Back
गोंडा में पत्नी की तेरहवीं से पहले पति ने भी की आत्महत्या
AKAtul Kumar Yadav
Nov 08, 2025 12:16:11
Gonda, Uttar Pradesh
पत्नी के तेरहवीं से पहले पति ने भी किया सुसाइड
पत्नी के मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया पति शिवम, घर के अंदर फांसी लगाकर दे दी जान, 31 अक्टूबर को आशा बहू पत्नी ने भी किया था सुसाइड।
खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगाई गांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां बीते शुक्रवार 31 अक्टूबर को आशा बहू पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद आज पति द्वारा भी घर के अंदर दुपट्टे के माध्यम से फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी गई। मृतक 36 वर्षीय पति शिवम सिंह अपने पत्नी वंदना सिंह का अंतिम संस्कार करने के बाद अपने बच्चों के देखभाल को लेकर लगातार परेशान चल रहा था। परिवार के लोग तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम को लेकर के तैयारी कर रहे थे और पति शिवम सिंह पत्नी के मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया और आज उसने भी अपनी जान दे दी है। सुबह 10:00 के करीब जब शिवम सिंह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अपनाने के लिए नहीं उठा। तो परिजन दरवाजे पर गए और कई बार दरवाजे को खोलने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण ओपन नहीं हो रहा था। इसके बाद परिजनों द्वारा धानेपुर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। धानेपुर थाने की पुलिस जब मौके पर पहुंची दरवाजा तोड़कर देखा कि अंदर फांसी के फंदे से शिवम से लटके हुए थे। धानेपुर थाने की पुलिस द्वारा मृतक शिवम सिंह के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया गया है। गोंडा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन पति-पत्नी के सुसाइड किए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
पति शिवम सिंह सुसाइड- अतुल कुमार यादव- जिला संवाददाता गोंडा।
दरअसल बीते 30 अक्टूबर को 14 कोसी परिक्रमा की रात्रि में 23 वर्षीय वंदना सिंह द्वारा अपने घर के अंदर फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी गई थी। शनिवार 31 अक्टूबर सुबह जब वंदना सिंह घर से नहीं निकली तो परिजनों द्वारा पुलिस के माध्यम से दरवाजा तोड़कर देखा गया। तो वंदना सिंह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पत्नी के सुसाइड किए जाने की सूचना मिलने के 2 घंटे के अंदर ही फ्लाइट के माध्यम से मृतक पति शिवम सिंह भी अयोध्या पहुंचा और जहां उसने अपने हाथों से अपने पत्नी का अंतिम संस्कार किया था। अंतिम संस्कार को लेकर के पूरी प्रक्रिया का पालन भी किया जा रहा था लेकिन तेरहवीं संस्कार के तीन दिन पहले ही उसने आत्महत्या कर लिया है। बनगाई गांव के रहने वाले 36 शिवम सिंह की शादी 18 में 2014 को दुल्हापुर नई पुरिया की रहने वाली 23 वर्षीय वंदना सिंह के साथ हुई थी। बंदना सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में आशा बहू के पद पर तैनात थी और मृतक शिवम सिंह दिल्ली में रहकर के एक फैक्ट्री में काम करता था। मृतक शिवम सिंह के एक 6 वर्ष का बेटा वेदांश और 8 वर्ष की बेटी विदांशी है जिसके सिर से अब उसके माता-पिता का साया हट गया है। घर में अब देखभाल के लिए मात्र दादी कोकिला सिंह बची हुई है जिनके द्वारा अब इन बच्चों का देखभाल किया जाएगा।
बाइट- धनेश्वर प्रसाद सिंह- पीड़ित चाचा।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVIJAY KUMAR
FollowNov 08, 2025 13:53:260
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 08, 2025 13:52:500
Report
MKMANISH KUMAR
FollowNov 08, 2025 13:52:400
Report
RZRajnish zee
FollowNov 08, 2025 13:52:250
Report
0
Report
PSPrince Suraj
FollowNov 08, 2025 13:52:120
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowNov 08, 2025 13:52:010
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 08, 2025 13:51:520
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 08, 2025 13:51:380
Report
0
Report
NZNaveen Zee
FollowNov 08, 2025 13:51:030
Report
STSumit Tharan
FollowNov 08, 2025 13:50:330
Report
DTDinesh Tiwari
FollowNov 08, 2025 13:50:140
Report
VSVishnu Sharma
FollowNov 08, 2025 13:49:510
Report