icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271401
ASHISHASHISHFollow22 Nov 2024, 02:10 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना में 53 संवेदनशील स्थानों पर 24x7 CCTV और AI-ड्राइवेन सुरक्षा

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:दुर्गापूजा और आगामी त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पटना पुलिस और स्मार्ट सिटी प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। गांधी मैदान, डाकबंगला चौराहा, गोलघर, बोरिंग रोड चौराहा, पटना जंक्शन और कारगिल चौक समेत शहर के 53 संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया गया है। इन इलाकों में चोरी, पॉकेटमारी और छिनतई जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। प्रमुख स्थानों पर पीटीजेड कैमरों को सक्रिय किया गया है जबकि 413 आधुनिक कैमरों को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से संचालित किया जा रहा है ये कैमरे 500 गुना जूम और 800 मीटर तक के दायरे में निगरानी करने में सक्षम हैं। साथ ही, एआई तकनीक की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों को ट्रैक करने में भी सहायता मिलेगी। पटना स्मार्ट सिटी की ओर से किए गए सर्वे में सामने आया है कि राजधानी में लगे कुल 629 सीसीटीवी कैमरों में से 469 ही चालू हैं, जबकि 160 कदम बंद पड़े हैं, इसके अलावा 51 इमरजेंसी कॉल बॉक्स में से 46 काम कर रहे हैं और पांच बंद हैं, पब्लिक एड्रेस सिस्टम के 69 उपकरणों में से 23 और 31 प्रमुख चौराहों पर लगे ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिग्नलों में से आठ बंद पाए गए हैं। इन सभी उपकरणों को दुरुस्त कर सक्रिय करने का निर्देश दिया गया है। गांधी मैदान इलाके में बिजली की समस्या के कारण 128 कैमरों में से 22 बंद हैं वहीं, एयरपोर्ट नॉर्थ गेट, अनीसाबाद मोड़, बेउर मोड़, हाईकोर्ट मोड़, पटेल गोलंबर और एनआईटी घाट समेत कई इलाकों में मेट्रो, सड़क निर्माण, फाइबर केबल कटने, हाईटेंशन लाइन और जलजमाव के कारण निगरानी व्यवस्था प्रभावित हुई है। आपात स्थिति में लोगों को पुलिस और एंबुलेंस की मदद उपलब्ध कराने के लिए बंद पड़े इमरजेंसी कॉल बॉक्स को भी फिर से चालू करने की कवायद की जा रही है। तकनीकी रूप से अपडेट करने के लिए पांच खराब कॉल बॉक्स मुंबई भेजे गए है जहां इनके सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जाएगा। दुर्गापूजा के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए प्रशासन इन सभी तकनीकी संसाधनों को जल्द दुरुस्त करने में जुटा है।
0
0
Report

कृष्णा नदी के पानी से अक्कलकोट के लिए 5 टीएमसी मंजूर

Solapur, Maharashtra:सोलापूर - कृष्णा खोऱ्यातील पुराचे पाणी अक्कलकोटला देण्याची मागणी अक्कलकोट तालुक्यातील पाणीटंचाई आणि दुष्काळी परिस्थितीवर कायमस्वरूपी तोडगा काढण्यासाठी कृष्णा खोऱ्यातील पुराचे पाणी निरा-भिमा खोऱ्याकडे वळवण्याच्या प्रस्तावित योजनेतून अक्कलकोट साठी 5 टीएमसी पाणी मंजूर करण्याची मागणी आ. सचिन कल्याणशेट्टी यांनी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्याकडे पत्राद्वारे केली आहे. पूरस्थितीवर नियंत्रण मिळवण्यासाठी कृष्णा नदीतील सुमारे 50 टीएमसी अतिरिक्त पाणी निरा-भिमा खोऱ्याकडे वळवण्याचे नियोजन प्रस्तावित आहे. या योजनेचा तालुक्याला लाभ मिळावा अशी आग्रही मागणी अक्कलकोटचे आ. सचिन कल्याणशेट्टी यांनी मुख्यमंत्र्यांकडे केली आहे.
0
0
Report
Advertisement

बर्डोद में जलदाय पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद

Jaipur, Rajasthan:बर्डोद:-(कोटपूतली बहरोड) बर्डोद क़स्बे के अरावली पर्वतमाला पर माँ चामुण्डा देवी मन्दिर के पास स्थित जलदाय विभाग की पानी टँकी की पाइप लाइन पिछले कई महीनों से लीकेज पड़ी हुई है। जिसके कारण हजारों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो रहा है, पेयजल की बर्बादी के बावजूद सम्बंधित विभाग की ओर से समस्या के समाधान पर ध्यान नही दिया जा रहा है। पानी की लाइन से बहते पानी को देखकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है, जल है, तो कल है। जल सरंक्षण को लेकर सरकार अनेकों योजनाएं चला रही है। वही विभागीय कर्मी लापरवाह बने हुए है।
0
0
Report
Advertisement

दशहरा मेले के दौरान पटना के अस्पतालों में अलर्ट, बेड और वेंटिलेटर बढ़ाए गए

Patna, Bihar:दशहरा मेले के दौरान भीड़ और संभावित हादसों को देखते हुए पटना के प्रमुख सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। पीएमसीएच, आईजीआईएमएस, एनएमसीएच और पटना एम्स समेत अन्य अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत किया गया है। चारों बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में घायलों के इलाज के लिए कुल 85 बेड और 38 वेंटिलेटर रिजर्व रखे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है, जबकि ऑन कॉल डॉक्टर भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। पीएमसीएच में नेत्र रोग, त्वचा रोग, हड्डी रोग, जनरल सर्जरी और मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। अस्पताल की इमरजेंसी में जीवनरक्षक दवाएं और सर्जिकल सामग्री उपलब्ध करा दी गई हैं। आईजीआईएमएस में घायलों के लिए 10 बेड और 10 वेंटिलेटर रिजर्व किए गए हैं। दशहरा के दिन यहां ओपीडी सेवा बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। वहीं, पटना एम्स के ट्रॉमा सेंटर में घायलों के इलाज के लिए अतिरिक्त 20 बेड तैयार रखे गए हैं। एनएमसीएच में भी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा न्यू गार्डिनर रोड और गर्दनीबाग अस्पताल को भी अलर्ट किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दशहरा मेले के दौरान किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी होने पर घबराएं नहीं और तुरंत संबंधित अस्पताल के कंट्रोल रूम या दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना दें, ताकि समय पर इलाज उपलब्ध कराया जा सके。
0
0
Report

पटना सहित बिहार में दशहरा-छठ के अवसर पर 27 नई पीएम इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी

Patna, Bihar:दशहरा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बिहार में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ाई जा रही है। पटना और आसपास के इलाकों के लिए 27 नई पीएम इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई गई हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अनुसार, इनमें से 25 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन पटना और आसपास के क्षेत्रों में किया जा रहा है। इन बसों से मनेर, हाजीपुर, नौबतपुर, बिक्रम, पालीगंज और बिहटा समेत कई इलाकों में आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। नई बस सेवा के तहत बिहटा-अम्हारा, दानापुर शिवाला, जानीपुर, पालीगंज, नौबतपुर, मनेर, हाजीपुर-जंदाहा, जगनपुरा आईएसबीटी और बिक्रम जैसे रूट शामिल हैं। इससे रोजाना पढ़ाई, नौकरी और दूसरे जरूरी कामों के लिए पटना आने-जाने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन का एक और विकल्प मिलेगा। इलेक्ट्रिक बसों के अलावा महिला यात्रियों के लिए आठ पिंक बसें भी उपलब्ध कराई गई हैं। जानकारी के मुताबिक, इनमें दो बसें कारगिल चौक से पालीगंज, तीन बसें दानापुर शिवाला और तीन बसें जानीपुर रूट पर चलेंगी। त्योहारों के दौरान ट्रेनों और बसों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच इन बसों के परिचालन से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने विद्युत रोहित्र तार चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया

Pimpri-Chinchwad, Maharashtra:आळंदी, मरकळ आदि क्षेत्रीय ग्रामीण भागों में पिछले कुछ दिनों से विद्युत रोहित्रों में तांब्या और एल्यूमिनियम तारों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस की अपराध शाखा यूनिट-3 ने पर्दाफाश किया है. इस मामले में चोरी के माल को खरीदने वाले भंगार व्यवसायियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे कुल 16 लाख 35 हजार रुपयों का माल जप्त किया गया है. इस गैंग का एक आरोपी फरार है. पुलिस ने अक्षय बाबासाहेब काळे, राहुल दिनकर पोकड़े और भंगार व्यवसायी ईजहार इस्माइल चौधरी, ब्रिजमोहन असर्फीलाल प्रजापती को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी ललित मगर फरार है. गोपनीय सूचना के आधार पर जांच के दौरान आरोपियों ने रोहित्रों में तार चुरा कर मरकळ और भानोबा की कोयाली के बीच स्थित भंगार दुकान में बिक्री की कबुली दी है.
0
0
Report
Advertisement

फाजिल्का में डीसी कार्यालय के पास पुलिसकर्मी और कैंटर चालक के बीच तकरार

Fazilka, Punjab:फाजिल्का में डीसी कार्यालय के पास policeकर्मी और कैंटर चालक के बीच हुई तीखी बहस, चालक ने वर्दी का रौब दिखाने के लगाए आरोप, पुलिसकर्मी बोला- CCTV निकलवाकर दिखा देता हूं फाजिल्का के लाल बत्ती चौक के पास उस समय हंगामा हो गया, जब सीमेंट से भरा एक कैंटर एक पुलिसकर्मी की कार से टकरा गया। टक्कर के कारण कार का एक शीशा टेढ़ा हो गया। हालांकि, इस दौरान कोई बड़ा हादसा होने से बच गया, लेकिन मामूली टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई। जानकारी के अनुसार, कैंटर चालक ट्रैफिक लाइट हरी होने के बाद चौक पार करने लगा। इसी दौरान साथ से गुजर रही एक कार के साथ कैंटर की टक्कर हो गई। कार में एक पुलिसकर्मी सवार था। टक्कर के बाद पुलिसकर्मी ने डीसी कार्यालय के पास अपनी गाड़ी आगे लगाकर कैंटर चालक को रोक लिया। इसके बाद सड़क पर दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। कैंटर चालक ने पुलिसकर्मी पर वर्दी का रौब दिखाने के आरोप लगाए। वहीं, पुलिसकर्मी का कहना था कि वह मौके की CCTV फुटेज निकलवाकर दिखा सकता है। पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया कि गलती करने के बाद भी उसे गलत बोला जा रहा है और मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि सीमेंट से भरा कैंटर फिरोजपुर से अबोहर की तरफ जा रहा था। जब कैंटर फाजिल्का के लाल बत्ती चौक पर पहुंचा, तो कार के साथ टक्कर के बाद यह पूरा विवाद सामने आया।घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा।
0
0
Report

डीग जिला प्रमुख के लिए भगत सिंह लोहागढ़ की दावेदारी सामने

Noida, Uttar Pradesh:डीग डीग जिला प्रमुख के लिए दावेदारों में चर्चा आया बड़ा नाम, होटल व्यवसायी भगत सिंह लोहागढ़ ने भी जताई दावेदारी, गांव सिनसिनी में सिनसिना बाबा मंदिर में आयोजित पंचायत में जताई दावेदारी, भगत सिंह अपनी पत्नी रेणू सिंह को लड़ाना चाहते है जिला प्रमुख का चुनाव, रेणू सिंह अगर उतरी चुनाव मैदान में तो डीग जिले में मुकाबला होगा दिलचस्प, डीग जिला प्रमुख के लिए कई दावेदार, भगत सिंह लोहागढ़ है सन्तोष कटारा के करीबी, कटारा है आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और सीएम भजनलाल शर्मा के साले, बीजेपी से ही दावेदारी जता रहे हैं भगत सिंह लोहागढ़, जिला प्रमुख की कुर्सी के जरिये आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रोडमैप तैयार कर रहे है भगत सिंह लोहागढ़।
0
0
Report
Advertisement

जखराना में सफाई व्यवस्था बदहाल, बरसात के बीच पानी भरे मोहल्ले

Jaipur, Rajasthan:जखराना (कोटपूतली-बहरोड़) गाँव की सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। सरकार और जनप्रतिनिधि विकास कार्यों के लिए धन की कमी न होने के दावे करते रहे हैं, लेकिन ग्राम पंचायत जखराना की जमीनी हकीकत इन दावों को झुठलाती नजर आ रही है। बहरोड़ क्षेत्र के गाँव जखराना में साफ-सफाई के बावजूद जगह-जगह पानी भरा है और नालियाँ गंदगी से अटी पड़ी हैं। हालात दिन-प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं। कई गलियों और मोहल्लों में अब तक पक्की सड़कें नहीं बन पाई हैं, जगह-जगह कीचड़ और गंदा पानी जमा रहने से ग्रामीणों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। बरसात के बाद स्थिति और बिगड़ जाती है।
0
0
Report

बानसूर में विश्वविद्यालय स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली) राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर के तत्वावधान में अंतर-महाविद्यालय क्रॉस कंट्री (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन मत्स्य महाविद्यालय बानसूर में किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों की 14 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि गंगाश्याम गुर्जर, चंचल शर्मा एवं संस्था निदेशक अन्जू जयसिंह मीणा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर इंजी. जयसिंह मीणा सहायक अभियंता पंचायत समिति बानसूर ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया तथा सभी प्रतिभागी टीमों का अभिनंदन किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top