Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271003

गोंडा में बेटे ने पत्नी के वियोग से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली—परिवार में पसरा मातम

AKAtul Kumar Yadav
Dec 01, 2025 10:52:12
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत काशीराम कॉलोनी के रहने वाले 35 वर्षीय सफाई कर्मी विक्रम उर्फ कुन्नू ने अपने पत्नी के वियोग से परेशान होकर के अपने घर के अंदर ही फांसी के फंदे से लटक कर आज सुबह जान दे दी है। परिवार के लोगों ने जब दरवाजे को खोलने का प्रयास किया दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा किसी तरीके से दरवाजे को खोला गया तो देखा कि अंदर फांसी के फंदे से विक्रम उर्फ कुन्नू लटके हुए हैं। जिनके शव को फांसी के फंदे से पुलिस द्वारा उतार करके पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वीओ- पूरे मामले की जांच नगर कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय विक्रम उर्फ कुन्नु जो की गोंडा नगर पालिका में सफाई कर्मी का काम करते हैं। इनकी रानी पुरवा की रहने वाले शादी पिंकी से हुई थी जिससे आए दिन इन दोनों का झगड़ा होता था। इसी झगड़े से परेशान होकर की पिंकी 3 माह पहले ही कहीं चली गई है। पत्नी के जाने के बाद से ही लगातार विक्रम परेशान चल रहे थे आज उसने परेशान होकर की फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी है। विक्रम के दो लड़के दो लड़कियां हैं जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है। मां के भाग जाने के बाद पिता विक्रम द्वारा ही इन बच्चों का देखभाल किया जा रहा था और इन्हीं बच्चों के देखभाल करने से भी लगातार विक्रम परेशान चला था जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है। वीओ- वहीं मृतक की मां शोभा ने बताया कि मेरा बेटा यही काशीराम कॉलोनी में रहता है और गोंडा नगर पालिका में सफाई कर्मी का काम करता है मैं और उनकी एक बड़ी वाली बेटी मेरे साथ मनकापुर में रहती है। मेरे बेटे की शादी रानीपुरवा में हुई थी पत्नी में और इनमें दोनों में बन नहीं रही थी झगड़ा आए दिन होता रहता था इसी कारण वह इनको छोड़कर के चली गई है। शराब पीकर के वह दिन भर लेटर ही लिखता रहता रहता था दारू डेली पिता है यह तो मुझे पता ही है। मैं आईटीआई कॉलोनी मनकापुर में रहती हूं रक्षाबंधन से पहले मैं मिलने यहां पर अपने बेटे से आई थी उसके बाद मैं नहीं आई हूं। तीन-चार दिन से मेरे पास मेरा बेटा विक्रम फोन नहीं करता था आज सुबह हमको जानकारी मिली इसके बाद में उनकी बेटी के साथ यहां पर आई हूँ। बाइट- शोभा देवी- पीड़ित मां。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Dec 01, 2025 11:33:35
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Dec 01, 2025 11:33:01
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी मध्य प्रदेश के आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान पर विवाद… ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन, बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग तेज। हायर सेकेंडरी स्कूल से ब्राह्मण समाज की महिलाएं पुरुष युवा पैदल नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रट के बाहर पहुंचे जहां पर उन्होंने आईएएस वर्मा का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया बूंदी में ब्राह्मण समाज ने मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर कड़ा विरोध जताया है। समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। जापान में बताया कि हाल ही में मध्य प्रदेश में आयोजित अजाक्स संगठन के प्रांतीय अधिवेशन में आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज और महिलाओं के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। समाज का कहना है कि यह बयान जातीय सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाला है और इससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी द्वारा ऐसे शब्दों का इस्तेमाल बेहद निंदनीय है और इससे सामाजिक समरसता पर असर पड़ा है। ज्ञापन में संतोष वर्मा को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त करने, भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की गई है। समाज ने यह भी कहा है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Dec 01, 2025 11:32:44
Ranchi, Jharkhand:अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने 14 दिसंबर को राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे के साथ एसआईआर सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से बात की और सरकार की जवाबदेही, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा जैसे विषयों पर कांग्रेस के रुख को स्पष्ट रूप से रखा। उन्होंने कहा कि लोगों से दिल्ली चलो की अपील करते हुए कहा कि 14 दिसंबर को राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और संविधान–लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ने वाले नागरिक एकत्रित होंगे। संसद सत्र 1 से 19 दिसंबर तक चल रहा है और इसी दौरान हम सड़क और सदन—दोनों जगह सरकार की जवाबदेही तय करेंगे। कांग्रेस का रुख स्पष्ट है कि एसआईआर संविधान के वोट के अधिकार पर सीधा हमला है, जिसका उद्देश्य गैर–भाजपा वोटर—दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और कमजोर वर्गों—के वोट काटकर चुनावी फर्जीवाड़ा करना है। देश भर में 12 राज्यों में एसआईआर लागू कर फर्जी वोट बनाए जा रहे हैं, BLOs पर दबाव है, और चुनाव आयोग मूकदर्शक बना हुआ है। हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोट, दिल्ली में एक व्यक्ति के 90 वोट, और 2025 में भाजपा नेताओं द्वारा दिल्ली और बिहार दोनों जगह वोट डालने जैसे गंभीर सबूत उजागर हुए हैं। बिहार में 65 लाख वोट काटे गए और 25 लाख फर्जी वोट जोड़ दिए गए। यह लोकतंत्र पर हमला है और चुनाव आयोग भाजपा की चुनावी मशीन बन चुका है। महिला आरक्षण कानून पास होने के बावजूद लागू नहीं किया जा रहा और भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं, जबकि झारखंड, कर्नाटक और तेलंगाना में हमारी सरकारें 50 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता, ₹500 का सिलेंडर और फ्री बस यात्रा जैसी योजनाएँ लागू कर महिलाओं को मजबूती दे रही हैं। झारखंड में महिला आयोग का कार्यालय खोलने, नियुक्तियाँ करने और नई महिला नीति लागू करने का वादा निभाया जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से लाल किले पर हमला चिंताजनक है, चीन अरुणाचल के नागरिकों को रोक रहा है, और अमेरिका के दबाव में सरकार झुक रही है। इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद से लेकर सड़क तक भाजपा सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए संघर्ष जारी रखेगा।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Dec 01, 2025 11:32:17
Siwan, Bihar:सीवान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।युवती की हत्या मामले में सीवान एसपी ने बड़ा खुलासा कर दिया है।पुलिस ने तीन युवक को गिरफ्तार किया है।चाकू से वार कर युवती की हत्या की गई थी।हत्या में प्रयुक्त चाकू और युवती के कपड़े को बरामद किया गया है।इसकी जानकारी सीवान एसपी विक्रम सिहाग ने प्रेसवार्ता कर दी है।सीवान एसपी ने बताया कि तीन दिन पूर्व पचरुखी थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर दी गई थी।युवती की चाकू से वार कर हत्या की गई थी।अरहर के खेत से युवती का शव बरामद किया गया था।इसके बाद एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई,इस दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए युवकों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपी शैलेश,सुमित कुमार और गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया है।यह तीनों आरोपी पचरुखी थाना क्षेत्र के बरियारपुर के ही रहने वाले हैं।फिलहाल पुलिस इनकी आपराधिक इतिहास को खंगाल रही हैं।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Dec 01, 2025 11:31:26
Delhi, Delhi:यमुनापार के लोगों को जाम की समस्या से मिलने वाली है राहत। दिल्ली सहारनपुर देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली सहारनपुर देहरादून एक्सप्रेसवे का ट्रायल रन शुरू हो गया है। रविवार देर रात 12:00 बजे इसे खोल दिया गया है। इससे पहले गीता कॉलोनी में एक्सप्रेसवे पर से बैरिकेडिंग हटा दी गई है. आपको बता दे कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की यात्रा अब वहां ढाई घंटे में पूरा होगी। अब तक दिल्ली से देहरादून जाने में 6 घंटे तक लग जाते थे. अगरतला भाई की 210 किलोमीटर की इस परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर 2021 को किया था इसके निर्माण पर 11800 करोड़ रूपए की लागत आई है. राजधानी दिल्ली में इस एक्सप्रेसवे को एलिवेटेड बनाया गया है जिसकी शुरुआत अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास से हुई है। अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली सहारनपुर देहरादून एक्सप्रेसवे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ती है. इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से राजधानी दिल्ली में भी जाम की बड़ी समस्या से राहत मिलेगी खासतौर से खजूरी खास इलाके में रोजाना लगने वाली घंटों जाम से निजात की उम्मीद है। इलाके के लोग लगातार एक्सप्रेसवे को खोले जाने की मांग कर रहे थे, लेकिन कुछ अड़चन के वजह से इसका निर्माण कर पूरा होने में देरी हो रही थी लेकिन अब सारी बढ़ाएं दूर हो गई है निर्माण कार्य पूरा हो गया है ट्रायल शुरू हो गया है।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Dec 01, 2025 11:31:00
CHANDI, Harnaut, Bihar:परबलपुर थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गोतिया के बीच हुए विवाद में गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान दिलीप कुमार, पिता रामाश्रय प्रसाद, निवासी विजयपुरा के रूप में हुई है। दिलीप ने बताया कि वह मछली पालन का काम करते हैं और रोज तालाब पर मछलियों को दाना डालने गए थे। उसी दौरान उनके चचेरे भाइयों ने हमला किया। दोनों के बीच लगभग 10 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर पिछले एक साल से विवाद चल रहा है, हालांकि दिलीप का दावा है कि उनका खुद किसी पक्ष से कोई विवाद या पारिवारिक मतभेद नहीं है। दिलीप के अनुसार, आरोपियों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उन पर जानलेवा हमला किया और गोली चला दी। गोली उनके हाथ में लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हिलसा डीएसपी कुमार ऋषि राज ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। डीएसपी के अनुसार जमीन के पुराने विवाद में गोलीबारी घटना घटी है।
0
comment0
Report
SKShrawan Kumar Soni
Dec 01, 2025 11:30:15
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Dec 01, 2025 11:25:44
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्वालियर हाइवे ग्रासलैंड के पास सवारियों से भरी प्राइवेट स्लीपर बस पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में सवार लोगों को काँच तोड़कर बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से मध्य प्रदेश के सागर जा रही थी। बस जैसे ही ग्रासलैंड के पास पहुंची तो चालक ने बस को बैक किया और दूसरी लेन की ओर जाने लगा। इस दौरान बस अचानक पलट गई। सी ओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक बस में 30 यात्री सवार थे, कुछ लोगों को मामूली चोट आई है, उनका इलाज चल रहा है।
0
comment0
Report
JPJai Pal
Dec 01, 2025 11:25:27
Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी में कोडिनयुक्त कफ सिरप तस्करी के कारोबार से जो अकूत संपत्ति बनाने वाले काले कारोबार का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल ने वाराणसी के पॉश इलाके बादशाह बाग कॉलोनी में आलीशान मकान बनाया है। इस मकान का नाम "दुर्गावती निवास" बताया है。 मकान अपनी भव्यता और आलीशान निर्माण के कारण आस-पास के घरों में अलग से दिखाई देता है, जो शुभम जायसवाल की लग्जरी लाइफस्टाइल को दर्शाता है。 शुभम जायसवाल ने यह आलीशान मकान अपने कारोबार में तेजी आने के बाद, पिछले दो सालों के भीतर ही खरीदा था。 यह मकान इस बात का प्रमाण है कि शुभम जायसवाल ने कैसे अवैध कारोबार में लिप्त होकर और फर्जी फर्में (जैसे- न्यू वृद्धि फार्मा, मेसर्स शैली ट्रेडर्स) चलाकर करोड़ों रुपये की कमाई की。 सिंडिकेट से कमाए गए पैसे का एक बड़ा हिस्सा उसने दुकानों, ज़मीन और रियल एस्टेट (बादशाह बाग जैसे पॉश इलाके में प्रॉपर्टी) में निवेश किया。 यह 'दुर्गावती निवास' अब पुलिस जांच का महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु है, क्योंकि SIT शुभम जायसवाल की अवैध कमाई और प्रॉपर्टी की जांच कर रही है。 कोडिन युक्त सिरप सिंडिकेट सरगना के सरगना शुभम जायसवाल की प्रोफाइल:- वाराणसी के शुभम जायसवाल कोडिनयुक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के गिरोह का मास्टरमाइंड और किंगपिन है。 तस्करी का धंधा फर्जी फर्मों के माध्यम से चलाया जाता था। उसके पिता भोला प्रसाद जायसवाल के नाम पर रांची में मेसर्स शैली ट्रेडर्स फर्म रजिस्टर्ड थी, जिसके माध्यम से यह सिंडिकेट सक्रिय था। शुभम की पत्नी और स्वयं शुभम के नाम से भी वाराणसी में थोक दवा की फर्में पाई गई हैं। चिकित्सकीय उपयोग के बजाय, कफ सिरप की भारी मात्रा की आपूर्ति नशे के लिए की जाती है。 यह सिंडिकेट अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय था, जिसके तार गाजियाबाद, जौनपुर, आगरा, लखनऊ, कानपुर और झारखंड तक जुड़े हुए थे。 इसका कारोबार लगभग 100 करोड़ से अधिक का बताया गया है, जिसमें 90 लाख शीशियों से अधिक की अवैध बिक्री शामिल है。 कोडिनयुक्त कफ सिरप की सबसे ज्यादा मांग पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में है, जहाँ इसकी तस्करी की जाती थी। अबतक कानूनी और पुलिस कार्रवाई:- शुभम जायसवाल पर गाजियाबाद, वाराणसी, आगरा, लखनऊ, कानपुर और जौनपुर में फर्जी फर्मों से कफ सिरप सप्लाई के मामलों में FIR दर्ज की गई है。 पुलिस जांच शुरू होने के बाद वह फरार हो गया है। सर्विलांस में पता चला कि वह 5 नवंबर को रांची से कोलकाता गया और उसके बाद दुबई भाग गया。 यूपी पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उसकी तलाश कर रही है और लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है。 उसके पिता भोला प्रसाद जायसवाल को सोनभद्र पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया, जब वह थाईलैंड भागने की फिराक में था。 आपराधिक और राजनीतिक संबंध:- वाराणसी पुलिस कफ सिरप तस्करी के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के माफिया संबंधों की जांच कर रही है। वह पूर्वांचल के एक बड़े माफिया का करीबी बताया गया है。 सूत्रों के अनुसार, शुभम जायसवाल उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) की सदस्यता पाने की फ़िराक़ में था और बड़े नेताओं व बाहुबलियों का समर्थन जुटाने में लगा था。 WT-ग्राउंड रिपोर्ट: कोडिन माफिया शुभम जायसवाल का 'दुर्गावती निवास' बादशाह बाग, वाराणसी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top