271202
चुरिहारपुर में अधूरा पुल निर्माण, ग्रामीणों की परेशानी जारी
Gajadhar Purwa, Uttar Pradesh:इटियाथोक विकास खंड के ग्राम पंचायत चुरिहारपुर में दो दशक पहले सरयू नहर का निर्माण किया गया था लेकिन सड़क पर पुल न बनने से ग्रामीण पीपे के पुल से आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान मुजीबुर्रहमान ने बताया कि बार-बार मांग के बाद एक साल पहले पुल निर्माण शुरू हुआ लेकिन कार्यदायी संस्था अधूरा काम छोड़कर चली गई। इससे ग्रामीणों में निराशा है। सरयू नहर विभाग के एक्सईएन धीरज कुमार ने बताया कि पुल निर्माण की निर्धारित समय सीमा जनवरी 2025 है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़- नर्सरी में ब्लैक कोबरा देख लोगों के उड़े होश, रेस्क्यू जारी।
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर हापुड से है। जहां एक नर्सरी फार्म में कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। थाना देहात के असौड़ा गांव स्थित श्रेया नर्सरी में कोबरा सांप दिखाई देने से वहां लोगों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। ब्लैक कोबरा को देखकर लोगों के होश खड़े हो गए। वहीं कोबरा निकालने की सूचना वन विभाग को दी गई जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और ब्लैक कोबरा का रेस्क्यू करने का प्रयास कर रही है।0
0
Report
कन्नौज के छिबरामऊ में महिला की हत्या कर जेवर लूटने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में महिला मंजू वर्मा की हत्या और लाखों के जेवर लूटने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, बाइक और लूटे गए जेवर बरामद किए हैं। 25 मई 2026 की शाम करीब 5 बजकर 5 मिनट पर छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के बनवारी नगर निवासी महिला मंजू वर्मा घर में अकेली थीं। आरोप है कि शालू उर्फ शल्लू पुत्र फुंदन, जो मृतका के परिवार का परिचित और ड्राइवर था, घर पहुंचा और घरेलू बातचीत के दौरान महिला से 30 हजार रुपए की मांग करने लगा। महिला द्वारा पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी गुस्से में आ गया और मारपीट कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी महिला के पहने हुए जेवर लूटकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी छह पीली धातु की अंगूठियां, हाथ का एक छल्ला, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी टॉप्स और एक सोने की जंजीर लेकर भागा था। घटना के बाद थाना छिबरामऊ में मुकदमा दर्ज कर एसओजी, सर्विलांस और पुलिस की पांच टीमें जांच में लगाई गई थीं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी पर काफी कर्ज था। घटना वाले दिन वह मृतका के घर की बाइक लेकर भी गया था। मुखबिर की सूचना पर फर्रुखाबाद रोड स्थित एक प्लाट पर पुलिस ने घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, बाइक और लूटे गए जेवर बरामद हुए हैं। घायल आरोपी का इलाज CHC छिबरामऊ में चल रहा है, जबकि पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। बाइट- विनोद कुमार (एसपी)0
0
Report
जामताड़ा में डंपर-स्कूटी टक्कर ने एक की मौत, दो घायल; आक्रोश बढ़ा, सड़क जाम
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। दुमका रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास डंपर और स्कूटी की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया घटना जामताड़ा शहर के दुमका रोड स्थित रामजसराय गोपीराम इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास की है। बताया जा रहा है कि रेलवे साइडिंग से कोयला खाली कर एक डंपर पेट्रोल भराने के लिए पंप में घुस रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूटी पर सवार तीन युवक भी पेट्रोल पंप की ओर मुड़े, तभी संतुलन बिगड़ने से स्कूटी डंपर के नीचे चली गई。 हादसे में तीलाबाद निवासी रोनित राय उर्फ पपाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद टाइगर मोबाइल जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में धनबाद रेफर कर दिया गया。 घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने दुमका रोड मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस भारी संख्या में मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई。 बताया जा रहा है कि मृतक रोनित राय जामताड़ा थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मी कल्पना राय का इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया0
0
Report
Advertisement
नीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय में जनता दरबार निरीक्षण किया, विजय चौधरी से मुलाकात
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे जदयू कार्यालय आज सुबह में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी से भी पूर्व सीएम नीतीश ने की थी मुलाकात बिहार विधान परिषद चुनाव तारीखों के बाद एक्टिव दिख रहे है नीतीश कुमार आज जेडीयू कार्यालय में पहुंच कर अपने पार्टी कार्यालय में लगे जनता दरबार का निरक्षण किया। मंत्री समय से आ कर लोगों की शिकायत सुन रहे हैं या नहीं सभी चीजों को देखा。0
0
Report
लालसोट में ईद की नमाज़, अमन-चैन की दुआ के साथ भारी सुरक्षा व्यवस्था
Dausa, Rajasthan:लालसोट, दौसा मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मनाया ईद का त्यौहार ईदगाह मस्जिद में की गई नमाज अदा देश में भाईचारे और अमन चैन की की दुआ नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिल दी ईद की मुबारकबाद इस दौरान police प्रशासन का अमला रहा मौजूद लालसोट में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया ईदगाह मस्जिद में नमाज अदा की गई जहां देश में अमन चैन और भाईचारे की दुआ की नमाज के बाद एक दूसरे ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन का अमला मौजूद रहा0
0
Report
राजस्थान में दूरी आधारित ईंधन मूल्यवृद्धि से बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
Jaipur, Rajasthan:एंकर-राजस्थान में अब पेट्रोल-डीजल की कीमत सिर्फ कच्चे तेल से तय नहीं हो रही…बल्कि जिले की दूरी भी आपकी जेब का हिसाब तय कर रही है…एक ही राज्य…एक ही कंपनी…लेकिन 50 किलोमीटर आगे बढ़ते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बदल जा रहे हैं…सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल 114 रुपए पार पहुंच चुका है…तो डीजल भी 100 के करीब है…तेल कंपनियों पर आरोप है कि वो दूरी, ट्रांसपोर्ट और डिलीवरी जोन के नाम पर अतिरिक्त बोझ डाल रही हैं…और दूसरी तरफ कीमत बढ़ने के साथ सरकार का वैट कलेक्शन भी लगातार बढ़ता जा रहा है…यानी तेल महंगा…तो सरकार की कमाई भी ज्यादा…देखिए रिपोर्ट…वीओ-1-जयपुर से निकलकर जैसे ही वाहन दौसा की सीमा में पहुंचते हैं…पेट्रोल-डीजल के दामों का मीटर भी बदल जाता है…जयपुर में पेट्रोल जहां 112 रुपए 66 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है…वहीं दौसा में इसकी कीमत 113 रुपए 49 पैसे प्रति लीटर पहुंच जाती है…डीजल भी जयपुर में 97 रुपए 78 पैसे से बढ़कर दौसा में 98 रुपए 51 पैसे प्रति लीटर हो जाता है…सिर्फ 50 से 60 किलोमीटर की दूरी…और ईंधन की कीमतों में करीब 1 रुपए तक का फर्क…अब यही अंतर तेल कंपनियों के कथित दूरी आधारित फॉर्मूलों पर सवाल खड़े कर रहा है…जानकारी के मुताबिक तेल कंपनियां रिफाइनरी ट्रांसफर प्राइस…राउंड ट्रिप डिस्टेंस और फ्री डिलीवरी जोन जैसे फार्मूलों के जरिए अतिरिक्त ट्रांसपोर्ट कॉस्ट जोड़ रही हैं…यानी बड़े शहरों के आसपास के पंपों को छोड़ दिया जाए…तो शहर की सीमा खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल महंगा होने लगता है…प्रदेश के 11 जिलों में पेट्रोल की कीमत 114 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी है…जबकि डीजल भी 100 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है…चूरू में पेट्रोल 114 रुपए 90 पैसे…बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जैसे सीमावर्ती जिलों में भी पेट्रोल 114 रुपए से ऊपर बिक रहा है…यानी उपभोक्ता पहले बेस प्राइस…फिर एक्साइज ड्यूटी…फिर वैट…और अब दूरी के नाम पर अतिरिक्त ट्रांसपोर्ट चार्ज भी चुका रहा है…आर्थिक विशेषज्ञ इसे मल्टी लेयर टैक्सेशन बता रहे हैं…जिसका सबसे ज्यादा असर ग्रामीण और सीमावर्ती जिलों के लोगों पर पड़ रहा है…राज्य में पेट्रोल पर 29.04% और डीजल पर 17.30% वैट है। आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल पर प्रतिशत आधारित वैट की जगह फिक्स टैक्स व्यवस्था लागू होनी चाहिए। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार या बेस प्राइस बढ़ने पर टैक्स अपने आप नहीं बढ़ेगा और जनता का अतिरिक्त बोझ कम होगा। बाइट-राजेन्द्र भाटी, प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन इन 11 जिलों में पेट्रोल के दाम 114 रूपए और डीजल के दाम 99 पार जिले का नाम:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::पेट्रोल::::::::::::::::::::::::::::::::::::::डीजल चूरू:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.90रूपए:::::::::::::::::::::::::99.52 रूपए बाडमेर::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.15रूपए:::::::::::::::::::::::::99.31 रूपए बांसवाड़ा:::::::::::::::::::::::::::::::114.15रूपए:::::::::::::::::::::::::99.22 रूपए बीकानेर:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.14 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.30 रूपए डूंगरपुर:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.15रूपए:::::::::::::::::::::::::99.30 रूपए हनुमानगढ़::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.15 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.30 रूपए झुंझुनूं::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.15 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.27 रूपए जैसलमेर:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.15 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.31 रूपए नागौर::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.16 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.15 रूपए सवाईमाधोपुर:::::::::::::::::::::::::::::114.16 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.19 रूपए श्रीगंगानगर:::::::::::::::::::::::::::::114.15 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.29 रूपए बेसिक प्राइस:::::::::::::::::::::::::::79.07::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::79.29 सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी:::::::::::3.0:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::0 स्टेट वैट::::::::::::::::::::::::::::::::25.01::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::14.16 रोड सेस:::::::::::::::::::::::::::::::1.50::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::1.75 डीलर मार्जिन:::::::::::::::::::::::::::::4.08::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::2.58 रिटेल सेलिंग प्राइस::::::::::::::112.66:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::97.78 वीओ-2-उधर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें राज्य सरकार के लिए भी अतिरिक्त कमाई का जरिया बन रही हैं…क्योंकि राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर प्रतिशत आधारित वैट लागू है…ऐसे में जैसे-जैसे बेस प्राइस बढ़ता है…वैसे-वैसे सरकार की टैक्स कमाई भी अपने आप बढ़ जाती है…पिछले 12 दिनों में पेट्रोल 7 रुपए 94 पैसे और डीजल 7 रुपए 57 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है…इसके साथ ही पेट्रोल पर सरकार को मिलने वाला टैक्स 24 रुपए 72 पैसे से बढ़कर 26 रुपए 51 पैसे प्रति लीटर हो गया…जबकि डीजल पर वैट और रोड सेस मिलाकर टैक्स 14 रुपए 79 पैसे से बढ़कर 15 रुपए 91 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया…यानी सिर्फ 12 दिनों में सरकार की कमाई पेट्रोल पर 1 रुपए 89 पैसे और डीजल पर 1 रुपए 12 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई…सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में रोजाना करीब 1 करोड़ लीटर पेट्रोल और 2 करोड़ 60 लाख लीटर डीजल की बिक्री होती है…ऐसे में कीमतें बढ़ने के बाद राज्य सरकार को हर दिन करीब 4 करोड़ 70 लाख रुपए की अतिरिक्त वैट आय हो रही है…जिसमें पेट्रोल से 1 करोड़ 79 लाख और डीजल से 2 करोड़ 91 लाख रुपए की अतिरिक्त कमाई शामिल है…विशेषज्ञों का कहना है कि डीजल महंगा होने का सीधा असर माल भाड़े पर पड़ेगा…और फिर फल-सब्जियों से लेकर दूध और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें भी महंगी होंगी…ऐसे में अब मांग उठ रही है कि प्रतिशत आधारित वैट की जगह फिक्स टैक्स मॉडल लागू किया जाए…ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने पर टैक्स अपने आप ना बढ़े…और जनता को राहत मिल सके…बहरहाल,राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें अब सिर्फ तेल बाजार का असर नहीं…बल्कि टैक्स और ट्रांसपोर्ट फॉर्मूलों की भी कहानी बन चुकी हैं…जहां एक तरफ आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है…वहीं दूसरी तरफ तेल महंगा होने के साथ सरकार की कमाई भी बढ़ती जा रही है…अब सवाल यही है…क्या जनता को राहत देने के लिए टैक्स सिस्टम में बदलाव होगा…या फिर दूरी के नाम पर ईंधन यूं ही महंगा बिकता रहेगा…दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
Advertisement
झज्जर तलाव गांव में हाईवोल्टेज लाइन हादसे में कर्मी की मौत, परिवार मुआवजे की मांग
Jhajjar, Haryana:बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक बार फिर एक परिवार पर भारी पड़ गई। झज्जर के गांव तलाव में बिजली की लाईन पर काम करने के दौरान करंट लगने से ठेके पर कार्यरत बिजलीकर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर जमकर आक्रोष जताया और पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया। मृतक की पहचान फतेहपुरी निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदीप बुधवार शाम अपने साथियों के साथ गांव तलाव में 11 हजार वोल्ट की हाईवोल्टेज लाईन पर काम कर रहा था। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि लाईन पर काम शुरू करने से पहले बाकायदा परमिट लिया गया था, बावजूद इसके किसी कर्मचारी द्वारा लाईन चालू कर दी गई, जिससे हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया और प्रदीप इसकी चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण नागरिक अस्पताल पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने मांग की कि मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम समेत बिजली विभाग के कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने मान-मनुहार कर स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन देर रात तक ग्रामीण और परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। गांव के सरपंच ने भी प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते मांगें पूरी नहीं की गईं तो ग्रामीण शव को लेकर धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। फिलहाल प्रशासन लगातार परिजनों और ग्रामीणों को मनाने का प्रयास कर रहा है, जबकि अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।0
0
Report
सिद्धरामैया 3 बजे राजभवन में इस्तीफा देंगे; दिल्ली रवाना होंगे
Noida, Uttar Pradesh:Bengaluru Siddaramaiah Head To The Governor Office And Resign At 3 Pm Submit His Resignation To Secretary Of Governor Siddaramaiah's Resignation As CM...? Siddu Mentioned His Resignation At The Breakfast Meeting Siddaramaiah Is Likely To Come To Lok Bhavan At 3 Pm Thus, Tight Police Deployment At Raj Bhavan Barricades Placed In Front Of Lok Bhavan, Increased Security Siddaramaiah's Supporters Are Likely To Come To Raj Bhavan In This Backdrop, Increased Security Has Been Deployed At Lok Bhavan Siddramaiah To Visit Loka Bhavana At 2-30 Pm Address Press At 3 Pm After The Press Conference He Will Be Going To Delhi To Meet Sonia And Rahul Gandhi And Return The Same Day Bangalore After Siddaramaiah Resignation Dk Take Oath Ceremony Likely After 4 Days.0
0
Report
दतिया में अवैध रेत माफिया के खिलाफ SDOP की बड़ी कार्रवाई, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Datia, Madhya Pradesh:अवैध रेत और ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पर एसडीओपी की बड़ी कार्रवाई, 3 वाहन जब्त एक ट्रैक्टर पश्चिम बंगाल का निकला, चोरी की आशंका से रेत माफिया में हड़कंप दतिया जिले के सेवड़ा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हुई संयुक्त कार्रवाई में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर पश्चिम बंगाल का निकला, जिसके चोरी का होने की आशंका जताई जा रही है, दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर एसडीओपी अजय चानना, खनिज अधिकारी संजय धाकड़, इंदरगढ़ थाना प्रभारी गौरव शर्मा तथा अटरेटा थाना प्रभारी नरेंद्र राजपूत की टीम ने सेवड़ा ब्लॉक की विभिन्न रेत खदानों पर छापामार कार्रवाई की。 इंदरगढ़ क्षेत्र में बिना रॉयल्टी और ओवरलोड चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर थाने में खड़ा कराया गया। वहीं भगवापुरा थाना क्षेत्र के मरसेनी सिंध नदी घाट पर अवैध उत्खनन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को रतनगढ़ मार्ग से पकड़ा गया。 जब्त ट्रैक्टरों में से एक का नंबर पश्चिम बंगाल के कूचबिहार का पाया गया। ट्रैक्टर पर नेम प्लेट नहीं लगी थी। चेचिस नंबर के आधार पर मालिक का नाम मजाम्मल हुसैन सामने आया है। पुलिस ट्रैक्टर को चोरी का मानकर जांच कर रही है。 कार्रवाई की सूचना मिलते ही रेत माफिया खदानों से ट्रैक्टर-ट्रॉली और उपकरण लेकर फरार हो गए। लगातार हो रही कार्रवाई से रेत कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है。0
0
Report
Advertisement
भिलाई-3 के अकलोलडी गोदाम से करोड़ों रुपए के लोहे की चोरी का बड़ा मामला
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिले के अकलोलडी गांव में भिलाई स्टील प्लांट से करोड़ों रुपये के लोहे की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से भारी मात्रा में संदिग्ध लोहा बरामद किया मौके पर मौजूद लोहे का जखीरा और भारी मशीनों को देखकर पुलिस व जांच एजेंसियां भी हैरान रह गईं. वी/ओ- दरअसल भिलाई-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत अकलोलडी गांव में दुर्ग पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है और वहां खड़े करीब एक दर्जन भारी वाहनों को जब्त किया गया है जब्त वाहनों में पोकलेन मशीन, बुलडोजर, ट्रक और चैन माउंटेन जैसे भारी उपकरण शामिल हैं प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क लंबे समय से संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था चोरी का माल अकलोलडी स्थित मोहम्मद सलीम के गोदाम में डंप किया जाता था जहां से उसे अन्य स्थानों पर खपाया जाता था ब्लू डस्ट परिवहन की आड़ में इस चोरी को अंजाम दिया जा रहा है आपको बता दे की चोरी किया गया लोहा इतना भारी था कि उसे बिना क्रेन या भारी मशीनों की मदद से उठाना संभव नहीं था ऐसे में कई स्तरों पर मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है बीएसपी परिसर और आसपास करीब 400 सीसीटीवी कैमरे तथा सीआईएसएफ जवानों की तैनाती के बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में लोहा बाहर निकलना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है अब तक 100 टन से ज्यादा माल जब्त किया जा चुका है मुख्य आरोपी संजय सिंह और गोदाम संचालक मोहम्मद सलीम फिलहाल फरार हैं जिनकी तलाश में अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं. बाईट-सुखनंदन राठौर एडिशनल एसपी दुर्ग0
0
Report
गन्ना भुगतान मामले में मंत्री नितिन अग्रवाल पर नया रिकॉर्ड सामने
Noida, Uttar Pradesh:रिकॉर्ड गन्ना भुगतान पर मंत्री नितिन अग्रवाल0
0
Report
दरभंगा में ईद-उल-अजहा पर हाई अलर्ट: पुलिस की कड़क सुरक्षा, शांतिपूर्ण माहौल की उम्मीद
Darbhanga, Bihar:-ईद-उल-अजहा पर दरभंगा में हाई अलर्ट, कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल जगह-जगह पुलिस बल तैनात, अधिकारी सड़कों पर कर रहे मॉनिटरिंग — एसडीपीओ ने कहा, कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं दरभंगा में ईद-उल-अजहा के मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। नमाज के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, वहीं वरीय अधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर हालात की मॉनिटरिंग करते दिखे। सदर अनुमंडल के एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा। प्रशासन ने लोगों से भी शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की है。0
0
Report
Advertisement
मेरठ के एसपी सिटी ने गैंगस्टर सलमान के घर पहुंचकर दी कड़ी चेतावनी
Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले का सिंघम स्टाइल सामने आया है। पुलिस के फ्लैग मार्च के दौरान एक वीडियो मीडिया पर वायरल हो रहा है। फ्लैग मार्च के दौरान वह भारी फोर्स के साथ गैंगस्टर सलमान के घर पहुंचे और परिवार को कड़ी हिदायत दी। एसपी सिटी ने कहा, "इतनी सारी फोर्स तुम्हारे स्वागत में आई है। यह जो गुनाह की ताकत पर आलीशान कोठी बनाई है, बोल देना अपने भाई को दो-दो गाड़ियाँ लेकर घूम रहा है ना, कानून के फंदे में बांधा जाएगा।" उन्होंने साफ चेतावनी दी कि शहर की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किया तो कार्रवाई तय है। विनायक भोंसले ने कहा कि अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। आपको बता दे कि बकरीद से ठीक पहले लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने और अपराधियों को खुली चुनौती देने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च रखा था। लेकिन इसी फ्लैग मार्च के दौरान एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले फोर्स के साथ गैंगस्टर सलमान के घर पहुंच गए ।गैंगस्टर सलमान पर दर्जन भर से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही उसके गैंग की करतूतें पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए सर दर्द बनी हुई है।सलमान युवाओं को अपराध के प्रति आकर्षित करता है। जिसके चलते एसपी सिटी ने सलमान के घर जाकर उसके परिजनों को खुली चुनौती दे डाली । घर पर सलमान तो नहीं मिला लेकिन परिजनों को एक मैसेज एसपी सिटी ने दे डाला। अगर सलमान नहीं सुधरा तो फिर उसे कानूनी फंदे में बांध दिया जाएगा।पुलिस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति को भी दिखाता हुआ नजर आ रहा है ।0
0
Report
बेतहाशा गर्मी: पश्चिमी राजस्थान में अगले दिन भी तेज गर्मी के हालात का अनुमान
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नौतपा के चौथे दिन पश्चिमी राजस्थान भीषण गर्मी और उमस की चपेट में रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय शहर की सड़कें तपती नजर आईं और बाजारों में भी आवाजाही कम रही। जोधपुर सहित जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, पाली और जालौर में गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाहर निकलने वाले अधिकांश लोग खुद को पूरी तरह कपड़ों से ढककर धूप से बचाव करते नजर आए। तेज धूप के साथ उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। दिनभर लोग छांव और ठंडी जगहों की तलाश करते दिखाई दिए ताकि कुछ राहत मिल सके। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दो-तीन दिन तक पश्चिमी राजस्थान में गर्मी के यही तीखे तेवर बने रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट और मौसम में मामूली राहत के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल नौतपा के दौरान सूर्य की प्रचंडता लोगों पर भारी पड़ रही है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।0
0
Report
आइसक्रीम बेचने वाले बिरजू यादव की मौत: ट्रक ने पीछे से कुचला, हादसे में जाम
Jamui, Bihar:जमुई जिले के गिद्धौर-झाझा मुख्य राजमार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में आइसक्रीम बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गंगरा पंचायत के तारडीह गांव निवासी लगभग 40 वर्षीय बिरजू यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बिरजू यादव आइसक्रीम बेचने का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। बुधवार को वह झाझा के दादपुर स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री से आइसक्रीम लाने पैदल ही जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह सड़क पार कर आगे बढ़े, गिद्धौर की ओर से तेज गति में आ रहे एक मालवाहक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और उन्हें कुचलते हुए निकल गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे मुख्य राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद जाम हटाया गया। सूचना पर गिद्धौर थाना प्रभारी राशि मलिक,बीडीओ सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजन मनोज यादव ने बताया कि बिरजू यादव सड़क किनारे अपने साइड से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि बिरजू यादव ही पूरे परिवार के कमाने वाले सदस्य थे। आइसक्रीम बेचकर ही पत्नी और बच्चों का भरण-पोषण करते थे। बिरजू यादव अपने पीछे पत्नी सबिता देवी, दो पुत्र मिथुन यादव और छोटू कुमार तथा एक पुत्री गायत्री कुमारी को छोड़ गए हैं। परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से पूरे घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं गिद्धोर थाना प्रभारी राशि मलिक ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बिरजू यादव की मौत हुई है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है.0
0
Report
Advertisement
