icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271502
Anurag SinghAnurag SinghFollow20 Jan 2025, 02:54 pm

Lucknow- विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

Colonelganj, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के नेतृत्व में डॉ० राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में एक रक्तदान शिविर का आयोजन पुलिस मुख्यालय में तैनात मीडिया सेल प्रभारी श्री जितेंद्र सिंह सपत्नी श्रीमती सरिता सिंह के संयोजन व श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह आई पी एस (से०नि०) के संरक्षण में किया गया, जिसमें सबसे पहले प्रथम रक्तवीर गाड़ी बाज़ार निवासी अब्दुल्ला आबिद अंसारी ने प्रथम रक्तदाता बनकर ज़िले व कर्नलगंज क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वर्तमान में अब्दुल्ला अपनी फार्मेसी की इंटर्नशिप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज में पूर्ण कर रहे हैं, अब्दुल्ला ने बताया कि उनका समाज सेवा के प्रति लगाव रहता है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

योगी आदित्यनाथ के झांसी दौरे में सर्किट हाउस में डॉरमेट्री व सूट का शुभारंभ

Jhansi, Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी प्रवास के दौरान शनिवार शाम सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने यहां बटन दबाकर 5 सूट व 10 बेड की डॉरमेट्री का शुभारंभ किया। सर्किट हाउस में 5 सूट की सुविधा का शुभारंभ वीवीआईपी और वीआईपी अतिथियों तथा 10 बेड की डॉरमेट्री की सुविधा कर्मचारियों के लिए की गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों से कार्यों को लेकर प्रगति जानी। सर्किट हाउस पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, महापौर बिहारी लाल आर्य, विधायक राजीव सिंह, रवि शर्मा, उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता आदि मौजूद रहे。
0
0
Report

आरा इनकाउंटर: अश्विनी चौबे ने न्यायिक जाँच और गिरफ्तारी की माँग की

Noida, Uttar Pradesh:आरा के साहपुर में हुए इनकाउंटर मामले पर अश्वनी चौबे का बयान भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर की हो न्यायिक जांच, दोषियों पर हो कार्रवाई: अश्विनी चौबे आरा में हुए चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जांच में एनकाउंटर फर्जी साबित होता है तो इसमें शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अश्विनी चौबे ने कहा कि भरत भूषण तिवारी की मौत के मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिसने भी यह कृत्य किया है, उस पर “ब्रह्म हत्या” का दोष लगेगा। अपने बयान के समर्थन में उन्होंने धार्मिक उदाहरण देते हुए कहा कि रावण वध के बाद भगवान राम को भी ब्रह्म हत्या के दोष से मुक्ति के लिए प्रायश्चित करना पड़ा था। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मांग की कि मामले में शामिल सभी दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी हो तथा निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि NDA सरकार किसी भी दोषी को संरक्षण नहीं देती है। जांच में जो भी अधिकारी या कर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलाया।
0
0
Report
Advertisement

राम मंदिर दान घोटाला: न्यायिक आयोग बनाने की मांग पर हाई कोर्ट में सुनवाई

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग बनाने की मांग वाली लखनऊ हाई कोर्ट में दायर एक PIL पर, याचिकाकर्ता, एडवोकेट मोती लाल ने कहा, “पूरी दुनिया जानती है कि 6 जून को मीडिया रिपोर्ट्स में राम मंदिर ट्रस्ट के अंदर पैसे की गड़बड़ियों का आरोप लगाया गया था। इस मुद्दे ने धीरे-धीरे तूल पकड़ा और आखिरकार एक SIT बनाई गई। हालांकि, सरकार ने यह SIT सिर्फ असरदार लोगों को बचाने के लिए बनाई, जबकि इसमें एक बड़ा घोटाला शामिल था। आज, मैंने लखनऊ हाई कोर्ट में एक PIL दायर की है जिसमें इस मामले की जांच के लिए हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जज की अगुवाई में एक न्यायिक आयोग बनाने की मांग की गई है। मैंने यह भी रिक्वेस्ट की है कि अयोध्या के डिस्ट्रिक्ट जज को ट्रस्ट का रिसीवर बनाया जाए और जांच पूरी होने तक ट्रस्ट की शक्तियां और बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए जाएं…आरोप हैं कि घोटाला 200 करोड़ रुपये से ज़्यादा का है, वहां जमा सोना चोरी हो गया और उसकी जगह नकली सोना लगा दिया गया। 1,250 पत्थर के स्लैब या तो गायब हो गए हैं या बेच दिए गए हैं…सुनवाई अगले हफ्ते होनी है।
0
0
Report

राम मंदिर दान घोटाला: SIT जांच तेज, दोषी सज़ा पाएंगे

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: राम मंदिर डोनेशन में कथित हेराफेरी के मामले पर, नेशनल कमीशन फॉर बैकवर्ड क्लासेस (NCBC) की चेयरपर्सन साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, “एक SIT बनाई गई है, और जांच चल रही है। मुझे विश्वास है कि दोषियों को सज़ा मिलेगी, देश की भावनाओं के साथ इस धोखे के लिए निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी…मैंने CM योगी आदित्यनाथ को यह कहते सुना है कि गड़बड़ी के लिए जो भी ज़िम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और मॉनिटरिंग को काफी मज़बूत किया जाएगा। क्योंकि यह आस्था का केंद्र है, जहां सालों से लाखों लोग आते हैं, इसलिए अभी जांच चल रही है, और दोषियों पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी.”
0
0
Report
Advertisement

परिजनों के विरोध के बीच प्रेमी-युगल ने जहर खाकर दी जान, Bareilly

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग प्रेमी युगल ने जहर खा कर खेत में दी जान जहर खाने से प्रेमिका की मौके पर मौत प्रेमी की ईलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत घटना के बाद मृतकों के घर मे मचा कोहराम रिंकू और नेहा की परिजन नही होने दे रहे थे शादी प्रेमी प्रेमिका का रिश्ते में लगता था मौसा दोनों ने आज जहर खा कर दी अपनी जान पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मकरंदापुर गाँव की घटना । परिजनों ने रिश्ता नहीं स्वीकार किया तो प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी मौसा और भतीजी का रिश्त्ता था भोजीपुरा।एक प्रेमी युगल की शादी को परिवार वालों ने स्वीकार नहीं किया तो दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आज शनिवार को जान दे दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जानकारी के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मकरंदापुर निवासी रिंकू 22 वर्ष का अपने बड़े भाई के साढू की पुत्री मेघा 18 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाईं थीं। दोनों प्रेमी युगल शादी करना चाहा रहे थे। लेकिन रिश्ता मौसा भतीजी का होने से युवक के परिजनों ने शादी करने की बात से इंकार कर दिया। दोनों प्रेमी युगलों के परिजनों रिश्ते को नहीं स्वीकार किया।इससे दोनों प्रेमी युगलों परेशान रहने लगे।मृतक युवती के पिता सूरज पाल ने बताया कि वह दोनों पति-पत्नी प्राइवेट नौकरी करते हैं।वह ड्यूटी पर गए हुए थे।छोटी बेटी कोचिंग गई थी। मेघा घर से दस बजे के करीब निकल आई। युवक ने जहरीला पदार्थ खरीद लाया। रिंकू ने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में अपने ही खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया। किसी तरह। परिजनों को पता चला तो वह खेत पर आए लड़की की मौत हो चुकी थी। सूचना पर डायल 112 व भोजीपुरा पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ऐम्बुलेंस से लड़के को निजी अस्पताल भिजवाया। लेकिन देखते ही डाक्टरों ने लड़के को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल का एसपी उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्रा व सीओ हाइवे देवेश सिंह ने निरीक्षण किया। मृतक रिंकू के खिलाफ एक किशोरी से छेड़खानी का व पाक्सो एक्ट का मुकदमा 22 अगस्त 2023 को दर्ज हुआ था। मुकदमा कोर्ट में चल रहा है。 बाइट मुकेश मिश्रा, एसपी ग्रामीण
0
0
Report

नीट यूजी परीक्षा दोबारा, नैनीताल में सुरक्षा चाक–चौबंद, 3874 अभ्यर्थी मैदान में

Haldwani, Uttarakhand:पेपर लीक विवाद के बाद अब नीट यूजी परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है... 21 जून को होने वाली इस परीक्षा को लेकर नैनीताल जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है... जिले में बनाए गए 11 परीक्षा केंद्रों पर करीब 3874 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे...नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है... परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं... अभ्यर्थियों की एंट्री से लेकर परीक्षा समाप्ति तक सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी...परीक्षा से पहले शनिवार को नैनीताल पुलिस ने जिले के अलग-अलग होटलों में चेकिंग अभियान चलाया... पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए होटल संचालकों से जानकारी ली और बाहर से आने वाले लोगों का सत्यापन भी किया...पुलिस का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है...
0
0
Report
Advertisement

खाद्य विभाग का छापा: रिफाइंड में एसेंस मिलाकर नकली देशी घी बनाने का भंडाफोड़

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow16m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद क्षेत्र टूंडला। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को चुल्हावाली रोड स्थित ओ.डी.वी. इंटर कॉलेज के पास संचालित एक कथित नकली घी बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। छापे की सूचना मिलते ही मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान टीम को मौके पर रिफाइंड तेल में एसेंस मिलाकर देशी घी तैयार किया जाता मिला। अधिकारियों ने फैक्ट्री से 24 टीन कथित नकली देशी घी तथा एक ड्रम में भरा अधबना घी बरामद किया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बरामद सामग्री की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां तैयार किया जा रहा कथित नकली घी बड़ी मात्रा में अन्य राज्यों में भी सप्लाई किया जाता था। खाद्य विभाग ने मौके से आवश्यक नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित लोगों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

मोहर्रम शांतिपूर्ण समारोह के लिए शाजापुर में पुलिस तैनाती मजबूत

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर नगर में मोहर्रम का पर्व मनाया जा रहा है। आयोजन पूरी तरह शंातिपूर्ण संपन्न हो, कोई हुड़दंग न हो इसके लिए पुलिस ने पूरी तैयारियां कर रखी है, जिनके द्वारा पूरे जुलूस मार्ग को तीसरी आंख की हद में रखा है। साथ ही जुलूस मंे बैलन, प्रेशर कूकर और मच्छर मारने का हीट लेकर निकलने वालों को भी सख्त हिदायत दी है कि वे ऐसी चीजों को शामिल न करें। साथ ही डीजे को भी प्रतिबंधित किया गया है। नगर में दस दिनो तक मोहर्रम का मातमी पर्व मनाया जा रहा है। इसके बाद नगर में मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा। जहां-जहां से जुलूस निकलेगा उस मार्ग की पूरी निगरानी पुलिस द्वारा की गई है। साथ ही 300 कैमरे जनसहयोग व पुलिस द्वारा लगवाए गए हैं तो 100 कैमरे नगर पालिका द्वारा लगाए जा रहे हैं ताकि पूरे जुलूस मार्ग पर पुलिस की नजर रहे और हुड़दंगियों पर नजर रखी जा सके। एएसपी घनश्याम मालवीय ने बताया कि लोगों के त्यौहार में किसी प्रकार की अशांति नहीं होगी। हमने आज फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को संदेश भी दिया है कि हमारे पास पर्याप्त पुलिस बल और पर्याप्त संसाधन है जिससे शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे। मोहर्रम पर्व को लेकर एएसपी सहित उनकी टीम द्वारा बैठकें आयोजित की गई हैं। जहां सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी ऐसा सामान लेकर जुलूस में शामिल न हो जिसकी कोई जरूरत नहीं है। साथ ही डीजे को शामिल न करने के लिए भी समझाईश दी गई है कि वे डीजे को शामिल न करें। यदि ऐसा कोई करता है तो उसी समय डीजे को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किला परिसर से निकाला फ्लैग मार्च, दिया कानून व्यवस्था का संदेश शनिवार को पुलिस प्रशासन द्वरा फ्लैग मार्च निकाला गया जो किला गेट से प्रारंभ होकर छोटा चौक, बड़ा चौक, सोमवारिया, बिलाल मस्जिद गली, लालूपुरा, कुम्हारवाड़ा, मगरिया, नाग-नागिनी रोड, पोस्ट ऑफिस चौराहा, नूर मंडी, कमरदीपुरा, चौकदारवाड़ी, गाडरीपुरा, दायरा, लकड़शाह, मीरकला एवं पिंजारवाड़ी होते हुए पुनः किला गेट पर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण कर नागरिकों को शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति से मनाएं त्यौहार एएसपी घनश्याम मालवीय ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान शांति एवं भाईचारे की परंपरा को बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की स्थिति में तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
0
0
Report
Advertisement

20 साल बाद खुला उपकारा: गढ़वा में सुधारगृह का उद्घाटन

Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले का एक अनोखा जेल जिसे बनने मे लग गए 20 वर्ष, 2007 मे पहलीबार हुआ था शिलान्यास फिर 2018 मे हुआ दुबारा शिलान्यास, इसबार हुआ उद्घाटन, जेल आईजी ने कहा यह जेल नहीं बल्कि है सुधारगृह। गढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर का यह है उप कारा मंडल गढ़वा। जो झारखण्ड -उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर इस्थित है इस जेल की अनोखी बात यह है की इस जेल को बनने मे दो दश्क लग गए यानी कुल 20 वर्ष। जिसका उद्घाटन आज जेल आईजी, डीसी और विधायक ने संयुक्त रूप से मिलकर किया। तत्कालीन मुख्यमंत्री मधुकोड़ा के शाशनकाल वर्ष 2007 मे पहलीबार इसका शिलान्यास किया गया था जबकि दूसरी बार तत्कालीन रघुवर सरकार के शाशनकाल वर्ष 2018 मे बनकर तैयार जेल का दुबारा शिलान्यास किया गया था वर्ष 2007 से लेकर 2017 तक एक संवेदक ने काम अच्छा नहीं किया तो उसे डिबार करते हुए वर्ष 2018 मे दूसरे संवेदक ने इस अधूरे कार्य को पूरा किया। उसके बाद इसका उद्घाटन आज हुआ। यह जेल अनोखा जेल इसलिए भी है क्योंकि इसपर कई जाँच कमेटी भी बैठ चुकी थी भ्रष्टाचार के मामले उजागर हुए था लेकिन अंततः इस जेल की किसमत बदली और आज इसकी शुरुआत हुई। श्री बंशीधर नगर प्रखंड के महदेईया में निर्मित अत्याधुनिक उपकारा (सब-जेल) का शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में विधायक अनंत प्रताप देव, जेल आईजी सुदर्शन मंडल एवं उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उपकारा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने जेल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद उपकारा का शुभारंभ होना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह जेल नहीं बल्कि सुधारगृह है। इससे न्यायिक कार्यों में गति आएगी तथा बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने जेल में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की भी विस्तार से जानकारी दी。
0
0
Report

खट्टर करनाल पहुंचे, नीट परीक्षा को लेकर शुभकामनाएं और एनसीआर मुद्दे पर स्पष्ट जवाब

Karnal, Haryana:करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रबुद्धजन सम्मेलन से भरा चुनावी जोश... नीट परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं, पंजाब की राजनीति पर साधा निशाना... भगवंत मान के वायरल वीडियो पर टिप्पणी से किया परहेज, वहीं एनसीआर से करनाल को बाहर करने की मांग पर दिया बड़ा जवाब। करनाल : अपने लोकसभा क्षेत्र करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भारतीय जनता पार्टी के "12 साल बेमिसाल" अभियान के तहत आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, सामाजिक प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नीट परीक्षार्थियों को संदेश : कल आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन के साथ परीक्षा देने वाले युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो तथा परीक्षा पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, यही उनकी कामना है। भगवंत मान के वायरल वीडियो पर साधी चुप्पी : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के वायरल वीडियो को लेकर पूछे गए सवाल पर मनोहर लाल ने सीधे तौर पर टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि इस विषय में बेहतर होगा कि स्वयं भगवंत मान से ही पूछा जाए। उन्होंने इस मामले पर किसी भी प्रकार की राजनीतिक प्रतिक्रिया देने से परहेज किया। एनसीआर विवाद पर दिया स्पष्ट जवाब : करनाल को एनसीआर क्षेत्र से बाहर करने की चर्चाओं पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन कारणों के आधार पर यह मांग उठाई जा रही थी, उन समस्याओं का समाधान सरकार द्वारा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अब ऐसी परिस्थितियां नहीं बची हैं जिनके आधार पर करनाल को एनसीआर से बाहर करने की आवश्यकता महसूस हो। विपक्षी प्रदर्शन पर तीखा प्रहार : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोहर लाल ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसे "अनर्गल और निराधार" मुद्दे उठाने वाले लोगों के सवालों का जवाब देना वह उचित नहीं समझते। उनके अनुसार जनता विकास और सकारात्मक राजनीति चाहती है, न कि बेवजह के विवाद। पंजाब में भाजपा सरकार बनने का दावा : हाल ही में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पंजाब दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब में भाजपा लगातार जनसंपर्क और संगठन विस्तार के अभियान में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि शासन गलत हाथों में न जाए। इसी उद्देश्य से पार्टी कार्यकर्ता और नेतृत्व लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। बाइट – केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर
0
0
Report

सूदखोरों के दबाव से परेशान छतरपुर के प्रॉपर्टी डीलर ने ट्रेन के सामने दी जान

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर सूदखोरों से तंग आकर रेल से कट कर जान दे दी. घटना मातगुवां थाना क्षेत्र के ढड़ारी रेलवे ब्रिज के समीप एक प्रॉपर्टी डीलर का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान छतरपुर निवासी 40 वर्षीय संतोष पाठक के रूप में हुई है. मृतक ने ललितपुर-खजुराहो मेमो ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली. मृतक संतोष पाठक के सूदखोरों से कर्जा लिया था, सूदखोर ब्याज की रकम के लिये उस पर दबाब बना रहे थे. संतोष पाठक आज दोपहर करीब 2 बजे रेलवे ब्रिज के आसपास दिखाई दिए थे. इसके बाद करीब 3 बजे गुजरने वाली ट्रेन के आगे कूद गया. हादसा इतना भीषण था कि शव के अंग करीब 150 मीटर तक ट्रैक पर बिखरे मिले. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान के लिए परिजनों को बुलाया गया. मौके से मृतक की स्कूटी, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड तथा जमीन संबंधी दस्तावेज बरामद हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए. मौके पर थाना प्रभारी अंकुर चौबे सहित पुलिस बल मौजूद रहा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top