271202
Itia thok - गन्ने की फसल में अच्छी पैदावार के लिए करे ये कार्य
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी प्रगतिशील किसान विनोद कुमार उपाध्याय बताते हैं,कि अच्छी पैदावार व गन्ने में ज्यादा कल्ले निकलने के लिए गुड़ाई करें। जिससे मिट्टी में वायु संचार बेहतर होता है।इसके अलावा,गन्ने की फ़सल में तीन महीनों में छह बार पानी देना चाहिए और छह बार गुड़ाई भी करनी चाहिए।गन्ने की फसल में कीटों से बचाव व रोकथाम के लिए किसान भाई कोराजन का इस्तेमाल जरूर करें।इसके साथ ही 150 मिलीलीटर की शीशी को दस टंकियों में मिलाकर पौधे की जड़ पर डालना होता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायपुर: ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में स्वागत, 30 लाख रुपये प्रोत्साहन और प्रमोशन
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में स्वागत. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि और आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति की घोषणा. ज्ञानेश्वरी की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव, बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा- मुख्यमंत्री0
0
Report
स्केटबोर्डर ने शानदार ट्रिक दिखायी, एक राहगीर कार से उसकी तारीफ करता है
Noida, Uttar Pradesh:A skateboard lands an awesome trick, and a passerby in his car stops to let him know it was awesome.0
0
Report
धनबाद के बेकार बांध पर जीटा की गंगा आरती ने मचाया उत्साह
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बेकार बांध में जीटा ने भव्य गंगा आरती का आयोजन किया। जीटा पांच साल से गंगा आरती का आयोजन कर रही है। गंगा आरती में डीसी आदित्य रंजन एसएसपी प्रभात कुमार, मेयर संजीव सिंह, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव मुख्य रूप से शामिल हुए। बनारस का विशेष समूह गंगा आरती के लिये, शिव डमरू नृत्य कलाकार देहरादून के साथ स्थानीय कलाकार अपना प्रस्तुति दी। बारिश के बाउजूद श्रद्धालु गंगा आरती को देखने के लिये डटे रहे। बेकार बांध में पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शिव तांडव, शिव आरती, भगवान राम के भक्ति गीत को देख सुन सभी भक्ति भाव में जयकारा लगाते रहे। वही डीसी और एसएसपी ने कहा कि पावन सावन माह में गंगा आरती, पहली सोमवारी में आयोजन किया गया। गंगा आरती का आयोजन को देख अच्छा लगा। वही मेयर ने कहा कि धनबाद की गंगा आरती को देख बाबा भोलेनाथ काशी विश्वनाथ का दर्शन हो गया। आयोजन करने वाले बधाई के पात्र हैं। वही गंगा आरती का आयोजन करने वाले जीटा अध्यक्ष अमितेश सहाय ने कहा कि पांच साल से गंगा आरती का आयोजन कर रहे हैं। हर साल गंगा आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। स्थानीय कलाकार के साथ बनारस के गंगा आरती समूह, देहरादून, जयपुर के कलाकार की प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। बारिश के बाद भी लोग गंगा आरती देखने के लिये रुके रहे।0
0
Report
Advertisement
नाज़ारे में विशाल लहरें: पुर्तगाल के समुद्री तट पर रिकॉर्ड उछाल
Noida, Uttar Pradesh:The size of the waves in Nazaré Portugal0
0
Report
रॉकेट जैसी रफ्तार: नई ऊँचाइयों की तरफ बढ़ रहा है
Noida, Uttar Pradesh:Like a rocket ship0
0
Report
वॉलिबॉल में जंप स्पिन सर्व और साइड रोटेशन की बारीकियाँ
Noida, Uttar Pradesh:This way of falling.. I wonder if it's a jump spin serve. Jump spin serve (strong top spin) a little side rotation mixed. If you look at it from the side, it will definitely fall. Let's study volleyball properly...0
0
Report
Advertisement
जयशंकर ने हैदराबाद हाउस में उज़्बेकिस्तान के विदेश मंत्री से मुलाकात की
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: EXTERNAL AFFAIRS MINISTER DR. S. JAISHANKAR MEETS WITH FOREIGN MINISTER OF UZBEKISTAN BAKHTIYOR SAIDOV AT HYDERABAD HOUSE/ VISUALS दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में उज़्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियोर सैदोव से मुलाकात की।0
0
Report
पन्ना वेयरहाउस प्रबंधक वंदना बागरी निलंबित, धान सुरक्षा मामला जांच में
Panna, Madhya Pradesh:इस खबर का असर हुआ है। वेयर हाउस शाखा प्रबंधक सस्पेंड पन्ना जिले के लक्ष्मीपुर एवं बड़ागांव वेयरहाउस कैब में रखी धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने से धान के दाने अंकुरित होकर बोरियों से बाहर निकल आए थे। इस खबर को जी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में प्रमुखता से दिखाया था और इसके बाद वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच ने इस मामले को संज्ञान में लिया और उन्होंने एक जांच दल भेजा था। जिसमें वेयरहाउस की शाखा प्रबंधक पन्ना वंदना बागरी को प्रथम दृष्टया दोषी माना गया है और उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की अभी जांच की जा रही है और यह आकलन लगाया जा रहा है कि इस लापरवाही से कितनी धान खराब हुई है। फिरहाल इस कार्रवाई से वेयरहाउस कारपोरेशन के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
मुनीरका में पत्नी हत्या: दोस्त से मदद लेकर शव ठिकाने लगाते आरोपी गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:मुनीरका में पत्नी की हत्या, शव ठिकाने लगाने के लिए दोस्त से मांगी मदद; पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मुनीरका इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। 24 वर्षीय डिलीवरी बॉय ने कथित तौर पर अपनी 20 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी और फिर अपने दोस्त को फोन कर शव ठिकाने लगाने में मदद मांगी। दोस्त ने सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को थाना किशनगढ़ में PCR कॉल मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और शव को ठिकाने लगाने के लिए दूसरे व्यक्ति से मदद मांग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस पाल डेयरी, मुनीरका पहुंची, जहां शिकायतकर्ता की निशानदेही पर आरोपी अनुराग उर्फ अभिषेक (24) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में शिकायतकर्ता ने बताया कि 1 अगस्त की रात आरोपी ने उसे अपने घर के पास बुलाया। कमरे में पहुंचने पर उसने देखा कि आरोपी की पत्नी कनिका (20) बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थी और उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं। आरोपी ने खुद पत्नी की हत्या करने की बात कबूल करते हुए शव ठिकाने लगाने में मदद मांगी। शिकायतकर्ता ने बहाना बनाकर अपना मोबाइल फोन आरोपी से वापस लिया और घर पहुंचते ही डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस आरोपी के साथ उसके घर पहुंची, जहां कनिका का शव बरामद हुआ। उसे Safdarjung Hospital ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर क्राइम टीम और एफएसएल की टीम से जांच कराई। शिकायतकर्ता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर थाना किशनगढ़ में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनुराग उर्फ अभिषेक मुनीरका का रहने वाला है और डिलीवरी बॉय का काम करता है। उसकी शादी वर्ष 2023 में कनिका से हुई थी, जो गृहिणी थी। शुरुआती जांच में हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ में आज बारिश शुरू, कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
Raipur, Chhattisgarh:मौसम विभाग का कहना है कि आज से बारिश की गतिविधियाँ छत्तीसगढ़ में शुरू हो जाएंगी... प्रदेश में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है0
0
Report
आज से सहयोग केंद्र शुरू: भाजपा कार्यालय में मंत्रियों से मिलकर शिकायतों का निपटान
Raipur, Chhattisgarh:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज से सहयोग केंद्र की शुरुआत हुई..... सहयोग केंद्र 5 दिनों तक दोपहर 3 से 5 तक संचालित होग.... जिसमें प्रदेश भर से कार्यकर्ता मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और समस्याओं का निवारण करेंगे......0
0
Report
रामपुर में डीएम-एसपी ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
Rampur, Uttar Pradesh:रात में सड़कों पर उतरे डीएम-एसपी, कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, एसपी बोले निरीक्षण में मिली छोटी कमियां, सभी को जल्द कराया जाएगा दुरुस्त, एंकर:सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर रामपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है,सोमवार देर रात जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद सड़कों पर उतरे और जिले के विभिन्न कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया, इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और पुलिस तैनाती का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई छोटी-छोटी कमियां भी मिलीं,जिन्हें तत्काल दुरस्त करने के निर्देश दिए गए, V/O:रामपुर में कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने देर रात भारी पुलिस बल के साथ कांवड़ मार्गों का भ्रमण किया,निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों, शिव मंदिरों, कांवड़ शिविरों और प्रमुख मार्गों का बारीकी से जायजा लिया, उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देशक भी दिए,निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ स्थानों पर छोटी-छोटी कमियां सामने आई हैं,इन कमियों को तत्काल दूर कराया जाएगा और सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएंगे, उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,0
0
Report
Advertisement
डायबिटीज के पांच बायो हैक्स: शुगर लेवल 40% तक कम करने वाले तरीके
Raipur, Chhattisgarh:डायबिटीज के पांच ऐसे बायो हैक जो आपके शुगर लेवल को 40 फीसदी तक कम कर सकते हैं। ना extra कुछ परहेज किए ना अलग से कोई हैवी लाइफ़ स्टाइल चेंज किए। और पांचवा बायोहैक्स तो डायबिटीज के लिए 2026 में सबसे बड़ा गेम चेंजर बनकर उभरा है।0
0
Report
बिहार उपचुनाव: NDA की सरकार के संकेत, मोदी के नेतृत्व में विकास का दावा
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): SHAINA NC (SHIV SENA) ON RSS CHIEF MOHAN BHAGWAT MEETING WITH GEN Z/ NISHIKANT DUBEY REMARKS ON MARK ZUCKERBERG AND PM VIDEO REMOVAL/ PRASHANT KISHOR BYPOLL VICTORY IN BIHAR\n\nमुंबई, महाराष्ट्र | शिवसेना नेत्री शाइना एन.सी. ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर कहा, \"उपचुनाव से अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है, हार होती है और जीत होती है। लेकिन लोगों ने असल में तो NDA की ही सरकार बिहार में चुनी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास को देखा है... प्रशांत किशोर के एक सीट जीतने से इतना परिवर्तन नहीं होगा।\"0
0
Report
भोलेनाथ दर्शन के बाद सेल्फी लेने मालगाड़ी पर चढ़े युवक की मौत
Samastipur, Bihar:भोले नाथ के दर्शन के बाद स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में युवक की गई जान। हाईटेंशन तार के चपेट में आने से मौके पर ही हुई मौत। समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर में सावन मास की पहली सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक व दर्शन कर लौट रहे एक युवक की लापरवाही जानलेवा साबित हुई। पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड स्थित विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्फी लेने के दौरान युवक हाईटेंशन ओवरहेड विद्युत तार की चपेट में आ गया। तेज धमाके के साथ उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी अशरफी महतो के पुत्र राम कृपाल महतो ( 44 ) के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि वह पत्नी के साथ पहली सोमवारी पर उगना महादेव मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन करने आए थे। उनके दर्शन के बाद पत्नी मंदिर में पूजा-अर्चना में व्यस्त थीं, जबकि राम कृपाल जलाभिषेक के बाद रेलवे स्टेशन की ओर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर राम कृपाल सेल्फी लेने लगे। तभी सिर के ऊपर से गुजर रही 25 हजार वोल्ट की ओवरहेड विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। तेज धमाके के साथ उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पहली सोमवारी के कारण स्टेशन और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। धमाके की आवाज सुनते ही लोग दौड़ पड़े, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना के समय मृतक की पत्नी मंदिर में पूजा कर रही थीं। हादसे की सूचना मिलते ही वह स्टेशन पहुंचीं। पति का शव देखते ही वह फूट-फूटकर रोने लगीं। परिजनों के विलाप से स्टेशन परिसर का माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर बछवाड़ा जीआरपी और विद्यापतिनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रेलवे परिसर में खड़ी मालगाड़ी या किसी भी रेल डिब्बे पर चढ़कर सेल्फी लेने अथवा वीडियो बनाने जैसी जोखिम भरी हरकत न करें। ओवरहेड हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से कुछ ही सेकेंड में जान जा सकती है।0
0
Report
Advertisement
