचानक करंट लग गया। बताया जा रहा है कि छात्रा नहाने के लिए पानी भरने हेतु मोटर स्टार्ट कर रही थी, तभी वह करंट की चपेट में आ गई और बेसुध होकर गिर पड़ी। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया है। डॉक्टरों के अनुसार छात्रा की हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्राथमिक जांच में बिजली के तार में करंट प्रवाहित होने की आशंका जताई जा रही है।
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Feb 21, 2026 10:23:25
Panna, Madhya Pradesh:दो मोटरसाइकिलों में जोरदार टक्कर, एक गंभीर घायल। राहवीर बनकर किसी ने नहीं पहुंचाया अस्पताल, तमाशा देखते रहे, राहवीर योजना से लोग शायद अभी प्रभावित नहीं हैं। डायल 112 के आरक्षक ने लोगों से सवाल किया आप में से कोई भी घायल को अस्पताल पहुंचा सकता था। आज मैहर जिले से दो लड़के शिवेंद्र और सौरभ मोटरसाइकिल से अपने निजी काम से देवेंद्र नगर आए हुए थे, देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में बड़ागांव के पास नेशनल हाईवे 39 पर पहुंचने पर उनकी सीधी टक्कर दूसरे मोटरसाइकिल सवारों से हो गई। मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका साथी भी घायल था। आप वीडियो में देख सकते हैं कि घायल व्यक्ति रास्ते में निकल रहे लोगों से लगातार मदद मांगता रहा कि उन्हें अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा दिया जाए। लेकिन यहां एक विषम परिस्थिति देखने को मिली कि जहां एक ओर पुलिस राहवीर योजना का बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार कर रही है, कि सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने पर ₹25000 की राशि से प्रोत्साहित किया जाएगा। बावजूद इसके घायल आधे घंटे से ज्यादा वाहन सड़क पर पड़ा रहा और तड़पता रहा, जिसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने 112 डायल को फोन किया और इवेंट मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगर पहुंचा कर जहां इलाज किया जा रहा है। इलाज करने वाले डॉक्टर अभिषेक जैन ने बताया कि दोनों घायल अस्पताल आए हैं जिनमें से एक की स्थिति नाजुक है जबकि दूसरे की स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं अब पुलिस दूसरी मोटरसाइकिल सवारों की खोजबीन कर रही है।
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Feb 21, 2026 10:23:06
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया गया है। परीक्षा के आयोजन के लिए जिला मुख्यालय राजनांदगांव में 12 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें 4186 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा प्रारम्भ होने के 15 मिनट पश्चात उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर नहीं मिलेगा। परीक्षा प्रारम्भ होने के 15 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र के समस्त प्रवेश द्वार बंद कर दिये जाएंगे। परीक्षार्थियों के अनुसार परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में किसी भी अधिकारी एवं अभ्यर्थी को मोबाईल सेल फोन या अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के साथ प्रवेश करना प्रतिबन्धित है। परीक्षा के सभी कक्षों में जैमर लगाये गये हैं। परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थी को अपने साथ फोटो युक्त प्रवेश पत्र एवं मूल पहचान पत्र साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को जूते अथवा मोटे सोल या ऊंची हील वाले फुटवियर पहनने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी केवल पतले सोल वाली चप्पलें अथवा स्लीपर पहन सकते हैं। अभ्यर्थियों को नजर के चश्मे के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार के चश्में, गॉगल्स, गूगल, मेटा या अन्य डिजिटल ग्लासेस, चश्में पहनने की अनुमति नहीं होगी।
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Feb 21, 2026 10:22:49
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर -खरगोन 10 th बोर्ड की CBSE की छात्रा स्वधा वर्मा ने बैड पर लेटकर दी EXAM । बालिका का एक्सीडेंट होने से अस्पताल में है भर्ती। उपचार के बाद परीक्षा देने पहुंची। बालिका को परीक्षा केंद्र पर बैड की सुविधा उपलब्ध कराई। पिता ने बताया बेटी का जुनून था परीक्षा देना का। बेटे के मनोबल को देख पेरेंट्स ने परीक्षा केंद्र पर बैड की व्यवस्था की मांग की। पीट के फैक्चर होने से बालिका बैठ नहीं सकती । परीक्षा केंद्र पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पर परीक्षा कक्ष में बैड उपलब्ध कराकर दी परीक्षा। आज अंग्रेजी का पेपर देकर बालिका ने जताई प्रसन्नता । छात्रा के हौसले को देखकर अन्य छात्र - छात्राओं ने भी सराहना की। पिता अमित वर्मा ने बताया बेटी की पीट के रीढ़ की हड्डी में फैक्चर होने से अस्पताल में भर्ती है। बेटी ने अपना साल नहीं बिगड़े कि चिंता जताई उसके बाद उसके हौसले को देखते हुए परीक्षा में बैठने की सुविधा उपलब्ध की दिशा में परीक्षा केंद्र पर संपर्क किया । परीक्षा केंद्र पर बैंड की उपलब्ध होने पर बेटी को घर से कार से केंद्र तक लाकर स्ट्रेक्चर से परीक्षा कक्ष तक पहुंचाकर परीक्षा दिलाई जा रही है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 21, 2026 10:22:27
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में भारतीय युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका बीते दिनों गलगोटिया यूनिवर्सिटी में कांग्रेस के यूथ ब्रिगेडियर कार्यकर्ताओं ने आई सबमिट के दौरान कपड़े उतारे और विरोध प्रदर्शन किया था उसको लेकर आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया वही प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए और कहा कि अगर राहुल गांधी लखनऊ आते हैं तो उनको घुसने नहीं दिया जाएगा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी पप्पू राजनीति है वह पप्पू है उनको तमीज नहीं है कि कैसे एक प्रधानमंत्री का सम्मान करना चाहिए भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस से कांग्रेस कार्यालय तक प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध जताया
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Feb 21, 2026 10:21:55
Raipur, Chhattisgarh:बजट सत्र में आएगा धर्मांतरण विधेयक. विधेयक को लेकर विजय शर्मा का बयान, कहा- 24 फ़रवरी को विधानसभा बजट पेश होगा. सारी तैयारी चल रही है. धर्मांतरण संबंधी विधेयक पर भी चर्चा है. दिल्ली में एआई सम्मिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान. कहा- यह शर्टलेस नहीं सेमलेस प्रदर्शन था. उनको लगता है बड़ी प्रक्रिया में त्रुटि हुई है तो किसी मंत्री का घेराव समझ आता है. जहाँ अनेक देशों के लोग आए है वहाँ ऐसा प्रदर्शन का क्या अर्थ है? यही पूछना चाहता हूं इतने बड़े कार्यक्रम में एक संस्था ने गड़बड़ी की उसे पृथक किया गया. उसके बाद मेहमानों के सामने ऐसा करना शर्मनाक है, धिक्कार है. हर जगह राजनीति करना चाहेंगे तो ग़लत है. आज अंतिम प्रकाशन का दिन है. SIR आवश्यक था मतदाता सूची में जितनी गड़बड़ी होती है उनको दुरुस्त करने की प्रक्रिया है. जो नहीं रह गए है उनका नाम भी मतदाता सूची में था. घुसपैठिया कोई है तो ऐसे लोगों को तो कटना ही चाहिए
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Feb 21, 2026 10:20:04
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौई ...\n\n- नौगढ़ मधुपुर मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, मचा कोहराम\n\n- तेज रफ्तार पिकअप में सीएनजी ऑटो में मेरी पीछे से टक्कर\n\n- दिशा टक्कर में सवारियों से भारी सीएनजी ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में पलटी\n\n- ग्रामीणों के सहयोग से पांच एंबुलेंस के जरिए घायलों को लाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़\n\n- सीएनजी ऑटो सवार 14 लोग घायल, दो की हालत नाजुक वाराणसी रिफर\n\n- गंभीर रूप से घायल 12 लोगो को नौगढ़ सीएचसी से भेजा गया जिला अस्पताल\n\n- नौगढ़ से मधुपुर सोनभद्र जा रहे थे ऑटो सवार लोग\n\n- पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी\n\n- नौगढ़ थाना क्षेत्र के चोरमरवा पुलिया के समीप हुई घटना.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top